Home Blog Page 250

आईपीसी की धारा 192 | मिथ्या साक्ष्य गढ़ना | IPC Section- 192 in hindi | Fabricating false evidence. | मिथ्या साक्ष्य के लिए दंड | IPC Section- 193 in hindi.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 192 एवंम् 193 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 192 एवंम् 193? साथ ही हम आपको IPC की धारा 192 एवंम् 193 के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 192 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम आपको महत्वपूर्ण धारा 192 एवंम् 193 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। यदि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को झूठे आरोप में फसाने के लिए, उसको झूठे सबूतों के आधार पर फसाने का प्रयास करता है अथवा षडयंत्र रच कर, उसे झूठे आरोपों में फसाता है अथवा वह किसी झूठे अभिलेख या इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख को रचाकर किसी व्यक्ति को झूठे आरोप में लिप्त करता है, तो वह धारा 193 के अंतर्गत दंड का भागीदार होगा। इस लेख में 192 मिथ्या साक्ष्य गढ़ने को परिभाषित करती है, और धारा 193 के माध्यम से दंड का प्रावधान है। हम आपको दंड, जुर्माना और जमानत कैसे मिलेगी इत्यादि की जानकारी आप को देगें।

आईपीसी की धारा 192 के अनुसार-

मिथ्या साक्ष्य गढ़ना

जो कोई इस आशय से किसी परिस्थिति को अस्तित्व में लाता है, या [किसी पुस्तक या अभिलेख या इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख में कोई मिथ्या प्रविष्ट करता है, या मिथ्या प्रविष्ट करता है, या मिथ्या कथन अंतर्विष्ट रखने वाला कोई दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख रचता है] कि ऐसी परिस्थिति, मिथ्या प्रविष्ट या मिथ्या कथन न्यायिक कार्यवाही में, या ऐसी किसी कार्यवाही में, जो लोक-सेवक के समक्ष उसके उस नाते या मध्यस्थ के समक्ष विधि द्वारा की जाती है, साक्ष्य में दर्शित हो और इस प्रकार साक्ष्य में दर्शित होने पर ऐसी परिस्थिति, मिथ्या प्रविष्ट या मिथ्या कथन के कारण कोई व्यक्ति, जिसे ऐसी कार्यवाही में साक्ष्य के आधार पर राय कायम करनी है ऐसी कार्यवाही के परिणाम के लिए तात्विक किसी बात के संबंध में गलत राय बनाए, वह “मिथ्या साक्ष्य गढ़ता है,” यह कहा जाता है।

Fabricating false evidence-
Whoever causes any circumstance to exist or [makes any files entry in any book or record, or electronic record or make any document or electronic record containing a false statement]. intending that such circumstance, false entry or false statement may appear in evidence in judicial proceeding, or in a proceeding taken by law before a public servant as such, or before an arbitrator, and that such circumstance, false entry or false statement, so appearing in evidence, may cause any person who in such proceeding is to form an opinion upon the evidence, to entertain an erroneous opinion touching any point material to the result of such proceeding, is said to “fabricate of false evidence.”

मिथ्या साक्ष्य क्या है?

हम सभी जानते है, मिथ्या साक्ष्य, वह सबूत होते है, जो कोई चोरी से अथवा धोखे से एकत्र करके, उसे गलत तरीके से किसी जगह इस्तेमाल करता है अथवा उन साक्ष्यो में हेराफेरी करके उन्हे गलत स्थान पर उपयोग करता है, जहा ऐसा नही करना था।  अर्थात् किसी व्यक्ति ने किसी व्यक्ति झूठे दस्तावेज तैयार करके, किसी व्यक्ति के साथ इस प्रकार न्यायिक कार्यवाही में इस प्रकार फसाता है या फसाने का प्रयास करता है, कि वह दोषी है,  ऐसे में वह दस्तावेज जो उसने व्यक्ति को झूठे आरोप में फसाने हेतु तैयार किए या कराए है, वह मिथ्या साक्ष्य कहलाते है।

न्यायिक कार्यवाही में मिथ्या साक्ष्य प्रविष्ट करने वाले व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 193 में दंड का प्रावधान दिया गया है। इस संबंध में कोई व्यक्ति किसी के दस्तावेज अथवा इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखो में छेड़छाड़ करता है तो वह धारा 193 का अपराधी होगा।

