Home Blog Page 118

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 65 | राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति | MV Act, Section- 65 in hindi | Power of the State Government to make rules.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 65 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 65, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 65 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -65 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 65 के अनुसार

राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति-

(1) राज्य सरकार धारा 64 में विनिर्दिष्ट विषयों से भिन्न इस अध्याय के उपबंधों को क्रियान्वित करने के प्रयोजन के लिए नियम बना सकेगी।
(2) पूर्वगामी शक्ति की व्यापकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, ऐसे नियमों में निम्नलिखित के लिए उपबंध किया जा सकता है, अर्थात् :-
(क) उन अपीलों का संचालन और सुनवाई जो इस अध्याय के अधीन की जाएं (ऐसी अपीलों के बारे में दी जाने वाली फीसें और ऐसी फीसों का प्रतिदाय);
(ख) रजिस्ट्रीकर्ता और अन्य विहित प्राधिकारियों की नियुक्ति, कृत्य और अधिकारिता;
(ग) रोड रोलर, ग्रेडर और ऐसे अन्य यानों को, जिन्हें सड़कों के निर्माण, मरम्मत और उनकी सफाई के लिए अनन्य रूप से बनाया गया है और उपयोग में लाया जाता है इस अध्याय के और उसके अधीन बनाए गए नियमों के सभी या किन्हीं उपबंधों से छूट और ऐसी छूट को शासित करने वाली शर्ते;
(घ) रजिस्ट्रीकरण और ठीक हालत में होने के प्रमाण-पत्र और खोए, नष्ट या कटे-फटे प्रमाण-पत्रों के बदले में उन प्रमाण-पत्रों की दूसरी प्रतियां देना या उनका नवीकरण करना;
(ङ) रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्रों को यान के कुल वजन से संबंधित उसमें की विशिष्टियों की प्रविष्टियों का पुनरीक्षण करने के लिए, रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी के समक्ष पेश करना;
(च) धारा 43 के परंतुक के अधीन मोटर यानों का अस्थाई रजिस्ट्रीकरण और अस्थाई रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र और चिन्हों का दिया जाना;
(छ) वह रीति जिससे धारा 58 की उपधारा (2) में निर्दिष्ट विशिष्टियां और अन्य विहित विशिष्टियां प्रदर्शित की जाएंगी;
(ज) जो फीसें इस अध्याय के अधीन देय हैं उन सभी को या उनके किसी भाग को देने से विहित व्यक्तियों या विहित वर्गों के व्यक्तियों को छूट;
(झ) केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित प्ररूपों से भिन्न ऐसे प्ररूप जो इस अध्याय के प्रयोजनों के लिए उपयोग में लाए जाने हैं;
(ञ) रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्रों की विशिष्टियों का रजिस्ट्रीकृत प्राधिकारियों के बीच संसूचित किया जाना तथा उन यानों के स्वामियों द्वारा, जो राज्य के बाहर रजिस्ट्रीकृत हैं, उन यानों को और उनके रजिस्ट्रीकरण की विशिष्टियों का संसूचित किया जाना;
(ट) धारा 41 की उपधारा (13) या धारा 47 की उपधारा (7) या धारा 49 की उपधारा (4) या धारा 50 की उपधारा (5) के अधीन रकम या रकमें;
(ठ) ठीक हालत में होने के प्रमाण-पत्रों के नवीकरण के लिए आवेदनों के विचारार्थ लंबित रहने तक उन प्रमाण-पत्रों की विधिमान्यता की अवधि का बढ़ाया जाना;
(ड) जो मोटर यान व्यवहारियों के कब्जे में हैं उन्हें इस अध्याय के उपबंधों से छूट और उस छूट के लिए शर्ते और फीस;
(ढ) वह प्ररूप जिसमें और वह अवधि जिसके भीतर धारा 62 के अधीन विवरणी भेजी जाएगी;
[***]
(त) कोई अन्य विषय जो विहित किया जाना है या किया जाए।

