Home Blog Page 8

कंपनी अधिनियम की धारा 144| Companies Act Section 144

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-144 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 144 के अनुसार कोई संपरीक्षक या संपरीक्षा फर्म, जो इस अधिनियम के प्रारंभ पर या उसके पूर्व सपरीक्षा सेवाओं से इतर सेवाएं कर रहा है या कर रही है. ऐसे प्रारंभ की तारीख के पश्चात् के प्रथम वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व इस धारा के उपबंधों का अनुपालन करेगा या करेगी, जिसे Companies Act Section-144 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 144 (Companies Act Section-144) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 144 Companies Act Section-144 के अनुसार कोई संपरीक्षक या संपरीक्षा फर्म, जो इस अधिनियम के प्रारंभ पर या उसके पूर्व सपरीक्षा सेवाओं से इतर सेवाएं कर रहा है या कर रही है. ऐसे प्रारंभ की तारीख के पश्चात् के प्रथम वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व इस धारा के उपबंधों का अनुपालन करेगा या करेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 144 (Companies Act Section-144 in Hindi)

संपरीक्षक व्दारा कतिपय सेवाओं का प्रदान न किया जाना-

इस अधिनियम के अधीन नियुक्त कोई संपरीक्षक, कंपनी को केवल ऐसी अन्य सेवाएं प्रदान करेगा, जो यथास्थिति, निदेशक बोर्ड या संपरीक्षा समिति द्वारा अनुमोदित की गई हैं किंतु इनमें निम्नलिखित सेवाओं में से कोई सेवा सम्मलित नहीं होगी चाहे ऐसी सेवाएं कंपनी या उसकी नियंत्री कंपनी या समनुषंगी कंपनी के लिए प्रत्यक्ष रूप से की जाती है या अप्रत्यक्ष रूप से, अर्थात् :-
(क) लेखाकर्म और बही खाता रखने की सेवाएं:
(ख) आंतरिक संपरीक्षा,
(ग) किसी वित्तीय सूचना प्रणाली की परिकल्पना और क्रियान्वयन;
(घ) बीमांकिक सेवाएं:
(ड़) विनिधान परामर्शी सेवाएं:
(च) विनिधान बैककारी सेवाएं:
(छ) ब्राह्य स्रोत की वित्तीय सेवाओं का प्रदान किया जाना;
(ज) प्रबंध सेवाएं और
(झ) किसी अन्य प्रकार की ऐसी सेवाएं, जो विहित की जाएं;
परंतु ऐसा कोई संपरीक्षक या संपरीक्षा फर्म, जो इस अधिनियम के प्रारंभ पर या उसके पूर्व सपरीक्षा सेवाओं से इतर सेवाएं कर रहा है या कर रही है. ऐसे प्रारंभ की तारीख के पश्चात् के प्रथम वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व इस धारा के उपबंधों का अनुपालन करेगा या करेगी।
स्पष्टीकरण- इस उपधारा के प्रयोजनों के लिए “प्रत्यक्ष रूप से” या “अप्रत्यक्ष रूम से” पद में संपरीक्षक द्वारा सेवाओं का प्रदान किया जाना भी सम्मिलित है.
(i) ऐसे संपरीक्षक की दशा में जो व्यष्टि है, या तो स्वयं या उसके संबंधी अथवा ऐसे किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से जो ऐसे व्यष्टि से संबंधित या उसका सहबद्ध है अथवा किसी अन्य अस्तित्व के माध्यम से चाहे उसमें ऐसे व्यष्टि का महत्वपूर्ण प्रभाव या नियंत्रण हो अथवा न हो जिसका नाम या व्यापार चिह्न अथवा ब्रांड का ऐसे व्यष्टि द्वारा उपयोग किया जाता है या नहीं;
(ii) ऐसे संपरीक्षक की दशा में जो फर्म है, या तो स्वयं या उसके किसी भागीदार के माध्यम से अथवा उसके मूल, समनुषंगी या सहयुक्त अस्तित्व के माध्यम से या किसी अन्य अस्तित्व के माध्यम से चाहे उसमें फर्म या फर्म के किसी भागीदार का महत्वपूर्ण प्रभाव या नियंत्रण हो या न हो या जिसका नाम, व्यापार चिह्न अथवा ब्रांड का ऐसी फर्म या उसके किसी भागीदार द्वारा उपयोग किया जाता है या नहीं।

Companies Act Section-144 (Company Act Section-144 in English)

Auditor not to render certain services-

An auditor appointed under this Act shall provide to the company only such other services as are approved by the Board of Directors or the audit committee, as the case may be, but which shall not include any of the following services (whether such services are rendered directly or indirectly to the company), or its holding company or subsidiary company, namely:—
(a) accounting and book keeping services;
(b) internal audit;
(c) design and implementation of any financial information system;
(d) actuarial services;
(e) investment advisory services;
(f) investment banking services;
(g) rendering of outsourced financial services;
(h) management services; and
(i) any other kind of services as may be prescribed:
Provided that an auditor or audit firm who or which has been performing any non-audit services on or before the commencement of this Act shall comply with the provisions of this section before the closure of the first financial year after the date of such commencement.
Explanation- For the purposes of this sub-section, the term ―directly or indirectly‖ shall include rendering of services by the auditor,—
(i) in case of auditor being an individual, either himself or through his relative or any other person connected or associated with such individual or through any other entity, whatsoever, in which such individual has significant influence or control, or whose name or trade mark or brand is used by such individual;
(ii) in case of auditor being a firm, either itself or through any of its partners or through its parent, subsidiary or associate entity or through any other entity, whatsoever, in which the firm or any partner of the firm has significant influence or control, or whose name or trade mark or brand is used by the firm or any of its partners.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 144 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 143| Companies Act Section 143

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-143 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 143 के अनुसार कंपनी के प्रत्येक संपरीक्षक को कंपनी की लेखाबहियों और वाउचरों तक, चाहे ये कंपनी के रजिस्ट्रीकृत कार्यालय में या किसी अन्य स्थान पर रखे गए हों, सभी समय पर पहुंच का अधिकार होगा और वह कंपनी अधिकारियों से ऐसी जानकारी और स्पष्टीकरण की अपेक्षा करने का हकदार होगा, जो वह संपरीक्षक के रूप में अपने कर्तव्यों के पालन के लिए आवश्यक समझे, तथा वह अन्य विषयों के साथ निम्नलिखित विषयों की जांच करेगा, जिसे Companies Act Section-143 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 143 (Companies Act Section-143) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 143 Companies Act Section-143 के अनुसार कंपनी के प्रत्येक संपरीक्षक को कंपनी की लेखाबहियों और वाउचरों तक, चाहे ये कंपनी के रजिस्ट्रीकृत कार्यालय में या किसी अन्य स्थान पर रखे गए हों, सभी समय पर पहुंच का अधिकार होगा और वह कंपनी अधिकारियों से ऐसी जानकारी और स्पष्टीकरण की अपेक्षा करने का हकदार होगा, जो वह संपरीक्षक के रूप में अपने कर्तव्यों के पालन के लिए आवश्यक समझे, तथा वह अन्य विषयों के साथ निम्नलिखित विषयों की जांच करेगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 143 (Companies Act Section-143 in Hindi)

