Home Blog Page 9

कंपनी अधिनियम की धारा 138| Companies Act Section 138

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-138 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 138 के अनुसार कंपनी के कृत्यों और कार्यकलापों की आंतरिक संपरीक्षा करने के लिए, कंपनियों के ऐसे वर्ग या वर्गों से, जो विहित किए जाएं, एक ऐसा आंतरिक संपरीक्षक नियुक्त करने की अपेक्षा की जाएगी जो चार्टर्ड अकाउंटेंट या लागत लेखापाल या ऐसा अन्य वृत्तिक होगा, जो बोर्ड द्वारा विनिश्चित किया जाए, जिसे Companies Act Section-138 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 138 (Companies Act Section-138) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 138 Companies Act Section-138 के अनुसार कंपनी के कृत्यों और कार्यकलापों की आंतरिक संपरीक्षा करने के लिए, कंपनियों के ऐसे वर्ग या वर्गों से, जो विहित किए जाएं, एक ऐसा आंतरिक संपरीक्षक नियुक्त करने की अपेक्षा की जाएगी जो चार्टर्ड अकाउंटेंट या लागत लेखापाल या ऐसा अन्य वृत्तिक होगा, जो बोर्ड द्वारा विनिश्चित किया जाए।

कंपनी अधिनियम की धारा 138 (Companies Act Section-138 in Hindi)

आंतरिक संपरीक्षा-

(1) कंपनी के कृत्यों और कार्यकलापों की आंतरिक संपरीक्षा करने के लिए, कंपनियों के ऐसे वर्ग या वर्गों से, जो विहित किए जाएं, एक ऐसा आंतरिक संपरीक्षक नियुक्त करने की अपेक्षा की जाएगी जो चार्टर्ड अकाउंटेंट या लागत लेखापाल या ऐसा अन्य वृत्तिक होगा, जो बोर्ड द्वारा विनिश्चित किया जाए ।
(2) केन्द्रीय सरकार, नियमों द्वारा ऐसी रीति में अन्तराल विहित कर सकेगी, जिसमें आंतरिक संपरीक्षा की जाएगी और बोर्ड को रिपोर्ट दी जाएगी।

Companies Act Section-138 (Company Act Section-138 in English)

Internal audit-

(1) Such class or classes of companies as may be prescribed shall be required to appoint an internal auditor, who shall either be a chartered accountant or a cost accountant, or such other professional as may be decided by the Board to conduct an internal audit of the functions and activities of the company.
(2) The Central Government may, by rules, prescribe the manner and the intervals in which the internal audit shall be conducted and reported to the Board.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 138 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 137| Companies Act Section 137

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-137 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 137 के अनुसार कंपनी के वार्षिक साधारण अधिवेशन में सम्यक रूप से अंगीकृत, वित्तीय विवरण जिसके अन्तर्गत समेकित वित्तीय विवरण, यदि कोई हो, भी है की एक प्रति, उन सभी दस्तावेजों के साथ, जिनका इस अधिनियम के अधीन ऐसे वित्तीय विवरण के साथ संलग्न किया जाना अपेक्षित है, वार्षिक साधारण अधिवेशन की तारीख से तीस दिन के भीतर ऐसी रीति से ऐसी फीसों या अतिरिक्त फीसों के साथ, जो विहित की जाए, जिसे Companies Act Section-137 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 137 (Companies Act Section-137) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 137 Companies Act Section-137 के अनुसार कंपनी के वार्षिक साधारण अधिवेशन में सम्यक रूप से अंगीकृत, वित्तीय विवरण जिसके अन्तर्गत समेकित वित्तीय विवरण, यदि कोई हो, भी है की एक प्रति, उन सभी दस्तावेजों के साथ, जिनका इस अधिनियम के अधीन ऐसे वित्तीय विवरण के साथ संलग्न किया जाना अपेक्षित है, वार्षिक साधारण अधिवेशन की तारीख से तीस दिन के भीतर ऐसी रीति से ऐसी फीसों या अतिरिक्त फीसों के साथ, जो विहित की जाए।

कंपनी अधिनियम की धारा 137 (Companies Act Section-137 in Hindi)

