Home Blog Page 23

कंपनी अधिनियम की धारा 55| Companies Act Section 55

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-55 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 55 के अनुसार शेयरों द्वारा परिसीमित कोई कंपनी, यदि उसके अनुच्छेदों द्वारा इस प्रकार प्राधिकृत किया जाता है, ऐसे अधिमानी शेयरों का निर्गमन कर सकेगी, जो उनके निर्गमन की तारीख से बीस वर्ष से अनधिक अवधि के भीतर ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो विहित की जाएं, मोचन किए जाने के लिए दायी हैं, जिसे Companies Act Section-55 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 55 (Companies Act Section-55) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 55 Companies Act Section-55 के अनुसार शेयरों द्वारा परिसीमित कोई कंपनी, यदि उसके अनुच्छेदों द्वारा इस प्रकार प्राधिकृत किया जाता है, ऐसे अधिमानी शेयरों का निर्गमन कर सकेगी, जो उनके निर्गमन की तारीख से बीस वर्ष से अनधिक अवधि के भीतर ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो विहित की जाएं, मोचन किए जाने के लिए दायी हैं।

कंपनी अधिनियम की धारा 55 (Companies Act Section-55 in Hindi)

वरीयता शेयरों का निर्गम एवं मोचन

(1) शेयरों द्वारा परिसीमित कोई कंपनी, इस अधिनियम के प्रारंभ के पश्चात्, । ऐसे किन्हीं अधिमानी शेयरों का निर्गमन नहीं करेगी, जो अमोचनीय हैं।

(2) शेयरों द्वारा परिसीमित कोई कंपनी, यदि उसके अनुच्छेदों द्वारा इस प्रकार प्राधिकृत किया जाता है, ऐसे अधिमानी शेयरों का निर्गमन कर सकेगी, जो उनके निर्गमन की तारीख से बीस वर्ष से अनधिक अवधि के भीतर ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो विहित की जाएं, मोचन किए जाने के लिए दायी हैं :

परंतु कोई कंपनी ऐसी अवसंरचना परियोजनाओं के लिए, जो विहित की जाएं, बीस वर्ष से अधिक की अवधि के लिए अधिमानी शेयरों का निर्गमन, शेयरों की ऐसी प्रतिशतता के मोचन के अधीन रहते हुए, जो विहित की जाए, ऐसे अधिमानी शेयर धारकों के विकल्प पर वार्षिक आधार पर कर सकेगी : परंतु यह और कि

(क) ऐसे शेयर कंपनी के लाभों, जो लाभांश के लिए अन्यथा उपलब्ध हों, में से या ऐसे मोचन के प्रयोजनों के लिए किए गए शेयरों के नए निर्गमन के आगमों में से ही मोचित किए जाएंगे, अन्यथा नहीं;

(ख) ऐसे शेयरों को तब तक मोचित नहीं किया जाएगा जब तक उनका पूर्णतः संदाय नहीं कर दिया जाता है;

(ग) जहां ऐसे शेयरों को कंपनी के लाभों में से मोचित किए जाने के लिए प्रस्तावित किया जाता है, वहां ऐसे लाभों में से मोचित किए जाने वाले शेयरों की अभिहित रकम के बराबर किसी राशि को पूंजी मोचन आरक्षित लेखा नामक आरक्षिति में अंतरित किया जाएगा और कंपनी की शेयर पूंजी में कमी से संबंधित इस अधिनियम के उपबंध, इस धारा में यथा उपबंधित के सिवाय, ऐसे लागू होंगे, मानो पूंजी मोचन आरक्षित लेखा, कंपनी की समादत्त शेयर पूंजी हो; और

(घ)(i) ऐसे वर्ग की कंपनियों की दशा में, जो विहित की जाएं और जिनका लाभ और हानि लेखा तथा तुलनपत्र धारा 133 के अधीन ऐसे वर्ग की कंपनियों के लिए विहित लेखा मानकों का अनुपालन करते हैं, मोचन पर संदेय प्रीमियम, यदि कोई हो, शेयरों का मोचन किए जाने से पूर्व, कंपनी के लाभों में से उपलब्ध करा दिए गए हैं।

