Home Blog Page 120

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 55 | रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना | MV Act, Section- 55 in hindi | Cancellation of registration.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 55 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 55, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 55 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -55 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन यदि कोई मोटर यान नष्ट हो गया है या स्थायी रूप से इस लायक नहीं रह गया है कि उसका उपयोग किया जा सके, तो स्वामी उस बात की रिपोर्ट चौदह दिन के अन्दर अथवा यथाशक्य शीघ्र, उस रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को देगा जिसकी अधिकारिता के अंदर, यथास्थिति, उसका निवास स्थान या कारबार का स्थान है, जहां यान सामान्यतया रखा जाता है तथा वह यान के रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को उस प्राधिकारी के पास भेज देगा।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 55 के अनुसार

रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना-

(1) यदि कोई मोटर यान नष्ट हो गया है या स्थायी रूप से इस लायक नहीं रह गया है कि उसका उपयोग किया जा सके, तो स्वामी उस बात की रिपोर्ट चौदह दिन के अन्दर अथवा यथाशक्य शीघ्र, उस रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को देगा जिसकी अधिकारिता के अंदर, यथास्थिति, उसका निवास स्थान या कारबार का स्थान है, जहां यान सामान्यतया रखा जाता है तथा वह यान के रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को उस प्राधिकारी के पास भेज देगा।
(2) यदि रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी है तो वह रजिस्ट्रीकरण और रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को रद्द करेगा, अथवा यदि वह ऐसा प्राधिकारी नहीं है तो मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को वह रिपोर्ट और रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र भेज देगा और वह प्राधिकारी रजिस्ट्रीकरण को रद्द करेगा।
(3) कोई रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी किसी ऐसे मोटर यान की बाबत, जो उसकी अपनी अधिकारिता के अंदर है, यह आदेश दे सकेगा कि उसकी परीक्षा ऐसे प्राधिकारी द्वारा की जाए जिसे राज्य सरकार आदेश द्वारा नियुक्त करे तथा यदि ऐसी. परीक्षा करने पर और उसके स्वामी को (उसके उस पते से, जो रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में दिया हुआ है रसीदी रजिस्ट्री डाक से सूचना भेज कर) ऐसा अभ्यावेदन करने का, जैसा वह करना चाहे, अवसर देने के पश्चात् उसका यह समाधान हो जाता है कि वह यान ऐसी हालत में है कि वह इस लायक नहीं है कि उसका उपयोग किया जा सके अथवा सार्वजनिक स्थान में उसके उपयोग से जनता के लिए खतरा पैदा होगा और वह इस योग्य भी नहीं है कि उसकी समुचित मरम्मत की जा सके तो वह रजिस्ट्रीकरण को रद्द कर सकेगा।
(4) यदि रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी का समाधान हो जाता है कि, कोई मोटर यान स्थाई रूप से भारत से बाहर ले जाया गया है तो रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी उसके रजिस्ट्रीकरण को रद्द करेगा।
(5) यदि रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी का समाधान हो जाता है कि किसी मोटर यान का रजिस्ट्रीकरण ऐसे दस्तावेजों के आधार पर या तथ्यों के ऐसे व्यपदेशन द्वारा अभिप्राप्त किया गया है जो किसी सारवान विशिष्टि के संबंध में मिथ्या थे या उस पर समुदभृत इंजिन संख्यांक या चेसिस उस पते पर जो रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में दिया हुआ है, रसीदी रजिस्ट्री डाक से सूचना भेजकर) स्वामी को ऐसा अभ्यावेदन करने का अवसर देने के पश्चात् जो वह करना चाहे और उन कारणों से जो लेखबद्ध किए जाएंगे, रजिस्ट्रीकरण रद्द करेगा।
(5क) यदि किसी रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी या अन्य विहित प्राधिकारी के पास यह विश्वास करने के कारण हैं कि उसकी अधिकारिता के भीतर किसी मोटर यान का उपयोग धारा 199क के अधीन करने का अवसर प्रदान करने के पश्चात् एक वर्ष की अवधि के लिए यान के रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र को रद्द कर सकेगा:
परंतु यान का स्वामी धारा 40 और धारा 41 के उपबंधों के अनुसार नए रजिस्ट्रीकरण के लिए आवेदन कर सकेगा ।
(6) धारा 54 के अधीन या इस धारा के अधीन किसी मोटर यान के रजिस्ट्रीकरण को रद्द करने वाला रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी यान के स्वामी को उस बात की संसूचना लिखित रूप से देगा और उस यान का स्वामी उस यान के रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को तत्काल उस प्राधिकारी को अभ्यर्पित कर देगा।
(7) धारा 54 के अधीन या इस धारा के अधीन रद्द करने का आदेश देने वाला रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी, यदि वह मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी है तो रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को और अपने अभिलेखों में उस यान के बारे में जो कुछ दर्ज किया गया है उसको रद्द करेगा तथा यदि वह मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी नहीं है तो उस रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र भेजेगा और वह प्राधिकारी रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को और अपने अभिलेखों में उस मोटर यान के बारे में की गई प्रविष्टि को रद्द करेगा।
(8) इस धारा में और धारा 41, धारा 49, धारा 50, धारा 51, धारा 52, धारा 53 और धारा 54 में “मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी” पद से वह रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी अभिप्रेत है, जिसके अभिलेख में यान का रजिस्ट्रीकरण अभिलिखित किया गया है।
(9) इस धारा में “रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र” के अंतर्गत इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन नवीकृत रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र आता है।