संपरीक्षकों की शक्तियां और कर्तव्य तथा संपरीक्षा मानक-

(1) कंपनी के प्रत्येक संपरीक्षक को कंपनी की लेखाबहियों और वाउचरों तक, चाहे ये कंपनी के रजिस्ट्रीकृत कार्यालय में या किसी अन्य स्थान पर रखे गए हों, सभी समय पर पहुंच का अधिकार होगा और वह कंपनी अधिकारियों से ऐसी जानकारी और स्पष्टीकरण की अपेक्षा करने का हकदार होगा, जो वह संपरीक्षक के रूप में अपने कर्तव्यों के पालन के लिए आवश्यक समझे, तथा वह अन्य विषयों के साथ निम्नलिखित विषयों की जांच करेगा, अर्थात् :-
(क) क्या प्रतिभूति के आधार पर कंपनी द्वारा दिए गए ऋण और अग्रिम उचित रूप से प्रतिभूत किए गए हैं और क्या ऐसे निबंधन जिनके आधार पर उन्हें दिया गया है कंपनी या उसके सदस्यों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं; (ख) क्या कंपनी ऐसे संव्यवहार जो केवल वही की प्रविष्टियों द्वारा प्रतिनिधित्व करते हैं, कंपनी के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं डालते हैं;
(ग) जहां कोई कंपनी विनिधान कंपनी या बैंककारी कंपनी नहीं है तो क्या वहां कंपनी की उतनी आस्तियों का, जो शेयरों, डिबेंचरों और अन्य प्रतिभूतियों के रूप में हैं. ऐसे मूल्य पर विक्रय किया गया है जो उससे कम है जिस पर कंपनी द्वारा उन्हें क्रय किया गया था;
(घ) क्या कंपनी द्वारा दिए गए ऋण और अग्रिमों को निक्षेप के रूप में दर्शाया गया है;
(ङ) क्या व्यक्तिगत व्ययों को राजस्व खाते में प्रभारित किया गया है;
(च) जहां कंपनी की बहियों और कागज पत्रों में यह कथन किया गया है कि नकद के स्थान पर कोई शेयर आबंटित किया गया है, क्या नकद वास्तविक रूप से ऐसे आबंटन की बाबत प्राप्त किया गया है और यदि इस प्रकार कोई नकद प्राप्त नहीं किया गया है तो क्या लेखा बहियों और तुलनपत्र में यथाकथित स्थिति सही है, नियमित है और भ्रामक नहीं है:
परंतु किसी ऐसी कंपनी के, जो नियंत्री कंपनी है, संपरीक्षक को, उसकी सभी समनुषंगियों के अभिलेखों तक जहां तक उसका संबंध उसकी समनुषंगियों के वित्तीय विवरणों के साथ उसके वित्तीय विवरण के समेकन से है पहुंच का भी अधिकार होगा।
(2) संपरीक्षक, अपने द्वारा परीक्षित लेखाओं पर और प्रत्येक वित्तीय विवरण या ऐसे अन्य दस्तावेज के संबंध में, जो इस अधिनियम द्वारा या उसके अधीन साधारण अधिवेशन में कंपनी के समक्ष रखे जाने के लिए अपेक्षित हैं, कंपनी के सदस्यों को एक रिपोर्ट देगा और रिपोर्ट में इस अधिनियम के उपबंधों को ध्यान में रखने के पश्चात् उन लेखाओं और संपरीक्षा मानकों और विषयों, जिनका इस अधिनियम या उनके अधीन बनाए गए किन्हीं नियमों के उपबंधों के अधीन या उपधारा (11) के अधीन किए गए किसी आदेश के अधीन सम्मिलित किया जाना अपेक्षित है और उसकी सर्वोत्तम जानकारी तथा ज्ञान के अनुसार उक्त लेखे, वित्तीय विवरण या अन्य दस्तावेज, कंपनी के वित्तीय वर्ष के अंत में उसके कार्यों की स्थिति और वर्ष के लिए लाभ या हानि और नकद प्रवाह का और ऐसे अन्य विषयों का, जो विहित किए जाएं, सही और ऋजु चित्रण देते हैं।
(3) संपरीक्षक की रिपोर्ट में यह भी कचित होगा कि-
(क) क्या उसने ऐसी सभी जानकारी और स्पष्टीकरणों की ईप्सा की है और उन्हें अभिप्राप्त कर लिया है, जो उसकी सर्वोत्तम जानकारी और विश्वास के अनुसार उसकी संपरीक्षा के प्रयोजनों के लिए आवश्यक थे और यदि नहीं तो उनके ब्यौरे और वित्तीय विवरणों पर ऐसी जानकारी का प्रभाव बताएं-
(ख) क्या उसकी राय में जहां तक उन पुस्तकों की जांच से प्रतीत होता है, कंपनी द्वारा वे सब समुचित लेखा-बहियां, जो विधि द्वारा अपेक्षित हैं, रखी गई है तथा संपरीक्षा के प्रयोजनों के लिए यथेष्ट समुचित विवरणियां उन शाखाओं से प्राप्त हो गई हैं जिन पर वह गया नहीं है;
(ग) क्या उपधारा (8) के अधीन कंपनी के संपरीक्षक से भिन्न किसी व्यक्ति द्वारा संपरीक्षित, कंपनी के किसी शाखा कार्यालय के लेखाओं से संबंधित रिपोर्ट, उस उपधारा के परंतुक के अधीन उसे भेजी गई है और वह रीति, जिसमें उसने अपनी रिपोर्ट तैयार करने में कार्यवाही की है;
(घ) क्या कंपनी का तुलनपत्र और लाभ-हानि लेखा, जो रिपोर्ट में वर्णित है, लेखाबहियों और विवरणियों के अनुसार हैं;
(ङ) क्या उसकी राय में, वित्तीय विवरण लेखा मानकों और संपरीक्षा मानकों के अनुरूप है;
(च) वित्तीय संव्यवहारों या विषयों पर संपरीक्षकों के संप्रेक्षण या टीका- टिप्पणियां, जो कपंनी के कार्यकरण पर प्रतिकूल प्रभाव रखती हैं:
(छ) क्या कोई निदेशक धारा 164 की उपधारा (2) के अधीन निदेशक के रूप में नियुक्त होने से निरर्हित है;
(ज) लेखे रखे जाने और उनसे संबद्ध अन्य विषयों से संबंधित कोई अर्हता. आरक्षण या प्रतिकूल टिप्पण;
(झ) क्या कंपनी के पास पर्याप्त आंतरिक वित्तीय नियंत्रण प्रणाली है और ऐसे नियंत्रणों का प्रभावशाली प्रचालन है; (ञ) ऐसे अन्य विषय, जो विहित किए जाएं।
(4) जहां इस धारा के अधीन संपरीक्षा रिपोर्ट में सम्मिलित किए जाने के लिए अपेक्षित किन्हीं विषयों का नकारात्मक या अर्हता के साथ उत्तर दिया गया है, वहां रिपोर्ट में उसके कारणों का कथन किया जाएगा ।
(5) किसी सरकारी कंपनी की दशा में, भारत का नियंत्रक – महालेखापरीक्षक धारा 139 की उपधारा (5) या उपधारा (7) के अधीन संपरीक्षक की नियुक्ति करेगा और संपरीक्षक को उस रीति के प्रति निदेश देगा जिसमें सरकारी कंपनी के लेखाओं को संपरीक्षित किया जाना अपेक्षित होगा और तत्पश्चात् इस प्रकार नियुक्त संपरीक्षक संपरीक्षा रिपोर्ट, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ भारत के नियंत्रक – महालेखापरीक्षक द्वारा जारी किए गए निदेशों, यदि कोई हों, उस पर की गई कार्रवाई तथा कंपनी के लेखाओं और वित्तीय विवरण पर उसके प्रभाव का उल्लेख होगा, की एक प्रति भारत के नियंत्रक – महालेखापरीक्षक को प्रस्तुत करेगा।
(6) भारत के नियंत्रक – महालेखापरीक्षक को उपधारा (5) के अधीन संपरीक्षा रिपोर्ट की प्राप्ति की तारीख से साठ दिन के भीतर, –
(क) कंपनी के वित्तीय विवरण की ऐसे व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा जो वह इस निमित्त प्राधिकृत करे, अनुपूरक संपरीक्षा कराने और ऐसे संपरीक्षा के प्रयोजनों के लिए इस प्रकार प्राधिकृत किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को उन मामलों पर ऐसे व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली जानकारी या अतिरिक्त जानकारी की ऐसे प्ररूप में जैसा भारत का नियंत्रक – महालेखापरीक्षक निदेश दें, अपेक्षा करने का अधिकार होगा; और
(ख) ऐसी संपरीक्षा रिपोर्ट पर टीका-टिप्पणी करने या उसमें अनुपूरक लगाने का अधिकार होगा;
परंतु भारत के नियंत्रक – महालेखापरीक्षक द्वारा संपरीक्षा रिमोर्ट पर की गई कोई टीका-टिप्पणियां या उसके साथ लगाए गए अनुपूरक को कंपनी द्वारा ऐसे प्रत्येक व्यक्ति को जो धारा 136 की उपधारा (1) के अधीन संपरीक्षित वित्तीय विवरणों की प्रतियां पाने का हकदार है. भेजा जाएगा और कंपनी के वार्षिक साधारण अधिवेशन के समक्ष भी उसे उसी समय और उसी रीति में रखा जाएगा जैसे संपरीक्षा रिपोर्ट रखी जाती है।
(7) इस अध्याय के उपबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, भारत का नियंत्रक- महालेखापरीक्षक धारा 139 की उपवास (5) या उपधारा (7) के अंतर्गत आने वाली किसी कंपनी की दशा में, यदि वह ऐसा करना आवश्यक समझे, तो आदेश द्वारा ऐसी कंपनी के लेखाओं की संपरीक्षा परीक्षण संचालित कराएगा और नियंत्रक – महालेखापरीक्षक (कर्तव्य, शक्तियां तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम, 1971 की धारा 19क के उपबंध ऐसी संपरीक्षा परीक्षण की रिपोर्ट को लागू होंगे ।
(8) जहाँ किसी कंपनी का कोई शाखा कार्यालय है, वहां उस कार्यालय के लेखे, या तो इस अधिनियम के अधीन कंपनी के लिए नियुक्त किए गए संपरीक्षक द्वारा (जिसे इसमें इसके पश्चात् कंपनी का संपरीक्षक कहा गया है) या इस अधिनियम के अधीन कंपनी के किसी संपरीक्षक के रूम में नियुक्ति के लिए अर्हित और धारा 139 के अधीन उस रूप में नियुक्त किए गए किसी अन्य व्यक्ति द्वारा संपरीक्षित किए जाएंगे या जहां कोई शाखा कार्यालय, भारत के बाहर किसी देश में स्थित है, वहां शाखा कार्यालय के लेखे उस देश की विधि के अनुसार या तो कंपनी के संपरीक्षक द्वारा या शाखा कार्यालय के लेखे के संपरीक्षक के रूप में कार्य करने के लिए सम्यक् रूप से अर्हित किसी लेखापाल या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा संपरीक्षित किए जाएंगे और शाखा की संपरीक्षा यदि कोई है के संबंध में कंपनी के संपरीक्षक तथा शाखा संपरीक्षक के कर्तव्य और शक्तियां वे होंगी, जो विहित की जाएं :
परंतु शाखा संपरीक्षक, उसके द्वारा परीक्षित शाखा के लेखाओं के संबंध में रिपोर्ट तैयार करेगा और उसे कंपनी के संपरीक्षक को भेजेगा, जो अपनी रिपोर्ट में उस पर ऐसी रीति से कार्रवाई करेगा, जो दह आवश्यक समझे ।
(9) प्रत्येक संपरीक्षक, संपरीक्षा मानकों का पालन करेगा ।
(10) केंद्रीय सरकार राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण के परामर्श से और उसके द्वारा की गई सिफारिशों की परीक्षा करने के पश्चात्, चार्टर्ड अकांउटेंट अधिनियम, 1949 की 1 धारा 3 के अधीन गठित भारतीय चार्टर्ड अकांउटेंट संस्थान द्वारा सिफारिश के अनुसार लेखा मानक विहित कर सकेगी।
परंतु संपरीक्षा मानकों के अधिसूचित किए जाने तक, भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान द्वारा विनिर्दिष्ट किए गए किसी लेखा मानक या मानकों को संपरीक्षा लेखा मानक समझा जाएगा।
(11) केंद्रीय सरकार राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण के परामर्श से कंपनियों के ऐसे वर्ग या वर्णन, जो आदेश में विनिर्दिष्ट किए जाएं, के संबंध साधारण या विशेष आदेश द्वारा यह निदेश कर सकेगी कि संपरीक्षक की रिपोर्ट में ऐसे विषयों पर जो उसमें विनिर्दिष्ट किए जाएं, एक कथन भी सम्मिलित किया जाएगा ।
(12) इस धारा में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, यदि किसी कंपनी के संपरीक्षक के पास, संपरीक्षक के रूप में अपने कर्तव्यों के पालन के अनुक्रम में, यह विश्वास करने का कारण है कि कपट वाला कोई अपराध कंपनी के अधिकारियों या कर्मचारियों द्वारा कंपनी के विरुद्ध किया गया है तो वह ऐसे समय के भीतर और ऐसी रीति में, जो विहित की जाए, मामले की रिपोर्ट तुरंत केन्द्रीय सरकार को करेगा।
(13) ऐसे किसी कर्तव्य के बारे में, जिसके अध्यधीन कंपनी का संपरीक्षक हो, यह नहीं समझा जाएगा कि उसने उपधारा (12) में निर्दिष्ट मामले का अपनी रिपोर्टिंग के कारण उल्लंघन किया है, यदि वह सद्भाव में की गई है।
(14) इस धारा के उपबंध यथावश्यक परिवर्तन सहित निम्नलिखित को लागू होंगे,-
(क) धारा 148 के अधीन लागत संपरीक्षा करने वाला व्यवसायरत लागत लेखापाल;
या
(ख) धारा 204 के अधीन अनुसचिवीय संपरीक्षा करने वाला व्यवसायरत कंपनी सचिव।
(15) यदि कोई व्यवसायरत संपरीक्षक, लागत लेखापाल या कंपनी सचिव, उपधारा (12) के उपबंधों का पालन नहीं करता है तो वह ऐसे जुर्माने से, जो एक लाख रुपए से कम का नहीं होगा, किंतु जो पच्चीस लाख रुपए तक का हो सकेगा, दण्डनीय होगा।

