Home Blog Page 115

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 81 | परमिटों की अस्तित्वावधि और उनका नवीकरण | MV Act, Section- 81 in hindi | Duration and renewal of permits.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 81 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 81, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 81 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -81 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन धारा 87 के अधीन दिए गए अस्थायी परमिट या धारा 88 की उपधारा (8) के अधीन दिए गए विशेष परमिट से भिन्न परमिट उसके दिए जाने या नवीकरण की तारीख से पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होंगे, परन्तु जहां परमिट धारा 88 की उपधारा (1) के अधीन प्रतिहस्ताक्षरित है, वहां ऐसा प्रतिहस्ताक्षर नवीकरण के बिना ऐसी अवधि के लिए प्रभावी रहेगा जिससे कि प्राथमिक परमिट की विधिमान्यता के समसामयिक हो सके।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 81 के अनुसार

परमिटों की अस्तित्वावधि और उनका नवीकरण-

(1) धारा 87 के अधीन दिए गए अस्थायी परमिट या धारा 88 की उपधारा (8) के अधीन दिए गए विशेष परमिट से भिन्न परमिट उसके दिए जाने या नवीकरण की तारीख से पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होंगे:
परन्तु जहां परमिट धारा 88 की उपधारा (1) के अधीन प्रतिहस्ताक्षरित है, वहां ऐसा प्रतिहस्ताक्षर नवीकरण के बिना ऐसी अवधि के लिए प्रभावी रहेगा जिससे कि प्राथमिक परमिट की विधिमान्यता के समसामयिक हो सके ।
(2) परमिट का नवीकरण उसके अवसान की तारीख से कम से कम पंद्रह दिन पहले किए गए आवेदन पर किया जा सकेगा।
(3) उपधारा (2) में किसी बात के होते हुए भी, यथास्थिति, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण या राज्य परिवहन प्राधिकरण परमिट के नवीकरण के लिए आवेदन को उस उपधारा में विनिर्दिष्ट अन्तिम तारीख के पश्चात् ग्रहण कर सकेगा यदि उसका यह समाधान हो जाता है कि आवेदक विनिर्दिष्ट समय के अंदर आवेदन करने से उचित और पर्याप्त हेतुक से निवारित हो गया था।
(4) यथास्थिति, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण या राज्य परिवहन प्राधिकरण निम्नलिखित आधारों में से किसी एक या अधिक आधार पर परमिट के नवीकरण के आवेदन को नामंजूर कर सकता है, अर्थात् :-
(क) आवेदक की वित्तीय दशा, जो आवेदन पर विचार किए जाने की तारीख से पूर्व दिवालापन या तीस दिन की अवधि तक ऋणों के संदाय की डिक्रियों की पुष्टि न होने से साक्ष्यित है।
(ख) आवेदक, आवेदन पर विचार किए जाने की उस तारीख के पंद्रह दिन पूर्व से गणना करने पर बारह मास के भीतर उस द्वारा चलाई जा रही मंजिली गाड़ी सेवा के परिणामस्वरूप किए गए निम्नलिखित अपराधों में से किसी अपराध के लिए दो या अधिक बार दंडित को किया गया है, अर्थात् :-
(i) (1) ऐसे यान पर देय कर का संदाय किए बिना कोई वाहन चलाना;
(2) कर के संदाय के लिए अनुज्ञात अनुकम्पा अवधि के दौरान ऐसे कर का संदाय किए बिना कोई वाहन चलाना और तत्पश्चात् ऐसे यान को चलाना बंद कर देना;
(3) किसी अप्राधिकृत मार्ग पर कोई वाहन चलाना;
(ii) अप्राधिकृत टिप लगाना :
परन्तु खंड (ख) के प्रयोजन के लिए दंडादेशों की संख्या की गणना करने में, अपील प्राधिकारी के आदेश से रोके गए दंडादेश को हिसाब में नहीं लिया जाएगा:
परन्तु यह और कि इस उपधारा के अधीन कोई आवेदन तब तक नामंजूर नहीं किया जाएगा जब तक आवेदक को सुनवाई का अवसर नहीं दे दिया जाता है।
(5) जहां किसी परमिट की अवधि की समाप्ति के पश्चात् इस धारा के अधीन उसका नवीकरण किया गया है वहां ऐसा नवीकरण ऐसी समाप्ति की तारीख से प्रभावी होगा चाहे धारा 87 के खंड (घ) के अधीन अस्थाई परमिट दिया गया हो या न दिया गया हो तथा जहां अस्थाई परमिट दिया गया है वहां ऐसे अस्थाई परमिट के संबंध में दी गई फीस वापस कर दी जाएगी।