रजिस्ट्रार को फाइल किये जाने वाले वित्तीय विवरणों की प्रति-

(1) कंपनी के वार्षिक साधारण अधिवेशन में सम्यक रूप से अंगीकृत, वित्तीय विवरण जिसके अन्तर्गत समेकित वित्तीय विवरण, यदि कोई हो, भी है की एक प्रति, उन सभी दस्तावेजों के साथ, जिनका इस अधिनियम के अधीन ऐसे वित्तीय विवरण के साथ संलग्न किया जाना अपेक्षित है, वार्षिक साधारण अधिवेशन की तारीख से तीस दिन के भीतर ऐसी रीति से ऐसी फीसों या अतिरिक्त फीसों के साथ, जो विहित की जाए. धारा 403 के अधीन विनिर्दिष्ट समय के भीतर रजिस्ट्रार को फाइल की जाएंगी:
परंतु जहाँ उपधारा (1) के अधीन वित्तीय विवरण वार्षिक साधारण अधिवेशन या आस्थगित वार्षिक साधारण अधिवेशन में अंगीकृत नहीं किए जाते हैं. वहां ऐसे गैर-अंगीकृत वित्तीय विवरणों को उपधारा (1) के अधीन अपेक्षित दस्तावेजों के साथ, वार्षिक साधारण अधिवेशन की तारीख के तीस दिन के भीतर रजिस्ट्रार को फाइल किया जाएगा और रजिस्ट्रार वित्तीय विवरणों के उस प्रयोजन के लिए आस्थगित वार्षिक साधारण अधिवेशन में उनके अंगीकृत किए जाने के पश्चात् उसके पास फाइल किए जाने तक उसे अनंतिम रूप में अभिलेखों में लेगा:
परंतु यह और कि आस्थगित वार्षिक साधारण अधिवेशन में अंगीकृत वित्तीय विवरणों को ऐसे आस्थगित वार्षिक साधारण अधिवेशन की तारीख के तीस दिन के भीतर ऐसी फीसों या ऐसी अतिरिक्त फीसों के साथ, जो विहित की जाएं, धारा 403 के अधीन विनिर्दिष्ट समय के भीतर रजिस्ट्रार के पास फाइल किया जाएगा:
परन्तु यह भी कि एकल व्यक्ति कंपनी, अपने सदस्य द्वारा सम्यक् रूप से अंगीकृत वित्तीय विवरणों की एक प्रति उन सभी दस्तावेजों के साथ जिनका ऐसे वित्तीय विवरण के साथ संलग्न किया जाना अपेक्षित है, वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से एक सौ अस्सी दिन के भीतर फाइल करेगी:
परन्तु यह भी कि कोई कंपनी रजिस्ट्रार को फाइल किए जाने वाले वित्तीय विवरणों के साथ ऐसी समनुषंगी या समनुषंगियों के लेखे संलग्न करेगी जो भारत के बाहर निगमित हुई है और जिनका भारत में कारबार का उनका स्थान स्थापित नही है।
(2) जहां किसी वर्ष के लिए कंपनी का वार्षिक साधारण अधिवेशन आयोजित नहीं किया गया है, वहां वार्षिक साधारण अधिवेशन को आयोजित न कराने के तथ्यों और कारणों के विवरण के साथ, सम्यक् रूप से हस्ताक्षरित उपधारा (1) के अधीन संलग्न किए जाने के लिए अपेक्षित दस्तावेजों के साथ वित्तीय विवरण, उस अंतिम तारीख से, जिससे पूर्व ऐसा वार्षिक साधारण अधिवेशन आयोजित किया जाना चाहिए था, तीस दिन के भीतर और ऐसी रीति में, ऐसी फीसो या अतिरिक्त फीसों के साथ, जो विहित की जाए धारा 403 के अधीन विनिर्दिष्ट समय के भीतर रजिस्ट्रार को फाइल किए जाएंगे ।
(3) यदि कोई कंपनी, पारा 403 में विनिर्दिष्ट अवधि की समाप्ति से पूर्व, यथास्थिति, उपधारा (1) या उपधारा (2) के अधीन वित्तीय विवरण की प्रति फाइल करने में असफल रहती है तो कंपनी, ऐसे प्रत्येक दिन के लिए, जिसके दौरान असफलता बनी रहती है, एक हजार रुपए के, किंतु जो दस लाख रुपए से अधिक नहीं होगा, जुर्माने से दंडनीय होगी और कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी, यदि कोई हो और प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी की अनुपस्थिति में, ऐसा कोई अन्य निदेशक, जो बोर्ड द्वारा इस धारा के उपबंधों के अनुपालन के उत्तरदायित्व से प्रभारित किया गया है, और ऐसे किसी निर्देशक की अनुपस्थिति में, कंपनी के सभी निदेशक, ऐसी अवधि के कारावास से, जो छह मास तक की हो सकेगी या जुर्माने से, जो एक लाख रुपए से कम का नहीं होगा, किंतु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा या दोनों से, दंडनीय होंगे।

Companies Act Section-137 (Company Act Section-137 in English)

Copy of financial statement to be filed with Registrar-

(1) A copy of the financial statements, including consolidated financial statement, if any, along with all the documents which are required to be or attached to such financial statements under this Act, duly adopted at the annual general meeting of the company, shall be filed with the Registrar within thirty days of the date of annual general meeting in such manner, with such fees or additional fees as may be prescribed within the time specified under section 403:
Provided that where the financial statements under sub-section (1) are not adopted at annual general meeting or adjourned annual general meeting, such unadopted financial statements along with the required documents under sub-section (1) shall be filed with the Registrar within thirty days of the date of annual general meeting and the Registrar shall take them in his records as provisional till the financial statements are filed with him after their adoption in the adjourned annual general meeting for that purpose:
Provided further that financial statements adopted in the adjourned annual general meeting shall be filed with the Registrar within thirty days of the date of such adjourned annual general meeting with such fees or such additional fees as may be prescribed within the time specified under section 403:
Provided also that a One Person Company shall file a copy of the financial statements duly adopted by its member, along with all the documents which are required to be attached to such financial statements, within one hundred eighty days from the closure of the financial year:
Provided also that a company shall, along with its financial statements to be filed with the Registrar, attach the accounts of its subsidiary or subsidiaries which have been incorporated outside India and which have not established their place of business in India.
(2) Where the annual general meeting of a company for any year has not been held, the financial statements along with the documents required to be attached under sub-section (1), duly signed along with the statement of facts and reasons for not holding the annual general meeting shall be filed with the Registrar within thirty days of the last date before which the annual general meeting should have been held and in such manner, with such fees or additional fees as may be prescribed within the time specified, under section 403.
(3) If a company fails to file a copy of the financial statements under sub-section (1) or sub-section (2), as the case may be, before the expiry of the period specified in section 403, the company shall be punishable with a fine of one thousand rupees for every day during which the failure continues but which shall not be more than ten lakh rupees, and the managing director and the Chief Financial Officer of the company, if any, and, in the absence of the managing director and the Chief Financial Officer, any other director who is charged by the Board with the responsibility of complying with the provisions of this section, and, in the absence of any such director, all the directors of the company, shall be punishable with imprisonment for a term which may extend to six months or with fine which shall not be less than one lakh rupees but which may extend to five lakh rupees, or with both.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 137 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 136| Companies Act Section 136