Cancellation of registration-
(1) If a motor vehicle has been destroyed or has been rendered permanently incapable of use, the owner shall, within fourteen days or as soon as may be, report the fact to the registering authority within whose jurisdiction he has the residence or place of business where the vehicle is normally kept, as the case may be, and shall forward to that authority the certificate of registration of the vehicle.
(2) The registering authority shall, if it is the original registering authority, cancel the registration and the certificate of registration, or, if it is not, shall forward the report and the certificate of registration to the original registering authority and that authority shall cancel the registration.
(3) Any registering authority may order the examination of a motor vehicle within its jurisdiction by such authority as the State Government may by order appoint and, if, upon such examination and after giving the owner an opportunity to make any representation he may wish to make (by sending to the owner a notice by registered post acknowledgement due at his address entered in the certificate of registration), it is satisfied that the vehicle is in such a condition that is incapable of being used or its use in a public place would constitute a danger to the public and that it is beyond reasonable repair, may cancel the registration.
(4) If a registering is satisfied that a motor vehicle has been permanently removed out of India, the registering authority shall cancel the registration.
(5) If a registering authority is satisfied that the registration of a motor vehicle has been obtained on the basis of documents which were, or by representation of facts which was, false in any material particular, or the engine number or the chassis number embossed thereon are different from such number entered in the certificate of registration, the registering authority shall after giving the owner an opportunity to make such representation as he may wish to make (by sending to the owner a notice by registered post acknowledgement due at his address entered in the certificate of registration), and for reasons to be recorded in writing, cancel the registration.
(5A) If any registering authority or other prescribed authority has reason to believe that any motor vehicle within its jurisdiction has been used in the commission of an offence punishable under section 199A, the authority may, after giving the owner an opportunity of making a representation in writing, cancel the certificate of registration of the vehicle for a period of one year :
Provided that the owner of the motor vehicle may apply for fresh registration in accordance with the provisions of section 40 and section 41.
(6) A registering authority cancelling the registration of a motor vehicle under section 54 or under this section shall communicate such fact in writing to the owner of the vehicle, and the owner of the vehicle shall forthwith surrender to that authority the certificate of registration of the vehicle.
(7) A registering authority making an order of cancellation under section 54 or under this section shall, if it is the original registering authority, cancel the certificate of registration and the entry relating to the vehicle in its records, and, if it is not the original registering authority, forward the certificate of registration to that authority, and that authority shall cancel the certificate of registration and the entry relating to the motor vehicle in its records.
(8) The expression “original registering authority” in this section and in section 41, 49, 50, 51, 52, 53 and 54 means the registering authority in whose records the registration of the vehicle is recorded.
(9) In this section, “certificate of registration” includes a certificate of registration renewed under the provisions of this Act.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 54 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 54 | धारा 53 के अधीन निलंबित रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना | MV Act, Section- 54 in hindi | Cancellation of registration suspended under section 53.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 54 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 54, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 54 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -54 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन जहां धारा 53 के अधीन किसी यान के रजिस्ट्रीकरण का निलंबन किसी अवरोध के बिना, कम से कम छह मास की अवधि तक जारी रहा है, वहां ऐसा रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी जिसकी अधिकारिता के भीतर यान उस समय था जब रजिस्ट्रीकरण निलंबित किया गया था, यदि वह मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी है तो उस रजिस्ट्रीकरण को रद्द कर सकेगा और यदि वह मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी नहीं है, तो रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र उस प्राधिकारी को भेजेगा, जो उसे रद्द कर सकेगा।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 54 के अनुसार