लागू अपराध

न्यायिक कार्यवाही में मिथ्या साक्ष्य प्रविष्ट पेश करने पर दंड।
सजा – सात वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनों का भागीदार होगा।
यह एक जमानती, असंज्ञेय अपराध है और प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

यदि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को न्यायिक कार्यवाही में झूठे साक्ष्य प्रस्तुत करता है अथवा अन्य कही भी किसी व्यक्ति के झूठे अभिलेख निर्माण करके, गलत तरीके से उपयोग में लाता है तो वह  तो वह ऐसे अपराध के लिए सात वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनो का भागीदार होगा।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक जमानतीय, असंज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध जमानतीय होने के कारण आसानी से जमानत मिल सकेगी।
जब भी किसी व्यक्ति को IPC की धारा 193, के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाता है, तो वह सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकता है। न्यायाधीश द्वारा आसानी से अभियुक्त को जमानत प्रदान कर दी जाती है।
ऐसे मामले में अभियुक्त पीड़ित व्यक्ति के साथ समझौता कर सकता है, यदि समझौता करने योग्य मामला होता है, तब।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
न्यायिक कार्यवाही में मिथ्या साक्ष्य प्रविष्ट पेश करने पर दंड।सात वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनों।गैर-संज्ञेयजमानतीयप्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा

हमारा प्रयास धारा 192, 193 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, अगर आपके पास कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।

आईपीसी की धारा 421 | लेनदारों में वितरण निवारित करने के लिए संपत्ति का बेईमानी से अपसारण या छिपाना | IPC Section-421 in hindi | dishoneshtly or fraudulent removal or concealment of property to prevent distribution among creditors.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 197 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 197? साथ ही हम आपको IPC की धारा 197 के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 421 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम आपको महत्वपूर्ण धारा 421 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। हम में से बहुत लोगो के मन में सवाल उठता होगा, कोई व्यक्ति, किसी व्यक्ति अपनी संपत्ति बेचने में लेनदारो के मध्य धन की बेईमानी कर लेना अथवा छल-कपट पूर्वक धन को अपसारण करता या छिपाता है तो वह दंड का भागीदार होता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको दंड, जमानत कैसे मिलेगी इत्यादि की जानकारी आप को देगें।

आईपीसी की धारा 421 के अनुसार –

लेनदारों में वितरण निवारण करने के लिए संपत्ति का बेईमानी से या कपटपूर्वक अपसारण या छिपाना-

जो कोई किसी संपत्ति का अपने लेनदारों या किसी अन्य व्यक्ति के लिए लेनदारों के बीच विधि के अनुसार वितरित किया जाना तद्द्वारा निवारित करने के आशय से, या तद्द्वारा सम्भाव्यतः  निवारित करेगा, यह जानते हुए उस संपत्ति को बेईमानी से या कपटपूर्वक अपसारित करेगा या छिपाएगा या किसी व्यक्ति को परिदत्त करेगा या कराएगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने या दोनों से दंडित किया जाएगा।

dishoneshtly or fraudulent removal or concealment of property to prevent distribution among creditors-
whoever dishonestly or fraudulently removers, conceals or delivers to any person, or transfer or causes to be transferred to any person, without adequate consideration, any property, intending thereby to prevent, or knowing it to be likely that he will thereby prevent, the distribution of that property according to law among his creditors or the creditors of any other person, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extended to two years, or with fine, or with both.

IPC Section- 421 का क्या अर्थ ?

यदि कोई व्यक्ति, किसी व्यक्ति की संपत्ति की धोखाधड़ी, छिपाता या संपत्ति मालिक को संपत्ति से हटाता है अथवा संपत्ति लेनदेन को लेकर बेईमानी करता है अथवा बेईमानी से किसी की संपत्ति को किसी और को हस्तांतरित करता है या कराता है अथवा लेनदारो के वितरण करने के लिए कपटपूर्वक बांटता या छिपाता है तो यह भारतीय दण्ड संहिता की धारा 421 लागू होगी।

IPC की धारा 421 के अंतर्गत पीड़ित व्यक्ति ऐसा अपराध करने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करा सकता है। दोषी व्यक्ति को 2 वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना या दोनों का भागीदार हो सकेगा।