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-136 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 136 के अनुसार वित्तीय विवरणों की प्रति के साथ, वित्तीय विवरणों से उपाबद्ध या संलग्न किए जाने के लिए विधि द्वारा अपेक्षित प्रत्येक वित्तीय विवरण जिसके अन्तर्गत समेकित वित्तीय विवरण भी है, यदि कोई हों, संपरीक्षक की रिपोर्ट और प्रत्येक अन्य दस्तावेजों की प्रतियां, जो साधारण अधिवेशन में कंपनी के समक्ष रखी जानी है. कंपनी के प्रत्येक सदस्य, कंपनी द्वारा जारी किन्हीं डिबेंचरों के डिबेंचर धारक के लिए, प्रत्येक न्यासी को और ऐसे सदस्य या न्यासी से भिन्न उन सभी व्यक्तियों को, जो इसके लिए हकदार व्यक्ति है, जिसे Companies Act Section-136 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 136 (Companies Act Section-136) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 136 Companies Act Section-136 के अनुसार वित्तीय विवरणों की प्रति के साथ, वित्तीय विवरणों से उपाबद्ध या संलग्न किए जाने के लिए विधि द्वारा अपेक्षित प्रत्येक वित्तीय विवरण जिसके अन्तर्गत समेकित वित्तीय विवरण भी है, यदि कोई हों, संपरीक्षक की रिपोर्ट और प्रत्येक अन्य दस्तावेजों की प्रतियां, जो साधारण अधिवेशन में कंपनी के समक्ष रखी जानी है. कंपनी के प्रत्येक सदस्य, कंपनी द्वारा जारी किन्हीं डिबेंचरों के डिबेंचर धारक के लिए, प्रत्येक न्यासी को और ऐसे सदस्य या न्यासी से भिन्न उन सभी व्यक्तियों को, जो इसके लिए हकदार व्यक्ति है।

कंपनी अधिनियम की धारा 136 (Companies Act Section-136 in Hindi)

संपरीक्षित वित्तीय विवरण की प्रतियां लेने का सदस्य का अधिकार-

(1) धारा 101 के उपबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, वित्तीय विवरणों की प्रति के साथ, वित्तीय विवरणों से उपाबद्ध या संलग्न किए जाने के लिए विधि द्वारा अपेक्षित प्रत्येक वित्तीय विवरण जिसके अन्तर्गत समेकित वित्तीय विवरण भी है, यदि कोई हों, संपरीक्षक की रिपोर्ट और प्रत्येक अन्य दस्तावेजों की प्रतियां, जो साधारण अधिवेशन में कंपनी के समक्ष रखी जानी है. कंपनी के प्रत्येक सदस्य, कंपनी द्वारा जारी किन्हीं डिबेंचरों के डिबेंचर धारक के लिए, प्रत्येक न्यासी को और ऐसे सदस्य या न्यासी से भिन्न उन सभी व्यक्तियों को, जो इसके लिए हकदार व्यक्ति है अधिवेशन की तारीख से कम से कम इक्कीस दिन पहले भेजी जाएंगी:
परन्तु सूचीबद्ध कंपनी की दशा में, यदि दस्तावेजों की प्रतियां अधिवेशन की तारीख से पूर्व इक्कीस दिन की अवधि के लिए कामकाज के समय के दौरान उसके रजिस्ट्रीकृत कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवा दी जाती हैं, और विहित प्ररूप में ऐसे दस्तावेजों की मुख्य बातों वाले विवरण या दस्तावेजों की प्रतियां जो कंपनी ठीक समझे कंपनी के प्रत्येक सदस्य को और कंपनी द्वारा जारी किन्हीं डिबेंचरों के धारकों के लिए प्रत्येक न्यासी को जब तक कि शेयर धारक पूर्ण वित्तीय विवरणों के लिए न कहे. अधिवेशन की तारीख से कम से कम इक्कीस दिन पहले भेजे जाने को इस उपधारा के उपबंधों का अनुपालन किया जाना समझा जाएगा:
परंतु यह और कि केंद्रीय सरकार ऐसे शुद्ध मूल्य और आवर्त, जो विहित किया जाए, वाली कंपनियों के, वित्तीय विवरणों के परिचालन की रीति विहित कर सकेगी:
परन्तु यह भी कि सूचीबद्ध कोई कंपनी अपने वित्तीय विवरणों को, जिनके अन्तर्गत समेकित वित्तीय विवरण भी है और उससे उपाबद्ध किए जाने वाले अन्य सभी दस्तावेजों को अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध भी करवाएगी जो कंपनी द्वारा या उसकी ओर से अनुरक्षित की जाती है:
परन्तु यह भी कि एक समनुषंगी या अधिक समनुषंगी वाली प्रत्येक कंपनी :-
(क) अपनी वेबसाइट पर, यदि कोई हो अपनी प्रत्येक समनुषंगी के संबंध में पृथक संपरीक्षित लेख रखेगी;
(ख) कंपनी के ऐसे किसी शेयर धारक को, जो उसके लिए मांग करता है. पृथक • संपरीक्षित विवरणों की प्रति प्रदान करेगी।
(2) कंपनी, कामकाज के समय के दौरान उसके रजिस्ट्रीकृत कार्यालय पर उपधारा (1) के अधीन कथित दस्तावेजों का निरीक्षण करने लिए प्रत्येक सदस्य या कंपनी द्वारा जारी किन्हीं डिबेंचरों के धारक के न्यासी को अनुज्ञात करेगी ।
(3) यदि इस धारा के उपबंधों के अनुपालन में कोई व्यतिक्रम किया जाता है तो कंपनी पच्चीस हजार रुपए की शास्ति के लिए दायी होगी और कंपनी का प्रत्येक ऐसा अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है. पांच हजार रुपए की शास्ति के लिए दायी होगा।

