Home Blog Page 116

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 75 | मोटर टैक्सियों को किराए पर देने के लिए स्कीम | MV Act, Section- 75 in hindi | Scheme for renting of motorcabs.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 75 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 75, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 75 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -75 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, ऐसे व्यक्तियों को जो अपने उपयोग के लिए स्वयं या ड्राइवरों के माध्यम से मोटर टैक्सी या मोटर साइकिल चलाने की वांछा रखते हैं, मोटर टैक्सियों या मोटर साइकिलों को किराए पर देने के कारबार को विनियमित करने के प्रयोजन के लिए और उससे संबंधित विषयों के लिए एक स्कीम बना सकेगी।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 75 के अनुसार

मोटर टैक्सियों को किराए पर देने के लिए स्कीम-

(1) केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, ऐसे व्यक्तियों को जो अपने उपयोग के लिए स्वयं या ड्राइवरों के माध्यम से मोटर टैक्सी या मोटर साइकिल चलाने की वांछा रखते हैं, मोटर टैक्सियों या मोटर साइकिलों को किराए पर देने के कारबार को विनियमित करने के प्रयोजन के लिए और उससे संबंधित विषयों के लिए एक स्कीम बना सकेगी।
(2) उपधारा (1) के अधीन बनाई गई स्कीम में निम्नलिखित सभी या किन्हीं विषयों का उपबंध किया जा सकेगा, अर्थात् :-
(क) स्कीम के अधीन प्रचालकों को अनुज्ञप्ति देना जिसके अंतर्गत ऐसी अनुज्ञप्तियों का दिया जाना, नवीकरण और प्रतिसंहरण है;
(ख) आवेदन का प्ररूप और अनुज्ञप्तियों का प्ररूप तथा उसमें दी जाने वाली विशिष्टियां:
(ग) ऐसी अनुज्ञप्तियों के लिए आवेदन के साथ दी जाने वाली फीस;
(घ) वे प्राधिकारी जिनको आवेदन किया जाएगा;
(ङ) वह शर्त जिसके अधीन ऐसी अनुज्ञप्तियां दी जा सकेंगी, नवीकृत या प्रतिसंहृत की जा सकेंगी;
(च) ऐसी अनुज्ञप्तियों के दिए जाने या नवीकरण से इंकार करने वाले आदेशों के विरुद्ध अपीलें और ऐसी अनुज्ञप्तियों को प्रतिसंहृत करने वाले आदेशों के विरुद्ध अपीलें;
(छ) वे शर्ते जिनके अधीन मोटर टैक्सी किराए पर दी जा सकेंगी;
(ज) अभिलेखों का रखा जाना और ऐसे अभिलेखों का निरीक्षण;
(झ) ऐसे अन्य विषय, जो इस धारा के प्रयोजनों को कार्यान्वित करने के लिए आवश्यक हों।

Scheme for renting of motorcabs-
(1) The Central Government may, by notification in the Official Gazette, make a scheme for the purpose of regulating the business of renting of [motor cabs or motor cycles to persons desiring to drive either by themselves or through drivers, motor cabs or motor cycles] for their own use and for matters connected therewith.
(2) A scheme made under sub-section (1) may provide for all or any of the following matters, namely:-
(a) licensing of operators under the scheme including grant, renewal and revocation of such licences;
(b) form of application and form of licences and the particulars to be contained therein;
(c) fee to be paid with the application for such licences;
(d) the authorities to which the application shall be made;
(e) condition subject to which such licences may be granted, renewed or revoked;
(f) appeals against orders of refusal to grant or renew such licences and appeals against orders revoking such licences;
(g) conditions subject to which motorcabs may be rented;
(h) maintenance of records and inspection of such records;
(i) such other matters as may be necessary to carry out the purposes of this section.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 75 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 74 | ठेका गाडी परमिट का दिया जाना | MV Act, Section- 74 in hindi | Grant of contract carriage permit.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 74 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 74, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 74 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -74 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन ठेका गाड़ी के परमिट के लिए (जिसे इस अध्याय में ठेका गाड़ी परमिट का दिया जाना) आवेदन में निम्नलिखित विशिष्टियाँ दी जाएंगी, अर्थात् यान की किस्म और उसमें बैठने के स्थान वह क्षेत्र जिसके लिए परमिट दे सकता है या देने से इंकार कर सकता है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 74 के अनुसार