नोट- किसी भी संपत्ति को लेकर झूठा प्रतिनिधित्व करना भी भारतीय दंड संहिता की धारा 421, के तहत धोखाधड़ी का अपराध करने के लिए आवश्यक अवयवों में से एक माना जाता है। संपत्ति की धोखाधड़ी जैसे अपराध कराने के लिए किसी व्यक्ति को गलत प्रतिनिधित्व करना भी दंडनीय होगा, बेशर्ते यह प्रमाणित हो जाए, वह व्यक्ति भी ऐसे कृत्य में शामिल हो।

लागू अपराध

लेनदारो में वितरण निवारित करने के लिए संपत्ति का अपसारण या छिपाना।
सजा– 2 वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनों का भागीदार होगा।
यह एक जमानती, असंज्ञेय अपराध है और किसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।
यह अपराध न्यायालय की अनुमति से ही पीड़ित व्यक्ति के साथ समझौता करने योग्य है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

यदि कोई व्यक्ति, किसी व्यक्ति की संपत्ति की धोखाधड़ी, छिपाता या संपत्ति मालिक को संपत्ति से हटाता है अथवा संपत्ति लेनदेन को लेकर बेईमानी करता है अथवा बेईमानी से किसी की संपत्ति को किसी और को हस्तांतरित करता है या कराता है अथवा लेनदारो के वितरण करने के लिए कपटपूर्वक बांटता या छिपाता है तो, हमारे संविधान में ऐसे अपराधों के लिए दण्ड का प्रावधान भारतीय दंड संहिता की धारा 421 में किया गया है। संपत्ति की धोखाधड़ी जैसे अपराध करने की सजा 2 वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनो का भागीदार होगा।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक जमानतीय, असंज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध जमानतीय होने के कारण आसानी से जमानत मिल सकेगी।
जब भी किसी व्यक्ति को IPC की धारा 421, के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाता है, तो वह सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकता है। न्यायाधीश द्वारा आसानी से अभियुक्त को जमानत प्रदान कर दी जाती है।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
लेनदारो में वितरण निवारित करने के लिए संपत्ति का अपसारण या छिपाना।2 वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनों।गैर-संज्ञेयजमानतीयकिसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा

हमारा प्रयास धारा 421 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, अगर आपके मन में कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।

आईपीसी की धारा 420 | छल करना और संपत्ति परिदत्त करने के लिए बेईमानी से उत्प्रेरित करना | IPC Section-420 in hindi | cheating and dishoneshtly inducing delivery of property.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 420? साथ ही हम आपको IPC की धारा 420 के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 420 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम आपको महत्वपूर्ण धारा 420 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। हम में से बहुत लोगो के मन में सवाल उठता होगा, कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को छल-कपट पूर्वक या बेईमानी से उत्प्रेरित कर आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, संपत्ति या ख्याति संबंधी क्षति पहुंचाने का प्रसास करता है, तो वह दंड का भागीदार होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको दंड, जमानत कैसे मिलेगी इत्यादि की जानकारी आप को देगें।

आईपीसी की धारा 420 के अनुसार –

छल करना और संपत्ति  परिदत्त करने के लिए बेईमानी से उत्प्रेरित करना-

जो कोई छल करेगा और तद्द्वारा उस व्यक्ति को, जिसे प्रवंचित किया गया है, बेईमानी से उत्प्रेरित करेगा कि वह कोई संपत्ति किसी व्यक्ति को परिदत्त कर दे, या किसी भी मूल्यवान प्रतिभूति को, या किसी चीज को, जो हस्ताक्षरित या मुद्रांकित है, और मूल्यवान् प्रतिभूति में संपरिवर्तित किए जाने योग्य है, पूर्णतः या अशंतः रच दे, परिवर्तित कर दे, या नष्ट कर दे, वह दोनों में से, किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात तक की हो सकेग, दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दंडनीय होगा।

cheating and dishoneshtly inducing delivery of property-
Whoever cheats and thereby dishonesty induces the person deceived to deliver any property to any person, or to make, alter or destroy the whole or any part of valuable security, or anything which is signed or sealed, and which is capable of being converted into a valuable security, shall be punished with imprisonment of either description for a terms which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.