Duration and renewal of permits-
(1) A permit other than a temporary permit issued under section 87 or a special permit issued under sub-section (8) of period of five years:
Provided that where the permit is countersigned under sub-section (1) of section 88, such countersignature shall remain effective without renewal for such period so as to synchronise with the validity of the primary permit.
(2) A permit may be renewed on an application made not less than fifteen days before the date of its expiry.
(3) Notwithstanding anything contained in sub-section (2), the Regional Transport Authority or the State Transport Authority, as the case may be, may entertain an application for the renewal of a permit after the last date specified in that sub-section if it is satisfied that the applicant was prevented by good and sufficient cause from making an application within the time specified.
(4) The Regional Transport Authority or the State Transport Authority, as the case may be, may reject an application for the renewal of a permit on one or more of the following grounds, namely:-
(a) the financial condition of the applicant as evidenced by insolvency, or decrees for payment of debts remaining unsatisfied for a period of thirty days, prior to the date of consideration of the application;
(b) the applicant had been punished twice or more for any of the following offences within twelve months reckoned from fifteen days prior to the date of consideration of the application committed as a result of the operation of a stage carriage service by the applicant, namely:-
(i) plying any vehicle —
(1) without payment of tax due on such vehicle;
(2) without payment of tax during the grace period allowed for payment of such tax and then stop the plying of such vehicle;
(3) on any unauthorised route;
(ii) making unauthorised trips:
Provided that in computing the number of punishments for the purpose of clause (b), any punishment stayed by the order of an appellate authority shall not be taken into account :
Provided further that no application under this sub-section shall be rejected unless an opportunity of being heard is given to the applicant.
(5) Where a permit has been renewed under this section after the expiry of the period thereof, such renewal shall have effect from the date of such expiry irrespective of whether or not a temporary permit has been granted under clause (d) of section 87, and where a temporary permit has been granted, the fee paid in respect of such temporary permit shall be refunded.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 81 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 80 | परमिटों के लिए आवेदन करने और उन्हें देने के लिए प्रक्रिया | MV Act, Section- 80 in hindi | Procedure in applying for and granting permits.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 80 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 80, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 80 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -80 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, राज्य परिवहन प्राधिकरण या धारा 66 की उपधारा (1) में निर्दिष्ट कोई विहित प्राधिकरण साधारणतः इस अधिनियम के अधीन किसी भी समय किसी भी प्रकार के परमिट के लिए किए गए आवेदन को मंजूर करने से इंकार नहीं करेगा।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 80 के अनुसार

