Home Blog Page 21

कंपनी अधिनियम की धारा 67| Companies Act Section 67

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-67 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 67 के अनुसार शेयरों द्वारा या गांरटी द्वारा परिसीमित और शेयर पूंजी वाली किसी कंपनी को अपने स्वयं के शेयरों का क्रय करने की तब तक शक्ति नहीं होगी जब तक कि शेयर पूंजी की पारिणामिक कमी इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन प्रभावित नहीं होती है, जिसे Companies Act Section-67 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 67 (Companies Act Section-67) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 67 Companies Act Section-67 के अनुसार शेयरों द्वारा या गांरटी द्वारा परिसीमित और शेयर पूंजी वाली किसी कंपनी को अपने स्वयं के शेयरों का क्रय करने की तब तक शक्ति नहीं होगी जब तक कि शेयर पूंजी की पारिणामिक कमी इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन प्रभावित नहीं होती है।

कंपनी अधिनियम की धारा 67 (Companies Act Section-67 in Hindi)

कंपनी द्वारा अपने शेयरों का क्रय करने या उनके क्रय करने के लिए उसके द्वारा उधर देने पर प्रतिबंधन-

(1) शेयरों द्वारा या गांरटी द्वारा परिसीमित और शेयर पूंजी वाली किसी कंपनी को अपने स्वयं के शेयरों का क्रय करने की तब तक शक्ति नहीं होगी जब तक कि शेयर पूंजी की पारिणामिक कमी इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन प्रभावित नहीं होती है।

(2) कोई पब्लिक कंपनी, कंपनी में या उसकी नियंत्री कंपनी में किन्हीं शेयरों के या उसके लिए किसी व्यक्ति द्वारा किए गए या किए जाने वाले क्रय या अभिदाय के प्रयोजन के लिए या उस संबंध में, चाहे प्रत्यक्ष रूप में या अप्रत्यक्ष रूप से और चाहे किसी ऋण, गारंटी, प्रतिभूति के उपबंध के माध्यम से या अन्यथा कोई वित्तीय सहायता नहीं देगी । ..

(3) उपधारा (2) की कोई बात निम्नलिखित को लागू नहीं होगी काम के अनके अनसभा द्वारा

(क) किसी बैंककारी कंपनी द्वारा अपने कारखार के सामान्य अनुक्रम में धन उधार देने;

(ख) कंपनी या उसकी नियंत्री कंपनी में पूर्णतः समादत्त शेयरों के क्रय या अभिदाय के लिए विशेष संकल्प के माध्यम से और ऐसी अपेक्षाओं के अनुसार जो विहित की जाएं, कंपनी द्वारा अनुमोदित किसी स्कीम के अनुसार किसी कंपनी द्वारा धन का उपबंध करने, यदि न्यासियों द्वारा शेयरों का क्रय या उनके लिए अभिदाय कंपनी के कर्मचारियों द्वारा या उनके फायदे के लिए किया जाता है; या

(ग) किसी कंपनी द्वारा उसके निदेशकों या मुख्य प्रबंधकीय कार्मिकों से भिन्न कंपनी के नियोजन में के व्यक्तियों को कंपनी में या उसकी नियंत्री कंपनी में पूर्ण रूप से समादत्त शेयरों का क्रय करने या उनके लिए अभिदाय करने के लिए उन्हें समर्थ बनाने के उद्देश्य से उनके छह मास की अवधि के वेतन या मजदूरी से. अनधिक रकम के लिए उनके द्वारा फायदाग्राही स्वामित्व के रूप में धारित किए जाने । के लिए उन्हें ऋण देने :

परंतु ऐसे शेयरों की बाबत, जिससे स्कीम संबंधित है, कर्मचारियों द्वारा प्रत्यक्षतः प्रयोग न किए गए मताधिकार की बाबत प्रकटन ऐसी रीति में, जो विहित की जाए, बोर्ड की रिपोर्ट में किया जाएगा।

(4) इस धारा की कोई बात किसी कंपनी के, उसके द्वारा इस अधिनियम के अधीन या किसी अन्य पूर्ववर्ती कंपनी विधि के अधीन निर्गमित, किन्हीं अधिमानी शेयरों का मोचन . करने के अधिकार पर प्रभाव नहीं डालेगी ।

(5) यदि कोई कंपनी इस धारा के उपबंधों का उल्लंघन करती है, तो वह कंपनी ऐसे. जुर्माने से, जो एक लाख रुपए से कम का नहीं होगा, किन्तु जो पच्चीस लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी और कंपनी का ऐसा प्रत्येक अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, ऐसी अवधि के कारावास से, जो तीन वर्ष तक की हो सकेगी और जुर्माने से जो एक लाख रुपए से कम का नहीं होगा किन्तु जो पच्चीस लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा।

Companies Act Section-67 (Company Act Section-67 in English)

Restriction on purchase by company or giving of loans by it for purchase of its shares

(1)  No company limited by shares or by guarantee and having a share capital shall have the power to buy its own shares unless the consequent reduction of share capital is effected under the provisions of this Act. 