धारा 53 के अधीन निलंबित रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना-

जहां धारा 53 के अधीन किसी यान के रजिस्ट्रीकरण का निलंबन किसी अवरोध के बिना, कम से कम छह मास की अवधि तक जारी रहा है, वहां ऐसा रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी जिसकी अधिकारिता के भीतर यान उस समय था जब रजिस्ट्रीकरण निलंबित किया गया था, यदि वह मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी है तो उस रजिस्ट्रीकरण को रद्द कर सकेगा और यदि वह मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी नहीं है, तो रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र उस प्राधिकारी को भेजेगा, जो उसे रद्द कर सकेगा।

Cancellation of registration suspended under section 53-
Where the suspension of registration of a vehicle under section 53 has continued without interruption for a period of not less than six months, the registering authority within whose jurisdiction the vehicle was when the registration was suspended, may, if it is the original registering authority, cancel the registration, and if it is not the original registering authority, shall forward the certificate of registration to that authority which may cancel the registration.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 54 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 53 | रजिस्ट्रीकरण का निलंबन | MV Act, Section- 53 in hindi | Suspension of registration.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 53 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 53, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 53 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -53 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मोटरयान का रजिस्ट्रीकरण किन किन परिस्थितियों मे निलंबन किया जा सकता है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 53 के अनुसार

रजिस्ट्रीकरण का निलंबन-

(1) यदि किसी रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी या अन्य विहित प्राधिकारी के पास यह विश्वास करने का कारण है कि उसकी अधिकारिता के अंदर कोई मोटर यान-
(क) ऐसी हालत में है जिसमें सार्वजनिक स्थान में उसके उपयोग से जनता के लिए खतरा पैदा होगा, या वह इस अधिनियम अथवा उसके अधीन बनाए गए नियमों की अपेक्षाओं की पूर्ति नहीं करता है, या
(ख) भाड़े या पारिश्रमिक पर उपयोग किए जाने के लिए विधिमान्य परमिट के बिना इस प्रकार उपयोग में लाया गया है या लाया जा रहा है,
तो प्राधिकारी उसके स्वामी को (उसके उस पते से, जो रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में दिया हुआ है, रसीदी रजिस्ट्री डाक से सूचना भेज कर) ऐसा अभ्यावेदन करने का, जैसा वह करना चाहे, अवसर देने के पश्चात् उस यान के रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को, उन कारणों से, जो लेखबद्ध किए जाएंगे-
(i) खंड (क) के अधीन आने वाले किसी मामले में, तब तक के लिए निलंबित कर सकेगा जब तक उसके समाधानप्रद रूप में खराबियां दूर नहीं कर दी जाती; और
(ii) खंड (ख) के अधीन आने वाले किसी मामले में अधिक से अधिक चार मास की अवधि के लिए निलंबित कर सकेगा।
(2) रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी से भिन्न कोई प्राधिकारी जब उपधारा (1) के अधीन ऐसे निलंबन का आदेश देता है तब वह ऐसे निलंबन के तथ्य और उसके कारणों की लिखित सूचना उस रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को देगा जिसकी अधिकारिता के अंदर वह यान निलंबन के समय है।
(3) जब किसी मोटर यान का रजिस्ट्रीकरण उपधारा (1) के अधीन कम से कम एक मास की लगातार अवधि के लिए निलंबित किया गया है, तब वह रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी, जिसकी अधिकारिता के अंदर वह यान उस समय था जब रजिस्ट्रीकरण का निलंबन किया गया था, उस दशा में, जिसमें वह मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी नहीं है, उस निलंबन की सूचना उस प्राधिकारी को देगा।
(4) किसी मोटर यान का स्वामी, ऐसे रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी या अन्य विहित प्राधिकारी द्वारा, जिसने इस धारा के अधीन उस यान के रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को निलंबित किया है, मांग किए जाने पर उस रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को अभ्यर्पित कर देगा।
(5) रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र, जो उपधारा (4) के अधीन अभ्यर्पित किया गया है, उस स्वामी को तब लौटाया जाएगा, जब रजिस्ट्रीकरण का निलंबन करने वाला आदेश विखंडित कर दिया गया है, न कि उससे पूर्व।