ठेका गाडी परमिट का दिया जाना-

(1) उपधारा (3) के उपबंधों के अधीन रहते हए, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण धारा 73 के अधीन उसे आवेदन किए जाने पर उस आवेदन के अनुसार या ऐसे उपांतरणों सहित, जो वह ठीक समझता है, ठेका-गाडी परमिट दे सकेगा या ऐसा परमिट देने से इंकार कर सकेगा:
परन्तु ऐसा कोई परमिट ऐसे किसी क्षेत्र के लिए नहीं दिया जाएगा जो आवेदन में विनिर्दिष्ट नहीं है।
(2) यदि प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण यह विनिश्चय करता है कि ठेका गाड़ी परमिट दिया जाए तो वह ऐसे किन्हीं नियमों के अधीन रहते हुए, जो इस अधिनियम के अधीन बनाए जाएं, परमिट के साथ निम्नलिखित शर्तों में से कोई एक या अधिक शर्ते लगा सकेगा, अर्थात् :-
(i) यानों का उपयोग विनिर्दिष्ट क्षेत्र में अथवा विनिर्दिष्ट मार्ग या मार्गों पर ही किया जाएगा;
(ii) किसी अस्तित्वशील संविदा के विस्तारण या उपांतरण से भिन्न भाड़े की कोई भी संविदा विनिर्दिष्ट क्षेत्र के बाहर विनिर्दिष्ट शर्तों के अनुसार ही की जा सकेगी, अन्यथा नहीं;
(iii) यात्रियों की अधिकतम संख्या और सामान का अधिकतम वजन, जो यानों में या तो साधारणतया या विनिर्दिष्ट अवसरों पर या विनिर्दिष्ट समयों और मौसमों में ले जाया जा सकेगा;
(iv) वे शर्ते जिनके अधीन रहते हुए किसी ठेका गाड़ी में यात्रियों के साथ-साथ अथवा यात्रियों के बिना माल ले जाया जा सकेगा;
(v) मोटर टैक्सियों की दशा में विनिर्दिष्ट यात्री किराए या विनिर्दिष्ट दरों पर यात्री किराए लिए जाएंगे और यात्री किराया सारणी की एक प्रति यान पर प्रदर्शित की जाएगी;
(vi) मोटर टैक्सियों से भिन्न यानों की दशा में, विनिर्दिष्ट अधिकतम दरों से अनधिक, विनिर्दिष्ट दरों पर किराया लिया जाएगा;
(vii) मोटर टैक्सियों की दशा में यात्रियों के सामान का विनिर्दिष्ट वजन निःशुल्क ले जाया जाएगा और यदि उससे अधिक सामान के लिए कोई प्रभार है तो वह विनिर्दिष्ट दर पर होगा;
(viii) मोटर टैक्सियों की दशा में, यदि कोई टैक्सी-मीटर विहित किया गया है तो, वह ठीक चालू हालत में लगाया जाएगा और बनाए रखा जाएगा;
(ix) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कम से कम एक मास की सूचना देने के पश्चात्–
(क) परमिट की शर्तों में परिवर्तन कर सकेगा;
(ख) परमिट के साथ अतिरिक्त शर्ते लगा सकेगा;
(x) परमिट की शर्तों से विचलन प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के अनुमोदन से ही किया जाएगा, अन्यथा नहीं;
(xi) यानों में आराम और सफाई के विनिर्दिष्ट स्तरमान बनाए रखे जाएंगे;
(xii) असाधारण प्रकृति की परिस्थितियों के सिवाय यान के चलाने या यात्रियों को ले जाने से इंकार नहीं किया जाएगा;
(xiii) कोई अन्य शर्ते जो विहित की जाएं :
परंतु प्रादेशिक परिवहन प्राधिकारी अंतिम स्थान संपर्कता के हित में ऐसे किस्म के किन्हीं यानों, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट किए जाएं, के संबंध में ऐसी किसी शर्त का अधित्यजन कर सकेगा।
(3) (क) राज्य सरकार, यदि उसे केन्द्रीय सरकार द्वारा यानों की संख्या, सड़क की दशा और अन्य सुसंगत विषयों को ध्यान में रखते हुए, इस प्रकार निर्दिष्ट किया जाए तो वह राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, राज्य परिवहन प्राधिकरण और प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण को यह निदेश देगी कि वह पांच लाख से अन्यून जनसंख्या वाले शहरों में नगर मार्ग पर प्रचालित होने वाली साधारणतया ठेका गाड़ी या किसी विनिर्दिष्ट किस्म की ठेका गाड़ी की संख्या को, जो अधिसूचना में नियत और विनिर्दिष्ट की जाए, सीमित करे।
(ख) जहां खंड (क) के अधीन ठेका गाड़ियों की संख्या नियत की जाती है वहां प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, ऐसी किसी ठेका गाड़ी के परमिट की मंजूरी के लिए आवेदन पर विचार करने में, निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखेगा, अर्थात् :-
(i) आवेदक का वित्तीय स्थायित्व;
(ii) ठेका गाड़ी प्रचालक के रूप में समाधानप्रद कार्यपालन, जिसके अंतर्गत कर का संदाय भी है, यदि आवेदक ठेका गाड़ी सेवा का प्रचालक है या रहा है; और
(iii) ऐसे अन्य विषय जो राज्य सरकार द्वारा विहित किए जाएं :
परन्तु अन्य शर्ते समान रहने पर, परमिटों के लिए अधिमान निम्नलिखित से प्राप्त आवेदनों को दिया जाएगा-
(i) भारतीय पर्यटन विकास निगम;
(ii) राज्य पर्यटन विकास निगम;
(iii) राज्य पर्यटन विभाग;
(iv) राज्य परिवहन उपक्रम;
(v) सहकारी सोसाइटियाँ जो तत्समय प्रवृत्त किसी अधिनियमिति के अधीन रजिस्ट्रीकृत हैं या रजिस्ट्रीकृत की गई समझी गई हैं;
(vi) भूतपूर्व सैनिक।
(vii) स्वयं सहायता समूह ।

