Home Blog Page 252

आईपीसी की धारा 502 | मानहानिकारक विषय रखने वाले मुद्रित या उत्कीर्ण पदार्थ का बेचना | IPC Section- 502 in hindi | Sale of printed or engraved substance containning defamatory matter.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 502 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 502? साथ ही हम आपको IPC की धारा 502 के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 502 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम आपको महत्वपूर्ण धारा 502 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। यदि कोई व्यक्ति किसी मुद्रित या उत्कीर्ण वस्तु को बेचता है, या बेचने का प्रयास करता है जबकि व्यक्ति यह जानता है कि उसके लिए मानहानिकारक है फिर भी बेचता है या प्रयास करता है, तो वह धारा 502 के अंतर्गत दंड का भागीदार होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको दंड, जमानत कैसे मिलेगी इत्यादि की जानकारी आप को देगें।

आईपीसी की धारा 502 के अनुसार-

मानहानिकारक विषय रखने वाले मुद्रित या उत्कीर्ण पदार्थ का बेचना-

जो कोई किसी मुद्रित या उत्कीर्ण पदार्थ को, जिसमें मानहानिकारक विषय अन्तर्विष्ट है, यह जानते हुए कि उसमें ऐसा विषय अन्तर्विष्ट है, बेचेगा, या बेचने की प्रस्थापना करेगा, वह सादा कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा।

Sale of printed or engraved substance containning defamatory matter-
Whoever sales or offers for sale any printed or engraved substance containing defamatory matters, knowing that it contains such matter, shall be punished with simple imprisonment for a term which may extend to two years, or with fine, or with both.

लागू अपराध

मानहानिकारक विषय अन्तर्विष्ट रखने वाले मुद्रित या उत्कीर्ण पदार्थ का, यह जानते हुए विक्रय कि उसमें राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति या राज्य के राज्यपाल या संघ राज्यक्षेत्र प्रशासक या मंत्री के विरुद्ध उसके लोककृत्यों के निर्वाहन में उसके आचरण के बारे में ऐसा विषय अन्तर्विष्ट है, जब लोक अभियोजक ने परिवाद संस्थित किया हो।
सजा – दो वर्ष के लिए सादा कारावास और जुर्माना या दोनों का भागीदार होगा।
यह एक जमानती, गैर-संज्ञेय अपराध है और सेशन न्यायालय द्वारा विचारणीय है।
किसी अन्य मामले में मानहानिकारक बात को अन्तर्विष्ट रखने वाले मुद्रित या उत्कीर्ण करना पदार्थ का यह जानते हुए विक्रय कि उसमें ऐसा विषय अन्तर्विष्ट है।
सजा – दो वर्ष के लिए सादा कारावास और जुर्माना या दोनों का भागीदार होगा।
यह एक जमानती, गैर-संज्ञेय अपराध है और प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।
यह अपराध समझौते योग्य है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

यदि कोई व्यक्ति, किसी मानहानिकारक बात को अन्तर्विष्ट रखने वाले मुद्रित या उत्कीर्ण करना पदार्थ का यह जानते हुए विक्रय(बिक्री) करेगा। अर्थात् ऐसी किसी मुद्रित वस्तु को बेचता है या बेच रहा है , जो यह जानता है कि यह मानहानिकारक है, तब भी मुद्रित वस्तु का विक्रय करता है है या करता है, तो वह दो वर्ष का सादा कारावास और जुर्माना अथवा दोनो का भागीदार हो सकता है।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक जमानतीय, असंज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध जमानतीय होने के कारण आसानी से जमानत मिल जाती है।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
मानहानिकारक विषय अन्तर्विष्ट रखने वाले मुद्रित या उत्कीर्ण पदार्थ का, यह जानते हुए विक्रय कि उसमें राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति या राज्य के राज्यपाल या संघ राज्यक्षेत्र प्रशासक या मंत्री के विरुद्ध उसके लोककृत्यों के निर्वाहन में उसके आचरण के बारे में ऐसा विषय अन्तर्विष्ट है, जब लोक अभियोजक ने परिवाद संस्थित किया हो।दो वर्ष के लिए सादा कारावास और जुर्माना या दोनोंगैर-संज्ञेयजमानतीयसेशन न्यायालय द्वारा
किसी अन्य मामले में मानहानिकारक बात को अन्तर्विष्ट रखने वाले मुद्रित या उत्कीर्ण करना पदार्थ का यह जानते हुए विक्रय कि उसमें ऐसा विषय अन्तर्विष्ट है।दो वर्ष के लिए सादा कारावास और जुर्माना या दोनोंगैर-संज्ञेयजमानतीयप्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा

हमारा प्रयास धारा 502 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, अगर आपके पास कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।

आईपीसी की धारा 296 | धार्मिक जमाव में विघ्न करना |IPC Section- 296 in hindi | Disturbing religious assembly.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 296 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 296? साथ ही हम आपको IPC की धारा 296 के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 296 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम बात करेंगे धारा 296 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। यदि कोई व्यक्ति किसी भी धर्म के धार्मिक कार्य, जो वैध रूप से लगे हो, विघ्न डालेगा तो वह व्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता की धारा 296 के अंतर्गत अपराधी होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको दंड, जमानत कैसे मिलेगी और इत्यादि की जानकारी आप को देगें। ।

आईपीसी की धारा 295 के अनुसार-

धार्मिक जमाव में विघ्न करना-

जो कोई धार्मिक उपासना या धार्मिक संस्कारों में वैध रूप से लगे हुए किसी जमाव में स्वेच्छया विघ्न कारित करेगा, वह दोनों में से किसी भाँति के कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा।

Disturbing religious assembly-
Whoever voluntarily causes disturbance to any assembly lawfully engaged in the performance of religious worship, or religious ceremonies, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to one year, or with fine, or with both.

लागू अपराध
धार्मिक उपासना में लगे हुए जमाव में विघ्न कारित करना।
सजा- एक वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना, अथवा दोनो का भागीदार होगा।
यह एक जमानती, संज्ञेय अपराध है और किसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।
यह अपराध समझौते योग्य नही है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

जो कोई किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक कार्य जैसे धार्मिक उपासना, धार्मिक संस्कार वैध रूप से लगे हुए कार्यो में स्वेच्छा से विघ्न कारीत करता है तो वह व्यक्ति तीन वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनो का भागीदार हो सकता है।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक जमानतीय, संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध जमानतीय होने के कारण जमानत  आसानी से मिल जाती हैं।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
धार्मिक उपासना में लगे हुए जमाव में विघ्न कारित करना।एक वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना, अथवा दोनोसंज्ञेयजमानतीयकिसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा

हमारा प्रयास आईपीसी की धारा 296 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी , फिर भी अगर आपके पास कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।

आईपीसी की धारा 295A | विमर्शित और विद्वेषपूर्ण कार्य जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किए गए हो |IPC Section- 295A in hindi | Deliberate date and malicious acts intended outrage religious feelings of any class by insulting its religion or religious beliefs.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 295A के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 295A? साथ ही हम आपको IPC की धारा 295A के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 295A का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम बात करेंगे धारा 295A के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। वैसे हमारे भारत हर कोई व्यक्ति दूसरे धर्म पर टिप्पड़ी करते है, क्या हम यह जानते है कि इस तरह से जो भी दूसरे धर्म को अपमानित करने के आशय से टिप्पणी करता है, तो वह भी एक अपराध करता है आइए जानते हैं- यदि कोई व्यक्ति भारत के नागरिकों के किसी वर्ग के धर्म अथवा धार्मिक परंपराओं या विश्वासों को आहत करता है या आहत करने का प्रयास करता है, जिसके लिए वह व्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता की धारा 295A के अंतर्गत दण्ड का अपराधी होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको दंड, जमानत कैसे मिलेगी और इत्यादि की जानकारी आप को देगें। ।

आईपीसी की धारा 295A के अनुसार-

विमर्शित और विद्वेषपूर्ण को साधारण भाषा में हम समझ सकते (परामर्श करते हुऐ घृणित आशय से परिपूर्ण कार्य) जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किए गए हो-

जो कोई भारत के नागरिकों के किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के विमर्शित और विद्वेषपूर्ण आशय से उस वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान उच्चारित या लिखित शब्दों द्वारा या संकेतों द्वारा या दृश्यरूपणों द्वारा या अन्यथा करेगा या करने का प्रयत्न करेगा, यह दोनों में से किसी भाँति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा।

Deliberate and malicious acts intended to outrage religious feelings of any class by insulting its religion or religious beliefs-
Whoever, with deliberate and malicious intention of outraging the religious feelings of any class of citizens of India, by words, either spoken or written, or by signs or by visible representations or otherwise, insults or attempts to insult the religion or the religious beliefs of that class, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, or with fine, or with both.