IPC Section- 420 में धोखाधड़ी का क्या अर्थ-

धोखाधड़ी की बात करे, तो कोई व्यक्ति, किसी के साथ छल करता और बेईमानी से बहुमूल्य वस्तु/ संपत्ति में परिवर्तन करने या बनाने या नष्ट करने के लिए प्रेरित करता अथवा किसी बहुमूल्य कागजातो पर किसी तरह से छेड़छाड़ करता है तो वह इस धारा 420 के अंतर्गत अपराध में शामिल होगा। पीड़ित व्यक्ति द्वारा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करा सकता है। जिसके पश्चात् अपराध कारित व्यक्ति को 7 वर्ष तक का कारावास साथ ही जुर्माना भी देय होगा।
धोखाधड़ी को धारा 415 के अंतर्गत परिभाषित किया गया है। धोखाधड़ी शब्द से ही एक तरह का गंभीर अपराध संज्ञान में आता है, अर्थात् किसी व्यक्ति ने किसी व्यक्ति के साथ किस तरह से धोखाधड़ी की, यह मायने रखता है। उसी अपराध के अनुसार ही सजा का प्रावधान है।

धोखाधड़ी जैसे मामलो के आवश्यक तत्व, जो IPC की धारा 420 में आते है, आइए जानते हैं-
1- धोखाधड़ी करना।

2- बेईमानी से बहुमूल्य वस्तु/ संपत्ति में परिवर्तन करना या बनाने या नष्ट करने के लिए प्रेरित करता अथवा किसी बहुमूल्य कागजातो पर किसी तरह से छेड़छाड़ करना।
03- किसी भी तरह से जालसाजी करता है।
04- बेईमानी पूर्वक किसी व्यक्ति की संपत्ति को हड़पने के उद्देश्य से किसी मूल्यवान कागजात पर हस्ताक्षरित या मुद्रांकित करा लेना।
नोट- किसी भी बात का झूठा प्रतिनिधित्व करना भी भारतीय दंड संहिता की धारा 420, के तहत धोखाधड़ी का अपराध करने के लिए आवश्यक अवयवों में से एक माना जाता है। धोखाधड़ी जैसे अपराध कराने के लिए किसी व्यक्ति को गलत प्रतिनिधित्व करना भी दंडनीय होगा, बेशर्ते यह प्रमाणित हो जाए, वह व्यक्ति भी ऐसे कृत्य में शामिल हो।

लागू अपराध

लेनदारो में वितरण निवारित करने के लिए संपत्ति का अपसारण या छिपाना।
सजा– 2 वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनों का भागीदार होगा।
यह एक जमानती, असंज्ञेय अपराध है और किसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।
यह अपराध न्यायालय की अनुमति से ही पीड़ित व्यक्ति के साथ समझौता करने योग्य है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

कोई व्यक्ति, किसी के साथ छल करता और बेईमानी से बहुमूल्य वस्तु/ संपत्ति में परिवर्तन करने या बनाने या नष्ट करने के लिए प्रेरित करता अथवा किसी बहुमूल्य कागजातो पर किसी तरह से छेड़छाड़ करता है, तो हमारे संविधान में ऐसे अपराधों के लिए दण्ड का प्रावधान भारतीय दंड संहिता की धारा 420 में किया गया है। धोखाधड़ी जैसे अपराध करने की सजा 7 वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनो का भागीदार होगा।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक अजमानतीय, संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध अजमानतीय होने के कारण आसानी से जमानत नहीं मिलेगी क्योंकि न्यायाधीश जुर्म की संगीनता के आधार पर तय करेंगे।
जब भी किसी व्यक्ति को IPC की धारा 420, के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाता है, तो वह सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकता है। न्यायाधीश द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के बाद ही अभियुक्त को जमानत प्रदान कर दी जाती है। यह आरोपों की गंभीरता पर निर्भर करती है।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
लेनदारो में वितरण निवारित करने के लिए संपत्ति का अपसारण या छिपाना।2 वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनों।गैर-संज्ञेयजमानतीयकिसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा

हमारा प्रयास धारा 420 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, अगर आपके मन में कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।

आईपीसी की धारा 417 | छल के लिए दंड | IPC Section-417 in hindi | Punishment for Cheating.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 417 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 417? साथ ही हम आपको IPC की धारा 417 के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 417 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम आपको महत्वपूर्ण धारा के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। हम में से बहुत लोगो के मन में सवाल उठता होगा, यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के साथ छल करता है, तो क्या उसके लिए कोई सजा है हमारे संविधान में है जी हां हमारे संविधान में है छल के लिए दंड, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 417 के अंतर्गत जो कोई व्यक्ति किसी के साथ छल करेगा वह इस धारा के अंतर्गत दंडनीय होगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आपको ऐसे अपराध के लिए क्या सजा, अर्थदंड और जमानत कैसे मिलेगी इत्यादि सब कुछ बताएंगे ।

आईपीसी की धारा 417 के अनुसार-

छल के लिए दंड –

जो कोई छल करेगा, दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा।

Punishment for cheating-
Whoever cheats shall be Punished with imprisonment of either description for a term which may extend to one year, or with fine, or with both.