Grant of contract carriage permit-
(1) Subject to the provisions of sub-section (3) a Regional Transport Authority may, on an application made to it under section 73, grant a contract carriage permit in accordance with the application or with such modifications as it deems fit or refuse to grant such a permit:
Provided that no such permit shall be granted in respect of any area not specified in the application.
(2) The Regional Transport Authority, if it decides to grant a contract carriage permit, may, subject to any rules that may be made under this Act, attach to the permit any one or more of the following conditions, namely:-
(i) that the vehicles shall be used only in a specified area or on a specified route or routes;
(ii) that except in accordance with specified conditions, no contract of hiring, other than an extension or modification of a subsisting contract, may be entered into outside the specified area;
(iii) the maximum number of passengers and the maximum weight of luggage that may be carried on the vehicles, either generally or on specified occasions or at specified times and seasons;
(iv) the conditions subject to which goods may be carried in any contract carriage in addition to, or to the exclusion of, passengers;
(v) that, in the case of motorcabs, specified fares or rates of fares shall be charged and a copy of the fare table shall be exhibited on the vehicle;
(vi) that, in the case of vehicles other than motorcabs, specified rates of hiring not exceeding specified maximum shall be charged;
(vii) that in the case of motorcabs, a specified weight of passengers’ luggage shall be carried free of charge, and that the charge, if any, for any luggage in excess thereof shall be at a specified rate;
(viii) that, in the case of motorcabs, a taximeter shall be fitted and maintained in proper working order, if prescribed;
(ix) that the Regional Transport Authority may, after giving notice of not less than one month-
(a) vary the conditions or the permit;
(b) attach to the permit further conditions;
(x) that the conditions of permit shall not be departed from save with the approval of the Regional Transport Authority;
(xi) that specified standards of comfort and cleanliness shall be maintained in the vehicle;
(xii) that, except in the circumstances of exceptional nature, the plying of the vehicle or carrying of the passengers shall not be refused;
(xiii) any other conditions which may be prescribed :
Provided that the Regional Transport Authority may in the interests of last-mile connectivity waive any such condition in respect of any such types of vehicles as may be specified by the Central Government.
(3) (a) The State Government shall, if so directed by the Central Government, having regard to the number of vehicles, road conditions and other relevant matters, by notification in the Official Gazette, direct a State Transport Authority and a Regional Transport Authority to limit the number of contract carriages generally or of any specified type as may be fixed and specified in the notification, operating on city routes in towns with a population of not less than five lakhs.
(b) Where the number of contract carriages are fixed under clause (a), the Regional Transport Authority shall, in considering an application for the grant of permit in respect of any such contract carriage, have regard to the following matters, namely:-
(i) financial stability of the applicant;
(ii) satisfactory performance as a contract carriage operator including payment of tax if the applicant is or has been an operator of contract carriages; and
(iii) such other matters as may be prescribed by the State Government;
Provided that other conditions being equal, preference shall be given to applications for permits from-
(i) the India Tourism Development Corporation;
(ii) State Tourism Development Corporations;
(iii) State Tourism Departments;
(iv) State transport undertakings;
(v) co-operative societies registered or deemed to have been registered under any enactment for the time being in force;
(vi) ex-servicemen;
(vii) self-help groups.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 74 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 73 | ठेका गाड़ी परमिट के लिए आवेदन | MV Act, Section- 73 in hindi | Application for contract carriage permit.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 73 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 73, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 73 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -73 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन ठेका गाड़ी के परमिट के लिए (जिसे इस अध्याय में ठेका गाड़ी परमिट कहा गया है) आवेदन में निम्नलिखित विशिष्टियाँ दी जाएंगी, अर्थात् यान की किस्म और उसमें बैठने के स्थान वह क्षेत्र जिसके लिए परमिट अपेक्षित है, कोई अन्य विशिष्टियां जो विहित की जाएं।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 73 के अनुसार