परंतु यह भी कि ऐसी किसी कंपनी द्वारा इस अधिनियम के प्रारंभ को या उससे पूर्व जारी किए गए किन्हीं अधिमानी शेयरों के मोचन पर संदेय प्रीमियम, यदि कोई हो, ऐसे शेयरों का मोचन किए जाने से पूर्व, कंपनी के लाभों में से या कंपनी के शेयर प्रीमियम खाते में से उपलब्ध कराया जाएगा ।

(ii) ऊपर उपखंड (i) के अंतर्गत न आने वाले किसी मामले में, मोचन पर प्रीमियम, यदि कोई हो, ऐसे शेयरों का मोचन किए जाने से पूर्व, कंपनी के शेयर प्रीमियम खाते में से उपलब्ध माना जाएगा ;

(3) जहां कंपनी, निर्गम के निबंधनों के अनुसार किन्हीं अधिमानी शेयरों का मोचन करने या ऐसे शेयरों पर लाभांश का, यदि कोई हो, संदाय करने की स्थिति में नहीं है (ऐसे शेयरों को इसमें इसके पश्चात् अनन्मोचित अधिमानी शेयर कहा गया है), वहां वह ऐसे अधिमानी शेयरों के मूल्य में तीन-चौथाई के धारकों की सहमति से और इस निमित्त उसके द्वारा की गई याचिका पर अधिकरण के अनुमोदन से शोध्य रकम के बराबर, जिसके अंतर्गत अनुन्मोचित अधिमानी शेयरों के संबंध में उन पर लाभांश सहित अतिरिक्त मोचनीय अधिमानी शेयर निर्गमित कर सकेगी और ऐसे अतिरिक्त मोचनीय अधिमानी शेयरों के निर्गमन पर अनुन्मोचित अधिमानी शेयरों को मोचित शेयर समझा जाएगा :

परंतु अधिकरण, इस उपधारा के अधीन अनुमोदन देते समय, ऐसे व्यक्तियों द्वारा, जिन्होंने अतिरिक्त मोचनीय अधिमानी शेयरों के निर्गमन में सहमति नहीं दी है, धारित अधिमानी शेयरों के तुरन्त मोचन का आदेश देगा ।

स्पष्टीकरण-शंकाओं को दूर करने के लिए, यह घोषणा की जाती है कि इस धारा के अधीन अतिरिक्त मोचनीय अधिमानी शेयरों के निर्गमन या अधिमानी शेयरों के मोचन को कंपनी की शेयर पूंजी में, यथास्थिति, वृद्धि या कमी नहीं समझा जाएगा ।

(4) पूंजी मोचन आरक्षिति लेखे का उपयोजन, इस धारा में किसी बात के होते हुए भी, कंपनी द्वारा पूर्णतः संदत्त बोनस शेयरों के रूप में कंपनी के सदस्यों को जारी किए जाने वाले कंपनी के जारी न किए गए शेयरों का संदाय करने में किया जाएगा ।

स्पष्टीकरण-उपधारा (2) के प्रयोजनों के लिए, “अवसंरचना परियोजनाओं” पद से अनुसूची 6 में विनिर्दिष्ट अवसंरचना परियोजनाएं अभिप्रेत हैं।

Companies Act Section-55 (Company Act Section-55 in English)

Issue and redemption of preference shares

(1) No company limited by shares shall, after the commencement of this Act, issue any preference shares which are irredeemable.

(2) A company limited by shares may, if so authorized by its articles, issue preference shares which  are liable to be redeemed within a period not exceeding twenty years from the date of their issue subject  to such conditions as may be prescribed: 

Provided that a company may issue preference shares for a period exceeding twenty years for  infrastructure projects, subject to the redemption of such percentage of shares as may be prescribed on an  annual basis at the option of such preferential shareholders: 

Provided further that— 

(a) no such shares shall be redeemed except out of the profits of the company which would  otherwise be available for dividend or out of the proceeds of a fresh issue of shares made for the  purposes of such redemption; 

(b) no such shares shall be redeemed unless they are fully paid; 

(c) where such shares are proposed to be redeemed out of the profits of the company, there shall,  out of such profits, be transferred, a sum equal to the nominal amount of the shares to be redeemed, to  a reserve, to be called the Capital Redemption Reserve Account, and the provisions of this Act  relating to reduction of share capital of a company shall, except as provided in this section, apply as if  the Capital Redemption Reserve Account were paid-up share capital of the company; and 

(d) (i) in case of such class of companies, as may be prescribed and whose financial statement complies with the accounting standards prescribed for such class of companies under section 133, the  premium, if any, payable on redemption shall be provided for out of the profits of the company before the shares are redeemed: 

Provided also that premium, if any, payable on redemption of any preference shares issued on or before the commencement of this Act by any such company shall be provided for out of the profits of the company or out of the company‘s securities premium account before such shares are redeemed. 