Companies Act Section-143 (Company Act Section-143 in English)

Powers and duties of auditors and auditing standards-

(1) Every auditor of a company shall have a right of access at all times to the books of account and vouchers of the company, whether kept at the registered office of the company or at any other place and shall be entitled to require from the officers of the company such information and explanation as he may consider necessary for the performance of his duties as auditor and amongst other matters inquire into the following matters, namely:—
(a) whether loans and advances made by the company on the basis of security have been properly secured and whether the terms on which they have been made are prejudicial to the interests of the company or its members;
(b) whether transactions of the company which are represented merely by book entries are prejudicial to the interests of the company;
(c) where the company not being an investment company or a banking company, whether so much of the assets of the company as consist of shares, debentures and other securities have been sold at a price less than that at which they were purchased by the company;
(d) whether loans and advances made by the company have been shown as deposits;
(e) whether personal expenses have been charged to revenue account;
(f) where it is stated in the books and documents of the company that any shares have been allotted for cash, whether cash has actually been received in respect of such allotment, and if no cash has actually been so received, whether the position as stated in the account books and the balance sheet is correct, regular and not misleading:
Provided that the auditor of a company which is a holding company shall also have the right of access to the records of all its subsidiaries in so far as it relates to the consolidation of its financial statements with that of its subsidiaries.
(2) The auditor shall make a report to the members of the company on the accounts examined by him and on every financial statements which are required by or under this Act to be laid before the company in general meeting and the report shall after taking into account the provisions of this Act, the accounting and auditing standards and matters which are required to be included in the audit report under the provisions of this Act or any rules made thereunder or under any order made under sub-section (11) and to the best of his information and knowledge, the said accounts, financial statements give a true and fair view of the state of the company‘s affairs as at the end of its financial year and profit or loss and cash flow for the year and such other matters as may be prescribed.
(3) The auditor‘s report shall also state—
(a) whether he has sought and obtained all the information and explanations which to the best of his knowledge and belief were necessary for the purpose of his audit and if not, the details thereof and the effect of such information on the financial statements;
(b) whether, in his opinion, proper books of account as required by law have been kept by the company so far as appears from his examination of those books and proper returns adequate for the purposes of his audit have been received from branches not visited by him;
(c) whether the report on the accounts of any branch office of the company audited under sub-section (8) by a person other than the company‘s auditor has been sent to him under the proviso to that sub-section and the manner in which he has dealt with it in preparing his report;
(d) whether the company‘s balance sheet and profit and loss account dealt with in the report are in agreement with the books of account and returns;
(e) whether, in his opinion, the financial statements comply with the accounting standards;
(f) the observations or comments of the auditors on financial transactions or matters which have any adverse effect on the functioning of the company;
(g) whether any director is disqualified from being appointed as a director under sub-section (2) of section 164;
(h) any qualification, reservation or adverse remark relating to the maintenance of accounts and other matters connected therewith;
(i) whether the company has adequate internal financial controls system in place and the operating effectiveness of such controls;
(j) such other matters as may be prescribed.
(4) Where any of the matters required to be included in the audit report under this section is answered in the negative or with a qualification, the report shall state the reasons therefor.
(5) In the case of a Government company, the Comptroller and Auditor-General of India shall appoint the auditor under sub-section (5) or sub-section (7) of section 139 and direct such auditor the manner in which the accounts of the Government company are required to be audited and thereupon the auditor so appointed shall submit a copy of the audit report to the Comptroller and Auditor-General of India which, among other things, include the directions, if any, issued by the Comptroller and Auditor-General of India, the action taken thereon and its impact on the accounts and financial statement of the company.
(6) The Comptroller and Auditor-General of India shall within sixty days from the date of receipt of the audit report under sub-section (5) have a right to,—
(a) conduct a supplementary audit of the financial statement of the company by such person or persons as he may authorise in this behalf; and for the purposes of such audit, require information or additional information to be furnished to any person or persons, so authorised, on such matters, by such person or persons, and in such form, as the Comptroller and Auditor-General of India may direct; and
(b) comment upon or supplement such audit report:
Provided that any comments given by the Comptroller and Auditor-General of India upon, or supplement to, the audit report shall be sent by the company to every person entitled to copies of audited financial statements under sub-section (1) of section 136 and also be placed before the annual general meeting of the company at the same time and in the same manner as the audit report.
(7) Without prejudice to the provisions of this Chapter, the Comptroller and Auditor-General of India may, in case of any company covered under sub-section (5) or sub-section (7) of section 139, if he considers necessary, by an order, cause test audit to be conducted of the accounts of such company and the provisions of section 19A of the Comptroller and Auditor-General‘s (Duties, Powers and Conditions of Service) Act, 1971 (56 of 1971), shall apply to the report of such test audit.
(8) Where a company has a branch office, the accounts of that office shall be audited either by the auditor appointed for the company (herein referred to as the company‘s auditor) under this Act or by any other person qualified for appointment as an auditor of the company under this Act and appointed as such under section 139, or where the branch office is situated in a country outside India, the accounts of the branch office shall be audited either by the company‘s auditor or by an accountant or by any other person duly qualified to act as an auditor of the accounts of the branch office in accordance with the laws of that country and the duties and powers of the company‘s auditor with reference to the audit of the branch and the branch auditor, if any, shall be such as may be prescribed:
Provided that the branch auditor shall prepare a report on the accounts of the branch examined by him and send it to the auditor of the company who shall deal with it in his report in such manner as he considers necessary.
(9) Every auditor shall comply with the auditing standards.
(10) The Central Government may prescribe the standards of auditing or any addendum thereto, as recommended by the Institute of Chartered Accountants of India, constituted under section 3 of the Chartered Accountants Act, 1949 (38 of 1949), in consultation with and after examination of the recommendations made by the National Financial Reporting Authority:
Provided that until any auditing standards are notified, any standard or standards of auditing specified by the Institute of Chartered Accountants of India shall be deemed to be the auditing standards.
(11) The Central Government may, in consultation with the National Financial Reporting Authority, by general or special order, direct, in respect of such class or description of companies, as may be specified in the order, that the auditor‘s report shall also include a statement on such matters as may be specified therein.
(12) Notwithstanding anything contained in this section, if an auditor of a company, in the course of the performance of his duties as auditor, has reason to believe that an offence involving fraud is being or has been committed against the company by officers or employees of the company, he shall immediately report the matter to the Central Government within such time and in such manner as may be prescribed.]
(13) No duty to which an auditor of a company may be subject to shall be regarded as having been contravened by reason of his reporting the matter referred to in subsection (12) if it is done in good faith.
(14) The provisions of this section shall mutatis mutandis apply to-
(a) the cost accountant in practice conducting cost audit under section 148; or
(b) the company secretary in practice conducting secretarial audit under section 204.
(15) If any auditor, cost accountant or company secretary in practice do not comply with the provisions of sub-section (12), he shall be punishable with fine which shall not be less than one lakh rupees but which may extend to twenty-five lakh rupees.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 143 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 142| Companies Act Section 142