परमिटों के लिए आवेदन करने और उन्हें देने के लिए प्रक्रिया-

(1) किसी भी प्रकार के परमिट के लिए आवेदन किसी भी समय किया जा सकेगा।
(2) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, राज्य परिवहन प्राधिकरण या धारा 66 की उपधारा (1) में निर्दिष्ट कोई विहित प्राधिकरण साधारणतः इस अधिनियम के अधीन किसी भी समय किसी भी प्रकार के परमिट के लिए किए गए आवेदन को मंजूर करने से इंकार नहीं करेगा:
परन्तु प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, राज्य परिवहन प्राधिकरण या धारा 66 की उपधारा (1) में निर्दिष्ट कोई विहित प्राधिकरण कोई आवेदन संक्षिप्ततः नामंजूर कर सकेगा यदि आवेदन के अनुसार किसी परमिट के देने से यह प्रभाव पड़ेगा कि धारा 71 की उपधारा (3) के खंड (क) के अधीन राजपत्र में अधिसूचना में नियत और विनिर्दिष्ट मंजिली गाड़ियों की संख्या में या धारा 74 की उपधारा (3) के खंड (क) के अधीन राजपत्र में अधिसूचना में नियत और विनिर्दिष्ट ठेका गाड़ियों की संख्या में वृद्धि होगी:
परन्तु यह और कि जहां प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, राज्य परिवहन प्राधिकरण या धारा 66 की उपधारा (1) में निर्दिष्ट कोई विहित प्राधिकरण इस अधिनियम के अधीन किसी भी प्रकार के परमिट देने संबंधी आवेदन को नामंजूर कर देता है, वहां वह आवेदक को उसके नामंजूर किए जाने के अपने कारण लिखित रूप में देगा और इस विषय में उसे सुनवाई का अवसर देगा।
(3) किसी ऐसे आवेदन को, जो अस्थाई परमिट से भिन्न किसी परमिट की शर्तों में, कोई नया मार्ग या नए मार्ग या कोई नया क्षेत्र सम्मिलित करके या उसके अंतर्गत आने वाले मार्ग या मार्गों या क्षेत्र का परिवर्तन करके या मंजिली गाड़ी परमिट की दशा में विनिर्दिष्ट अधिकतम ट्रिपों की संख्या बढ़ा कर या परमिट में विनिर्दिष्ट मार्ग या मार्गों या क्षेत्र में परिवर्तन, विस्तार या कटौती करके परिवर्तन करने के लिए है, नया परमिट दिए जाने का आवेदन माना जाएगा:
परन्तु मंजिली गाड़ी परमिट के ऐसे धारक द्वारा जो किसी मार्ग पर केवल वही सेवा उपलब्ध कराता है, यानों की संख्या में कोई वृद्धि किए बिना इस प्रकार उपलब्ध कराई गई सेवा की आवृत्ति में वृद्धि करने के लिए किए गए आवेदन को ऐसा मानना आवश्यक नहीं होगा:
परन्तु यह और कि-
(i) परिवर्तन की दशा में, टर्मिनस में परिवर्तन नहीं किया जाएगा और परिवर्तन के अंतर्गत आने वाली दूरी चौबीस किलोमीटर से अधिक नहीं होगी;
(ii) विस्तारण की दशा में, विस्तारण के अंतर्गत आने वाली दूरी टर्मिनस से चौबीस किलोमीटर से अधिक नहीं होगी,
और ऐसी सीमाओं के भीतर कोई ऐसा परिवर्तन या विस्तारण परिवहन प्राधिकरण का यह समाधान हो जाने के पश्चात् ही किया जाएगा कि ऐसे परिवर्तन से जनता की सुविधाओं की पूर्ति होगी और इस प्रकार परिवर्तित या विस्तारित मूल मार्ग या उसके किसी भाग की बाबत अलग परमिट देना समीचीन नहीं है।
(4) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, राज्य परिवहन प्राधिकरण या धारा 66 की उपधारा (1) में निर्दिष्ट कोई विहित प्राधिकरण उस तारीख से पूर्व, जो इस निमित्त उस द्वारा विनिर्दिष्ट की जाए, किसी परमिट के स्थान पर, जो उसके द्वारा उक्त तारीख से पहले दिया गया था, यथास्थिति, धारा 72 या धारा 74 या धारा 76 या धारा 79 के उपबंधों के अनुरूप नए सिरे से परमिट दे सकेगी और नया परमिट उसी मार्ग या उन्हीं मार्गों अथवा उसी क्षेत्र के लिए विधिमान्य होगा जिसके या जिनके लिए प्रतिस्थापित परमिट विधिमान्य था:
परन्तु परमिट के धारक की लिखित सहमति के बिना, नए परमिट के साथ कोई ऐसी शर्त नहीं लगाई जाएगी जो प्रतिस्थापित परमिट के साथ पहले से लगी हुई शर्त से भिन्न है या जो उस परमिट के दिए जाने के समय प्रवत्त विधि के अधीन उसके साथ लगाई जा सकती थी।
(5) धारा 81 में किसी बात के होते हए भी, उपधारा (4) के उपबंधों के अधीन दिया गया परमिट नवीकरण के बिना ही उस अवधि के शेष भाग के लिए प्रभावी होगा जिसके दौरान प्रतिस्थापित परमिट उस प्रकार प्रभावी रहता।