(ii) in a case not falling under sub-clause (i) above, the premium, if any, payable on redemption shall be provided for out of the profits of the company or out of the company‘s securities premium account before such shares are redeemed. 

Provided that the Tribunal shall, while giving approval under this sub-section, order the redemption forthwith of preference shares held by such persons who have not consented to the issue of further redeemable preference shares. 

(3) Where a company is not in a position to redeem any preference shares or to pay dividend, if any,  on such shares in accordance with the terms of issue (such shares hereinafter referred to as unredeemed  preference shares), it may, with the consent of the holders of three-fourths in value of such preference  shares and with the approval of the Tribunal on a petition made by it in this behalf, issue further  redeemable preference shares equal to the amount due, including the dividend thereon, in respect of the  unredeemed preference shares, and on the issue of such further redeemable preference shares, the  unredeemed preference shares shall be deemed to have been redeemed: 

Explanation.—For the removal of doubts, it is hereby declared that the issue of further redeemable preference shares or the redemption of preference shares under this section shall not be deemed to be an increase or, as the case may be, a reduction, in the share capital of the company. 

(4) The capital redemption reserve account may, notwithstanding anything in this section, be applied by the company, in paying up unissued shares of the company to be issued to members of the company as fully paid bonus shares. 

Explanation.—For the purposes of sub-section (2), the term infrastructure projects‘‘ means the infrastructure projects specified in Schedule VI.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 55 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 54| Companies Act Section 54

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-54 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 54 के अनुसार कोई कंपनी इस धारा के उपबंधों का उल्लंघन करती है, वहां कंपनी जुर्माने से, जो एक लाख रुपए से अन्यून का नहीं होगा, किन्तु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी और ऐसा प्रत्येक अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, ऐसी अवधि के कारावास से, जो छह मास तक की हो सकेगी, जिसे Companies Act Section-54 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 54 (Companies Act Section-54) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 54 Companies Act Section-54 के अनुसार कोई कंपनी इस धारा के उपबंधों का उल्लंघन करती है, वहां कंपनी जुर्माने से, जो एक लाख रुपए से अन्यून का नहीं होगा, किन्तु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी और ऐसा प्रत्येक अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, ऐसी अवधि के कारावास से, जो छह मास तक की हो सकेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 54 (Companies Act Section-54 in Hindi)

श्रमसाध्य साधारण शेयरों का निर्गमन

(1) धारा 53 में किसी बात के होते हुए भी, कोई कंपनी पहले से निर्गमित शेयरों के किसी वर्ग के श्रमसाध्य साधारण शेयरों का निर्गमन कर सकेगी, यदि निम्नलिखित शर्ते पूरी कर दी जाती हैं, अर्थात्:

(क) निर्गमन, कंपनी द्वारा पारित किसी विशेष संकल्प द्वारा प्राधिकृत है;

(ख) संकल्प, शेयरों की संख्या, विद्यमान बाजार कीमत, प्रतिफल, यदि कोई हो और ऐसे निदेशकों या कर्मचारियों के वर्ग या वर्गों को, जिन्हें ऐसे साधारण शेयर निर्गमित किए जाने हैं, विनिर्दिष्ट करता है;

(ग) ऐसे निर्गमन की तारीख को उस तारीख से, जिसको कंपनी ने कारबार प्रारंभ किया था, एक वर्ष से अन्यून अवधि बीत चुकी है; और

(घ) जहां कंपनी के साधारण शेयरों को किसी मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया है, वहां श्रमसाध्य साधारण शेयरों को प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा इस निमित्त बनाए गए विनियमों के अनुसार निर्गमित किया जाता है और यदि वे इस प्रकार सूचीबद्ध नहीं किए गए हैं तो श्रमसाध्य साधारण शेयरों को ऐसे नियमों के अनुसार निर्गमित किया जाता है, जो विहित किए जाएं।