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-142 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 142 के अनुसार किसी कंपनी के संपरीक्षक का पारिश्रमिक, उसके साधारण अधिवेशन में या ऐसी रीति में नियत किया जाएगा, परन्तु बोर्ड उसके द्वारा नियुक्त किए गए पहले संपरीक्षकों का पारिश्रमिक नियत कर सकेगा, जिसे Companies Act Section-142 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 142 (Companies Act Section-142) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 142 Companies Act Section-142 के अनुसार किसी कंपनी के संपरीक्षक का पारिश्रमिक, उसके साधारण अधिवेशन में या ऐसी रीति में नियत किया जाएगा, परन्तु बोर्ड उसके द्वारा नियुक्त किए गए पहले संपरीक्षकों का पारिश्रमिक नियत कर सकेगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 142 (Companies Act Section-142 in Hindi)

संपरीक्षकों के परिश्रामिक-

(1) किसी कंपनी के संपरीक्षक का पारिश्रमिक, उसके साधारण अधिवेशन में या ऐसी रीति में नियत किया जाएगा, जो उसमें अवधारित की जाए:
परन्तु बोर्ड उसके द्वारा नियुक्त किए गए पहले संपरीक्षकों का पारिश्रमिक नियत कर सकेगा।
(2) उपधारा (1) के अधीन पारिश्रमिक के अन्तर्गत किसी संपरीक्षक को संदेय फीस के अतिरिक्त कंपनी की संपरीक्षा के संबंध में संपरीक्षक द्वारा उपगत किए गए व्यय, यदि कोई हो, और उसको विस्तारित कोई सुविधा भी होगी, किंतु इसमें कंपनी के अनुरोध पर उसके द्वारा दी गई किसी अन्य सेवा के लिए उसे संदत्त कोई पारिश्रमिक उसमें सम्मिलित नहीं है।

Companies Act Section-142 (Company Act Section-142 in English)

Remuneration of auditors-

(1) The remuneration of the auditor of a company shall be fixed in its general meeting or in such manner as may be determined therein:
Provided that the Board may fix the remuneration of the first auditor appointed by it.
(2) The remuneration under sub-section (1) shall, in addition to the fee payable to an auditor, include the expenses, if any, incurred by the auditor in connection with the audit of the company and any facility extended to him but does not include any remuneration paid to him for any other service rendered by him at the request of the company.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 142 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 141| Companies Act Section 141

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-141 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 141 के अनुसार कोई व्यक्ति, किसी कंपनी के संपरीक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए केवल तभी पात्र होगा, यदि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट है, परन्तु कोई ऐसी फर्म जिसके भारत में व्यवसायरत अधिकतर भागीदारों को, जो पूर्वोक्त रूप में नियुक्ति के लिए अर्हित हैं, उनकी फर्म के नाम से कंपनी का संपरीक्षक नियुक्त किया जा सकेगा, जिसे Companies Act Section-141 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 141 (Companies Act Section-141) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 141 Companies Act Section-141 के अनुसार कोई व्यक्ति, किसी कंपनी के संपरीक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए केवल तभी पात्र होगा, यदि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट है, परन्तु कोई ऐसी फर्म जिसके भारत में व्यवसायरत अधिकतर भागीदारों को, जो पूर्वोक्त रूप में नियुक्ति के लिए अर्हित हैं, उनकी फर्म के नाम से कंपनी का संपरीक्षक नियुक्त किया जा सकेगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 141 (Companies Act Section-141 in Hindi)

संपरीक्षकों की पात्रता, अर्हतायें और निरर्हतायें-

(1) कोई व्यक्ति, किसी कंपनी के संपरीक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए केवल तभी पात्र होगा, यदि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट है :
परन्तु कोई ऐसी फर्म जिसके भारत में व्यवसायरत अधिकतर भागीदारों को, जो पूर्वोक्त रूप में नियुक्ति के लिए अर्हित हैं, उनकी फर्म के नाम से कंपनी का संपरीक्षक नियुक्त किया जा सकेगा।
(2) जहां किसी फर्म, जिसके अन्तर्गत सीमित दायित्व भागीदारी भी है, की किसी कंपनी के संपरीक्षक के रूप में नियुक्ति की जाती है, वहां केवल वे भागीदार जो व्यवसायरत चार्टर्ड अकाउंटेंट है, फर्म की ओर से कार्य करने और हस्ताक्षर करने के लिए प्राधिकृत होंगे।
(3) निम्नलिखित व्यक्ति किसी कंपनी के संपरीक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे, अर्थात् :-
(क) सीमित दायित्व भागीदारी अधिनियम, 2008 के अधीन रजिस्ट्रीकृत सीमित दायित्व भागीदारी से भिन्न कोई निगमित निकाय;
(ख) कंपनी का कोई अधिकारी या कर्मचारी; (ग) ऐसा कोई व्यक्ति, जो भागीदार है या जो कंपनी के किसी अधिकारी या कर्मचारी के नियोजन में है;
(घ) ऐसा कोई व्यक्ति, जो स्वयं या उसका नातेदार या भागीदार-
(1) कंपनी या उसकी मेनुषंगी की या उसकी नियंत्री या सहयुक्त कंपनी की या ऐसी नियंत्री कंपनी की किसी समनुषंगी में कोई प्रतिभूति धारण करता है या उसमें हित रखता है:
परंतु नातेदार, कंपनी में एक हजार रुपए से अधिक अंकित मूल्य के या ऐसी रकम, जो विहित की जाए की प्रतिभूति या हित रख सकेगा:
(ii) कंपनी या उसकी समनुषंगी का या उसकी नियंत्री या सहयुक्त कंपनी का या ऐसी नियंत्री कंपनी की किसी समनुषंगी का ऐसी रकम से अधिक का, जो विहित की जाए, ऋणी है; या
(iii) उसने कंपनी या उसकी समनुषंगी को या उसकी नियंत्री या सहयुक्त कंपनी को या ऐसी नियंत्री कंपनी की किसी समनुषंगी को ऐसी रकम के लिए, जो विहित की जाए, किसी तीसरे व्यक्ति की ऋणग्रस्तता के संबंध में कोई गारंटी दी है या कोई प्रतिभूति प्रदान की है;
(ड़) ऐसा कोई व्यक्ति या कोई फर्म, जिसका कंपनी, या उसकी समनुषंगी के साथ या नियंत्री या सहयुक्त कंपनी या नियंत्री ऐसी नियंत्री कंपनी या सहयुक्त कंपनी की समनुषंगी के साथ प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से ऐसी प्रकृति का जो विहित की जाए. कोई कारोबारी संबंध है:
(च) कोई ऐसा व्यक्ति, जिसका नातेदार, निदेशक या मुख्य प्रबंधकीय कार्मिक के रूप में कंपनी के नियोजन में है;
(छ) कोई ऐसा व्यक्ति, जो कहीं और पूर्णकालिक नियोजन में है अथवा कोई ऐसा व्यक्ति या किसी फर्म का कोई भागीदार, जो उसके संपरीक्षक के रूप में नियुक्ति धारण कर रहा है, यदि ऐसा व्यक्ति या भागीदार ऐसी नियुक्ति या पुनर्नियुक्ति की तारीख को बीस से अधिक कंपनियों के संपरीक्षक के रूप में नियुक्ति धारण कर रहा हो;
(ज) कोई ऐसा व्यक्ति, जिसे किसी न्यायालय द्वारा किसी ऐसे अपराध के लिए जिसमें कपट अन्तर्वलित है, सिद्धदोष ठहराया गया है और ऐसी दोषसिद्धि की तारीख से दस वर्ष की अवधि नहीं बीती है:
(झ) कोई ऐसा व्यक्ति, जिसकी समनुषंगी या सहयुक्त कंपनी या अस्तित्व का कोई अन्य रूप जो धारा 144 में यथाउपबंधित परामर्शी और विशिष्ट सेवाओं में नियुक्ति की तारीख को लगा हुआ है ।
(4) जहां, किसी कंपनी के संपरीक्षक के रूप में नियुक्त कोई व्यक्ति अपनी नियुक्ति के पश्चात् उपधारा (3) में वर्णित निरर्हताओं में से कोई निरर्हता उपगत करता है, वहां वह ऐसे संपरीक्षक के रूप में अपना पद रिक्त कर देगा और ऐसी रिक्ति, संपरीक्षक के पद पर आकस्मिक रिक्ति समझी जाएगी।