Companies Act Section-136 (Company Act Section-136 in English)

Right of member to copies of audited financial statement-

(1) Without prejudice to the provisions of section 101, a copy of the financial statements, including consolidated financial statements, if any, auditor‘s report and every other document required by law to be annexed or attached to the financial statements, which are to be laid before a company in its general meeting, shall be sent to every member of the company, to every trustee for the debenture-holder of any debentures issued by the company, and to all persons other than such member or trustee, being the person so entitled, not less than twenty-one days before the date of the meeting:
Provided that in the case of a listed company, the provisions of this sub-section shall be deemed to be complied with, if the copies of the documents are made available for inspection at its registered office during working hours for a period of twenty-one days before the date of the meeting and a statement containing the salient features of such documents in the prescribed form or copies of the documents, as the company may deem fit, is sent to every member of the company and to every trustee for the holders of any debentures issued by the company not less than twenty-one days before the date of the meeting unless the shareholders ask for full financial statements:
Provided further that the Central Government may prescribe the manner of circulation of financial statements of companies having such net worth and turnover as may be prescribed:
Provided also that a listed company shall also place its financial statements including consolidated financial statements, if any, and all other documents required to be attached thereto, on its website, which is maintained by or on behalf of the company:
Provided also that every company having a subsidiary or subsidiaries shall,—
(a) place separate audited accounts in respect of each of its subsidiary on its website, if any;
(b) provide a copy of separate audited financial statements in respect of each of its subsidiary, to any shareholder of the company who asks for it.
(2) A company shall allow every member or trustee of the holder of any debentures issued by the company to inspect the documents stated under sub-section (1) at its registered office during business hours.
(3) If any default is made in complying with the provisions of this section, the company shall be liable to a penalty of twenty-five thousand rupees and every officer of the company who is in default shall be liable to a penalty of five thousand rupees.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 136 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 135| Companies Act Section 135

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-135 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 135 के अनुसार निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर विचार करने के पश्चात कंपनी की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व नीति अनुमोदित करेगा और अपनी रिपोर्ट में ऐसी नीति की अन्तर्वस्तुएं प्रकट करेगा और ऐसी रीति में, जो विहित की जाए उसे कंपनी की वेबसाइट पर भी, यदि कोई हो, रखेगा, जिसे Companies Act Section-135 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 135 (Companies Act Section-135) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 135 Companies Act Section-135 के अनुसार निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर विचार करने के पश्चात कंपनी की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व नीति अनुमोदित करेगा और अपनी रिपोर्ट में ऐसी नीति की अन्तर्वस्तुएं प्रकट करेगा और ऐसी रीति में, जो विहित की जाए उसे कंपनी की वेबसाइट पर भी, यदि कोई हो, रखेगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 135 (Companies Act Section-135 in Hindi)

निगमित समाजिक उत्तरदायित्व-

(1) किसी वित्तीय वर्ष के दौरान पांच सौ करोड़ रुपए या अधिक के शुद्ध मूल्य वाली या एक हजार करोड़ रुपए या अधिक के आवर्त वाली या पांच करोड़ रुपए या अधिक के शुद्ध लाभ वाली प्रत्येक कंपनी बोर्ड की एक निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व समिति का गठन करेगी, जो तीन या अधिक निदेशकों से मिलकर बनेगी, जिनमें से कम से कम एक निदेशक, स्वतंत्र निदेशक होगा।
(2) धारा 134 की उपधारा (3) के अधीन बोर्ड की रिपोर्ट में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व समिति की संरचना का प्रकटन होगा।
(3) निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व समिति –
(क) एक निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व नीति विरचित करेगी, जो अनुसूची 7 में यथाविनिर्दिष्ट कंपनी द्वारा किए गए या किए जाने वाले कार्यकलाप या कार्यकलापों को उपदर्शित करेगी और बोर्ड को सिफारिश करेगी;
(ख) खंड (क) में निर्दिष्ट कार्यकलापों पर उपगत होने वाले व्यय की रकम की सिफारिश करेगी; और
(ग) समय-समय पर कंपनी की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व नीति को मानीटर करेगी।
(4) उपधारा (1) में निर्दिष्ट प्रत्येक कंपनी का बोर्ड-
(क) निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर विचार करने के पश्चात कंपनी की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व नीति अनुमोदित करेगा और अपनी रिपोर्ट में ऐसी नीति की अन्तर्वस्तुएं प्रकट करेगा और ऐसी रीति में, जो विहित की जाए उसे कंपनी की वेबसाइट पर भी, यदि कोई हो, रखेगा; और
(ख) यह सुनिश्चित करेगा कि कंपनी की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व नीति में यथा सम्मिलित कार्यकलाप, कंपनी द्वारा किए गए हैं।
(5) उपधारा (1) में निर्दिष्ट प्रत्येक कंपनी का बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि कंपनी प्रत्येक वित्तीय वर्ष में ठीक तीन पूर्ववर्ती वित्तीय वर्षों के दौरान किए गए कंपनी के औसत शुद्ध लाभों का कम से कम दो प्रतिशत निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अनुसरण में खर्च करती है,
परंतु कंपनी अपने आस-पास के ऐसे स्थानीय क्षेत्र और क्षेत्रों को जहां वह क्रियाशील है. निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व क्रियाकलापों के लिए चिह्नित रकम को खर्च करने में अधिमान देगी:
परंतु यह और कि यदि कंपनी ऐसी रकम खर्च करने में असफल रहती है तो बोर्ड धारा 134 की उपधारा (3) के खंड (ण) के अधीन बनाई गई अपनी रिपोर्ट में रकम खर्च न करने के कारणों को विनिर्दिष्ट करेगा।
स्पष्टीकरण— इस धारा के प्रयोजनों के लिए “औसत शुद्ध लाभ” की संगणना धारा 198 के उपबंधों के अनुसार की जाएगी।