ठेका गाड़ी परमिट के लिए आवेदन-

ठेका गाड़ी के परमिट के लिए (जिसे इस अध्याय में ठेका गाड़ी परमिट कहा गया है) आवेदन में निम्नलिखित विशिष्टियाँ दी जाएंगी, अर्थात् :-
(क) यान की किस्म और उसमें बैठने के स्थान;
(ख) वह क्षेत्र जिसके लिए परमिट अपेक्षित है;
(ग) कोई अन्य विशिष्टियां जो विहित की जाएं।

Application for contract carriage permit-
An application for a permit in respect of a contract carriage (in this Chapter referred to as a contract carriage permit) shall contain the following particulars, namely:-
(a) the type and seating capacity of the vehicle;
(b) the area for which the permit is required;
(c) any other particulars which may be prescribed.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 73 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 72 | मंजिली-गाड़ी परमिटों का दिया जाना | MV Act, Section- 72 in hindi | Grant of stage carriage permits.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 72 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 72, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 72 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -72 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मंजिली-गाड़ी परमिट के लिये प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, धारा 70 के अधीन उसे आवेदन किए जाने पर, उस आवेदन के अनुसार या ऐसे उपांतरणों सहित, जो वह ठीक समझता है, मंजिली-गाड़ी परमिट दे सकता है या ऐसा परमिट देने से इंकार कर सकता है, परन्तु ऐसा कोई परमिट ऐसे किसी मार्ग या क्षेत्र के लिए नहीं दिया जाएगा जो आवेदन में विनिर्दिष्ट नहीं है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 72 के अनुसार