(2) No public company shall give, whether directly or indirectly and whether by means of a loan,  guarantee, the provision of security or otherwise, any financial assistance for the purpose of, or in connection with, a purchase or subscription made or to be made, by any person of or for any shares in the company or in its holding company. 

(3) Nothing in sub-section (2) shall apply to— 

(a) the lending of money by a banking company in the ordinary course of its business; 

(b) the provision by a company of money in accordance with any scheme approved by the company  through special resolution and in accordance with such requirements as may be prescribed, for the  purchase of, or subscription for, fully paid-up shares in the company or its holding company, if the  purchase of, or the subscription for, the shares held by trustees for the benefit of the employees or  such shares held by the employee of the company; 

(c) the giving of loans by a company to persons in the employment of the company other than its  directors or key managerial personnel, for an amount not exceeding their salary or wages for a period  of six months with a view to enabling them to purchase or subscribe for fully paid-up shares in the  company or its holding company to be held by them by way of beneficial ownership: 

Provided that disclosures in respect of voting rights not exercised directly by the employees in respect of shares to which the scheme relates shall be made in the Board’s report in such manner as may be prescribed. 

(4) Nothing in this section shall affect the right of a company to redeem any preference shares issued by it under this Act or under any previous company law. 

(5) If a company contravenes the provisions of this section, it shall be punishable with a fine which shall not be less than one lakh rupees but which may extend to twenty-five lakh rupees and every officer of the company who is in default shall be punishable with imprisonment for a term which may extend to three years and with fine which shall not be less than one lakh rupees but which may extend to twenty-five lakh rupees.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 67 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 66| Companies Act Section 66

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-66 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 66 के अनुसार कंपनी द्वारा आवेदन पर अधिकरण द्वारा पुष्टि के अधीन रहते हुए, शेयरों द्वारा परिसीमित या गारंटी द्वारा परिसीमित और शेयर पूंजी वाली कोई कंपनी विशेष संकल्प द्वारा, शेयर पूंजी में किसी भी रीति में, कमी कर सकेगी, जिसे Companies Act Section-66 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 66 (Companies Act Section-66) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 66 Companies Act Section-66 के अनुसार कंपनी द्वारा आवेदन पर अधिकरण द्वारा पुष्टि के अधीन रहते हुए, शेयरों द्वारा परिसीमित या गारंटी द्वारा परिसीमित और शेयर पूंजी वाली कोई कंपनी विशेष संकल्प द्वारा, शेयर पूंजी में किसी भी रीति में, कमी कर सकेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 66 (Companies Act Section-66 in Hindi)

शेयर पूंजी में कमी-

(1) कंपनी द्वारा आवेदन पर अधिकरण द्वारा पुष्टि के अधीन रहते हुए, शेयरों द्वारा परिसीमित या गारंटी द्वारा परिसीमित और शेयर पूंजी वाली कोई कंपनी विशेष संकल्प द्वारा, शेयर पूंजी में किसी भी रीति में, कमी कर सकेगी और विशिष्टतया:

(क) समादत्त न की गई शेयर पूंजी की बाबत अपने शेयरों के किसी दायित्व को निर्वापित या कम कर सकेगी; या

(ख) अपने शेयरों पर किसी दायित्व को निर्वापित करके या निर्वापित किए _ बिना या कम करके,

. (i) किसी ऐसी समादत्त शेयर पूंजी को रद्द कर सकेगी, जो खो गई है या उपलब्ध आस्तियों द्वारा उपदर्शित नहीं की गई है;

(ii) किसी ऐसी समादत्त शेयर पूंजी को चुका सकेगी, जो कंपनी की

वांछा से अधिक है, तदनुसार अपनी शेयर पूंजी और अपने शेयरों की रकम को कम करके अपने ज्ञापन में परिवर्तन कर सकेगी :

परंतु ऐसी कोई कमी तब नहीं की जाएगी, यदि कंपनी पर इस अधिनियम के प्रारंभ से पहले या उसके पश्चात् उसके द्वारा स्वीकार किए गए किसी निक्षेप का प्रतिसंदाय या उस पर संदेय ब्याज बकाया है।

(2) अधिकरण उपधारा (1) के अधीन उसको किए गए प्रत्येक आवेदन की सूचना, सूचीबद्ध कंपनियों और कंपनियों के लेनदारों की दशा में केन्द्रीय सरकार, रजिस्ट्रार और प्रतिभूति विनिमय बोर्ड को देगा और उस सरकार, रजिस्ट्रार तथा प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड तथा लेनदारों द्वारा उसको किए गए प्रतिवेदनों पर, यदि कोई हों, सूचना की प्राप्ति की तारीख से तीन मास की अवधि के भीतर विचार करेगा :

परंतु जहां केन्द्रीय सरकार रजिस्ट्रार और प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड या लेनदारों की ओर से उक्त अवधि के भीतर कोई अभ्यावेदन प्राप्त नहीं होता है, वहां यह उपधारणा की जाएगी कि उनको कमी के बारे कोई आक्षेप नहीं है|