Companies Act Section-135 (Company Act Section-135 in English)

Corporate Social Responsibility-

(1) Every company having net worth of rupees five hundred crore or more, or turnover of rupees one thousand crore or more or a net profit of rupees five crore or more during any financial year shall constitute a Corporate Social Responsibility Committee of the Board consisting of three or more directors, out of which at least one director shall be an independent director.
(2) The Board’s report under sub-section (3) of section 134 shall disclose the composition of the Corporate Social Responsibility Committee.
(3) The Corporate Social Responsibility Committee shall,—
(a) formulate and recommend to the Board, a Corporate Social Responsibility Policy which shall indicate the activities to be undertaken by the company as specified in Schedule VII;
(b) recommend the amount of expenditure to be incurred on the activities referred to in clause (a); and
(c) monitor the Corporate Social Responsibility Policy of the company from time to time.
(4) The Board of every company referred to in sub-section (1) shall,—
(a) after taking into account the recommendations made by the Corporate Social Responsibility Committee, approve the Corporate Social Responsibility Policy for the company and disclose contents of such Policy in its report and also place it on the company’s website, if any, in such manner as may be prescribed; and
(b) ensure that the activities as are included in the Corporate Social Responsibility Policy of the company are undertaken by the company.
(5) The Board of every company referred to in sub-section (1), shall ensure that the company spends, in every financial year, at least two percent. of the average net profits of the company made during the three immediately preceding financial years, in pursuance of its Corporate Social Responsibility Policy:
Provided that the company shall give preference to the local area and areas around it where it operates, for spending the amount earmarked for Corporate Social Responsibility activities:
Provided further that if the company fails to spend such amount, the Board shall, in its report made under clause (o) of sub-section (3) of section 134, specify the reasons for not spending the amount.
Explanation- For the purposes of this section average net profit‖ shall be calculated in accordance with the provisions of section 198.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 135 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 134| Companies Act Section 134

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-134 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 134 के अनुसार वित्तीय विवरण पर जिसके अंतर्गत समेकित वित्तीय विवरण, यदि कोई हो, भी है, बोर्ड की ओर से उन्हें कम से कम कंपनी के अध्यक्ष द्वारा, जहां वह बोर्ड द्वारा प्राधिकृत किया गया है या दो निदेशकों द्वारा जिनमें से एक प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यदि वह कंपनी में निदेशक है होगा. कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी और कंपनी सचिव द्वारा, जहां कहीं वे नियुक्त किए जाते हैं या एकल व्यक्ति कंपनी की दशा में केवल एक निदेशक द्वारा हस्ताक्षरित किए जाने पूर्व निदेशक बोर्ड द्वारा लेखापरीक्षक को उस पर उसकी रिपोर्ट के लिए प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदित किया जाएगा, जिसे Companies Act Section-134 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 134 (Companies Act Section-134) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 134 Companies Act Section-134 के वित्तीय विवरण पर जिसके अंतर्गत समेकित वित्तीय विवरण, यदि कोई हो, भी है, बोर्ड की ओर से उन्हें कम से कम कंपनी के अध्यक्ष द्वारा, जहां वह बोर्ड द्वारा प्राधिकृत किया गया है या दो निदेशकों द्वारा जिनमें से एक प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यदि वह कंपनी में निदेशक है होगा. कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी और कंपनी सचिव द्वारा, जहां कहीं वे नियुक्त किए जाते हैं या एकल व्यक्ति कंपनी की दशा में केवल एक निदेशक द्वारा हस्ताक्षरित किए जाने पूर्व निदेशक बोर्ड द्वारा लेखापरीक्षक को उस पर उसकी रिपोर्ट के लिए प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदित किया जाएगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 134 (Companies Act Section-134 in Hindi)