Power of the State Government to make rules-
(1) A State Government may make rules for the purpose of carrying into effect the provisions of this Chapter other than the matters specified in section 64.
(2) Without prejudice to the generality of the foregoing power, such rules may provide for–
(a) the conduct and hearing of appeals that may be preferred under this Chapter (the fees to be paid in respect of such appeals and the refund of such fees);
(b) the appointment, functions and jurisdiction of registering and other prescribed authorities;
(c) the exemption of road-rollers, graders and other vehicles designed and used solely for the construction, repair and cleaning of roads from all or any of the provisions of this Chapter and the rules made thereunder and the conditions governing such exemption;
(d) the issue or renewal of certificates of registration and fitness and duplicates of such certificates to replace the certificates lost, destroyed or mutilated;
(e) the production of certificates of registration before the registering authority for the revision of entries therein of particulars relating to the gross vehicle weight;
(f) the temporary registration of motor vehicles, and the issue of temporary certificate of registration and marks [under the proviso to section 43];
(g) the manner in which the particulars referred to in sub-section (2) of section 58 and other prescribed particulars shall be exhibited;
(h) the exemption of prescribed persons or prescribed classes of persons from payment of all or any portion of the fees payable under this Chapter;
(i) the forms, other than those prescribed by the Central Government, to be used for the purpose of this Chapter;
(j) the communication between registering authorities of particulars of certificates of registration and by owners of vehicles registered outside the State of particulars of such vehicles and of their registration;
(k) the amount or amounts under sub-section (13) of section 41 or sub-section (7) of section 47 or sub-section (4) of section 49 or sub-section (5) of section 50;
(l) the extension of the validity of certificates of fitness pending consideration of applications for their renewal;
(m) the exemption from the provisions of this Chapter, and the conditions and fees for exemption, of motor vehicles in the possession of dealers;
(n) the form in which and the period within which the return under section 62 shall be sent;
[***]
(p) any other matter which is to be or may be prescribed.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 65 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 64 | केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति | MV Act, Section- 64 in hindi | Powers of the Central Government to make rules.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 64 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 64, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 64 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -64 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन केन्द्रीय सरकार नियम बनाने की शक्ति है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 64 के अनुसार

केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति-

केन्द्रीय सरकार निम्नलिखित सभी विषयों या उनमें से किसी का उपबंध करने के लिए नियम बना सकेगी, अर्थात्-
(क) वह अवधि जिसके भीतर और वह प्ररूप जिसमें कोई आवेदन किया जाएगा और वे दस्तावेजें, विशिष्टियां और जानकारी जो उसके साथ धारा 41 की उपधारा (1) के अधीन होंगी;
(ख) वह प्ररूप जिसमें रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र बनाया जाएगा और वे विशिष्टियां और जानकारी जो उसमें अंतर्विष्ट होंगी और वह रीति, जिसमें वह धारा 41 की उपधारा (3) के अधीन दिया जाएगा;
(ग) वह प्ररूप और रीति, जिसमें रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र की विशिष्टियां धारा 41 की उपधारा (5) के अधीन रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी के अभिलेखों में दर्ज की जाएंगी;
(घ) वह रीति जिससे और वह प्ररूप जिसमें धारा 41 की उपधारा (6) में निर्दिष्ट रजिस्ट्रीकरण चिह्न, अक्षर और अंक तथा अन्य विशिष्टियां प्रदर्शित और दर्शित की जाएंगी;
(घक) धारा 41 की उपधारा (7) के अधीन रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र की विधिमान्यता की अवधि के लिए उपबंध करने के लिए:
(ङ) वह अवधि जिसके भीतर और वह प्ररूप, जिसमें आवेदन किया जाएगा और वे विशिष्टियां और जानकारी जो धारा 41 की उपधारा (8) के अधीन उसमें अन्तर्विष्ट होंगी;
(ङक) धारा 41 की उपधारा (10) के अधीन विभिन्न किस्म के मोटर यानों के रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र के नवीकरण की अवधि;
(च) वह प्ररूप जिसमें धारा 41 की उपधारा (14) में निर्दिष्ट आवेदन किया जाएगा और वे विशिष्टियां और जानकारी जो उसमें अंतर्विष्ट होंगी और वह फीस जो प्रभारित की जाएगी।
(चक) धारा 43 के अधीन अस्थायी रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र और अस्थायी रजिस्ट्रीकरण चिह्न जारी करने के लिए;
(चख) वह निबंधन और शर्ते, जिनके अधीन प्राधिकृत डीलर द्वारा विक्रय किए गए किसी मोटर यान की धारा 44 की उपधारा (1) के अधीन किसी रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने की अपेक्षा नहीं होगी;
(छ) वह प्ररूप जिसमें और वह अवधि जिसके भीतर, धारा 47 की उपधारा (1) में निर्दिष्ट आवेदन किया जाएगा और वे विशिष्टियां जो उसमें अंतर्विष्ट होंगी।
(ज) वह प्ररूप जिसमें और वह रीति जिसमें “आक्षेप न होने का प्रमाण-पत्र” के लिए आवेदन धारा 48 की उपधारा (1) के अधीन किया जाएगा और धारा 48 की उपधारा (2) के अधीन जारी की जाने वाली रसीद का प्ररूप;
(झ) ऐसे विषय, जिनका किसी आवेदक द्वारा अनुपालन धारा 48 के अधीन आक्षेप न होने का प्रमाण-पत्र दिए जाने के पूर्व किया जाना है;
(ञ) वह प्ररूप जिसमें पते में तब्दीली की संसूचना धारा 49 की उपधारा (1) के अधीन दी जाएगी और वे दस्तावेज जो आवेदन के साथ दिए जाएंगे;
(ञक) पते में परिवर्तन की इलैक्ट्रानिक रूप में संसूचना प्रस्तुत करने का प्ररूप और रीति, ऐसी संसूचना के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज, जिसके अंतर्गत धारा 49 की उपधारा (1क) के अधीन अधिप्रमाणन का सबूत भी है;
(ट) वह प्ररूप जिसमें और वह रीति जिससे स्वामित्व के अंतरण की संसूचना धारा 50 की उपधारा (1) के अधीन या धारा 50 की उपधारा (2) के अधीन दी जाएगी या वह दस्तावेज जो आवेदन के साथ दिया जाएगा;
(ठ) वह प्ररूप जिसमें धारा 51 की उपधारा (2) या उपधारा (3) के अधीन आवेदन किया जाएगा
(ठक) धारा 52 की उपधारा (1) के अधीन अनुमोदन, पुनः संयोजन और मोटर यानों में परिवर्तन से संबंधित अन्य विषयों के विनिर्देश, अनुमोदन की शर्ते;
(ठख) धारा 52 की उपधारा (2) के अधीन किसी मोटर यान को रूपांतरित यान में परिवर्तित करने की शर्ते;
(ड) वह प्ररूप जिसमें ठीक हालत में होने का प्रमाणपत्र धारा 56 की उपधारा (1) के अधीन दिया जाएगा और वे विशिष्टियां और जानकारी जो उसमें अंतर्विष्ट होंगी;
(ढ) वह अवधि जिसके लिए धारा 56 के अधीन दिया गया या नवीकृत किया गया ठीक हालत में होने का प्रमाण-पत्र प्रभावी रहेगा;
(ढक) धारा 56 की उपधारा (6) के अधीन परिवहन यानों की बाडी पर लगाया जाने वाला सुभिन्न चिह्न;
(ढख) वह शर्ते, जिनके अधीन धारा 56 के लागू होने का धारा 56 की उपधारा (7) के अधीन गैर परिवहन यानों पर विस्तार किया जा सकेगा;
(ढग) मोटर यानों और उनके भागों का, जिनका धारा 59 की उपधारा (4) के अधीन उपयोगी जीवन समाप्त हो गया है, पुन:चक्रण;
(ण) रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र के दिए जाने या नवीकरण या परिवर्तन के लिए, रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में स्वामित्व के अंतरण की बाबत प्रविष्टि करने, रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में अवक्रय या पट्टा या आडमान करार की बाबत कोई पृष्ठांकन करने या उसे रद्द करने के लिए, रजिस्ट्रीकरण चिह्नों के लिए, ठीक हालत में होने के प्रमाण-पत्रों के लिए, और मोटर यानों की परीक्षा या निरीक्षण के लिए प्रभारित की जाने वाली फीसें और ऐसी फीसों का प्रतिदाय;
(णक) धारा 62ख की उपधारा (1) के अधीन सभी या कोई विषय;
(णख) धारा 63 की उपधारा (1) और उपधारा (2) के अधीन सभी या कोई विषय;
(त) कोई अन्य विषय, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाना है या विहित किया जाए।