लागू अपराध

व्यक्तियों के किसी वर्ग के धर्म धार्मिक विश्वासों का विद्वषतः अपमान।
सजा- तीन वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनो का भागीदार होगा।
यह एक अजमानती, संज्ञेय अपराध है और प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।
यह अपराध समझौते योग्य नही है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

जो कोई किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के उद्देश्य से कोई टिप्पणी लिखित शब्दों, संकेतों अथवा किसी भी तरह से धार्मिक परंपराओं को अपमानित करता है या करने का प्रयास करता है, तो वह व्यक्ति तीन वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनो का भागीदार हो सकता है।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक गैरजमानतीय, संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध गैरजमानतीय होने के कारण जमानत इतनी आसानी से नहीं मिलेगी। इसलिए जो कोई भी इस तरह का अपराध करता है, इतनी आसानी से जमानत याचिका स्वीकार नहीं होती है।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
व्यक्तियों के किसी वर्ग के धर्म धार्मिक विश्वासों का विद्वषतः अपमान।तीन वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनोसंज्ञेयगैर-जमानतीयप्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा

हमारा प्रयास आईपीसी की धारा 295A की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी , फिर भी अगर आपके पास कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।

आईपीसी की धारा 295|IPC Section- 295 in hindi

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 295 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है (IPC Section- 295 in Hindi) आईपीसी की धारा 295? साथ ही हम आपको IPC की धारा 295 के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 295 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम बात करेंगे (IPC Section- 295 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। यदि कोई व्यक्ति किसी भी वर्ग के धर्म को अपमान करने के आशय से धर्म के पवित्र स्थान को अपवित्र करता है अथवा खंड़ित करता है, तो ऐसा करना भी अपराध की श्रेणी मे आता है वह व्यक्ति आईपीसी की धारा 295 के अंतर्गत अपराधी होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको दंड, जमानत कैसे मिलेगी और इत्यादि सभी जानकारी आप को देगें। ।

IPC की धारा 295 के अन्तर्गत जो “किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा के स्थान को चोट पहुँचाना या अपवित्र करना” से संबंधित है। जो कोई भी किसी भी वर्ग के लोगों के धर्म का अपमान करने के इरादे से या इस ज्ञान के साथ किसी भी वर्ग के लोगों द्वारा पूजा के किसी भी पूजा स्थल या किसी भी पवित्र वस्तु को नष्ट, क्षतिग्रस्त या अपवित्र करता है उनके धर्म के अपमान के रूप में विनाश, क्षति, या अपवित्रता, कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकती है, या जुर्माने से, या दोनों से दंडित किया जाएगा।

IPC की धारा 295 सभी धर्मों पर लागू होती है और मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, गुरुद्वारों और पूजा के किसी भी अन्य स्थान सहित सभी पूजा स्थलों की रक्षा करती है। इस धारा के तहत अपराध संज्ञेय है, जिसका अर्थ है कि पुलिस आरोपी को बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकती है।

आईपीसी की धारा 295 के अनुसार-

किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के आशय से उपासना के स्थान को क्षति करना या अपवित्र करना-

जो कोई किसी उपासना स्थान को या व्यक्तियों के किसी वर्ग द्वारा पवित्र मानी गई किसी वस्तु को नष्ट, नुकसानग्रस्त या अपवित्र इस आशय से करेगा कि किसी वर्ग के धर्म का द्वारा अपमान किया जाए या यह सम्भाव्य जानते हुये करेगा कि व्यक्तियों का कोई वर्ग ऐसे नाश, नुकसान या अपवित्र किये जाने को अपने धर्म के प्रति अपमान समझेगा, वह दोनों में से किसी भाँति के कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा।

Injuring or defiling place of worship with intent to insult the religion of any class- Whoever destroys, damages or defiles any place of worship, or any object held sacred by any class of persons with the intention of thereby insulting the religion of any class of persons or with the knowledge that any class of persons is likely to consider such destruction, damage or defilement, as an insult to their religion, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to two years, or with fine, or with both.