वित्तीय कथन, बोर्ड की रिपोर्ट, आदि-

1) वित्तीय विवरण पर जिसके अंतर्गत समेकित वित्तीय विवरण, यदि कोई हो, भी है, बोर्ड की ओर से उन्हें कम से कम कंपनी के अध्यक्ष द्वारा, जहां वह बोर्ड द्वारा प्राधिकृत किया गया है या दो निदेशकों द्वारा जिनमें से एक प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यदि वह कंपनी में निदेशक है होगा. कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी और कंपनी सचिव द्वारा, जहां कहीं वे नियुक्त किए जाते हैं या एकल व्यक्ति कंपनी की दशा में केवल एक निदेशक द्वारा हस्ताक्षरित किए जाने पूर्व निदेशक बोर्ड द्वारा लेखापरीक्षक को उस पर उसकी रिपोर्ट के लिए प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदित किया जाएगा।
(2) संपरीक्षक की रिपोर्ट, प्रत्येक वित्तीय विवरण के साथ संलग्न की जाएगी।
(3) साधारण अधिवेशन में कंपनी के समक्ष रखे गए विवरणों के साथ उसके निदेशक, बोर्ड द्वारा एक रिपोर्ट उपाबद्ध की जाएगी, जिसमें निम्नलिखित सम्मिलित होंगे
(क) धारा 92 की उपधारा (3) के अधीन यथा उपबंधित वार्षिक विवरणी का उद्धरण
(ख) बोर्ड के अधिवेशनों की संख्या:
(ग) निदेशकों के उत्तरदायित्व का विवरण:
(घ) धारा 149 की उपधारा (6) के अधीन स्वतंत्र निदेशको द्वारा की गई घोषणा का विवरण;
(ङ) धारा 178 की उपधारा (1) के अन्तर्गत आने वाली किसी कंपनी की दशा में, निदेशकों की नियुक्ति और पारिश्रमिक के संबंध में कंपनी की नीति जिसमें किसी निदेशक की अर्हताओं, सकारात्मक गुणों, स्वतंत्रता और धारा 178 की उपधारा (3) के अधीन उपबंधित अन्य विषयों को अवधारित करने वाले मापदंड भी सम्मिलित है;
(च) (i) संपरीक्षक द्वारा उसकी रिपोर्ट में; और
(ii) किसी व्यवसायरत कंपनी सचिव द्वारा सचिवीय संपरीक्षा रिपोर्ट में,
की गई प्रत्येक अर्हता, आरक्षण या प्रतिकूल टिप्पणी या इंकार पर बोर्ड द्वारा स्पष्टीकरण या टीका-टिप्पणियां;
(छ) धारा 186 के अधीन ऋणों, प्रत्याभूतियों या विनिधानों की विशिष्टियां;
(ज) धारा 188 की उपधारा (1) में निर्दिष्ट पक्षकारों से सम्बन्धित संविदाओं या ठहरावों की विहित प्ररूप में विशिष्टियां;
(झ) कंपनी के कार्यकलापों की स्थिति;
(ञ) ऐसी रकमें, यदि कोई हों, जिनके लिए वह किसी आरक्षिति के रूप में रखने का प्रस्ताव करती है;
(ट) ऐसी रकम, यदि कोई हो, जिसकी वह लाभांश के रूप में संदत्त किए जाने हेतु सिफारिश करती है;
(ठ) कंपनी की वित्तीय स्थिति को प्रभावित करने वाले ऐसे महत्वपूर्ण परिवर्तन और टीका-टिप्पणियां, यदि कोई हों, जो कंपनी के उस वित्तीय वर्ष के अंत के मध्य घटित हुए हैं जिसके संबंध में वित्तीय विवरण है और रिपोर्ट की तारीख;
(ङ) ऊर्जा संरक्षण, प्रौद्योगिकी समावेशन, विदेशी मुद्रा उपार्जन और निर्गम, ऐसी रीति में जो विहित की जाए:
(ढ) कंपनी की जोखिम प्रबंधन नीति के विकास और कार्यान्वयन को उपदर्शित करने वाला विवरण जिसके अंतर्गत उसके जोखिम के ऐसे तत्वों, यदि कोई हों, की ऐसी पहचान भी है जो बोर्ड की राय में कंपनी के अस्तित्व को जोखिम में डाल सकते हैं:
(ण) वर्ष के दौरान निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व पर आरंभ की गई कंपनी द्वारा विकसित और कार्यान्वित नीति के बारे में ब्यौरे;
(त) सूचीबद्ध कंपनी और ऐसी समादत्त शेयर पूंजी, जो विहित की जाए. वाली प्रत्येक अन्य पब्लिक कंपनी की दशा में ऐसी रीति को उपदर्शित करने वाला विवरण जिसमें बोर्ड द्वारा स्वयं और उसकी समितियों तथा व्यष्टिक निदेशकों द्वारा औपचारिक वार्षिक मूल्यांकन किया गया है
(थ) ऐसे अन्य विषय, जो विहित किए जाएं।