(2) ऐसे अधिकार परिसीमाएं, निबंधन और उपबंध, जो तत्समय साधारण शेयरों को लागू होते हैं, इस धारा के अधीन निर्गमित श्रमसाध्य साधारण शेयरों को लागू होंगे और ऐसे शेयरों के धारक, अन्य साधारण शेयर धारकों के साथ उनकी मात्रा के अनुसार  वर्गीकृत होंगे।

Companies Act Section-54 (Company Act Section-54 in English)

Issue of sweat equity shares

(1) Notwithstanding anything contained in section 53, a company  may issue sweat equity shares of a class of shares already issued, if the following conditions are fulfilled, namely:— 

(a) the issue is authorized by a special resolution passed by the company; 

(b) the resolution specifies the number of shares, the current market price, consideration, if any,  and the class or classes of directors or employees to whom such equity shares are to be issued; 

(c) not less than one year has, at the date of such issue, elapsed since the date on which the  company had commenced business; and 

(d) where the equity shares of the company are listed on a recognized stock exchange, the sweat equity shares are issued in accordance with the regulations made by the Securities and Exchange  Board in this behalf and if they are not so listed, the sweat equity shares are issued in accordance with such rules as may be prescribed. 

(2) The rights, limitations, restrictions and provisions as are for the time being applicable to equity  shares shall be applicable to the sweat equity shares issued under this section and the holders of such  shares shall rank pari passu with other equity shareholders. 

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 54 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 53| Companies Act Section 53

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-53 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 53 के अनुसार कोई कंपनी इस धारा के उपबंधों का उल्लंघन करती है, वहां कंपनी जुर्माने से, जो एक लाख रुपए से अन्यून का नहीं होगा, किन्तु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी और ऐसा प्रत्येक अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, ऐसी अवधि के कारावास से, जो छह मास तक की हो सकेगी, जिसे Companies Act Section-53 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 53 (Companies Act Section-53) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 53 Companies Act Section-53 के अनुसार कोई कंपनी इस धारा के उपबंधों का उल्लंघन करती है, वहां कंपनी जुर्माने से, जो एक लाख रुपए से अन्यून का नहीं होगा, किन्तु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी और ऐसा प्रत्येक अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, ऐसी अवधि के कारावास से, जो छह मास तक की हो सकेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 53 (Companies Act Section-53 in Hindi)

शेयरों के निर्गमन पर प्राप्त प्रीमियम का उपयोजन

 (1) धारा 54 में यथा उपबंधित के सिवाय, कोई कंपनी बट्टे पर शेयरों का निर्गमन नहीं करेगी।

(2) किसी कंपनी द्वारा बट्टे कीमत पर जारी किया गया कोई शेयर शून्य होगा ।

(3) जहां कोई कंपनी इस धारा के उपबंधों का उल्लंघन करती है, वहां कंपनी जुर्माने से, जो एक लाख रुपए से अन्यून का नहीं होगा, किन्तु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी और ऐसा प्रत्येक अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, ऐसी अवधि के कारावास से, जो छह मास तक की हो सकेगी या जुर्माने से, जो एक लाख रुपए से अन्यून का नहीं होगा, किन्तु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा या दोनों से, दंडनीय होगा।

Companies Act Section-53 (Company Act Section-53 in English)

Prohibition on issue of shares at discount

(1) Except as provided in section 54, a company shall not issue shares at a discount. 

(2) Any share issued by a company at a discounted price shall be void. 

(3) Where a company contravenes the provisions of this section, the company shall be punishable with a fine which shall not be less than one lakh rupees but which may extend to five lakh rupees and every officer who is in default shall be punishable with imprisonment for a term which may extend to six months or with fine which shall not be less than one lakh rupees but which may extend to five lakh rupees, or with both.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 53 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 52| Companies Act Section 52