Procedure in applying for and granting permits-
(1) An application for a permit of any kind may be made at any time.
(2) A Regional Transport Authority, State Transport Authority or any prescribed authority referred to in sub-section (1) of section 66 shall not ordinarily refuse to grant an application for permit of any kind made at any time under this Act:
Provided that the [Regional Transport Authority, State Transport Authority or any prescribed authority referred to in sub-section (1) of section 66] may summarily refuse the application if the grant of any permit in accordance with the application would have the effect of increasing the number of stage carriages as fixed and specified in a notification in the Official Gazette under clause (a) of sub-section (3) of section 71 or of contract carriages as fixed and specified in a notification in the Official Gazette under clause (a) of sub-section (3) of section 74:
Provided further that where a [Regional Transport Authority, State Transport Authority or any prescribed authority referred to in sub-section (1) of section 66] refuses an application for the grant of a permit of any kind under this Act, it shall give to the applicant in writing its reasons for the refusal of the same and an opportunity of being heard in the matter.
(3) An application to vary the conditions of any permit, other than a temporary permit, by the inclusion of a new route or routes or a new area or by altering the route or routes or area covered by it, or in the case of a stage carriage permit by increasing the number of trips above the specified maximum or by the variation, extension or curtailment of the route or routes or the area specified in the permit shall be treated as an application for the grant of a new permit :
Provided that it shall not be necessary so to treat an application made by the holder of stage carriage permit who provides the only service on any route to increase the frequency of the service so provided without any increase in the number of vehicles :
Provided further that-
(i) in the case of variation, the termini shall not be altered and the distance covered by the variation shall not exceed twenty-four kilometers;
(ii) in the case of extension, the distance covered by extension shall not exceed twenty-four kilometers from the termini,
and any such variation or extension within such limits shall be made only after the transport authority is satisfied that such variation will serve the convenience of the public and that it is not expedient to grant a separate permit in respect of the original route as so varied or extended or any part thereof.
(4) A Regional Transport Authority, State Transport Authority or any prescribed authority referred to in sub-section (1) of section 66 may, before such date as may be specified by it in this behalf, replace any permit granted to it before the said date by a fresh permit conforming to the provisions of section 72 or section 74 or section 76 or section 79, as the case may be, and the fresh permit shall be valid for the same route or routes or the same area for which the replaced permit was valid:
Provided that no condition other than a condition which was already attached to the replaced permit or which could have been attached thereto under the law in force when that permit was granted shall be attached to the fresh permit except with the consent in writing of the holder of the permit.
(5) Notwithstanding anything contained in section 81, a permit issued under the provisions of sub-section (4) shall be effective without renewal for the remainder of the period during which the replaced permit would have been so effective.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 80 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 79 | माल वाहन परमिट का दिया जाना | MV Act, Section- 79 in hindi | Grant of goods carriage permit.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 79 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 79, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 79 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -79 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण धारा 77 के अधीन उसे आवेदन किए जाने पर राज्य में सर्वत्र विधिमान्य होने वाला या उस आवदेन के अनुसार अथवा ऐसे रूपांतरणों सहित जो वह ठीक समझे माल वाहन परमिट दे सकेगा या ऐसा परमिट देने से इंकार कर सकेगा।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 79 के अनुसार