Powers of the Central Government to make rules-
The Central Government may make rules to provide for all or any of the following matters, namely :-
(a) the period within which and the form in which an application shall be made and the documents, particulars and information it shall accompany under sub-section (1) of section 41;
(b) the form in which the certificate of registration shall be made and the particulars and information it shall contain and the manner in which it shall be issued under sub-section (3) of section 41;
(c) the form and manner in which the particulars of the certificate of registration shall be entered in the records of the registering authority under sub-section (5) of section 41;
(d) the manner in which and the form in which the registration mark, the letters and figures and other particulars referred to in sub-section (6) of section 41 shall be displayed and shown;
(da) providing for the period of validity of a certificate of registration under sub-section (7) of section 41;
(e) the period within which and the form in which the application shall be made and the particulars and information it shall contain under sub-section (8) of section 41;
(ea) the period of renewal of certificate of registration of different types of motor vehicles under sub-section (10) of section 41;
(f) the form in which the application referred to in sub-section (14) of section 41 shall be made, the particulars and information it shall contain and the fee to be charged;
(fa) the issue of temporary certificate of registration and temporary registration mark under section 43;
(fb) the terms and conditions under which a motor vehicle sold by an authorised dealer shall not require production before a registering authority under sub-section (1) of section 44;
(g) the form in which and the period within which the application referred to in sub-section (1) of section 47 shall be made and the particulars it shall contain;
(h) the form in which and the manner in which the application for “No Objection Certificate” shall be made under sub-section (1) of section 48 and the form of receipt to be issued under sub-section (2) of section 48;
(i) the matters that are to be complied with by an applicant before no objection certificate may be issued under section 48;
(j) the form in which the intimation of change of address shall be made under sub-section (1) of section 49 and the documents to be submitted along with the application;
(ja) the form and manner for the electronic submission of the intimation of change of address, documents to be submitted along with such intimation including proof of authentication under sub-section (1A) of section 49;
(k) the form in which and the manner in which the intimation of transfer of ownership shall be made under sub-section (1) of section 50 or under sub-section (2) of section 50 and the document to be submitted along with the application;
(l) the form in which the application under sub-section (2) or sub-section (3) of section 51 shall be made;
(la) specifications, conditions for approval, retrofitment and other related matters for the alteration of motor vehicles under sub-section (1) of section 52;
(lb) the conditions for the alteration of any motor vehicle into an adapted vehicle under sub-section (2) of section 52;
(m) the form in which the certificate of fitness shall be issued under sub section (1) of section 56 and the particulars and information it shall contain;
(n) the period for which the certificate of fitness granted or renewed under section 56 shall be effective;
(na) the distinguishing mark to be carried on the body of transport vehicles under sub-section (6) of section 56;
(nb) the conditions under which the application of section 56 may be extended to non-transport vehicles under sub-section (7) of section 56;
(nc) the recycling of motor vehicles and parts thereof which have exceeded their life under sub-section (4) of section 59;
(o) the fees to be charged for the issue or renewal or alteration of certificates of registration, for making an entry regarding transfer of ownership on a certificate of registration, for making or cancelling an endorsement in respect of agreement of hire-purchase or lease or hypothecation on a certificate of registration, for certificates of fitness for registration marks, and for the examination or inspection of motor-vehicles, and the refund of such fees.
(oa) all or any of the matters under sub-section (1) of section 62B;
(ob) all or any of the matters under sub-section (1) and sub-section (2) of section 63;
(p) any other matter which is to be, or may be, prescribed by the Central Government.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 64 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 63 | राज्य मोटर यान संबंधी रजिस्टरों का रखा जाना | MV Act, Section- 63 in hindi | Maintenance of State Registers of motor vehicles.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 63 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 63, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 63 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -63 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन प्रत्येक राज्य सरकार, ऐसे प्ररूप में जो केन्द्रीय सरकार विहित करे, राज्य मोटर यान रजिस्टर के रूप मे ज्ञात एक रजिस्टर संख्या, विनिर्माण के वर्ष, वर्ग के प्रकार, रजिस्ट्रीकृत स्वामियों के नाम और पते इत्यादि समस्त प्रवृष्टियां दर्ज है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 63 के अनुसार