Companies Act Section-141 (Company Act Section-141 in English)

Eligibility, qualifications and disqualifications of auditors

(1) A person shall be eligible for appointment as an auditor of a company only if he is a chartered accountant:
Provided that a firm whereof majority of partners practicing in India are qualified for appointment as aforesaid may be appointed by its firm name to be auditor of a company.
(2) Where a firm including a limited liability partnership is appointed as an auditor of a company, only the partners who are chartered accountants shall be authorised to act and sign on behalf of the firm.
(3) The following persons shall not be eligible for appointment as an auditor of a company, namely:—
(a) a body corporate other than a limited liability partnership registered under the Limited Liability Partnership Act, 2008 (6 of 2009);
(b) an officer or employee of the company;
(c) a person who is a partner, or who is in the employment, of an officer or employee of the company;
(d) a person who, or his relative or partner—
(i) is holding any security of or interest in the company or its subsidiary, or of its holding or associate company or a subsidiary of such holding company:
Provided that the relative may hold security or interest in the company of face value not exceeding one thousand rupees or such sum as may be prescribed;
(ii) is indebted to the company, or its subsidiary, or its holding or associate company or a subsidiary of such holding company, in excess of such amount as may be prescribed; or
(iii) has given a guarantee or provided any security in connection with the indebtedness of any third person to the company, or its subsidiary, or its holding or associate company or a subsidiary of such holding company, for such amount as may be prescribed;
(e) a person or a firm who, whether directly or indirectly, has business relationship with the company, or its subsidiary, or its holding or associate company or subsidiary of such holding company or associate company of such nature as may be prescribed;
(f) a person whose relative is a director or is in the employment of the company as a director or key managerial personnel;
(g) a person who is in full time employment elsewhere or a person or a partner of a firm holding appointment as its auditor, if such persons or partner is at the date of such appointment or reappointment holding appointment as auditor of more than twenty companies;
(h) a person who has been convicted by a court of an offence involving fraud and a period of ten years has not elapsed from the date of such conviction;
(i) any person whose subsidiary or associate company or any other form of entity, is engaged as on the date of appointment in consulting and specialised services as provided in section 144.
(4) Where a person appointed as an auditor of a company incurs any of the disqualifications mentioned in sub-section (3) after his appointment, he shall vacate his office as such auditor and such vacation shall be deemed to be a casual vacancy in the office of the auditor.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 141 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 140| Companies Act Section 140

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-140 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 140 के अनुसार ऐसा संपरीक्षक जिसने कंपनी से त्यागपत्र दे दिया है, त्यागपत्र की तारीख से तीस दिन के भीतर विहित प्ररूप में कंपनी और रजिस्ट्रार को और धारा 139 की उपधारा (5) में निर्दिष्ट कंपनियों की दशा में संपरीक्षक, ऐसा कथन भारत के नियन्त्रक- महालेखापरीक्षक को ऐसे कारण और अन्य तथ्य, जो उसके त्यागपत्र के संबंध में सुसंगत हों, उपदर्शित करते हुए एक कथन फाइल करेगा, जिसे Companies Act Section-140 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 140 (Companies Act Section-140) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 140 Companies Act Section-140 के अनुसार ऐसा संपरीक्षक जिसने कंपनी से त्यागपत्र दे दिया है, त्यागपत्र की तारीख से तीस दिन के भीतर विहित प्ररूप में कंपनी और रजिस्ट्रार को और धारा 139 की उपधारा (5) में निर्दिष्ट कंपनियों की दशा में संपरीक्षक, ऐसा कथन भारत के नियन्त्रक- महालेखापरीक्षक को ऐसे कारण और अन्य तथ्य, जो उसके त्यागपत्र के संबंध में सुसंगत हों, उपदर्शित करते हुए एक कथन फाइल करेगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 140 (Companies Act Section-140 in Hindi)