(3) अधिकरण, यदि उसका यह समाधान हो जाता है कि कंपनी के प्रत्येक लेनदार के ऋण या दावे का उन्मोचन या अवधारण हो गया है या वह प्रतिभूत हो गया है या उसकी

सहमति अभिप्राप्त हो गई है, तो ऐसे निबंधनों और शर्तों पर जिन्हें वह ठीक समझे, शेयर पूंजी की कमी को पुष्टि करने वाला आदेश कर सकेगा :

परंतु शेयर पूंजी की कमी के लिए कोई आवेदन, अधिकरण द्वारा तब तक मंजूर नहीं किया जाएगा जब तक कि ऐसी कमी के लिए कंपनी द्वारा प्रस्तावित ऐसा कोई लेखा व्यवहार इस अधिनियम की धारा 133 या किसी अन्य उपबंध में विनिर्दिष्ट लेखा मानकों के अनुरूप नहीं है और कंपनी के संपरीक्षक द्वारा इस प्रभाव का कोई प्रमाणपत्र अधिकरण के पास फाइल नहीं कर दिया गया है ।

(4) उपधारा (3) के अधीन अधिकरण द्वारा शेयर पूंजी की कमी की पुष्टि का आदेश कंपनी द्वारा उस रीति में प्रकाशित किया जाएगा, जो अधिकरण निदेश दे ।

(5) कंपनी, उपधारा (3) के अधीन अधिकरण के आदेश की एक सत्यापित प्रति और अधिकरण द्वारा अनुमोदित कार्यवृत्त की प्रति निम्नलिखित को दर्शित करते हुए,

(क) शेयर पूंजी की रकमः

(ख) उन शेयरों की संख्या, जिनमें इन्हें विभाजित किया जाना है;

(ग) प्रत्येक शेयर की रकम; और ‘

(घ) वह रकम, यदि कोई हो, जो रजिस्ट्रीकरण की तारीख को प्रत्येक शेयर

पर समादत्त समझी गई हो, आदेश की प्रति प्राप्त होने के तीस दिन के भीतर रजिस्ट्रार को परिदत्त करेगी, जो उसे रजिस्टर करेगा और उस आशय का प्रमाणपत्र जारी करेगा ।

(6) इस धारा की कोई बात धारा 68 के अधीन कंपनी द्वारा अपनी स्वयं की प्रतिभूतियों के क्रय द्वारा वापसी को लागू नहीं होगी ।

(7) कंपनी का कोई भूतपूर्व या वर्तमान सदस्य, यथास्थिति, उसके द्वारा शेयर पर संदत्त रकम या कम की गई ऐसी रकम, यदि कोई हो, जिसे उस पर संदत्त किया गया समझा गया है और कमी के आदेश द्वारा यथा नियत शेयर की रकम के बीच के अंतर की, यदि कोई हो, रकम से अधिक रकम के उसके द्वारा धारित किसी शेयर की बाबत कोई मांग या अभिदाय करने के लिए दायी नहीं होगा ।

(8) जहां ऐसे किसी लेनदार का नाम, जो इस धारा के अधीन शेयर पूंजी की कमी के बारे में आक्षेप करने का हकदार है, कमी के लिए कार्यवाहियों या उनकी प्रकृति और ऋण या दावे की बाबत उसके प्रभाव की उसकी अज्ञानता के कारण, लेनदारों की सूची में दर्ज नहीं किया गया है और ऐसी कमी के पश्चात्, कंपनी धारा 271 की उपधारा (2) के अर्थान्तर्गत अपने ऋण या दावे की रकम का संदाय करने में असमर्थ है, वहां

(क) प्रत्येक ऐसा व्यक्ति, जो रजिस्ट्रार द्वारा कमी के आदेश के रजिस्ट्रीकरण की तारीख को कंपनी का सदस्य था, उस ऋण या दावे के संदाय के लिए उस रकम से अनधिक रकम का अभिदाय करने के लिए दायी होगा, जिसके अभिदाय के लिए वह तब दायी होता, यदि कंपनी ने परिसमापन उक्त तारीख से ठीक पूर्व के दिन को आरंभ किया होता; और

(ख) यदि कंपनी का परिसमापन हो चुका है तो अधिकरण ऐसे लेनदार के आवेदन पर और उसकी यथापूर्वोक्त अज्ञानता के सबूत पर यदि वह ठीक समझे,

अभिदाय करने के लिए इस प्रकार दायी व्यक्तियों की सूची तय करेगी और सूची पर परिनिर्धारित अभिदाताओं पर मांग और आदेश को इस प्रकार करेगी तथा प्रवृत्त करेगी मानो वे परिसमापन में सामान्य अभिदाता हों ।

(9) उपधारा (8) की कोई बात अभिदाताओं के बीच उनके अधिकारों पर प्रभाव नहीं डालेगी ।

(10) यदि कंपनी का कोई अधिकारी

(क) जानबूझकर कमी पर आक्षेप करने के लिए हकदार किसी लेनदार के नाम को छिपाता है;

(ख) जानबूझकर किसी लेनदार के ऋण या दावे की प्रकृति या रकम का दुर्व्यपदेशन करता है; या