माल वाहन परमिट का दिया जाना-

(1) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण धारा 77 के अधीन उसे आवेदन किए जाने पर राज्य में सर्वत्र विधिमान्य होने वाला या उस आवदेन के अनुसार अथवा ऐसे रूपांतरणों सहित जो वह ठीक समझे माल वाहन परमिट दे सकेगा या ऐसा परमिट देने से इंकार कर सकेगा:
परन्तु ऐसा कोई परमिट ऐसे किसी क्षेत्र या मार्ग के लिए नहीं दिया जाएगा, जो आवेदन में विनिर्दिष्ट नहीं है ।
(2) यदि प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण यह विनिश्चय करता है कि माल वाहन परमिट दिया जाए तो वह परमिट दे सकेगा तथा ऐसे किन्हीं नियमों के अधीन रहते हुए, जो इस अधिनियम के अधीन बनाए जाएं, परमिट के साथ निम्नलिखित शर्तों में से एक या अधिक शर्ते लगा सकेगा, अर्थात् :-
(i) यान का उपयोग विनिर्दिष्ट क्षेत्र में अथवा विनिर्दिष्ट मार्ग या मार्गों पर ही किया जाएगा;
(ii) उपयोग में लाए गए किसी यान का सकल यान भार विनिर्दिष्ट अधिकतम भार से अधिक नहीं होगा;
(iii) विनिर्दिष्ट स्वरूप के माल का वहन नहीं किया जाएगा;
(iv) माल का वहन विनिर्दिष्ट दरों पर किया जाएगा;
(v) यानों के रखने, अनुरक्षण और मरम्मत के लिए तथा वहन किए गए माल के भण्डारकरण और निरापद अभिरक्षा के लिए विनिर्दिष्ट इंतजाम किए जाएंगे।
(vi) परमिट का धारक प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण को ऐसी नियतकालिक विवरणियां, आंकड़े तथा अन्य जानकारी देगा जो राज्य सरकार समय-समय पर विहित करे;
(vii) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कम से कम एक मास की सूचना देने के पश्चात् :-
(क) परमिट की शर्तों में परिवर्तन कर सकेगा;
(ख) परमिट के साथ अतिरिक्त शर्ते लगा सकेगा;
(viii) परमिट की शर्तों से विचलन प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के अनुमोदन से ही किया जाएगा, अन्यथा नहीं;
(ix) कोई अन्य शर्ते जो विहित की जाएं।
(3) उपधारा (2) में निर्दिष्ट शर्तों के अंतर्गत मानव जीवन के लिए खतरनाक या परिसंकटमय प्रकृति के माल के पैकेज बनाने और वहन करने से संबंधित शर्ते हो सकेंगी।

Grant of goods carriage permit-
(1) A Regional Transport Authority may, on an application made to it under section 77, grant a goods carriage permit to be valid throughout the State or in accordance with the application or with such modifications as it deems fit or refuse to grant such a permit :
Provided that no such permit shall be granted in respect of any area or route not specified in the application.
(2) The Regional Transport Authority, if it decides to grant a goods carriage permit, may grant the permit and may, subject to any rules that may be made under this Act, attach to the permit any one or more of the following conditions, namely:-
(i) that the vehicle shall be used only in a specified area, or on a specified route or routes;
(ii) that the gross vehicle weight of any vehicle used shall not exceed a specified maximum;
(iii) that goods of a specified nature shall not be carried;
(iv) that goods shall be carried at specified rates;
(v) that specified arrangement shall be made for the housing, maintenance and repair of the vehicle and the storage and safe custody of the goods carried;
(vi) that the holder of the permit shall furnish to the Regional Transport Authority such periodical returns, statistics and other information as the State Government may, from time to time, prescribe;
(vii) that the Regional Transport Authority may, after giving notice of not less than one month-
(a) vary the conditions of the permit;
(b) attach to the permit further conditions;
(viii) that the conditions of the permit shall not be departed from, save with the approval of the Regional Transport Authority;
(ix) any other conditions which may be prescribed.
(3) The conditions referred to in sub-section (2) may include conditions relating to the packaging and carriage of goods of dangerous or hazardous nature to human life.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 79 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 78 | माल वाहन परमिट के लिए आवेदन पर विचार किया जाना | MV Act, Section- 78 in hindi | Consideration of application for goods carriage permit.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 78 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 78, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 78 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -78 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, माल वाहन परमिट के लिए आवेदन पर विचार करते समय वहन किए जाने वाले माल का, विशेष रूप से मानव जीवन के लिए खतरनाक या परिसंकटमय प्रकृति का होने एवंम् वहन किए जाने वाले रसायनों या विस्फोटकों की, विशेष रूप से मानव जीवन की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 78 के अनुसार

माल वाहन परमिट के लिए आवेदन पर विचार किया जाना-

प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, माल वाहन परमिट के लिए आवेदन पर विचार करते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखेगा, अर्थात् :-
(क) वहन किए जाने वाले माल का, विशेष रूप से मानव जीवन के लिए खतरनाक या परिसंकटमय प्रकृति का होने के संदर्भ में, स्वरूप;
(ख) वहन किए जाने वाले रसायनों या विस्फोटकों की, विशेष रूप से मानव जीवन की सुरक्षा के संदर्भ में, प्रकृति।