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-52 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 52 के अनुसार कोई कंपनी किसी प्रीमियम पर, चाहे नकद के लिए या अन्यथा, शेयर जारी करती है, वहां उन शेयरों पर प्राप्त प्रीमियमों की कुल रकम के बराबर राशि “प्रतिभूति प्रीमियम खाते” में अंतरित की जाएगी और किसी कंपनी की शेयर पूंजी की कमी से संबंधित इस अधिनियम के उपबंध, इस धारा में यथा उपबंधित के सिवाय इस प्रकार लागू होंगे, मानो शेयर प्रीमियम खाता कंपनी की समादत्त शेयर पूंजी हो, जिसे Companies Act Section-52 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 52 (Companies Act Section-52) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 52 Companies Act Section-52 के अनुसार कोई कंपनी किसी प्रीमियम पर, चाहे नकद के लिए या अन्यथा, शेयर जारी करती है, वहां उन शेयरों पर प्राप्त प्रीमियमों की कुल रकम के बराबर राशि “प्रतिभूति प्रीमियम खाते” में अंतरित की जाएगी और किसी कंपनी की शेयर पूंजी की कमी से संबंधित इस अधिनियम के उपबंध, इस धारा में यथा उपबंधित के सिवाय इस प्रकार लागू होंगे, मानो शेयर प्रीमियम खाता कंपनी की समादत्त शेयर पूंजी हो।

कंपनी अधिनियम की धारा 52 (Companies Act Section-52 in Hindi)

शेयरों के निर्गमन पर प्राप्त प्रीमियम का उपयोजन

 (1) जहां कोई कंपनी किसी प्रीमियम पर, चाहे नकद के लिए या अन्यथा, शेयर जारी करती है, वहां उन शेयरों पर प्राप्त प्रीमियमों की कुल रकम के बराबर राशि “प्रतिभूति प्रीमियम खाते” में अंतरित की जाएगी और किसी कंपनी की शेयर पूंजी की कमी से संबंधित इस अधिनियम के उपबंध, इस धारा में यथा उपबंधित के सिवाय इस प्रकार लागू होंगे, मानो शेयर प्रीमियम खाता कंपनी की समादत्त शेयर पूंजी हो।

(2) उपधारा (1) में किसी बात के होते हुए भी, कंपनी द्वारा शेयर प्रीमियम खाता निम्नलिखित के संबंध में उपयोजित किया जा सकेगा,

(क) कंपनी के सदस्यों को पूर्ण रूप से संदत्त बोनस शेयरों के रूप में जारी न किए गए कंपनी के शेयरों के निर्गमन के प्रति;

(ख) कंपनी के प्रारंभिक व्ययों को अपलिखत करने में:

(ग) कंपनी के शेयरों या डिबेंचरों के किसी निर्गमन के व्ययों या संदत्त कमीशन या अनुज्ञात बट्टे को अपलिखित करने में

(घ) कंपनी के किसी मोचनीय अधिमानी शेयरों या किन्हीं डिबेंचरों के मोचन पर संदेय प्रीमियम के लिए उपबंध करने में;

(ङ) धारा 68 के अधीन अपने शेयरों या अन्य प्रतिभूतियों के क्रय के लिए । (3) प्रतिभूति प्रीमियम लेखा का, उपधारा (1) और उपधारा (2) में किसी बात के होते हुए भी कंपनियों के ऐसे वर्ग द्वारा उपयोग किया जा सकेगा, जो विहित की जाएं और जिनके वित्तीय विवरण निम्नलिखित के लिए अधिनियम की धारा 133 के अधीन ऐसे वर्ग की कंपनियों के लिए विहित लेखा मानकों के अनुपालन में हैं,

(क) पूर्णतः संदत्त बोनस शेयरों के रूप में कंपनी के सदस्यों को जारी किए जाने वाले कंपनी के जारी न किए गए साधारण शेयरों का संदाय करने के लिए; या

. (ख) कंपनी के साधारण शेयरों के किसी निर्गम के व्यय या उस पर संदत्त कमीशन या अनुज्ञात बट्टे को अपलिखित करने के लिए; या

(ग) धारा 68 के अधीन अपने स्वयं के शेयरों या अन्य प्रतिभूतियों को क्रय . करने के लिए।

Companies Act Section-52 (Company Act Section-52 in English)

Application of premiums received on issue of shares

(1) Where a company issues shares at a  premium, whether for cash or otherwise, a sum equal to the aggregate amount of the premium received on those shares shall be transferred to a ―securities premium account‖ and the provisions of this Act relating to the reduction of the share capital of a company shall, except as provided in this section, apply as if the securities premium account were the paid-up share capital of the company.