(ग) यथापूर्वोक्त किसी ऐसे छिपाए जाने या दुर्व्यपदेशन को दुष्प्रेरित करता है या उससे संसर्गित है, तो वह धारा 447 के अधीन दायी होगा ।

(11) यदि कंपनी उपधारा (4) के उपबंधों का अनुपालन करने में असफल रहती है तो वह जुर्माने से, जो पांच लाख रुपए से कम का नहीं होगा, किंतु जो पच्चीस लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी।

Companies Act Section-66 (Company Act Section-66 in English)

Reduction of share capital

(1) Subject to confirmation by the Tribunal on an application by  the company, a company limited by shares or limited by guarantee and having a share capital may, by a special resolution, reduce the share capital in any manner and in particular, may— 

(a) extinguish or reduce the liability on any of its shares in respect of the share capital not paid up; or 

(b) either with or without extinguishing or reducing liability on any of its shares,— (i) cancel any paid-up share capital which is lost or is unrepresented by available assets, or (ii) pay off any paid-up share capital which is in excess of the wants of the company, 

alter its memorandum by reducing the amount of its share capital and of its shares accordingly: 

Provided that no such reduction shall be made if the company is in arrears in the repayment of any deposits accepted by it, either before or after the commencement of this Act, or the interest payable thereon. 

(2) The Tribunal shall give notice of every application made to it under sub-section (1) to the Central  Government, Registrar and to the Securities and Exchange Board, in the case of listed companies, and the  creditors of the company and shall take into consideration the representations, if any, made to it by that  Government, Registrar, the Securities and Exchange Board and the creditors within a period of three  months from the date of receipt of the notice:

Provided that where no representation has been received from the Central Government, Registrar, the  Securities and Exchange Board or the creditors within the said period, it shall be presumed that they have no objection to the reduction. 

(3) The Tribunal may, if it is satisfied that the debt or claim of every creditor of the company has been  discharged or determined or has been secured or his consent is obtained, make an order confirming the  reduction of share capital on such terms and conditions as it deems fit: 

Provided that no application for reduction of share capital shall be sanctioned by the Tribunal unless the accounting treatment, proposed by the company for such reduction is in conformity with the accounting standards specified in section 133 or any other provision of this Act and a certificate to that effect by the company‘s auditor has been filed with the Tribunal. 

(4) The order of confirmation of the reduction of share capital by the Tribunal under sub-section (3)  shall be published by the company in such manner as the Tribunal may direct. 

(5) The company shall deliver a certified copy of the order of the Tribunal under sub-section (3) and  of a minute approved by the Tribunal showing— 

(a) the amount of share capital; 

(b) the number of shares into which it is to be divided; 

(c) the amount of each share; and 

(d) the amount, if any, at the date of registration deemed to be paid up on each share, to the Registrar within thirty days of the receipt of the copy of the order, who shall register the same and issue a certificate to that effect. 

(6) Nothing in this section shall apply to the buy-back of its own securities by a company under section  68. 

(7) A member of the company, past or present, shall not be liable to any call or contribution in respect of any share held by him exceeding the amount of difference, if any, between the amount paid on the share, or reduced amount, if any, which is to be deemed to have been paid thereon, as the case may be,  and the amount of the share as fixed by the order of reduction. 

(8) Where the name of any creditor entitled to object to the reduction of share capital under this  section is, by reason of his ignorance of the proceedings for reduction or of their nature and effect with  respect to his debt or claim, not entered on the list of creditors, and after such reduction, the company is  unable, within the meaning of sub-section (2) of section 271, to pay the amount of his debt or claim,— 

(a) every person, who was a member of the company on the date of the registration of the order  for reduction by the Registrar, shall be liable to contribute to the payment of that debt or claim, an  amount not exceeding the amount which he would have been liable to contribute if the company had  commenced winding up on the day immediately before the said date; and 

(b) if the company is wound up, the Tribunal may, on the application of any such creditor and proof of his ignorance as aforesaid, if it thinks fit, settle a list of persons so liable to contribute and make and enforce calls and orders on the contributors settled on the list, as if they were ordinary contributors in a winding up. 

(9) Nothing in sub-section (8) shall affect the rights of the contributors among themselves. (10) If any officer of the company— 

(a) knowingly conceals the name of any creditor entitled to object to the reduction; (b) knowingly misrepresents the nature or amount of the debt or claim of any creditor; or (c) abets or is privy to any such concealment or misrepresentation as aforesaid,  he shall be liable under section 447.

(11) If a company fails to comply with the provisions of sub-section (4), it shall be punishable with a fine which shall not be less than five lakh rupees but which may extend to twenty-five lakh rupees. 