(4) इस धारा के अधीन वित्तीय विवरण के साथ संलग्न की जाने वाली निदेशक बोर्ड की रिपोर्ट से एकल व्यक्ति कंपनी की दशा में ऐसी रिपोर्ट अभिप्रेत है, जिसमें संपरीक्षक द्वारा अपनी रिपोर्ट में की गई प्रत्येक अर्हता, आरक्षण या प्रतिकूल टिप्पण अथवा दावा त्याग पर बोर्ड द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण या टीका-टिप्पणियां अंतर्विष्ट हैं।
(5) उपधारा (3) के खंड (ग) में निर्दिष्ट निदेशकों के उत्तरदायित्व के कथन में निम्नलिखित कथन होगा-
(क) वार्षिक लेखे र तैयारी में लागू लेखा मानकों का तात्विक रूप से अनुसरण न किए जाने से संबंधित समुचित स्पष्टीकरण सहित पालन किया गया था;
(ख) निदेशकों ने ऐसी युक्तियुक्त और प्रज्ञापूर्ण लेखा नीतियों का चयन किया था और उनको लगातार लागू किया था और निर्णय तथा प्राक्कलन किए थे, जिससे वित्तीय वर्ष के अंत में कंपनी के कार्यकलापों और उस अवधि के लिए कंपनी के लाभ-हानि का सही और ऋजु वर्णन किया जा सके;
(ग) निदेशकों ने कंपनी की आस्तियों की सुरक्षा के लिए और कपट तथा अन्य अनियमितताओं को रोकने और उनका पता लगाने के लिए इस अधिनियम के उपबंधों के अनुसार पर्याप्त लेखा अभिलेखों का अनुरक्षण करने के लिए समुचित और उचित सावधानी बरती थी;
(घ) निदेशकों ने चालू समुत्थान के आधार पर वार्षिक लेखे तैयार किए थे: और
(ङ) निदेशकों ने, सूचीबद्ध कंपनी की दशा में, कंपनी द्वारा अनुपालन किए जाने के लिए आंतरिक वित्तीय नियंत्रण अधिकथित किए थे और ऐसे आंतरिक वित्तीय नियंत्रण पर्याप्त हैं और प्रभावी रूप से प्रचालित हैं।
स्पष्टीकरण- इस खंड के प्रयोजनों के लिए “आंतरिक वित्तीय नियंत्रण पद से कंपनी द्वारा अपने कारवार के सुव्यवस्थित और का संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अंगीकृत नीतियां और प्रक्रियाएं अभिप्रेत है जिनके अंतर्गत कंपनी की नीतियों की अनुशक्ति, उसकी आस्तियों की सुरक्षा, कपट और त्रुटियों का निवारण और पता लगाना, लेखा अभिलेखों की शुद्धता और पूर्णता और विश्वसनीय वित्तीय सूचना को समय से तैयार करना भी है:
(च) निदेशकों ने सभी लागू विधियों के अनुसार और तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन भी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रणाली विकसित की थी और ऐसी प्रणालियां पर्याप्त हैं और प्रभावशाली रूप से प्रचलित हैं ।
(6) उपधारा (3) के अधीन बोर्ड की रिपोर्ट और उसके कोई उपाबंध, कंपनी के अध्यक्ष द्वारा, यदि बोर्ड द्वारा उसको प्राधिकृत किया गया है, हस्ताक्षरित किए जाएंगे और जहां वह इस प्रकार प्राधिकृत नहीं किया गया है वहां कम से कम दो निदेशकों द्वारा जिसमें से एक प्रबंध निदेशक होगा या जहां केवल एक निदेशक है वहां निदेशक द्वारा हस्ताक्षरित किए जाएंगे ।
(7) प्रत्येक वित्तीय विवरण की एक हस्ताक्षरित प्रति समेकित वित्तीय विवरण के साथ, यदि कोई हो, निम्नलिखित प्रत्येक की एक-एक प्रति के साथ जारी परिचालित या प्रकाशित की जाएगी-
(क) ऐसे वित्तीय विवरण से उपाबद्ध या उसके भागरूप कोई टिप्पणः (ख) संपरीक्षक की रिपोर्ट और
(ग) उपधारा (3) में निर्दिष्ट बोर्ड की रिपोर्ट ।
(8) यदि कोई कंपनी इस धारा के उपबंधों का उल्लंघन करेगी, तो कंपनी ऐसे जुमनि से जो पचास हजार रुपए से कम का नहीं होगा, किंतु जो पच्चीस तास रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी और ऐसी कंप का प्रत्येक अधिकारी जो व्यतिक्रमी है कारावास से जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से जो पचास हजार रुपए से कम का नहीं होगा, किंतु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा या दोनों से दंडनीय होगा।