छल के अंतर्गत क्या क्या आता है?

हमारे देश के संविधान में छल को भी एक अपराध माना गया है, जिसके लिए वह दंड का भागीदार हो, जबकि वास्तव में किसी के ऐसा करना अपराध ही है, आइए जानते है छल के अनेक अर्थ-जो भी कोई व्यक्ति धोखा, कपटपूर्ण व्यवहार, वास्तविकता को छिपाना, बहाना, धूर्तता, ढोंग, दुश्मन पर नियम विरुद्ध हमला करना, किसी को हानि पहुँचाने के लिए बुना गया जाल, दूसरों को ठगने वाली बात, बहस में प्रतिपक्षी की बात का विपरीत अर्थ निकालना इत्यादि जैसे समस्त कृत्य छल की श्रेणी में आते है। इसलिए जो भी व्यक्ति ऐसे अपराध करने का साहस करता है या करेगा, वह भारतीय दण्ड संहिता की धारा-416 के अंतर्गत अपराधी होगा। जिसके लिए IPC की धारा 417 में दंड का प्रावधान दिया गया है ।

लागू अपराध

छल करना ।
सजा– 1 वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनों का भागीदार होगा।
यह एक जमानती, असंज्ञेय अपराध है और किसी भी  मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।
यह अपराध पीड़ित व्यक्ति के साथ समझौता करने योग्य है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

जब कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति के साथ छल करता है तो हमारे संविधान में ऐसे अपराधों के लिए दण्ड का प्रावधान भारतीय दंड संहिता की धारा 417 में परिभाषित किया गया है। जो कोई किसी व्यक्ति के साथ छल करता है तो वह व्यक्ति 1 वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनों का भागीदार होगा।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक जमानतीय, असंज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध जमानतीय होने के कारण आसानी से जमानत किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा मिल सकती है यह अपराध पीड़ित व्यक्ति के साथ समझौता करने योग्य है|

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
छल करना।1 वर्ष के लिए कारावास या आर्थिक दंड या दोनों।गैर-संज्ञेयजमानतीयकिसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा

हमारा प्रयास धारा 417 की पूर्ण जानकारी आप तक प्रदान करने का है, अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।

आईपीसी की धारा 496 | विधिपूर्ण विवाह के बिना कपटपूर्वक विवाह कर्म पूरा कर लेना | IPC Section- 496 in hindi | Marriage ceremony fraudulently gone through without lawful marriage.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 496 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 496? साथ ही हम आपको IPC की धारा 496 के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 496 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम आपको महत्वपूर्ण धारा 496 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। यदि कोई विवाह विधि छलपूर्वक या कपटपूर्वक विवाह कर्म पूरा करता है या कराता है, जबकि उसे ज्ञात है कि विधिपूर्वक नही हुआ है, तो वह धारा 496 के अंतर्गत दंड का भागीदार होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको दंड, जमानत कैसे मिलेगी इत्यादि की जानकारी आप को देगें।

आईपीसी की धारा 496 के अनुसार-

विधिपूर्ण विवाह के बिना कपटपूर्वक विवाह कर्म पूरा कर लेना-

जो कोई बेईमानी से या कपटपूर्वक आशय से विवाहित होने का कर्म यह जानते हुए पूरा करेगा कि तद्दवारा वह विधिपूर्वक विवाहित नहीं हुआ है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने से भी दंडनीय होगा।

Marriage ceremony fraudulently gone through without lawful marriage-
Whoever, dishonestly or with a fraudulent intention, goes through the ceremony of being married, knowing that he is not thereby lawfully married, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.