(2) Notwithstanding anything contained in sub-section (1), the securities premium account may be  applied by the company— 

(a) towards the issue of unissued shares of the company to the members of the company as fully  paid bonus shares; 

(b) in writing off the preliminary expenses of the company; 

(c) in writing off the expenses of, or the commission paid or discount allowed on, any issue of  shares or debentures of the company; 

(d) in providing for the premium payable on the redemption of any redeemable preference shares  or of any debentures of the company; or 

(e) for the purchase of its own shares or other securities under section 68. 

(3) The securities premium account may, notwithstanding anything contained in sub-section (1) and  (2), be applied by such class of companies, as may be prescribed and whose financial statement comply  with the accounting standards prescribed for such class of companies under section 133,— 

(a) in paying up unissued equity shares of the company to be issued to members of the company  as fully paid bonus shares; or 

(b) in writing off the expenses of or the commission paid or discount allowed on any issue of  equity shares of the company; or 

(c) for the purchase of its own shares or other securities under section 68. 

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 52 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 51| Companies Act Section 51

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-51 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 51 के अनुसार कोई कंपनी, यदि उसके अनुच्छेदों द्वारा इस प्रकार प्राधिकृत किया गया है, प्रत्येक शेयर पर समादत्त रकम के अनुपात में लाभांश का संदाय कर सकेगी, जिसे Companies Act Section-51 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 51 (Companies Act Section-51) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 51 Companies Act Section-51 के अनुसारकोई कंपनी, यदि उसके अनुच्छेदों द्वारा इस प्रकार प्राधिकृत किया गया है, प्रत्येक शेयर पर समादत्त रकम के अनुपात में लाभांश का संदाय कर सकेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 51 (Companies Act Section-51 in Hindi)

समादत्त रकम के अनुपात में लाभांश का संदाय

कोई कंपनी, यदि उसके अनुच्छेदों द्वारा इस प्रकार प्राधिकृत किया गया है, प्रत्येक शेयर पर समादत्त रकम के अनुपात में लाभांश का संदाय कर सकेगी।

Companies Act Section-51 (Company Act Section-51 in English)

Payment of dividend in proportion to amount paid-up

A company may, if so authorised by  its articles, pay dividends in proportion to the amount paid-up on each share. 

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 51 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 50| Companies Act Section 50

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-50 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 50 के अनुसार कोई कंपनी, यदि उसके अनुच्छेदों द्वारा इस प्रकार प्राधिकृत किया गया है, किसी सदस्य से उसके द्वारा धारित किन्हीं शेयरों पर शेष असंदत्त संपूर्ण रकम या उसके भाग को उस रकम के किसी भाग की मांग न किए जाने के बावजूद भी स्वीकार कर सकेगी, जिसे Companies Act Section-50 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 50 (Companies Act Section-50) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 50 Companies Act Section-50 के अनुसार कोई कंपनी, यदि उसके अनुच्छेदों द्वारा इस प्रकार प्राधिकृत किया गया है, किसी सदस्य से उसके द्वारा धारित किन्हीं शेयरों पर शेष असंदत्त संपूर्ण रकम या उसके भाग को उस रकम के किसी भाग की मांग न किए जाने के बावजूद भी स्वीकार कर सकेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 50 (Companies Act Section-50 in Hindi)

मांग न किये जाने के बावजूद भी कंपनी द्वारा असंदत्त शेयर पूंजी का स्वीकार किया जाना

(1) कोई कंपनी, यदि उसके अनुच्छेदों द्वारा इस प्रकार प्राधिकृत किया गया है, किसी सदस्य से उसके द्वारा धारित किन्हीं शेयरों पर शेष असंदत्त संपूर्ण रकम या उसके भाग को उस रकम के किसी भाग की मांग न किए जाने के बावजूद भी स्वीकार कर सकेगी।

(2) शेयरों द्वारा परिसीमित कंपनी का कोई सदस्य उपधारा (1) के अधीन उसके द्वारा संदत्त रकम के संबंध में किसी मताधिकार का, तब तक हकदार नहीं होगा, जब तक उस रकम की मांग नहीं की गई हो।

Companies Act Section-50 (Company Act Section-50 in English)

Company to accept unpaid share capital, although not called up

(1) A company may, if so authorized by its articles, accept from any member, the whole or a part of the amount remaining unpaid on any shares held by him, even if no part of that amount has been called up. 

(2) A member of the company limited by shares shall not be entitled to any voting rights in respect of  the amount paid by him under sub-section (1) until that amount has been called up.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 50 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।