Companies Act Section-134 (Company Act Section-134 in English)

Financial statement, Board‘s report, etc-

(1) The financial statement, including consolidated financial statement, if any, shall be approved by the Board of Directors before they are signed on behalf of the Board at least by the chairperson of the company where he is authorised by the Board or by two directors out of which one shall be managing director and the Chief Executive Officer, if he is a director in the company, the Chief Financial Officer and the company secretary of the company, wherever they are appointed, or in the case of a One Person Company, only by one director, for submission to the auditor for his report thereon.
(2) The auditors‘ report shall be attached to every financial statement.
(3) There shall be attached to statements laid before a company in general meeting, a report by its Board of Directors, which shall include—
(a) the extract of the annual return as provided under sub-section (3) of section 92;
(b) number of meetings of the Board;
(c) Directors‘ Responsibility Statement;
(ca) details in respect of frauds reported by auditors under sub-section (12) of section 143 other than those which are reportable to the Central Government;
(d) a statement on declaration given by independent directors under sub-section (6) of section 149;
(e) in case of a company covered under sub-section (1) of section 178, company‘s policy on directors‘ appointment and remuneration including criteria for determining qualifications, positive attributes, independence of a director and other matters provided under sub-section (3) of section 178;
(f) explanations or comments by the Board on every qualification, reservation or adverse remark or disclaimer made—
(I) by the auditor in his report; and
(ii) by the company secretary in practice in his secretarial audit report;
(g) particulars of loans, guarantees or investments under section 186;
(h) particulars of contracts or arrangements with related parties referred to in sub-section (1) of section 188 in the prescribed form;
(I) the state of the company‘s affairs;
(j) the amounts, if any, which it proposes to carry to any reserves;
(k) the amount, if any, which it recommends should be paid by way of dividend;
(l) material changes and commitments, if any, affecting the financial position of the company which have occurred between the end of the financial year of the company to which the financial statements relate and the date of the report;
(m) the conservation of energy, technology absorption, foreign exchange earnings and outgo, in such manner as may be prescribed;
(n) a statement indicating development and implementation of a risk management policy for the company including identification therein of elements of risk, if any, which in the opinion of the Board may threaten the existence of the company;
(o) the details about the policy developed and implemented by the company on corporate social responsibility initiatives taken during the year;
(p) in case of a listed company and every other public company having such paid-up share capital as may be prescribed, a statement indicating the manner in which formal annual evaluation has been made by the Board of its own performance and that of its committees and individual directors;
(q) such other matters as may be prescribed.
(4) The report of the Board of Directors to be attached to the financial statement under this section shall, in case of a One Person Company, mean a report containing explanations or comments by the Board on every qualification, reservation or adverse remark or disclaimer made by the auditor in his report.
(5) The Directors‘ Responsibility Statement referred to in clause (c) of sub-section (3) shall state that—
(a) in the preparation of the annual accounts, the applicable accounting standards had been followed along with proper explanation relating to material departures;
(b) the directors had selected such accounting policies and applied them consistently and made judgments and estimates that are reasonable and prudent so as to give a true and fair view of the state of affairs of the company at the end of the financial year and of the profit and loss of the company for that period;
(c) the directors had taken proper and sufficient care for the maintenance of adequate accounting records in accordance with the provisions of this Act for safeguarding the assets of the company and for preventing and detecting fraud and other irregularities;
(d) the directors had prepared the annual accounts on a going concern basis; and
(e) the directors, in the case of a listed company, had laid down internal financial controls to be followed by the company and that such internal financial controls are adequate and were operating effectively.
Explanation— For the purposes of this clause, the term ―internal financial controls‖ means the policies and procedures adopted by the company for ensuring the orderly and efficient conduct of its business, including adherence to company‘s policies, the safeguarding of its assets, the prevention and detection of frauds and errors, the accuracy and completeness of the accounting records, and the timely preparation of reliable financial information;
(f) the directors had devised proper systems to ensure compliance with the provisions of all applicable laws and that such systems were adequate and operating effectively.
(6) The Board‘s report and any annexures thereto under sub-section (3) shall be signed by its chairperson of the company if he is authorised by the Board and where he is not so authorised, shall be signed by at least two directors, one of whom shall be a managing director, or by the director where there is one director.
(7) A signed copy of every financial statement, including consolidated financial statement, if any, shall be issued, circulated or published along with a copy each of—
(a) any notes annexed to or forming part of such financial statement;
(b) the auditor‘s report; and
(c) the Board‘s report referred to in sub-section (3).
(8) If a company contravenes the provisions of this section, the company shall be punishable with fine which shall not be less than fifty thousand rupees but which may extend to twenty-five lakh rupees and every officer of the company who is in default shall be punishable with imprisonment for a term which may extend to three years or with fine which shall not be less than fifty thousand rupees but which may extend to five lakh rupees, or with both.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 134 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 133| Companies Act Section 133

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-133 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 133 के अनुसार केंन्द्रीय सरकार, राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण व्दारा दिये गये परामर्श से और उसके व्दारा की गयी सिफारिशों की परीक्षा के पश्चात् चार्टर्ड अकाउंटेट अधिनियम, 1949 की धारा 3 के अधीन गठित भारतीय चार्टर्ड अकाउटेंट संस्थान व्दारा यथा सिफारिश लेखा मानकों या उनमें किसी परिशिष्ट की विहित कर सकेगी, जिसे Companies Act Section-133 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 133 (Companies Act Section-133) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 133 Companies Act Section-133 के अनुसार केंन्द्रीय सरकार, राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण व्दारा दिये गये परामर्श से और उसके व्दारा की गयी सिफारिशों की परीक्षा के पश्चात् चार्टर्ड अकाउंटेट अधिनियम, 1949 की धारा 3 के अधीन गठित भारतीय चार्टर्ड अकाउटेंट संस्थान व्दारा यथा सिफारिश लेखा मानकों या उनमें किसी परिशिष्ट की विहित कर सकेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 133 (Companies Act Section-133 in Hindi)

केन्द्रीय सरकार व्दारा लेखा मानकों को विहित करना-

केंन्द्रीय सरकार, राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण व्दारा दिये गये परामर्श से और उसके व्दारा की गयी सिफारिशों की परीक्षा के पश्चात् चार्टर्ड अकाउंटेट अधिनियम, 1949 की धारा 3 के अधीन गठित भारतीय चार्टर्ड अकाउटेंट संस्थान व्दारा यथा सिफारिश लेखा मानकों या उनमें किसी परिशिष्ट की विहित कर सकेगी।

Companies Act Section-133 (Company Act Section-133 in English)

Central Government to prescribe accounting standards-

The Central Government may prescribe the standards of accounting or any addendum thereto, as recommended by the Institute of Chartered Accountants of India, constituted under section 3 of the Chartered Accountants Act, 1949 (38 of 1949), in consultation with and after examination of the recommendations made by the National Financial Reporting Authority.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 133 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।