Suspension of registration-
(1) If any registering authority or other prescribed authority has reason to believe that any motor vehicle within its jurisdiction-
(a) is in such a condition that its use in a public place would constitute a danger to the public, or that it fails to comply with the requirements of this Act or of the rules made thereunder, or
(b) has been, or is being, used for hire or reward without a valid permit for being used as such,
the authority may, after giving the owner an opportunity of making any representation he may wish to make (by sending to the owner a notice by registered post acknowledgement due at his address entered in the certificate of registration), for reasons to be recorded in writing, suspend the certificate of registration of the vehicle-
(i) in any case falling under clause (a), until the defects are rectified to its satisfaction; and
(ii) in any case falling under clause (b), for a period not exceeding four months.
(2) An authority other than a registering authority shall when making a suspension order under sub-section (1), intimate in writing the fact of such suspension and the reasons therefor to the registering authority within whose jurisdiction the vehicle is at the time of the suspension.
(3) Where the registration of a motor vehicle has been suspended under subsection (1) for a continuous period of not less than one month, the registering authority, within whose jurisdiction the vehicle was when the registration was suspended, shall, if it is not the original registering authority, inform that authority of the suspension.
(4) The owner of a motor vehicle shall, on the demand of a registering authority or other prescribed authority which has suspended the certificate of registration of the vehicle under this section, surrender the certificate of registration.
(5) A certificate of registration surrendered under sub-section (4) shall be returned to the owner when the order suspending registration has been rescinded and not before.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 53 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 52 | मोटरयान में परिवर्तन | MV Act, Section- 52 in hindi | Alteration in motor vehicle.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 52 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 52, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 52 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -52 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मोटरयान का कोई स्वामी, यान में परिवर्तन किन-किन आधारों पर ही किया जा सकता है, जो निम्नलिखित है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 52 के अनुसार

मोटरयान में परिवर्तन-

(1) मोटरयान का कोई स्वामी, यान में इस प्रकार का परिवर्तन नहीं करेगा जिससे रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में अंतर्विष्ट उन विशिष्टियों से भिन्न हों, जो विनिर्माता द्वारा मूल रूप से विनिर्दिष्ट की गई हों:
परन्तु जहां मोटर यान का स्वामी, भिन्न प्रकार के ईंधन या ऊर्जा के स्त्रोत से, जिसके अंतर्गत बैटरी, संपीड़ित प्राकृतिक गैस, सौर शक्ति, द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस या कोई अन्य ईंधन या ऊर्जा का कोई स्त्रोत भी है, प्रचलन को सुकर बनाने के लिए मोटर यान के इंजन या उसके किसी भाग में उपान्तरण, संपरिवर्तन किट लगाकर करता है वहाँ ऐसा उपान्तरण ऐसी शर्तों के अधीन किया जाएगा, जो विहित की जाएं:
परंतु यह और कि केन्द्रीय सरकार मोटर यानों में परिवर्तन के लिए विनिर्देश, अनुमोदन और पुनः संयोजन के लिए शर्ते तथा अन्य संबद्ध विषय विहित कर सकेगी और ऐसे मामलों में, विनिर्माता द्वारा दी गई वारंटी को ऐसे परिवर्तन या पुन:संयोजन के प्रयोजनों के लिए शून्य नहीं समझा जाएगा:
परन्तु यह भी कि केन्द्रीय सरकार किसी विनिर्दिष्ट प्रयोजन के लिए ऊपर विनिर्दिष्ट रीति से भिन्न रीति में यानों में परिवर्तन के लिए छूट प्रदान कर सकेगी।
(1क) किसी मोटर यान का विनिर्माता केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी निदेश पर केन्द्रीय सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट ऐसे मानकों और विनिर्देशों के अनुसार सुरक्षा उपस्करों या किसी अन्य उपस्कर में परिवर्तन या पुन:संयोजन करेगा।
(2) उपधारा (1) में अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी कोई व्यक्ति, रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी के पश्चातवर्ती अनुमोदन से उसके स्वामित्वाधीन किसी यान में परिवर्तन कर सकेगा या उसे किसी रूपांतरित यान में बदलना कारित कर सकेगा:
परंतु ऐसा परिवर्तन ऐसी शर्तों का अनुपालन करेगा, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए।
(3) जहाँ किसी मोटर यान में कोई परिवर्तन रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना वहाँ यान का स्वामी ऐसा परिवर्तन किए जाने के चौदह दिन के भीतर परिवर्तन की रिपोर्ट उस रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को करेगा जिसकी अधिकारिता के भीतर वह निवास करता है और रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को विहित फीस के साथ उस प्राधिकारी को भेजेगा जिससे उसमें रजिस्ट्रीकरण की विशिष्टियां प्रविष्ट की जा सकें।
(4) मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी से भिन्न रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी जो कोई ऐसी प्रविष्टि करता है, प्रविष्टि के ब्यौरों की संसूचना मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को देगा ।
(5) उपधारा (1), उपधारा (2), उपधारा (3) और उपधारा (4) के अधीन बनाए गए उपबंधों के अधीन रहते हुए, अवक्रय करार के अधीन यान रखने वाला कोई व्यक्ति रजिस्ट्रीकृत स्वामी की लिखित सहमति के बिना यान में कोई परिवर्तन नहीं करेगा ।
स्पष्टीकरण – इस धारा के प्रयोजनों के लिए, “परिवर्तन” से यान की संरचना में ऐसा परिवर्तन अभिप्रेत है जिसके परिणामस्वरूप उसके मूल स्वरूप में परिवर्तन हो जाता है।