मंजिली-गाड़ी परमिटों का दिया जाना-

(1) धारा 71 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, धारा 70 के अधीन उसे आवेदन किए जाने पर, उस आवेदन के अनुसार या ऐसे उपांतरणों सहित, जो वह ठीक समझता है, मंजिली-गाड़ी परमिट दे सकता है या ऐसा परमिट देने से इंकार कर सकता है:
परन्तु ऐसा कोई परमिट ऐसे किसी मार्ग या क्षेत्र के लिए नहीं दिया जाएगा जो आवेदन में विनिर्दिष्ट नहीं है।
(2) यदि प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण यह विनिश्चय करता है कि मंजिली-गाड़ी परमिट दिया जाए, तो वह विनिर्दिष्ट वर्णन की मंजिली-गाड़ी के लिए परमिट दे सकता है, तथा ऐसे किन्हीं नियमों के अधीन रहते हुए, जो इस अधिनियम के अधीन बनाए जाएं, परमिट के साथ निम्नलिखित शर्तों में से कोई एक या अधिक लगा सकता है, अर्थात् :-
(i) यानों का उपयोग किसी विनिर्दिष्ट क्षेत्र में ही या विनिर्दिष्ट मार्ग या मार्गों पर ही किया जाएगा;
(ii) मंजिली-गाड़ी का प्रचालन किसी विनिर्दिष्ट तारीख से प्रारंभ किया जाएगा;
(iii) किसी मार्ग या क्षेत्र के संबंध में साधारणतया या किन्हीं विनिर्दिष्ट दिनों और अवसरों पर उपलब्ध किए जाने वाला दैनिक ट्रिपों की न्यूनतम और अधिकतम संख्या;
(iv) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित मंजिली-गाड़ी की समय-सारणी की प्रतियाँ यानों पर तथा मार्ग पर या उस क्षेत्र के भीतर विनिर्दिष्ट अड्डों और विराम-स्थलों पर प्रदर्शित की जाएंगी;
(v) मंजिली-गाड़ी के प्रचालन में अनुमोदित समय-सारणी से अंतर उतने मार्जिन तक ही होगा जितना प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण समय-समय पर विनिर्दिष्ट करे;
(vi) नगरपालिका की सीमाओं तथा ऐसे अन्य क्षेत्रों और स्थानों के अंदर, जो विहित किए जाएं, यात्रियों या माल को, विनिर्दिष्ट स्थानों के सिवाय, और कहीं चढ़ाया या उतारा नहीं जाएगा;
(vii) यात्रियों की अधिकतम संख्या और सामान का अधिकतम वजन जिसे मंजिली-गाड़ी में या तो साधारणतया अथवा विनिर्दिष्ट अवसरों पर अथवा विनिर्दिष्ट समयों पर और ऋतुओं में ले जाया जा सकेगा;
(viii) यात्रियों के सामान का वह वजन और स्वरूप जो निःशुल्क ले जाया जाएगा, सामान का वह कुल वजन जिसे हर यात्री के लिए ले जाया जा सकेगा, तथा वे इंतजाम जो यात्रियों को असुविधा पहुंचाए बिना सामान ले जाने के लिए किए जाएंगे;
(ix) प्रभाव की वह दर जो यात्रियों के निःशुल्क ले जाए जाने वाले सामान से अधिक सामान के लिए उद्गृहीत की जा सकेगी;
(x) विनिर्दिष्ट किस्म के यान, जिनमें अनुमोदित विनिर्देशों के अनुरूप बॉडी लगी होगी, उपयोग में लाए जाएंगे :
परन्तु परमिट के साथ इस शर्त के लगाए जाने से उस तारीख को प्रचलित किसी यान का निरंतर उपयोग, अनुमोदित विनिर्देशों के प्रकाशन की तारीख से दो वर्ष की अवधि के लिए. किया जाना नहीं रुकेगा:
(xi) यानों में आराम और सफाई के विनिर्दिष्ट स्तर बनाए रखे जाएंगे;
(xii) वे शर्ते जिन पर मंजिली-गाड़ी से यात्रियों के साथ-साथ या यात्रियों के बिना माल ले जाया जा सकता है;
(xiii) किराया, अनुमोदित यात्री किराया सारणी के अनुसार प्रभारित किया जाएगा;
(xiv) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित यात्री किराया सारणी की एक प्रति या उससे उद्धरण तथा विशिष्ट अवसरों के लिए ऐसे अनुमोदित कोई विशेष यात्री किरायों या यात्री किराया दरों की विशिष्टियां मंजिली-गाड़ी पर तथा विनिर्दिष्ट अड्डों तथा विराम स्थलों पर प्रदर्शित की जाएंगी;
(xv) यात्रियों को विनिर्दिष्ट विशिष्टियों वाली टिकटें दी जाएंगी तथा उनमें वह यात्री किराया दिखाया हुआ होगा जो वास्तव में लिया गया है और दी गई टिकटों का अभिलेख विनिर्दिष्ट रीति से रखा जाएगा;
(xvi) यान में ऐसी शर्तों पर, जो विनिर्दिष्ट की जाएं, डाक ले जाई जाएगी (जिनके अन्तर्गत उस समय के बारे में जब डाक ले जाई जानी है तथा उस प्रभार के बारे में, जो उद्गृहीत किए जा सकते हैं, शर्ते भी हैं);
(xvii) वे यान जो परमिट के धारक द्वारा यानों के प्रचालन को बनाए रखने तथा विशेष अवसरों के लिए व्यवस्था करने के लिए रिजर्व के रूप में रखे जाने हैं:
(xviii) वे शर्ते जिन पर ऐसे किसी यान का, ठेका गाड़ी के रूप में उपयोग किया जा सकेगा;
(xix) यान के रखने, अनुरक्षण और मरम्मत के लिए विनिर्दिष्ट इंतजाम किए जाएंगे;
(xx) किसी ऐसे विनिर्दिष्ट बस अड्डे या आश्रय का, जिसका अनुरक्षण सरकार या स्थानीय प्राधिकारी द्वारा किया जाता है, उपयोग किया जाएगा, और ऐसा उपयोग करने के लिए कोई विनिर्दिष्ट किराया या फीस दी जाएगी;
(xxi) परमिट की शर्तों से विचलन प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के अनुमोदन से ही किया जाएगा, अन्यथा नहीं;
(xxii) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कम से कम एक मास की सूचना देने के पश्चात्–
(क) परमिट की शर्तों में परिवर्तन कर सकेगा;
(ख) परमिट के साथ अतिरिक्त शर्ते लगा सकेगा :
परन्तु खण्ड के अनुसरण में विनिर्दिष्ट शर्तों में इस प्रकार परिवर्तन न किया जाएगा कि मूल मार्ग में जितनी दूरी आती है उसमें चौबीस किलोमीटर से अधिक का अंतर पड़ जाए और इन सीमाओं के अंदर कोई परिवर्तन केवल तभी किया जा सकेगा जब प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण का समाधान हो जाता है कि ऐसा परिवर्तन जनता की सुविधा के लिए साधक होगा तथा यह समीचीन नहीं है कि उस मूल मार्ग की बाबत जिसमें ऐसा परिवर्तन किया गया है या उसके किसी भाग की बाबत पृथक् परमिट दिया जाए;
(xxiii) परमिट का धारक प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण को ऐसी कालिक विवरणियाँ, आंकड़ें तथा व अन्य जानकारी देगा जो राज्य सरकार समय-समय पर, विहित करे;
(xxiv) कोई अन्य शर्ते जो विहित की जाएं:
परंतु प्रादेशिक परिवहन प्राधिकारी मंजिली गाड़ी के परमिट से, जो ग्रामीण क्षेत्र में प्रचालन कर रही है, ऐसी किन्हीं शर्तों का अधित्यजन कर सकेगा।