हिंदू विवाह अधिनियम के अंतर्गत इस तरह के अमान्य विवाह को रोकने के भारतीय दण्ड संहिता की धारा 496 को इसीलिए जोड़ा गया है । जो विवाह जबरदस्ती, कपटपूर्वक आशय से विधिवत् किए जाते है, जबकि यह जानते हुए कि यह विधिपूर्वक नही है, वह अमान्य होते है, साथ ही ऐसे अमान्य विवाह को रोकने के लिए भारतीय दण्ड संहिता की धारा 496 अप्लाई की जाती है।

लागू अपराध

कपटपूर्वक आशय से विवाहित होने के कर्म को यह जानते हुए किसी व्यक्ति द्वारा पूरा किया जाना कि विधिपूर्वक विवाहित नहीं हुआ है।
सजा– सात वर्ष के लिए कारावास और जुर्माना या दोनों का भागीदार होगा।
यह एक जमानती, गैर-संज्ञेय अपराध है और प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

यदि कोई कपटपूर्वक अथवा बेईमानी के आशय से विवाहित होने के कर्म को यह जानते हुए किसी व्यक्ति द्वारा पूरा किया जाना कि तद्दवारा, वह विधिपूर्वक विवाह नही हुआ है, अर्थात् छल से विवाह कर्म जैसा कृत्य करेगा, तो वह सात वर्ष कारावास और जुर्माना अथवा दोनो का भागीदार हो सकता है।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक जमानतीय, असंज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध जमानतीय होने के कारण आसानी से जमानत मिल जाती है।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
कपटपूर्वक आशय से विवाहित होने के कर्म को यह जानते हुए किसी व्यक्ति द्वारा पूरा किया जाना कि विधिपूर्वक विवाहित नहीं हुआ है।सात वर्ष के लिए कारावास और जुर्माना या दोनों।गैर-संज्ञेयजमानतीयप्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा।

हमारा प्रयास धारा 496 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, अगर आपके पास कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।

आईपीसी की धारा 495 | वही अपराध पूर्ववर्ती विवाह को उस वक्त से छिपाकर जिसके साथ पश्चातवर्ती विवाह किया जाता है | IPC Section- 495 in hindi | same offence with concealment of former marriage from person with whom subsequent marriage in contracted.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 495 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 495? साथ ही हम आपको IPC की धारा 495 के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 495 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम आपको महत्वपूर्ण धारा 495 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। यदि कोई पति या पत्नी के जीवित होते हुए छिपाकर द्विविवाह करेगा तो ऐसा विवाह, विवाह अधिनियम के अंतर्गत शून्य विवाह माना जाएगा, साथ ही यदि वह उससे छिपाकर दूसरा विवाह करेगा, तो वह धारा 495 के अंतर्गत दंड का भागीदार होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको दंड, जमानत कैसे मिलेगी इत्यादि की जानकारी आप को देगें।

आईपीसी की धारा 495 के अनुसार-

वही अपराध पूर्ववर्ती विवाह को उस वक्त से छिपाकर जिसके साथ पश्चातवर्ती विवाह किया जाता है-

जो कोई पूर्ववर्ती अंतिम धारा में परिभाषित अपराध अपने पूर्व-विवाह की बात उस व्यक्ति से छिपाकर करेगा, जिससे पश्चातवर्ती विवाह किया जाए, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से जिसकी अवधि 10 वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दंडनीय होगा।

same offence with concealment of former marriage from person with whom subsequent marriage in contracted-
Whoever commits the offence defined in last preceding section having concealed from the person with whom the the subsequent marriage is contracted, the fact of the former marriages, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.

लागू अपराध

पूर्ववर्ती शादी को छिपाकर पश्चातवर्ती विवाह करना।
सजा– दस वर्ष के लिए कारावास और जुर्माना या दोनों का भागीदार होगा।
यह एक जमानती, गैर-संज्ञेय अपराध है और प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

यदि कोई व्यक्ति अपनी पहली शादी को छिपाकर दूसरी शादी करता है, तो वह दस सात वर्ष कारावास और जुर्माना अथवा दोनो का भागीदार हो सकता है।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक जमानतीय, असंज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध जमानतीय होने के कारण आसानी से जमानत मिल जाती है।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
पूर्ववर्ती शादी को छिपाकर पश्चातवर्ती विवाह करना।दस वर्ष के लिए कारावास और जुर्माना या दोनों।गैर-संज्ञेयजमानतीयप्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा।

हमारा प्रयास धारा 495 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, अगर आपके मन में कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।