Alteration in motor vehicle—
(1) No owner of a motor vehicle shall so alter the vehicle that the particulars contained in the certificate of registration are at variance with those originally specified by the manufacturer:
Provided that where the owner of a motor vehicle makes modification of the engine, or any part thereof, of a vehicle for facilitating its operation by different type of fuel or source of energy including battery, compressed natural gas, solar power, liquid petroleum gas or any other fuel or source of energy, by fitment of a conversion kit, such modification shall be carried out subject to such conditions as may be prescribed:
Provided further that the Central Government may prescribe specifications, conditions for approval, retrofitment and other related matters for the alteration of motor vehicles and in such cases, the warranty granted by the manufacturer shall not be considered as void for the purposes of such alteration or retrofitment:
Provided also that the Central Government may grant exemption for alteration of vehicles in a manner other than specified above, for any specific purpose.
(1A) A manufacturer of a motor vehicle shall on the direction issued by the Central Government, alter or retrofit safety equipment, or any other equipment in accordance with such standards and specifications as may be specified by the Central Government.
(2) Notwithstanding anything contained in sub-section (1), any person may, with the subsequent approval of the registering authority, alter or cause to be altered any vehicle owned by him to be converted into an adapted vehicle :
Provided that such alteration complies with such conditions as may be prescribed by the Central Government.
(3) Where any alteration has been made in motor vehicle without the approval of registering authority, the owner of the vehicle shall, within fourteen days of the making of the alteration, report the alteration to the registering authority within whose jurisdiction he resides and shall forward the certificate of registration to that authority together with the prescribed fee in order that particulars of registration may be entered therein.
(4) A registering authority other than the original registering authority making any such entry shall communicate the details of the entry to the original registering authority.
(5) Subject to the provisions made under sub-sections (1), (2), (3) and (4), no person holding a vehicle under a hire-purchase agreement shall make any alteration to the vehicle except with the written consent of the registered owner.
Explanation- For the purposes of this section, “alteration” means a change in the structure of a vehicle which results in a change in its basic feature.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 52 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 51 | अवक्रय करार, आदि के अधीन मोटर यान के बारे में विशेष उपबंध | MV Act, Section- 51 in hindi | Special provisions regarding motor vehicle subject to hire-purchase agreement, etc.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 51 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 51, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 51 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -51 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन जहां उस मोटर यान के रजिस्ट्रीकरण के लिए आवेदन किया जाता है, जो अवक्रय, पट्टा या आडमान करार (जिसे इस धारा में इसके पश्चात् उक्त करार कहा गया है) के अधीन धारित है, वहाँ रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी उक्त करार के अस्तित्व की बाबत् रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में प्रविष्टि करेगा।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 51 के अनुसार