सपरीक्षक का हटाया जाना, त्यागपत्र और विशेष सूचना का दिया जाना-

(1) धारा 139 के अधीन नियुक्त किया गया संपरीक्षक, उसकी पदावधि की समाप्ति से पूर्व केवल कंपनी के किसी विशेष संकल्प द्वारा ही इस निमित्त विहित प्ररूप में केन्द्रीय सरकार से पूर्व अनुमोदन अभिप्राप्त करने के पश्चात् उसके पर से हटाया जा सकेगो :
परंतु इस उपधारा के अधीन कोई कार्रवाई करने से पूर्व, संबंधित संपरीक्षक को सुने जाने का युक्तियुक्त अवसर दिया जाएगा।
(2) ऐसा संपरीक्षक जिसने कंपनी से त्यागपत्र दे दिया है, त्यागपत्र की तारीख से तीस दिन के भीतर विहित प्ररूप में कंपनी और रजिस्ट्रार को और धारा 139 की उपधारा (5) में निर्दिष्ट कंपनियों की दशा में संपरीक्षक, ऐसा कथन भारत के नियन्त्रक- महालेखापरीक्षक को ऐसे कारण और अन्य तथ्य, जो उसके त्यागपत्र के संबंध में सुसंगत हों, उपदर्शित करते हुए एक कथन फाइल करेगा ।
(3) यदि संपरीक्षक उपधारा (2) का अनुपालन नहीं करता है तो वह जुर्माने से, जो पचास हजार रुपए से कम का नहीं होगा, किंतु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा. दंडनीय होगा।
(4) (i) सेवानिवृत्त होने वाले संपरीक्षक से भिन्न किसी व्यक्ति की संपरीक्षक के रूप में नियुक्ति करने या अभिव्यक्त रूप से यह उपबंध करने संबंधी किसी संकल्प के लिए कि. सेवानिवृत्त होने वाले संपरीक्षक की, तब के सिवाय पुनर्नियुक्ति नहीं की जाएगी जब सेवानिवृत्त होने वाले संपरीक्षक ने धारा 139 की उपधारा (2) के अधीन यथा उपबंधित, यथास्थिति, पांच वर्ष या दस वर्ष की क्रमवर्ती अवधि पूरी कर ली है, वार्षिक साधारण अधिवेशन में विशेष सूचना अपेक्षित होगी।
(ii) ऐसे संकल्प की सूचना प्राप्त होने पर कंपनी, तुरंत उसकी एक प्रति सेवानिवृत्त होने वाले संपरीक्षक को भेजेगी।
(iii) जहां ऐसे किसी संकल्प की सूचना दी जाती है और सेवानिवृत्त होने वाला संपरीक्षक उस संबंध में कंपनी को लिखित में अभ्यावेदन करता है (युक्तियुक्त विस्तार से अधिक का न हो) और कंपनी के सदस्यों से अपनी अधिसूचना में कोई अनुरोध करता है वहां कंपनी तब तक जब तक कि उसके द्वारा ऐसा करने के लिए अभ्यावेदन विलंब से प्राप्त नहीं होते, –
(क) कंपनी के सदस्यों को दिए गए संकल्प की किसी सूचना में किए गए अभ्यावेदनों के तथ्य का कथन करेगी; और
(ख) अभ्यावेदनों की एक प्रति कंपनी के उस प्रत्येक सदस्य को भेजेगी जिसको अधिवेशन की सूचना भेजी जाती है चाहे कंपनी द्वारा अभ्यावेदन पहले प्राप्त हुए हैं या बाद में और यदि अभ्यावेदन अति विलंब से प्राप्त होने के कारण या कपंनी के व्यतिक्रम के कारण पूर्वोक्त अनुसार अभ्यावेदनों की प्रति नहीं भेजी जाती है तो संपरीक्षक (मौखिक रूप से सुने जाने के उसके अधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना) यह अपेक्षा कर सकेगा कि अभ्यावेदनों को अधिवेशन में पढ़ा जाए;
परंतु यदि पूर्वोक्त अनुसार अभ्यावेदन की प्रति नहीं भेजी जाती है तो उसकी प्रति रजिस्ट्रार को फाइल की जाएगी:
परंतु यह और कि यदि कंपनी के या किसी अन्य व्यथित व्यक्ति के आवेदन पर, अधिकरण का यह समाधान हो जाता है कि इस उपधारा द्वारा प्रदत्त अधिकारों का संपरीक्षक द्वारा दुरुपयोग किया गया है तो अभ्यावेदन की प्रति को नहीं भेजा जा सकेगा और अधिवेशन में अभ्यावेदन को पढ़ा जाना आवश्यक नहीं होगा ।
(5) इस अधिनियम या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के उपबंधों के अधीन किसी कार्रवाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, अधिकरण, या तो स्वप्रेरणा से या केन्द्रीय सरकार द्वारा या संबद्ध किसी व्यक्ति द्वारा आवेदन किए जाने पर यदि उसका यह समाधान हो जाता है कि क्या प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से कंपनी के संपरीक्षक ने कपटपूर्ण रीति में कार्य किया है या कंपनी या उसके निदेशकों या अधिकारियों के संबंध में किसी कपट में दुष्प्रेरण किया है या दुरभिसंधि की है तो वह आदेश द्वारा कंपनी को अपने संपरीक्षकों को बदलने का निदेश दे सकेगा:
परन्तु यदि कोई आवेदन, केन्द्रीय सरकार द्वारा किया गया है और अधिकरण का यह समाधान हो जाता है कि संपरीक्षक का परिवर्तन अपेक्षित है तो वह ऐसे आवेदन की प्राप्ति से पन्द्रह दिन के भीतर यह आदेश करेगा कि वह संपरीक्षक के रूप में कृत्य नहीं करेगा और केन्द्रीय सरकार, उसके स्थान पर अन्य संपरीक्षक नियुक्त कर सकेगी:
परन्तु यह और कि कोई ऐसा संपरीक्षक चाहे वह व्यष्टिक हो या फर्म, जिसके विरुद्ध इस धारा के अधीन अधिकरण द्वारा कोई आदेश पारित किया गया है आदेश पारित होने की तारीख से पांच वर्ष की अवधि के लिए किसी कंपनी के संपरीक्षक के रूप में नियुक्त किए जाने का पात्र नहीं होगा और ऐसा संपरीक्षक, धारा 447 के अधीन कार्रवाई के लिए भी दायी होगा।
स्पष्टीकरण 1 – यह स्पष्ट किया जाता है कि किसी फर्म की दशा में दायित्य उस फर्म का तथा उसके ऐसे प्रत्येक भागीदार या भागीदारों का होगा जिन्होंने कंपनी अथवा उसके निदेशकों या अधिकारियों द्वारा या उनके संबंध में किसी कपटपूर्वक रीति में कार्य किया हो या किसी कपट में दुष्प्रेरण या दुरभिसंधि की हो।
स्पष्टीकरण 2 – उस धारा के प्रयोजनों के लिए “संपरीक्षक” शब्द में संपरीक्षकों की कोई फर्म भी सम्मिलित है।

Companies Act Section-140 (Company Act Section-140 in English)

Removal, resignation of auditor and giving of special notice-

(1) The auditor appointed under section 139 may be removed from his office before the expiry of his term only by a special resolution of the company, after obtaining the previous approval of the Central Government in that behalf in the prescribed manner:
Provided that before taking any action under this sub-section, the auditor concerned shall be given a reasonable opportunity of being heard.
(2) The auditor who has resigned from the company shall file within a period of thirty days from the date of resignation, a statement in the prescribed form with the company and the Registrar, and in case of companies referred to in sub-section (5) of section 139, the auditor shall also file such statement with the Comptroller and Auditor-General of India, indicating the reasons and other facts as may be relevant with regard to his resignation.
(3) If the auditor does not comply with sub-section (2), he or it shall be punishable with fine which shall not be less than fifty thousand rupees but which may extend to five lakh rupees.
(4) (i) Special notice shall be required for a resolution at an annual general meeting appointing as auditor a person other than a retiring auditor, or providing expressly that a retiring auditor shall not be re-appointed, except where the retiring auditor has completed a consecutive tenure of five years or, as the case may be, ten years, as provided under sub-section (2) of section 139.
(ii) On receipt of notice of such a resolution, the company shall forthwith send a copy thereof to the retiring auditor.
(iii) Where notice is given of such a resolution and the retiring auditor makes with respect thereto representation in writing to the company (not exceeding a reasonable length) and requests its notification to members of the company, the company shall unless the representation is received by it too late for it to do so,—
(a) in any notice of the resolution given to members of the company, state the fact of the representation having been made; and
(b) send a copy of the representation to every member of the company to whom notice of the meeting is sent, whether before or after the receipt of the representation by the company,
and if a copy of the representation is not sent as aforesaid because it was received too late or because of the company‘s default, the auditor may (without prejudice to his right to be heard orally) require that the representation shall be read out at the meeting:
Provided that if a copy of representation is not sent as aforesaid, a copy thereof shall be filed with the Registrar:
Provided further that if the Tribunal is satisfied on an application either of the company or of any other aggrieved person that the rights conferred by this sub-section are being abused by the auditor, then, the copy of the representation may not be sent and the representation need not be read out at the meeting.
(5) Without prejudice to any action under the provisions of this Act or any other law for the time being in force, the Tribunal either suo motu or on an application made to it by the Central Government or by any person concerned, if it is satisfied that the auditor of a company has, whether directly or indirectly, acted in a fraudulent manner or abetted or colluded in any fraud by, or in relation to, the company or its directors or officers, it may, by order, direct the company to change its auditors:
Provided that if the application is made by the Central Government and the Tribunal is satisfied that any change of the auditor is required, it shall within fifteen days of receipt of such application, make an order that he shall not function as an auditor and the Central Government may appoint another auditor in his place:
Provided further that an auditor, whether individual or firm, against whom final order has been passed by the Tribunal under this section shall not be eligible to be appointed as an auditor of any company for a period of five years from the date of passing of the order and the auditor shall also be liable for action under section 447.
Explanation I- It is hereby clarified that the case of a firm, the liability shall be of the firm and that of every partner or partners who acted in a fraudulent manner or abetted or colluded in any fraud by, or in relation to, the company or its director or officers.
Explanation II- For the purposes of this Chapter the word ―auditor‖ includes a firm of auditors.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 140 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 139| Companies Act Section 139

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-139 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 139 के अनुसार प्रत्येक कंपनी, प्रथम वार्षिक साधारण अधिवेशन में, किसी ऐसी व्यष्टि या किसी फर्म को संपरीक्षक के रूप में नियुक्त करेगी, जो उस अधिवेशन के समाप्त होने से उसके छठें वार्षिक साधारण अधिवेशन के समाप्त होने तक और उसके पश्चात् प्रत्येक छठे अधिवेशन के समाप्त होने तक पद धारण करेगा, जिसे Companies Act Section-139 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 139 (Companies Act Section-139) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 139 Companies Act Section-139 के अनुसार प्रत्येक कंपनी, प्रथम वार्षिक साधारण अधिवेशन में, किसी ऐसी व्यष्टि या किसी फर्म को संपरीक्षक के रूप में नियुक्त करेगी, जो उस अधिवेशन के समाप्त होने से उसके छठें वार्षिक साधारण अधिवेशन के समाप्त होने तक और उसके पश्चात् प्रत्येक छठे अधिवेशन के समाप्त होने तक पद धारण करेगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 139 (Companies Act Section-139 in Hindi)