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 66 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 65| Companies Act Section 65

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-65 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 65 के अनुसार शेयर पूंजी वाली कोई अपरिसीमित कंपनी, इस अधिनियम के अधीन परिसीमित कंपनी के रूप में रजिस्ट्रीकरण के लिए संकल्प द्वारा निम्नलिखित में से कोई एक या दोनों बातें कर सकेगी, जिसे Companies Act Section-65 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 65 (Companies Act Section-65) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 65 Companies Act Section-65 के अनुसार शेयर पूंजी वाली कोई अपरिसीमित कंपनी, इस अधिनियम के अधीन परिसीमित कंपनी के रूप में रजिस्ट्रीकरण के लिए संकल्प द्वारा निम्नलिखित में से कोई एक या दोनों बातें कर सकेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 65 (Companies Act Section-65 in Hindi)

परिसीमित कम्पनी में संपरिवर्तन पर, अपरिसीमित कंपनी पर आरक्षित शेयर पूंजी प्रदान करना-

शेयर पूंजी वाली कोई अपरिसीमित कंपनी, इस अधिनियम के अधीन परिसीमित कंपनी के रूप में रजिस्ट्रीकरण के लिए संकल्प द्वारा निम्नलिखित में से कोई एक या दोनों बातें कर सकेगी, अर्थात् :

(क) अपने प्रत्येक शेयर की अभिहित रकम की वृद्धि द्वारा अपनी शेयर पूंजी की अभिहित रकम की इस शर्त के अधीन रहते हुए वृद्धि, कि बढ़ी हुई पूंजी का कोई भाग, कंपनी के परिसमापन की दशा में और उसके प्रयोजनों के सिवाय मांग किए जाने के योग्य नहीं होगा;

(ख) यह उपबंध कर सकेगी कि इसकी मांग न की गई शेयर पूंजी का विनिर्दिष्ट भाग, कंपनी के परिसमापन की दशा में और उसके प्रयोजनों के सिवाय मांग किए जाने के योग्य नहीं होगा।

Companies Act Section-65 (Company Act Section-65 in English)

Unlimited company to provide for reserve share capital on conversion into limited  company

An unlimited company having a share capital may, by a resolution for registration as a  limited company under this Act, do either or both of the following things, namely— 

(a) increase the nominal amount of its share capital by increasing the nominal amount of each of  its shares, subject to the condition that no part of the increased capital shall be capable of being called  up except in the event and for the purposes of the company being wound up; 

(b) provide that a specified portion of its uncalled share capital shall not be capable of being  called up except in the event and for the purposes of the company being wound up.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 65 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 64| Companies Act Section 64

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-64 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 64 के अनुसार कंपनी किन्हीं मोचनीय अधिमानी शेयरों को मोचित करती है, वहां कंपनी, यथास्थिति, ऐसे परिवर्तन या वृद्धि या मोचन के तीस दिन के भीतर रजिस्ट्रार को परिवर्तित ज्ञापन के साथ विहित प्ररूप में सूचना फाइल करेगी, जिसे Companies Act Section-64 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 64 (Companies Act Section-64) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 64 Companies Act Section-64 के अनुसार कंपनी किन्हीं मोचनीय अधिमानी शेयरों को मोचित करती है, वहां कंपनी, यथास्थिति, ऐसे परिवर्तन या वृद्धि या मोचन के तीस दिन के भीतर रजिस्ट्रार को परिवर्तित ज्ञापन के साथ विहित प्ररूप में सूचना फाइल करेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 64 (Companies Act Section-64 in Hindi)

शेयर पूंजी के परिवर्तन के लिए रजिस्ट्रार को सूचना का दिया जाना

(1) जहां

(क) कंपनी धारा 61 की उपधारा (1) में विनिर्दिष्ट किसी रीति में अपनी शेयर पूंजी को परिवर्तित करती है;

(ख) सरकार द्वारा धारा 62 की उपधारा (6) के साथ पठित उपधारा (4) के अधीन किए गए किसी आदेश का प्रभाव कंपनी की प्राधिकृत पूंजी में वृद्धि करने का है; या

(ग) कंपनी किन्हीं मोचनीय अधिमानी शेयरों को मोचित करती है, वहां कंपनी, यथास्थिति, ऐसे परिवर्तन या वृद्धि या मोचन के तीस दिन के भीतर रजिस्ट्रार को परिवर्तित ज्ञापन के साथ विहित प्ररूप में सूचना फाइल करेगी।

(2) यदि कोई कंपनी और कंपनी का कोई अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, उपधारा (1) के उपबंधों का उल्लंघन करता है, तो वह जुर्माने से, जो ऐसे प्रत्येक दिन के लिए, एक हजार रुपए, जिसके दौरान व्यतिक्रम जारी रहता है, या पांच लाख रुपए, इनमें से जो भी कम हो, तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा।

Companies Act Section-64 (Company Act Section-64 in English)

Notice to be given to Registrar for alteration of share capital

(1) Where-

(a) a company alters its share capital in any manner specified in sub-section (1) of section 61; 

(b) an order made by the Government under sub-section (4) read with sub-section (6) of section  62 has the effect of increasing the authorized capital of a company; or 

(c) a company redeems any redeemable preference shares, 

the company shall file a notice in the prescribed form with the Registrar within a period of thirty days of such alteration or increase or redemption, as the case may be, along with an altered memorandum. 