Consideration of application for goods carriage permit-
A Regional Transport Authority shall, in considering an application for a goods carriage permit, have regard to the following matters, namely:-
(a) the nature of the goods to be carried with special reference to their dangerous or hazardous nature to human life;
(b) the nature of the chemicals or explosives to be carried with special a reference to the safety to human life.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 78 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 77 | माल वाहन परमिट के लिए आवेदन | MV Act, Section- 77 in hindi | Application for goods carriage permit.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 77 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 77, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 77 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -77 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन भाड़े पर या पारिश्रमिक के लिए, मालवहन के लिए या आवेदक द्वारा किए जा रहे व्यापार या कारबार के लिए या उसके संबंध में मालवहन के लिए मोटर यान का उपयोग करने के परमिट के लिए आवेदन में (जिसे इस अध्याय में मालवाहन परमिट कहा गया है) जहां तक हो सके।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 77 के अनुसार

माल वाहन परमिट के लिए आवेदन-

भाड़े पर या पारिश्रमिक के लिए, मालवहन के लिए या आवेदक द्वारा किए जा रहे व्यापार या कारबार के लिए या उसके संबंध में मालवहन के लिए मोटर यान का उपयोग करने के परमिट के लिए आवेदन में (जिसे इस अध्याय में मालवाहन परमिट कहा गया है) जहां तक हो सके, निम्नलिखित विशिष्टियां दी जाएंगी, अर्थात् :-
(क) वह क्षेत्र या वह मार्ग या वे मार्ग जिनसे आवेदन संबंधित है;
(ख) यान की किस्म और क्षमता;
(ग) उस माल का स्वरूप जिसे ढोया जाना प्रस्तावित है;
(घ) यान के रखने, अनुरक्षण और मरम्मत के लिए और माल के भंडारकरण और निरापद अभिरक्षा के लिए आशयित इंतजाम;
(ङ) ऐसी विशिष्टियां जो प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण ऐसे किसी कारबार की बाबत, जिसे आवदेक आवेदन किए जाने से पूर्व किसी भी समय भाड़े या पारिश्रमिक पर माल के वाहक के रूप में चलाता रहा है और आवेदक द्वारा प्रभारित दरों की बाबत, अपेक्षा करे;
(च) भाड़े पर या पारिश्रमिक के लिए माल का परिवहन करने के लिए जिन सुविधाओं का प्रदान किया जाना प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के प्रदेश के अंदर है उन पर प्रभाव डालने वाले किसी ऐसे करार या ठहराव की विशिष्टियां जो आवेदक ने चाहे उस प्रदेश के अंदर या उसके बाहर किसी ऐसे अन्य व्यक्ति से किया है जो ऐसी सुविधाएं प्रदान करता है;
(छ) कोई अन्य विशिष्टियां जो विहित की जाएं।

Application for goods carriage permit-
An application for a permit to use a motor vehicle for the carriage of goods for hire or reward or for the carriage of goods for or in connection with a trade or business carried on by the applicant (in this Chapter referred to as a goods carriage permit) shall, as far as may be, contain the following particulars, namely:-
(a) the area or the route or routes to which the application relates;
(b) the type and capacity of the vehicle;
(c) the nature of the goods it is proposed to carry;
(d) the arrangements intended to be made for the housing, maintenance and repair of the vehicle and for the storage and safe custody of the goods;
(e) such particulars as the Regional Transport Authority may require with respect to any business as a carrier of goods for hire or reward carried on by the applicant at any time before the making of the application, and of the rates charged by the applicant;
(f) particulars of any agreement, or arrangement, affecting in any material respect the provision within the region of the Regional Transport Authority of facilities for the transport of goods for hire or reward, entered into by the applicant with any other person by whom such facilities are provided, whether within or without the region;
(g) any other particulars which may be prescribed.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 77 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 76 | प्राइवेट सेवा यान परमिट के लिए आवेदन | MV Act, Section- 76 in hindi | Application for private service vehicle permit.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 76 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 76, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 76 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -76 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन कोई प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, उसको किए गए आवेदन पर, आवेदन के अनुसार या ऐसे उपांतरण सहित जो वह ठीक समझे, प्राइवेट सेवा यान परमिट दे सकेगा या ऐसा परमिट देने से इंकार कर सकेगा।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 76 के अनुसार