संपरीक्षको की नियुक्ति-

(1) इस अध्याय के उपबंधों के अधीन रहते हुए, प्रत्येक कंपनी, प्रथम वार्षिक साधारण अधिवेशन में, किसी ऐसी व्यष्टि या किसी फर्म को संपरीक्षक के रूप में नियुक्त करेगी, जो उस अधिवेशन के समाप्त होने से उसके छठें वार्षिक साधारण अधिवेशन के समाप्त होने तक और उसके पश्चात् प्रत्येक छठे अधिवेशन के समाप्त होने तक पद धारण करेगा और ऐसे अधिवेशन में कंपनी के सदस्यों द्वारा संपरीक्षकों के चयन की रीति और प्रक्रिया ऐसी होगी, जो विहित की जाए:
परंतु कंपनी ऐसी नियुक्ति से संबंधित मामला सदस्यों द्वारा उसका अनुसमर्थन किए जाने के लिए प्रत्येक वार्षिक अधिवेशन में रखेगी:
परंतु यह और कि ऐसी नियुक्ति किए जाने से पूर्व ऐसी नियुक्ति के लिए संपरीक्षक की लिखित सहमति और उससे यह प्रमाणपत्र अभिप्राप्त किया जाएगा कि नियुक्ति, यदि की जाती है तो, ऐसी शर्तों के अनुसार होगी, जो विहित की जाएं :
परंतु यह भी कि प्रमाणपत्र में यह भी उपदर्शित किया जाएगा कि क्या संपरीक्षक ने धारा 141 में उपबंधित मानदंड का समाधान कर दिया है :
परंतु यह भी कि कंपनी संबद्ध संपरीक्षक को उसकी नियुक्ति की सूचना देगी और अधिवेशन के, जिसमें संपरीक्षक की नियुक्ति की जाती है, पन्द्रह दिन के भीतर रजिस्ट्रार को ऐसी नियुक्ति की सूचना भी फाइल करेगी ।
स्पष्टीकरण– इस अध्याय के प्रयोजनों के लिए “नियुक्ति” में पुनर्नियुक्ति भी सम्मिलित है।
(2) कोई सूचीबद्ध कंपनी या कंपनी के ऐसे वर्ग वा वर्गों की जो विहित किए जाएं. कोई कंपनी निम्नलिखित को नियुक्ति या पुनर्नियुक्ति नहीं करेगी –
(क) संपरीक्षक के रूप में, किसी व्यष्टिक को पांच क्रमवर्ती वर्षों की एक पदावधि से अधिक के लिए और
(ख) संपरीक्षक के रूप में किसी संपरीक्षा फर्म को पांच क्रमवर्ती वर्षों की दो पदावधि से अधिक के लिए :
परंतु-
(i) कोई ऐसा व्यष्टिक संपरीक्षक जिसने खंड (क) के अधीन अपनी पदावधि पूरी कर ली है, उसकी पदावधि के पूरा होने से पांच वर्ष के लिए उसी कंपनी में संपरीक्षक के रूप में पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं होगा;
(ii) कोई ऐसी संपरीक्षा फर्म जिसने खंड (ख) के अधीन अपनी पदावा पूरी कर ली है ऐसी पदावधि के पूरा होने से पांच वर्ष के लिए उसी कंपनी में संपरीक्षक के रूप में पुनर्नियुक्ति की पात्र नहीं होगी;
परंतु यह और कि नियुक्ति की तारीख को ऐसी कोई संपरीक्षा फर्म, जो किसी अन्य संपरीक्षा फर्म में समान भागीदार या भागीदारों को रखती है, जिसकी अवधि ठीक पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष में कंपनी में समाप्त हो चुकी है, पांच वर्ष की अवधि के लिए उसी कंपनी में संपरीक्षक के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा :
परंतु यह भी कि इस अधिनियम के प्रारंभ होने पर या उसके पूर्व विद्यमान प्रत्येक ऐसी कंपनी, जिससे इस उपधारा के उपबंधों का अनुपालन करने की अपेक्षा की जाती है, इस अधिनियम के प्रारंभ की तारीख से तीन वर्ष के भीतर इस उपधारा की अपेक्षाओं का अनुपालन करेगी;
परंतु यह भी कि इस उपधारा की कोई बात किसी संपरीक्षक को हटाने के कंपनी के अधिकार या कंपनी के ऐसे पद का त्याग करने के संपरीक्षक के अधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेगी।
(3) इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन रहते हुए, कंपनी के सदस्य निम्नलिखित का उपबंध करने के लिए संकल्प कर सकेगी कि-
(क) किसी लेखापरीक्षा फर्म में उसके द्वारा नियुक्त लेखापरीक्षा भागीदार और उसकी टीम को ऐसे अंतरालों पर, जैसा सदस्यों द्वारा संकल्प पारित किया जाए. चक्रानुक्रमित किया जाएगा, या
(ख) लेखापरीक्षा, एक से अधिक संपरीक्षकों द्वारा की जाएगी।
(4) केन्द्रीय सरकार नियमों द्वारा ऐसी रीति विहित कर सकेगी, जिसमें कंपनियां उपधारा (2) के अनुसरण में अपने संपरीक्षकों को चक्रानुक्रमित करेगी ।
स्पष्टीकरण- इस अध्याय के प्रयोजनों के लिए “फर्म” शब्द में सीमित दायित्व भागीदारी अधिनियम, 2008 के अधीन निगमित सीमित दायित्व भागीदारी भी सम्मिलित है ।
(5) उपधारा (1) में किसी बात के होते हुए भी किसी सरकारी कंपनी या केंद्रीय सरकार द्वारा या किसी राज्य सरकार या राज्य सरकारों द्वारा प्रत्यक्षतः या अप्रत्यक्षतः या भागतः केंद्रीय सरकार और भागतः एक या अधिक राज्य सरकारों के स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन किसी अन्य कंपनी की दशा में, भारत का नियंत्रक – महालेखापरीक्षक, किसी वित्तीय वर्ष के संबंध में, वित्तीय वर्ष के प्रारंभ से एक सौ अस्सी दिन की अवधि के भीतर इस अधिनियम के अधीन कंपनियों के संपरीक्षक के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए सम्यक रूप से अर्हित किसी संपरीक्षक को नियुक्त करेगा, जो वार्षिक साधारण अधिवेशन की समाप्ति तक के लेखे अंगीकृत किए जाने तक पद धारण करेगा ।
(6) उपधारा (1) में किसी बात के होते हुए भी सरकारी कंपनी से भिन्न किसी कंपनी का प्रथम संपरीक्षक, कंपनी के रजिस्ट्रीकरण की तारीख से तीस दिन के भीतर निदेशक बोर्ड द्वारा नियुक्त किया जाएगा और किसी संपरीक्षक को नियुक्त करने में बोर्ड के असफल रहने की दशा में वह कंपनी के सदस्यों को सूचित करेगा, जो किसी असामान्य असाधारण अधिवेशन में नब्बे दिन के भीतर ऐसे संपरीक्षक की नियुक्ति करेंगे । उक्त संपरीक्षक प्रथम वार्षिक साधारण अधिवेशन के समाप्त होने तक पद धारण करेगा ।
(7) उपधारा (1) या उपधारा (5) में किसी बात के होते हुए भी, किसी सरकारी कंपनी या केन्द्रीय सरकार द्वारा या किसी राज्य सरकार या सरकारों द्वारा या भागतः केन्द्रीय सरकार द्वारा अथवा भागतः एक या अधिक राज्य सरकारों के प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन किसी अन्य कंपनी की दशा . प्रथम संपरीक्षक की नियुक्ति भारत के नियंत्रक – महालेखापरीक्षक द्वारा कंपनी के रजिस्ट्रीकरण की तारीख से साठ दिन के भीतर की जाएगी और यदि भारत का नियंत्रक-महालेखापरीक्षक उक्त अवधि के भीतर ऐसे संपरीक्षक की नियुक्ति नहीं करता है तो कंपनी का निदेशक बोर्ड अगले तीस दिन के भीतर ऐसे संपरीक्षक की नियुक्ति करेगा। अगले तीस दिन के भीतर ऐसे संपरीक्षक की नियुक्ति करने के बोर्ड के असफल रहने की दशा में, वह, कंपनी के सदस्यों को सूचित करेगा जो असामान्य असाधारण अधिवेशन में साठ दिन के भीतर ऐसे संपरीक्षक को नियुक्त करेंगे, जो पहले वार्षिक साधारण अधिवेशन के समाप्त होने तक पद धारण करेगा ।
(8) किसी संपरीक्षक के पद पर कोई आकस्मिक रिक्ति –
(i) ऐसी कंपनी से भिन्न किसी कंपनी की दशा में, जिसके लेखे भारत के नियंत्रक – महालेखापरीक्षक द्वारा नियुक्त किसी संपरीक्षक द्वारा संपरीक्षा किए जाने के अधीन हैं, निदेशक बोर्ड द्वारा तीस दिन के भीतर भरी जाएगी, किंतु यदि ऐसी आकस्मिक रिक्ति, किसी संपरीक्षक के त्यागपत्र के परिणामस्वरूप हुई है तो ऐसी नियुक्ति को, बोर्ड की सिफारिश के तीन मास के भीतर बुलाए गए साधारण अधिवेशन में कंपनी द्वारा अनुमोदित भी किया जाएगा और वह आगामी वार्षिक साधारण अधिवेशन की समाप्ति तक पद धारण करेगा;
(ii) ऐसी कंपनी की दशा में, जिसके लेखे भारत के नियंत्रक – महालेखापरीक्षक द्वारा नियुक्त किसी संपरीक्षक द्वारा संपरीक्षा किए जाने के अधीन हैं, तीस दिन के भीतर भारत के नियंत्रक – महालेखापरीक्षक द्वारा भरी जाएगी:
परन्तु भारत का नियंत्रक – महालेखापरीक्षक उक्त अवधि के भीतर रिक्ति नहीं भरता है तो निदेशक बोर्ड अगले तीस दिन के भीतर रिक्ति को भरेगा।
(9) उपधारा (1) और उसके अधीन बनाए गए नियमों के उपबंधों के अधीन रहते हुए सेवानिवृत्त होने वाला कोई संपरीक्षक किसी वार्षिक साधारण अधिवेशन में पुनर्नियुक्त किया जा सकेगा, यदि –
(क) वह पुनर्नियुक्ति के लिए निरर्हित नहीं है:
(ख) उसने पुनर्नियुक्त किए जाने के लिए अपनी असहमति की लिखित में सूचना, कंपनी को नहीं दे दी है और
ग) किसी अन्य संपरीक्षक की नियुक्ति करने वाला या स्पष्ट रूप से यह उपबंध करने वाला कोई विशेष संकल्प, कि वह पुनर्नियुक्त नहीं किया जाएगा, उस अधिवेशन में पारित नहीं किया गया है ।
(10) जहां किसी वार्षिक साधारण अधिवेशन में किसी संपरीक्षक की नियुक्ति या पुनर्नियुक्ति नहीं की जाती है, वहां विद्यमान संपरीक्षक, कंपनी के संपरीक्षक के रूप में बना रहेगा।
(11) जहां कंपनी द्वारा, धारा 177 के अधीन किसी संपरीक्षा समिति का गठन अपेक्षित है, वहां ऐसी सभी नियुक्तियां, जिनके अंतर्गत इस धारा के अधीन किसी संपरीक्षक की आकस्मिक रिक्ति का भरा जाना भी है उस समिति की सिफारिशों पर विचार करने के पश्चात् की जाएंगी।