लागू अपराध

व्यक्तियों के किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के आशय से उपासना के स्थान अथवा किसी पवित्र वस्तु को नष्ट, नुकसान-ग्रस्त या अपवित्र करना
सजा– दो वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना, अथवा दोनो का भागीदार होगा।
यह एक गैर-जमानतीय, संज्ञेय अपराध है और किसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।
यह अपराध समझौते योग्य नही है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

जो कोई किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के आशय से पवित्र स्थान अथवा किसी पवित्र वस्तु को नष्ट या नुकसान ग्रस्त अथवा अपवित्र करता है, जिसके लिए वह दो वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनो का भागीदार हो सकता है।

जमानत (Bail) का प्रावधान

इस धारा के तहत अपराध गैर-जमानती है, जिसका अर्थ है कि अभियुक्त को अधिकार के रूप में जमानत नहीं मिल सकती है और जमानत देने का निर्णय अदालत के विवेक पर है। यह अपराध गैरजमानतीय होने के कारण जमानत इतनी आसानी से नहीं मिल पाएगी।

इस धारा के तहत यह अपराध गैर-समझौता योग्य है, जिसका अर्थ है कि पक्ष अदालत में दायर होने के बाद मामले से समझौता नहीं कर सकते हैं और वापस नहीं ले सकते हैं।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
व्यक्तियों के किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के आशय से उपासना के स्थान अथवा किसी पवित्र वस्तु को नष्ट, नुकसान-ग्रस्त या अपवित्र करना।दो वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना, अथवा दोनोसंज्ञेयगैर-जमानतीयकिसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा

हमारा प्रयास आईपीसी की धारा 295 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी , फिर भी अगर आपके पास कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।

आईपीसी की धारा 294A | लाटरी- कार्यालय रखना | IPC Section- 294A in hindi | Keeping lottery office.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 294A के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 294A? साथ ही हम आपको IPC की धारा 294A के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

धारा 294A का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में धारा 294A के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। जो कोई भी लॉटरी जैसा गैरकानूनी कार्य करने के लिए कार्यालय रखता है, जबकि उसे ज्ञात है कि उसका कार्यालय न तो राज्य सरकारी है और न ही सरकार द्वारा प्राधिकृत है। इस तरह का कार्य जो कोई भी व्यक्ति करता है वह धारा 294A के अंतर्गत दण्ड का भागीदार होगा।

आईपीसी की धारा 294A के अनुसार-

लाटरी- कार्यालय रखना

जो कोई ऐसी कोई लाटरी जो न तो राज्य लाटरी हो, और न तस्सम्बन्धित राज्य-सरकार द्वारा प्राधिकृत लाटरी हो, निकालने के प्रयोजन के लिये कोई कार्यालय या स्थान
रखेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि छह मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा;
तथा जो कोई ऐसी लाटरी में किसी टिकट, लाट, संख्यांक या आकृति को निकालने से सम्बन्धित या लागू होने वाली किसी घटना या परिस्थिति पर किसी व्यक्ति के फायदे के लिए किसी राशि को देने की, या किसी माल के परिदान की, या किसी बात को करने की, या किसी बात से प्रविरत रहने की कोई प्रस्थापना प्रकाशित करेगा, वह जुर्माने से, जो एक हजार रुपये तक का हो सकेगा, दण्डित किया जाएगा।

Keeping lottery office-
Whoever keeps any office or place for the purpose of drawing any lottery not being a State Lottery or a lottery authorised by the State Government, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to six months, or with fine, or with both.
And whoever publishes any proposal to pay any sum, or to deliver any goods, or to do or forbear from doing anything for the benefit of any person, on any event or contingency relative or applicable to the drawing of any ticket, lot, number or figure in any such lottery, shall be punished with fine which may extend to one thousand rupees.