राज्य मोटर यान संबंधी रजिस्टरों का रखा जाना-

प्रत्येक राज्य सरकार, ऐसे प्ररूप में जो केन्द्रीय सरकार विहित करे, राज्य मोटर यान रजिस्टर के रूप में ज्ञात एक रजिस्टर उस राज्य में के मोटर यानों के संबंध में रखेगी, जिसमें निम्नलिखित विशिष्टियां अन्तर्विष्ट होंगी:-
(क) रजिस्ट्रीकरण संख्यांक;
(ख) विनिर्माण के वर्ष;
(ग) वर्ग और प्रकार;
(घ) रजिस्ट्रीकृत स्वामियों के नाम और पते; और
(ङ) ऐसी अन्य विशिष्टियां जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए।

Maintenance of State Registers of motor vehicles-
Each State Government shall maintain in such form as may be prescribed by the Central Government a register to be known as the State Register of Motor Vehicles, in respect of the motor vehicles in that State, containing the particulars including-
(a) registration numbers;
(b) years of manufacture;
(c) classes and types;
(d) names and addresses of registered owners; and
(e) such other particulars as may be prescribed by the Central Government.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 63 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 62B | मोटर यानों का राष्ट्रीय रजिस्टर | MV Act, Section- 62B in hindi | National Register of Motor Vehicles.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 62B के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 62B, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 62B का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -62B के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन केन्द्रीय सरकार मोटर यानों का राष्ट्रीय रजिस्टर ऐसे प्ररूप और रीति में रखेगी जैसा उसके द्वारा विहित किया जाए, परंतु मोटर यानों के सभी राज्य रजिस्टरों को राष्ट्रीय मोटर यान रजिस्टर के अधीन उस तारीख तक सम्मिलित कर लिया जाएगा, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा राजपत्र में, अधिसूचित की जाए।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 62B के अनुसार

मोटर यानों का राष्ट्रीय रजिस्टर-

(1) केन्द्रीय सरकार मोटर यानों का राष्ट्रीय रजिस्टर ऐसे प्ररूप और रीति में रखेगी जैसा उसके द्वारा विहित किया जाए:
परंतु मोटर यानों के सभी राज्य रजिस्टरों को राष्ट्रीय मोटर यान रजिस्टर के अधीन उस तारीख तक सम्मिलित कर लिया जाएगा, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा राजपत्र में, अधिसूचित की जाए।
(2) इस अधिनियम के अधीन जारी या नवीकत रजिस्टीकरण प्रमाणपत्र तब तक विधिमान्य नहीं होगा जब तक मोटर यानों को राष्ट्रीय रजिस्टर के अधीन एक विशिष्ट रजिस्ट्रीकरण संख्या उसे जारी न कर दी गई हो।
(3) मोटर यानों का राष्ट्रीय रजिस्टर बनाए रखने के लिए इस अधिनियम के अधीन सभी राज्य सरकारें और रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी मोटर यानों के राज्य रजिस्टर में सभी सूचना और डाटा को केन्द्रीय सरकार को ऐसे प्ररूप और रीति में पारेषित करेंगे, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाए।
(4) राज्य सरकारें मोटर यानों का राष्ट्रीय रजिस्टर तक पहुंच करने के लिए हकदार होगी और अभिलेखों को इस अधिनियम के उपबंधों और केन्द्रीय सरकार द्वारा तदधीन बनाए गए नियमों के अनुसार अद्यतन करेंगी।