Companies Act Section-139 (Company Act Section-139 in English)

Appointment of auditors-

(1) Subject to the provisions of this Chapter, every company shall, at the first annual general meeting, appoint an individual or a firm as an auditor who shall hold office from the conclusion of that meeting till the conclusion of its sixth annual general meeting and thereafter till the conclusion of every sixth meeting and the manner and procedure of selection of auditors by the members of the company at such meeting shall be such as may be prescribed:
Provided that the company shall place the matter relating to such appointment for ratification by members at every annual general meeting:
Provided further that before such appointment is made, the written consent of the auditor to such appointment, and a certificate from him or it that the appointment, if made, shall be in accordance with the conditions as may be prescribed, shall be obtained from the auditor:
Provided also that the certificate shall also indicate whether the auditor satisfies the criteria provided in section 141:
Provided also that the company shall inform the auditor concerned of his or its appointment, and also file a notice of such appointment with the Registrar within fifteen days of the meeting in which the auditor is appointed.
Explanation- For the purposes of this Chapter, ―appointment‖ includes re-appointment.
(2) No listed company or a company belonging to such class or classes of companies as may be prescribed, shall appoint or re-appoint—
(a) an individual as auditor for more than one term of five consecutive years; and
(b) an audit firm as auditor for more than two terms of five consecutive years: Provided that—
(I) an individual auditor who has completed his term under clause (a) shall not be eligible for re-appointment as auditor in the same company for five years from the completion of his term;
(ii) an audit firm which has completed its term under clause (b), shall not be eligible for re-appointment as auditor in the same company for five years from the completion of such term:
Provided further that as on the date of appointment no audit firm having a common partner or partners to the other audit firm, whose tenure has expired in a company immediately preceding the financial year, shall be appointed as auditor of the same company for a period of five years:
Provided also that every company, existing on or before the commencement of this Act which is required to comply with provisions of this sub-section, shall comply with the requirements of this sub- section within three years from the date of commencement of this Act:
Provided also that, nothing contained in this sub-section shall prejudice the right of the company to remove an auditor or the right of the auditor to resign from such office of the company.
(3) Subject to the provisions of this Act, members of a company may resolve to provide that—
(a) in the audit firm appointed by it, the auditing partner and his team shall be rotated at such intervals as may be resolved by members; or
(b) the audit shall be conducted by more than one auditor.
(4) The Central Government may, by rules, prescribe the manner in which the companies shall rotate their auditors in pursuance of sub-section (2).
Explanation- For the purposes of this Chapter, the word ―firm‖ shall include a limited liability partnership incorporated under the Limited Liability Partnership Act, 2008 (6 of 2009).
(5) Notwithstanding anything contained in sub-section (1), in the case of a Government company or any other company owned or controlled, directly or indirectly, by the Central Government, or by any State Government or Governments, or partly by the Central Government and partly by one or more State Governments, the Comptroller and Auditor-General of India shall, in respect of a financial year, appoint an auditor duly qualified to be appointed as an auditor of companies under this Act, within a period of one hundred and eighty days from the commencement of the financial year, who shall hold office till the conclusion of the annual general meeting.
(6) Notwithstanding anything contained in sub-section (1), the first auditor of a company, other than a Government company, shall be appointed by the Board of Directors within thirty days from the date of registration of the company and in the case of failure of the Board to appoint such auditor, it shall inform the members of the company, who shall within ninety days at an extraordinary general meeting appoint such auditor and such auditor shall hold office till the conclusion of the first annual general meeting.
(7) Notwithstanding anything contained in sub-section (1) or sub-section (5), in the case of a Government company or any other company owned or controlled, directly or indirectly, by the Central Government, or by any State Government, or Governments, or partly by the Central Government and partly by one or more State Governments, the first auditor shall be appointed by the Comptroller and Auditor-General of India within sixty days from the date of registration of the company and in case the Comptroller and Auditor-General of India does not appoint such auditor within the said period, the Board of Directors of the company shall appoint such auditor within the next thirty days; and in the case of failure of the Board to appoint such auditor within the next thirty days, it shall inform the members of the company who shall appoint such auditor within the sixty days at an extraordinary general meeting, who shall hold office till the conclusion of the first annual general meeting.
(8) Any casual vacancy in the office of an auditor shall—
(i) in the case of a company other than a company whose accounts are subject to audit by an auditor appointed by the Comptroller and Auditor-General of India, be filled by the Board of Directors within thirty days, but if such casual vacancy is as a result of the resignation of an auditor, such appointment shall also be approved by the company at a general meeting convened within three months of the recommendation of the Board and he shall hold the office till the conclusion of the next annual general meeting;
(ii) in the case of a company whose accounts are subject to audit by an auditor appointed by the Comptroller and Auditor-General of India, be filled by the Comptroller and Auditor-General of India within thirty days:
Provided that in case the Comptroller and Auditor-General of India does not fill the vacancy within the said period, the Board of Directors shall fill the vacancy within next thirty days.
(9) Subject to the provisions of sub-section (1) and the rules made thereunder, a retiring auditor may be re-appointed at an annual general meeting, if—
(a) he is not disqualified for re-appointment;
(b) he has not given the company a notice in writing of his unwillingness to be re-appointed; and
(c) a special resolution has not been passed at that meeting appointing some other auditor or providing expressly that he shall not be re-appointed.
(10) Where at any annual general meeting, no auditor is appointed or re-appointed, the existing auditor shall continue to be the auditor of the company.
(11) Where a company is required to constitute an Audit Committee under section 177, all appointments, including the filling of a casual vacancy of an auditor under this section shall be made after taking into account the recommendations of such committee.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 139 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।