(2) If a company and any officer of the company who is in default contravenes the provisions of sub section (1), it or he shall be punishable with fine which may extend to one thousand rupees for each day  during which such default continues, or five lakh rupees, whichever is less. 

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 64 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 63| Companies Act Section 63

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-63 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 63 के अनुसार कोई कंपनी, उसके सदस्यों को, निम्नलिखित में से किसी भी रीति से पूर्ण समादत्त बोनस शेयरों को निर्गमित कर सकेगी, जिसे Companies Act Section-63 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 63 (Companies Act Section-63) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 63 Companies Act Section-63 के अनुसार कोई कंपनी, उसके सदस्यों को, निम्नलिखित में से किसी भी रीति से पूर्ण समादत्त बोनस शेयरों को निर्गमित कर सकेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 63 (Companies Act Section-63 in Hindi)

बोनस शेयरों का निर्गमन-

(1) कोई कंपनी, उसके सदस्यों को, निम्नलिखित में से किसी भी रीति से पूर्ण समादत्त बोनस शेयरों को निर्गमित कर सकेगी:

(i) अपनी मुक्त आरक्षितियां (ii) प्रतिभूति प्रीमियम लेखा; या ।

(iii) पूंजी मोचन आरक्षिति लेखा : परंतु बोनस शेयरों का कोई निर्गमन, आस्तियों के पुनर्मूल्यांकन द्वारा सृजित पूंजीगत आरक्षिति द्वारा नहीं किया जाएगा।

(2) कोई कंपनी, उपधारा (1) के अधीन पूर्ण समादत्त बोनस शेयरों के निर्गमन के प्रयोजन के लिए उसके लाभों या आरक्षितियों को पूंजीगत नहीं करेगी, जब तक कि–

(क) उसे, अनुच्छेदों द्वारा प्राधिकृत नहीं किया गया है;

(ख) उसे, बोर्ड की सिफारिश पर कंपनी की साधारण बैठक में प्राधिकृत नहीं किया गया है;

(ग) उसने, सावधि निक्षेपों या उसके द्वारा जारी ऋण प्रतिभूतियों के संबंध में ब्याज या मूल के संदाय में व्यतिक्रम नहीं किया है;

(घ) उसने, कर्मचारियों के कानूनी देयों जैसे भविष्य निधि, उपदान और बोनस में अभिदाय के संदाय के संबंध में व्यतिक्रम नहीं किया है;

(ङ) भागतः संदत्त शेयर यदि कोई हो, आबंटन की तारीख को बकाया है, पूर्ण रूप से समादत्त नहीं किए गए हों;

(च) वह ऐसी शर्तों का पालन नहीं करती है, जो विहित की जाएं।

(3) बोनस शेयरों को लाभांश के बदले जारी नहीं किया जाएगा।

Companies Act Section-63 (Company Act Section-63 in English)

Issue of bonus sharesl

(1) A company may issue fully paid-up bonus shares to its members, in  any manner whatsoever, out of-

(i) its free reserves; 

(ii) the securities premium account; or 

(iii) the capital redemption reserve account: 

Provided that no issue of bonus shares shall be made by capitalizing reserves created by the revaluation of assets. 

(2) No company shall capitalize its profits or reserves for the purpose of issuing fully paid-up bonus  shares under sub-section (1), unless— 

(a) it is authorised by its articles;

(b) it has, on the recommendation of the Board, been authorised in the general meeting of the  company; 

(c) it has not defaulted in payment of interest or principal in respect of fixed deposits or debt  securities issued by it; 

(d) it has not defaulted in respect of the payment of statutory dues of the employees, such as contribution to provident fund, gratuity, and bonus; 

(e) the partly paid-up shares, if any outstanding on the date of allotment, are made fully paid-up;

(f) it complies with such conditions as may be prescribed. 

(3) The bonus shares shall not be issued in lieu of dividend. 

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 63 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 62| Companies Act Section 62

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-62 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 62 के अनुसार जहां किसी समय, कोई कंपनी, जिसकी शेयर पूंजी है, शेयरों के निर्गमन ‘द्वारा अपनी अभिदाय पूंजी को बढ़ाने का प्रस्ताव करती है, वहां ऐसे शेयर निम्नलिखित को प्रस्थापित किए जाएंगे, जिसे Companies Act Section-62 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 62 (Companies Act Section-62) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 62 Companies Act Section-62 के अनुसार जहां किसी समय, कोई कंपनी, जिसकी शेयर पूंजी है, शेयरों के निर्गमन ‘द्वारा अपनी अभिदाय पूंजी को बढ़ाने का प्रस्ताव करती है, वहां ऐसे शेयर निम्नलिखित को प्रस्थापित किए जाएंगे।

कंपनी अधिनियम की धारा 62 (Companies Act Section-62 in Hindi)

शेयर पूंजी का आगे और जारी किया जाना-

(1) जहां किसी समय, कोई कंपनी, जिसकी शेयर पूंजी है, शेयरों के निर्गमन ‘द्वारा अपनी अभिदाय पूंजी को बढ़ाने का प्रस्ताव करती है, वहां ऐसे शेयर निम्नलिखित को प्रस्थापित किए जाएंगे।