Grant of stage carriage permits-
(1) Subject to the provisions of section 71, a Regional Transport Authority may, on an application made to it under section 70, grant a stage carriage permit in accordance with the application or with such modifications as it deems fit or refuse to grant such a permit:
Provided that no such permit shall be granted in respect of any route or area not specified in the application.
(2) The Regional Transport Authority, if it decides to grant a stage carriage permit, may grant the permit for a stage carriage of a specified description and may, subject to any rules that may be made under this Act, attach to the permit any one or more of the following conditions, namely:-
(i) that the vehicles shall be used only in a specified area, or on a specified route or routes;
(ii) that the operation of the stage carriage shall be commenced with effect from a specified date;
(iii) the minimum and maximum number of daily trips to be provided in relation to any route or area generally or on specified days and occasions;
(iv) that copies of the time-table of the stage carriage approved by the Regional Transport Authority shall be exhibited on the vehicles and at specified stands and halts on the route or within the area; (v) that the stage carriage shall be operated within such margins of deviation from the approved time-table as the Regional Transport Authority may from time to time specify;
(vi) that within municipal limits and such other areas and places as may be prescribed, passengers or goods shall not be taken up or set down except at specified points;
(vii) the maximum number of passengers and the maximum weight of luggage that may be carried on the stage carriage, either generally or on specified occasions or at specified times and seasons;
(viii) the weight and nature of passengers’ luggage that shall be carried free of charge, the total weight of luggage that may be carried in relation to each passenger, and the arrangements that shall be made for the carriage of luggage without causing inconvenience to passengers;
(ix) the rate of charge that may be levied for passengers’ luggage in excess of the free allowance;
(x) that vehicles of a specified type fitted with body-conforming to approved specifications shall be used :
Provided that the attachment of this condition to a permit shall not prevent the continued use, for a period of two years from the date of publication of the approved specifications, of any vehicle operating on that date;
(xi) that specified standards of comfort and cleanliness shall be maintained in the vehicles;
(xii) the conditions subject to which goods may be carried in the stage carriage in addition to or to the exclusion of passengers;
(xiii) that fares shall be charged in accordance with the approved fare table;
(xiv) that a copy of, or extract from, the fare table approved by the Regional Transport Authority and particulars of any special fares or rates of fares so approved for particular occasions shall be exhibited on the stage carriage and at specified stands and halts;
(xv) that tickets bearing specified particulars shall be issued to passengers and shall show the fares actually charged and that records of tickets issued shall be kept in a specified manner;
(xvi) that mails shall be carried on the vehicle subject to such conditions (including conditions as to the time in which mails are to be carried and the charges which may be levied) as may be specified;
(xvii) the vehicles to be kept as reserve by the holder of the permit to maintain the operation and to provide for special occasions;
(xviii) the conditions subject to which vehicle may be used as a contract carriage;
(xix) that specified arrangements shall be made for the housing, maintenance and repair of vehicle;
(xx) that any specified bus station or shelter maintained by Government or a local authority shall be used and that any specified rent or fee shall be paid for such use;
(xxi) that the conditions of the permit shall not be departed from, save with the approval of the Regional Transport Authority;
(xxii) that the Regional Transport Authority may, after giving notice of not less than one month-
(a) vary the conditions of the permit;
(b) attach to the permit further conditions :
Provided that the conditions specified in pursuance of clause (i) shall not be varied so as to alter the distance covered by the original route by more than 24 kilometers, and any variation within such limits shall be made only after the Regional Transport Authority is satisfied that such variation will serve the convenience of the public and that it is not expedient to grant a separate permit in respect of the original route as so varied or any part thereof;
(xxiii) that the holder of a permit shall furnish to the Regional Transport Authority such periodical returns, statistics and the information as the State Government may from time to time prescribe;
(xxiv) any other conditions which may be prescribed :
Provided that the Regional Transport Authority may waive any such condition for a stage carriage permit operating in a rural area, as it deems fit.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 72 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 71 | मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन पर विचार करने में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की प्रक्रिया | MV Act, Section- 71 in hindi | Procedure of Regional Transport Authority in considering application for stage carriage permit.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 71 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 71, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 71 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -71 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन पर विचार करने में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की प्रक्रिया प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन पर विचार करते समय इस अधिनियम के उद्देश्यों को ध्यान में रखेगा।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 71 के अनुसार

मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन पर विचार करने में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की प्रक्रिया-

(1) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन पर विचार करते समय इस अधिनियम के उद्देश्यों को ध्यान में रखेगा।
(2) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण मंजिली-गाड़ी परमिट मंजूर करने से उस दशा में इंकार करेगा यदि दी गई किसी समय-सारणी से यह प्रतीत होता है कि इस अधिनियम के गति संबंधी उन उपबंधों का, जिस गति से यान चलाए जा सकते हैं उल्लंघन होने की संभावना है:
परन्तु ऐसे इंकार करने से पूर्व आवेदक को समय-सारणी को ऐसे संशोधित करने का अवसर दिया जाएगा जिससे वह उक्त उपबंधों के अनुकूल हो जाए।
(3) (क) राज्य सरकार, यदि केन्द्रीय सरकार द्वारा यानों की संख्या, सड़कों की दशा और अन्य सुसंगत बातों का ध्यान रखते हुए, इस प्रकार निर्दिष्ट किया जाए तो, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, राज्य परिवहन प्राधिकरण और प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण को यह निदेश देगी कि वह पांच लाख से अन्यून जनसंख्या वाले शहरों में नगर मार्गों पर प्रचलित होने वाली साधारण मंजिली-गाड़ी या किसी विनिर्दिष्ट किस्म की मंजिली-गाड़ी की संख्या को, जो अधिसूचना में नियत और विनिर्दिष्ट की जाए, सीमित करे।
(ख) जहां मंजिली-गाड़ियों की संख्या खंड (क) के अधीन नियत की गई है, वहां राज्य सरकार, राज्य में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए मंजिली गाड़ी परमिटों का कुछ प्रतिशत उसी अनुपात में, जैसा राज्य में लोक सेवाओं में सीधी भर्ती द्वारा की गई नियुक्तियों के मामले में है, आरक्षित रखेगी।
(ग) जहां मंजिली गाड़ियों की संख्या खंड (क) के अधीन नियत की गई है, वहां प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए परमिटों की ऐसी संख्या, जो उपखंड (ख) के अधीन राज्य सरकार द्वारा नियत की जाए, आरक्षित रखेगा।
(घ) परमिटों की ऐसी संख्या, जो उपखंड (ग) में निर्दिष्ट है, आरक्षित रखने के पश्चात्, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, किसी आवेदन पर विचार करने में निम्नलिखित बातों का ध्यान में रखेगा, अर्थात् :-
(i) आवेदक का वित्तीय स्थायित्व :
(ii) मंजिली-गाड़ी प्रचालक के रूप में समाधानप्रद कार्य जिसके अंतर्गत कर का संदाय भी है, यदि आवेदक मंजिली-गाड़ी सेवा का प्रचालक है या रहा है;
(iii) ऐसे अन्य विषय जो राज्य सरकार द्वारा विहित किए जाएं :
परन्तु अन्य शर्तों के समान रहने पर, परमिटों के लिए निम्नलिखित से प्राप्त आवेदनों को अधिमान दिया जाएगा-
(i) राज्य परिवहन उपक्रम;
(ii) सहकारी सोसाइटियाँ जो तत्समय प्रवृत्त किसी अधिनियमिति के अधीन रजिस्ट्रीकृत है या रजिस्ट्रीकृत समझी गई है;
(iii) भूतपूर्व सैनिक; या
(iv) व्यक्तियों का कोई अन्य वर्ग या प्रवर्ग जिसे राज्य सरकार, ऐसे कारणों से जो लेखबद्ध किए जाएंगे, आवश्यक समझे।