National Register of Motor Vehicles-
(1) The Central Government shall maintain a National Register of Motor Vehicles in such form and manner as may be prescribed by it:
Provided that all State Registers of Motor Vehicles shall be subsumed under the National Register of Motor Vehicles by such date as may be notified in the Official Gazette by the Central Government.
(2) No certificate of registration issued, or renewed, under this Act shall be valid unless it has been issued a unique registration number under the National Register of Motor Vehicles.
(3) In order to maintain the National Register of Motor Vehicles, all State Governments and registering authorities under this Act shall transmit all information and data in the State Register of Motor Vehicles to the Central Government in such form and manner as may be prescribed by the Central Government.
(4) State Governments shall be able to access the National Register of Motor Vehicles and update records in accordance with the provisions of this Act and the rules made by the Central Government thereunder.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 62B की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 62A | आकार से बड़े यानों के रजिस्ट्रीकरण और उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी करने का निषेध | MV Act, Section- 62A in hindi | Prohibition of registration and issuance of certificate of fitness to oversized vehicles.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 62 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 62, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 62 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -62 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन आकार से बड़े यानों के रजिस्ट्रीकरण और उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी करने का निषेध को इस धारा के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 62 के अनुसार

आकार से बड़े यानों के रजिस्ट्रीकरण और उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी करने का निषेध-

(1) कोई रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी किसी मोटर यान को रजिस्टर नहीं करेगा जिसने धारा 110 की उपधारा (1) के खंड (क) के अधीन बनाए गए किसी नियम का उल्लंघन किया है।
(2) कोई विहित प्राधिकारी या प्राधिकृत परीक्षण केन्द्र धारा 56 के अधीन किसी मोटर यान को उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी नहीं करेगा जिसने धारा 110 के अधीन बनाए गए किसी नियम का उल्लंघन किया है।

Prohibition of registration and issuance of certificate of fitness to oversized vehicles-
(1) No registering authority shall register any motor vehicle that contravenes any rule made under clause (a) of sub-section (1) of section 110.
(2) No prescribed authority or authorised testing station shall issue a certificate of fitness under section 56 to any motor vehicle that contravenes any rule made under section 110.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 62A की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 62 | चुराए गए और बरामद किए गए मोटर यानों के संबंध में जानकारी का पुलिस द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण को दिया जाना | MV Act, Section- 62 in hindi | Information regarding stolen and recovered motor vehicles to be furnished by the police to the State Transport Authority.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 62 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 62, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 62 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -62 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन चुराये गये या बरामद किये गये मोटर यानों के सम्बन्ध मे जानकारी को पुलिस व्दारा राज्य परिवहन प्राधिकरण को उपलब्ध कराना इस अधिनियम मे परिभाषित किया गया है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 62 के अनुसार

चुराए गए और बरामद किए गए मोटर यानों के संबंध में जानकारी का पुलिस द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण को दिया जाना-

राज्य सरकार, यदि वह लोक हित में ऐसा करना आवश्यक या समीचीन समझती है, तो पुलिस महानिरीक्षक (चाहे किसी भी पदनाम से ज्ञात हो) और ऐसे अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा, जो राज्य सरकार इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे, राज्य परिवहन प्राधिकरण को ऐसे यानों के बारे में जो चोरी हो गए हैं और चोरी हुए ऐसे यान जो बरामद किए गए हैं, जिनके बारे में पुलिस को जानकारी है, जानकारी से युक्त ऐसी विवरणी दिए जाने के लिए निदेश दे सकेगी और ऐसा प्ररूप जिसमें और वह अवधि जिसके भीतर ऐसी विवरणी दी जाएगी, विहित कर सकेगी।

Information regarding stolen and recovered motor vehicles to be furnished by the police to the State Transport Authority-
The State Government may, if it thinks necessary or expedient so to do in the public interest, direct the submission by the Inspector General of Police (by whatever designation called) and such other police officers as the State Government may specify in this behalf, of such returns containing the information regarding vehicles which have been stolen and stolen vehicles which have been recovered of which the police are aware, to the State Transport Authority, and may prescribe the form in which and the period within which such returns shall be made.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 62 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।