(क) उन व्यक्तियों को, जो प्रस्थापना की तारीख को प्रस्थापना पत्र के परिचालन द्वारा उन शेयरों पर समादत्त शेयर पूंजी के, उन परिस्थितियों में यथा निकटतम अनुपात में कंपनी के साधारण शेयर धारक हैं, जो निम्नलिखित शर्तों के अधीन हैं, अर्थात् :

(i) प्रस्थापना, प्रस्थापित शेयरों की संख्या विनिर्दिष्ट करते हुए और प्रस्थापना की ऐसी तारीख से, जिसके भीतर, प्रस्थापना को यदि स्वीकार नहीं किया जाता है तो इंकार किया जाना समझा जाएगा, पंद्रह दिन से कम और तीस दिन से अनधिक समय को सीमित करते हुए, सूचना द्वारा, की जाएगी;

(ii) जब तक कि कंपनी के अनुच्छेद अन्यथा उपबंधित न करते हों, पूर्वोक्त प्रस्थापना में, उसको या किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में प्रस्थापित शेयरों का त्यजन करने के लिए संबद्ध व्यक्ति द्वारा प्रयोग किए जाने योग्य किसी अधिकार को सम्मिलित करना समझा जाएगा; और खंड (i) में निर्दिष्ट सूचना में इस अधिकार का एक कथन अंतर्विष्ट होगा;

(iii) पूर्वोक्त सूचना में विनिर्दिष्ट समय की समाप्ति के पश्चात् या उस व्यक्ति से जिसको ऐसी सूचना दी गई है, ऐसी पूर्व जानकारी की प्राप्ति पर कि उसने प्रस्थापित शेयरों को स्वीकार करने से इंकार किया है, तो निदेशक बोर्ड उनका, ऐसी रीति से जो शेयर धारकों और कंपनी के लिए अफायदाप्रद न हो, निपटारा कर सकेगा;

(ख) कर्मचारी स्टाक विकल्प की स्कीम के अधीन कर्मचारियों को, कंपनी द्वारा पारित विशेष संकल्प के अधीन रहते हुए और ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो विहित की जाएं; या

(ग) किन्हीं व्यक्तियों को, यदि उसे किसी विशेष संकल्प द्वारा प्राधिकृत • किया गया है, चाहे वे व्यक्ति, खंड (क) या खंड (ख) में निर्दिष्ट व्यक्तियों में

सम्मिलित हों या न हों, या तो नकद या किसी प्रतिफल के लिए नकद से भिन्न, यदि ऐसे शेयरों का मूल्य, रजिस्ट्रीकृत मूल्यांकक की मूल्यांकन रिपोर्ट द्वारा ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए. जो विहित की जाएं, अवधारित किया गया है ।

(2) उपधारा (1) के खंड (क) के उपखंड (i) में निर्दिष्ट सूचना, निर्गमन को खोले जाने से पूर्व कम से कम तीन दिन पूर्व सभी विद्यमान शेयर धारकों को रजिस्ट्रीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से या इलैक्ट्रानिक पद्धति द्वारा प्रेषित की जाएगी।

(3) इस धारा की कोई बात किसी पब्लिक कंपनी की अभिदाय पूंजी की वृद्धि को लागू नहीं होगी, जो ऐसे डिबेंचरों या ऋणों के कंपनी में शेयरों में संपरिवर्तन करने के लिए कंपनी द्वारा जारी किए गए डिबेंचरों या उठाए गए ऋणों से संलग्न निबंधनों के अनुसार किसी विकल्प के प्रयोग द्वारा हुई है :

परंतु ऐसे डिबेंचरों को जारी करने के निबंधनों या ऐसे ऋण के निबंधनों को, जिनमें ऐसा कोई विकल्प अंतर्विष्ट है, ऐसे डिबेंचरों के निर्गमन या ऋणों को उठाने से पूर्व कंपनी द्वारा साधारण अधिवेशन में पारित किसी विशेष संकल्प द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

(4) उपधारा (3) में किसी बात के होते हुए भी, जहां किसी कंपनी द्वारा किसी सरकार को कोई डिबेंचर जारी किए जाते हैं या ऋण अभिप्राप्त किया जाता है और यदि वह सरकार लोकहित में ऐसा करना आवश्यक समझती है, वहां वह आदेश द्वारा यह निदेश दे सकेगी कि ऐसे डिबेंचर या ऋण या उसके किसी भाग को, ऐसे डिबेंचर को जारी करने या ऐसे ऋणों को जुटाने के निबंधनों में ऐसे संपरिवर्तन के लिए किसी विकल्प का उपबंध करने वाले निबंधन के सम्मिलित न होने के बावजूद भी, ऐसे निबंधनों और शर्तों पर जो मामले की परिस्थितियों के अनुसार सरकार को युक्तियुक्त प्रतीत हों, कंपनी के शेयरों में संपरिवर्तित किया जा सकेगा:

परंतु जहां ऐसे परिवर्तन के निबंधन और शर्ते कंपनी को स्वीकार्य नहीं हैं, वहां वह उस आदेश की संसूचना की तारीख से साठ दिन के भीतर अधिकरण को अपील कर सकेगी, जो कंपनी और सरकार को सुनने के पश्चात् ऐसा आदेश पारित करेगा, जो वह ठीक समझे ।

(5) सरकार उपधारा (4) के अधीन संपरिवर्तन के निबंधनों और शर्तों का अवधारण करने में, यथास्थिति, कंपनी की वित्तीय स्थिति, डिबेंचरों या ऋणों को जारी करने के निबंधन, ऐसे डिबेंचरों या ऋणों पर संदेय ब्याज की दर तथा ऐसे अन्य विषयों को सम्यक रूप से ध्यान में रखेगी, जो वह आवश्यक समझे ।

(6) जहां सरकार ने, उपधारा (4) के अधीन किए गए आदेश द्वारा यह निदेश दिया है कि कोई डिबेंचर या ऋण या उसका कोई भाग कंपनी के शेयरों में संपरिवर्तित किया जाएगा और जहां उपधारा (4) के अधीन अधिकरण में कोई अपील नहीं की गई है या जहां ऐसी अपील खारिज की जा चुकी है, वहां ऐसी कंपनी का ज्ञापन, जहां ऐसा आदेश कंपनी की प्राधिकृत शेयर पूंजी की वृद्धि पर प्रभाव डालता है, परिवर्तित हो जाएगा और उस कंपनी की प्राधिकृत शेयर पूंजी की रकम में शेयरों के मूल्य की रकम के बराबर, जिनमें ऐसे डिबेंचर या ऋण या उसके भाग को संपरिवर्तित किया गया है, वृद्धि हो जाएगी।

Companies Act Section-62 (Company Act Section-62 in English)

Further issue of share capital

(1) Where at any time, a company having a share capital  proposes to increase its subscribed capital by the issue of further shares, such shares shall be offered— 

(a) to persons who, at the date of the offer, are holders of equity shares of the company in  proportion, as nearly as circumstances admit, to the paid-up share capital on those shares by sending a  letter of offer subject to the following conditions, namely:— 

(i) The offer shall be made by notice specifying the number of shares offered and limiting a  time not being less than fifteen days and not exceeding thirty days from the date of the offer  within which the offer, if not accepted, shall be deemed to have been declined; 

(ii) unless the articles of the company otherwise provide, the offer aforesaid shall be deemed  to include a right exercisable by the person concerned to renounce the shares offered to him or  any of them in favor of any other person; and the notice referred to in clause (i) shall contain a  statement of this right; 

(iii) after the expiry of the time specified in the notice aforesaid, or on receipt of earlier  intimation from the person to whom such notice is given that he declines to accept the shares  offered, the Board of Directors may dispose of them in such manner which is not dis advantageous to the shareholders and the company;

(b) to employees under a scheme of employees‘ stock options, subject to a special resolution passed  by the company and subject to such conditions as may be prescribed; or 

(c) to any persons, if it is authorised by a special resolution, whether or not those persons include the persons referred to in clause (a) or clause (b), either for cash or for a consideration other than cash, if the price of such shares is determined by the valuation report of a registered valuer subject to such conditions as may be prescribed. 

(2) The notice referred to in sub-clause (i) of clause (a) of sub-section (1) shall be despatched through registered post or speed post or through electronic mode to all the existing shareholders at least three days before the opening of the issue. 

(3) Nothing in this section shall apply to the increase of the subscribed capital of a company caused  by the exercise of an option as a term attached to the debentures issued or loan raised by the company to  convert such debentures or loans into shares in the company: 

Provided that the terms of the issue of such debentures or loans containing such an option have been approved before the issue of such debentures or the raising of loan by a special resolution passed by the company in a general meeting. 

(4) Notwithstanding anything contained in sub-section (3), where any debentures have been issued, or  loan has been obtained from any Government by a company, and if that Government considers it  necessary in the public interest so to do, it may, by order, direct that such debentures or loans or any part  thereof shall be converted into shares in the company on such terms and conditions as appear to the  Government to be reasonable in the circumstances of the case even if terms of the issue of such  debentures or the raising of such loans do not include a term for providing for an option for such  conversion: 

Provided that where the terms and conditions of such conversion are not acceptable to the company, it  may, within sixty days from the date of communication of such order, appeal to the Tribunal which shall  after hearing the company and the Government pass such order as it deems fit. 

(5) In determining the terms and conditions of conversion under sub-section (4), the Government shall have due regard to the financial position of the company, the terms of issue of debentures or loans,  as the case may be, the rate of interest payable on such debentures or loans and such other matters as it may consider necessary. 

(6) Where the Government has, by an order made under sub-section (4), directed that any debenture or loan or any part thereof shall be converted into shares in a company and where no appeal has been preferred to the Tribunal under sub-section (4) or where such appeal has been dismissed, the memorandum of such company shall, where such order has the effect of increasing the authorized share capital of the company, stand altered and the authorised share capital of such company shall stand increased by an amount equal to the amount of the value of shares which such debentures or loans or part thereof have been converted into.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 62 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।