Procedure of Regional Transport Authority in considering application for stage carriage permit-
(1) A Regional Transport Authority shall, while considering an application for a stage carriage permit, have regard to the objects of this Act.
(2) A Regional Transport Authority shall refuse to grant a stage carriage permit if it appears from any time-table furnished that the provisions of this Act relating to the speed at which vehicles may be driven are likely to be contravened:
Provided that before such refusal an opportunity shall be given to the applicant to amend the time-table so as to conform to the said provisions.
(3) (a) The State Government shall, if so directed by the Central Government having regard to the number of vehicles, road conditions and other relevant matters, by notification in the Official Gazette, direct a State Transport Authority and a Regional Transport Authority to limit the number of stage carriages generally or of any specified type, as may be fixed and specified in the notification, operating on city routes in towns with a population of not less than five lakhs.
(b) Where the number of stage carriages are fixed under clause (a), the Government of the State shall reserve in the State certain percentage of stage carriage permits for the scheduled castes and the scheduled tribes in the same ratio as in the case of appointments made by direct recruitment to public services in the State.
(c) Where the number of stage carriages are fixed under clause (a), the Regional Transport Authority shall reserve such number of permits for the scheduled castes and the scheduled tribes as may be fixed by the State Government under sub-clause (b).
(d) After reserving such number of permits as is referred to in clause (c), the Regional Transport Authority shall in considering an application have regard to the following matters, namely :-
(i) financial stability of the applicant,
(ii) satisfactory performance as a stage carriage operator including payment of tax if the applicant is or has been an operator of stage carriage service; and
(iii) such other matters as may be prescribed by the State Government;
Provided that other conditions being equal, preference shall be given to applications for permits from-
(i) State transport undertakings;
(ii) co-operative societies registered or deemed to have been registered under any enactment for the time being in force;
(iii) ex-servicemen, or
(iv) any other class or category of persons, as the State Government may, for reasons to be recorded in writing, consider necessary.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 71 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 70 | मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन | MV Act, Section- 70 in hindi | Application for stage carriage permit.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 70 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 70, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 70 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -70 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मंजिली-गाड़ी की बाबत परमिट के लिए (जिसे इस अध्याय में मंजिली-गाड़ी परमिट कहा गया है) या आरक्षित मंजिली-गाड़ी के रूप में परमिट के लिए आवेदन में यथाशक्य निम्नलिखित विशिष्टियां दी जाएंगी।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 70 के अनुसार

मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन-

(1) मंजिली-गाड़ी की बाबत परमिट के लिए (जिसे इस अध्याय में मंजिली-गाड़ी परमिट कहा गया है) या आरक्षित मंजिली-गाड़ी के रूप में परमिट के लिए आवेदन में यथाशक्य निम्नलिखित विशिष्टियां दी जाएंगी, अर्थात् :-
(क) वह मार्ग या वे मार्ग अथवा वह क्षेत्र या वे क्षेत्र जिससे या जिनसे वह आवेदन संबंधित है;
(ख) ऐसे प्रत्येक यान की किस्म और उसमें बैठने की जगह;
(ग) जितनी दैनिक ट्रिपे उपलब्ध कराना प्रस्थापित है उनकी न्यूनतम और अधिकतम संख्या तथा सामान्य ट्रिपों की समय-सारणी।
स्पष्टीकरण- इस धारा, धारा 72, धारा 80 और धारा 102 के प्रयोजनों के लिए “ट्रिपों’ से एक स्थान से दूसरे स्थान तक की एकल यात्रा अभिप्रेत है, और प्रत्येक वापसी यात्रा को एक पृथक् ट्रिप समझा जाएगा;
(घ) उन यानों की संख्या जिन्हें सेवा बनाए रखने तथा विशेष अवसरों के लिए व्यवस्था करने के वास्ते रिजर्व में रखने का इरादा है;
(ङ) वे इंतजाम जिन्हें यानों के रखने, अनुरक्षण और मरम्मत के लिए, यात्रियों के आराम और सुविधा के लिए तथा सामान के भंडारकरण तथा निरापद अभिरक्षा में रखने के लिए करने का इरादा है;
(च) ऐसे अन्य विषय जो विहित किए जाएं ।
(2) उपधारा (1) में निर्दिष्ट आवेदन के साथ ऐसे दस्तावेज होंगे जो विहित किए जाएं।

Application for stage carriage permit-
(1) An application for a permit in respect of a stage carriage (in this Chapter referred to as a stage carriage permit) or as a reserve stage carriage shall, as far as may be, contain the following particulars, namely :-
(a) the route or routes or the area or areas to which the application relates;
(b) the type and seating capacity of each such vehicle;
(c) the minimum and maximum number of daily trips proposed to be provided and the time-table of the normal trips.
Explanation- For the purposes of this section, section 72, section 80 and section 102, “trip” means a single journey from one point to another, and every return journey shall be deemed to be a separate trip;
(d) the number of vehicles intended to be kept in reserve to maintain the service and to provide for special occasions;
(e) the arrangements intended to be made for the housing, maintenance and repair of the vehicles, for the comfort and convenience of passengers and for the storage and safe custody of luggage;
(f) such other matters as may be prescribed.
(2) An application referred to in sub-section (1) shall be accompanied by such documents as may be prescribed.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 70 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।