प्राइवेट सेवा यान परमिट के लिए आवेदन-

(1) कोई प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, उसको किए गए आवेदन पर, आवेदन के अनुसार या ऐसे उपांतरण सहित जो वह ठीक समझे, प्राइवेट सेवा यान परमिट दे सकेगा या ऐसा परमिट देने से इंकार कर सकेगा:
परन्तु ऐसा कोई परमिट ऐसे किसी क्षेत्र या मार्ग की बाबत नहीं दिया जाएगा जो आवेदन में विनिर्दिष्ट नहीं है।
(2) किसी मोटर यान का प्राइवेट सेवा यान के रूप में उपयोग करने के परमिट के लिए आवेदन में निम्नलिखित विशिष्टियाँ दी जाएंगी अर्थात् :-
(क) यान की किस्म और उसमें बैठने के स्थान;
(ख) उस मार्ग या उन मार्गों का क्षेत्र जिनसे आवेदन संबंधित है;
(ग) वह रीति जिससे यह दावा किया गया है आवेदक द्वारा भाड़े पर या पारिश्रमिक से भिन्न अथवा उसके द्वारा किए जा रहे व्यापार या कारबार के संबंध में व्यक्तियों को ले जाने का प्रयोजन यान द्वारा पूरा किया जाएगा; और
(घ) कोई अन्य विशिष्टियां जो विहित की जाएं ।
(3) यदि प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण परमिट देने का विनिश्चय करता है तो वह ऐसे किन्हीं नियमों के अधीन रहते हुए जो इस अधिनियम के अधीन बनाए जाएं, परमिट के साथ निम्नलिखित शर्तों में से किसी एक या अधिक शर्तों को लगा सकेगा, अर्थात् :-
(i) यान का उपयोग विनिर्दिष्ट क्षेत्र में या किसी विनिर्दिष्ट मार्ग या मार्गों पर ही किया जाए;
(ii) व्यक्तियों की अधिकतम संख्या और सामान का अधिकतम वजन, जो वहन किया जा सकेगा;
(iii) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, कम से कम एक मास की सूचना देने के पश्चात्–
(क) परमिट की शर्तों में परिवर्तन कर सकेगा;
(ख) परमिट के साथ अतिरिक्त शर्ते लगा सकेगा;
(iv) परमिट की शर्तों से विचलन प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के अनुमोदन से ही किया जाएगा, अन्यथा नहीं;
(v) यानों में आराम और सफाई के विनिर्दिष्ट स्तरमान बनाए रखे जाएंगे;
(vi) परमिट का धारक प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण को ऐसी नियतकालिक विवरणियां, आंकड़े और अन्य जानकारी देगा जो राज्य सरकार समय-समय पर विनिर्दिष्ट करे; और
(vii) ऐसी अन्य शर्ते जो विहित की जाएं।

Application for private service vehicle permit-
(1) A Regional Transport Authority may, on an application made to it, grant a private service vehicle permit in accordance with the application or with such modification as it deems fit or refuse to grant such permit:
Provided that no such permit shall be granted in respect of any area or route not specified in the application.
(2) An application for permit to use a motor vehicle as a private service vehicle shall contain the following particulars, namely:-
(a) type and seating capacity of the vehicle;
(b) the area or the route or routes to which the application relates;
(c) the manner in which it is claimed that the purpose of carrying persons otherwise than for hire or reward or in connection with the trade or business carried on by the applicant will be served by the vehicle; and
(d) any other particulars which may be prescribed.
(3) The Regional Transport Authority if it decides to grant the permit may, subject to any rules that may be made under this Act, attach to the permit any one or more of the following conditions, namely:-
(i) that the vehicle be used only in a specified area or on a specified route or routes;
(ii) the maximum number of persons and the maximum weight of luggage that may be carried;
(iii) that the Regional Transport Authority may, after giving notice of not less than one month-
(a) vary the conditions of the permit;
(b) attach to the permit further conditions;
(iv) that the conditions of permit shall not be departed from, save with the approval of the Regional Transport Authority;
(v) that specified standards of comforts and cleanliness shall be maintained in the vehicle;
(vi) that the holder of the permit shall furnish to the Regional Transport Authority such periodical returns, statistics and other information as the State Government may, from time to time, specify; and
(vii) such other conditions as may be prescribed.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 76 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।