लागू अपराध

लाटरी कार्यालय रखना
सजा- छह माह के लिए कारावास या जुर्माना, अथवा दोनो का भागीदार होगा।
यह एक जमानती, गैरसंज्ञेय अपराध है और किसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।
यह अपराध समझौते योग्य नही है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

यदि कोई व्यक्ति गैरकानूनी तरीके से लाटरी कार्यालय संचालित करता है, जिसके लिए वह छह माह के लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनो का भागीदार हो सकता है।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक जमानतीय, गैरसंज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध जमानतीय होने के कारण आसानी से जमानत मिल जाती है।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
लाटरी कार्यालय रखना।छह माह के लिए कारावास या जुर्माना, अथवा दोनोगैर-संज्ञेयजमानतीयकिसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा

हमारा प्रयास आईपीसी की धारा 294A की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी , फिर भी अगर आपके पास कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।

आईपीसी की धारा 294 | अश्लील कार्य और गाने | IPC Section- 294 in hindi | Obscene acts and songs.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 294? साथ ही हम आपको IPC की धारा 294 के अंतर्गत कैसे क्या सजा मिलती है और जमानत कैसे मिलती है, और यह अपराध किस श्रेणी में आता है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

जो कोई लोक स्थान पर कोई अश्लील कार्य या अश्लील गाना गाता है, या सुनाता है या उच्चारित करता है, इस तरह का कोई अश्लील कार्य करता है, तो वह भी हमारे संविधान में एक अपराध माना जाता है।

धारा 294 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में आज हम बात करेंगे धारा 294 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। यदि कोई किसी पब्लिक प्लेस पर अश्लील कार्य अथवा अश्लील गाना गाता है या सुनाता है, या उच्चारित करता है तो वह व्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता की धारा 294 के अंतर्गत अपराधी होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको दंड, जमानत कैसे मिलेगी इत्यादि की जानकारी आप को देगें। ।

आईपीसी की धारा 294 के अनुसार-

अश्लील कार्य और गाने-

जो कोई
(क) किसी लोक-स्थान में कोई अश्लील कार्य करेगा, अथवा
(ख) किसी लोक स्थान में या उसके समीप कोई अश्लील गाने, पवांडे या शब्द गाएगा, सुनाएगा या उच्चारित करेगा, जिससे दूसरों को क्षोभ होता हो;
वह दोनों में से किसी भाँति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा।

Obscene acts and songs-
Whoever, to the annoyance of others,
(a) does any obscene act in any public place, or
(b) sings, recites or utters any obscene songs, ballad or words, in or near any public place,
shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three months, or with fine, or with both.

लागू अपराध

अश्लील गाने
सजा- तीन माह के लिए कारावास या जुर्माना, अथवा दोनो का भागीदार होगा।
इस धारा के अंतर्गत दर्ज मामले को न्यायालय निर्णय तथ्यो और आधारों को देखते हुए करती है, कि व्यक्ति इस धारा के अंतर्गत दोषी है या नही।
यह एक जमानती, संज्ञेय अपराध है और किसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।
यह अपराध समझौते योग्य नही है।

सजा (Punishment) का प्रावधान

यदि कोई व्यक्ति किसी पब्लिक प्लेस पर अश्लील गाने अथवा कोई अश्लील कार्य करता है, जबकि वह जानता है कि इससे व्यक्ति पर दुराचारी प्रभाव पड़ेगा, फिर भी ऐसा कृत्य करता है वह तीन माह के लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनो का भागीदार हो सकता है।

जमानत (Bail) का प्रावधान

यह अपराध एक जमानतीय, संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। यह अपराध जमानतीय होने के कारण आसानी से जमानत मिल जाती है। इस धारा के अंतर्गत दोषी न्यायालय ही तथ्यो और आधारों के अनुसार ही दोषी व्यक्ति को इस धारा के अंतर्गत अपराधी ठहराया जाएगा।

अपराधसजाअपराध श्रेणीजमानतविचारणीय
अश्लील गाने।तीन माह के लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनोसंज्ञेयजमानतीयकिसी भी श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा

हमारा प्रयास आईपीसी की धारा 294 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी , फिर भी अगर आपके पास कोई सवाल हो,तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है ।