अवक्रय करार, आदि के अधीन मोटर यान के बारे में विशेष उपबंध-

(1) जहां उस मोटर यान के रजिस्ट्रीकरण के लिए आवेदन किया जाता है, जो अवक्रय, पट्टा या आडमान करार (जिसे इस धारा में इसके पश्चात् उक्त करार कहा गया है) के अधीन धारित है, वहाँ रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी उक्त करार के अस्तित्व की बाबत् रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में प्रविष्टि करेगा।
(2) जहाँ इस अध्याय के अधीन रजिस्ट्रीकृत किसी मोटर यान का स्वामित्व अंतरित हो जाता है और अन्तरिती किसी व्यक्ति के साथ उक्त करार करता है वहाँ अंतिम रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी उक्त करार के पक्षकारों से ऐसे प्ररूप में जो केन्द्रीय सरकार विहित करे, आवेदन मिलने पर, उक्त करार के अस्तित्व की बाबत् रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में प्रविष्टि करेगा, और इस संबंध में सूचना, मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को भेजी जाएगी, यदि अंतिम रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी नहीं है।
(3) उपधारा (1) या उपधारा (2) के अधीन की गई कोई प्रविष्टि सम्बद्ध पक्षकारों द्वारा ऐसे प्ररूप में, जो केन्द्रीय सरकार विहित करे, आवेदन किए जाने पर उक्त करार की समाप्ति का सबूत दिए जाने पर अंतिम रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी द्वारा रद्द की जा सकेगी, और इस निमित्त सूचना, मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को भेजी जाएगी, यदि अंतिम रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी नहीं है।
(4) जो मोटर यान उक्त करार के अधीन धारित है उसके स्वामित्व के अंतरण का प्रविष्टि रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में उस व्यक्ति की लिखित सम्मति से ही की जाएगी जिसका नाम रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में ऐसे व्यक्ति के रूप में विनिर्दिष्ट है जिसके साथ रजिस्ट्रीकृत स्वामी ने उक्त करार किया है न कि अन्यथा।
(5) जहां वह व्यक्ति, जिसका नाम रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में ऐसे व्यक्ति के रूप में विनिर्दिष्ट है जिसके साथ रजिस्ट्रीकृत स्वामी ने उक्त करार किया है, रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी का समाधान कर देता है कि उसने उक्त करार के उपबंधों के अधीन उस यान पर रजिस्ट्रीकृत स्वामी से कब्जा कर लिया है कब्जा रजिस्ट्रीकृत स्वामी के व्यतिक्रम के कारण कर लिया है और रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र देने से इंकार करता है या फरार हो गया है, वहां ऐसा प्राधिकारी रजिस्ट्रीकृत स्वामी को (उसके उस पते से जो रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में दिया हुआ है, रसीदी रजिस्ट्री डाक से सूचना भेजकर) ऐसा अभ्यावेदन करने का, जैसा वह करना चाहे, अवसर देने के पश्चात् तथा इस बात के होते हुए भी कि रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र उसके समक्ष पेश नहीं किया गया है उस रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र को रद्द कर सकेगा और उस व्यक्ति के नाम में, जिसके साथ रजिस्ट्रीकृत स्वामी ने उक्त करार किया हो नया रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र जारी कर सकेगा:
परन्तु मोटर यान की बाबत रजिस्ट्रीकरण का नया प्रमाण-पत्र तभी जारी किया जाएगा जब उस व्यक्ति ने विहित फीस दे दी हो, अन्यथा नहीं :
परन्तु यह और कि ऐसे मोटर यान की बाबत, जो परिवहन यान से भिन्न है, जारी किया गया रजिस्ट्रीकरण का नया प्रमाण-पत्र केवल उस शेष अवधि के लिए विधिमान्य होगा जिसके लिए इस उपधारा के अधीन रद्द किया गया प्रमाण-पत्र प्रवृत्त रहता। “
(6) रजिस्ट्रीकृत स्वामी धारा 81 के अधीन परमिट के नवीकरण के लिए या धारा 41 की उपधारा (14) के अधीन रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र की दूसरी प्रति जारी करने के लिए या धारा 47 के अधीन वाहन को एक श्रेणी से दूसरी श्रेणी में परिवर्तित करने या धारा 48 के अन्तर्गत अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने या धारा 49 के अन्तर्गत व्यवसाय संस्थान व पते में परिवर्तन या धारा 52 के अन्तर्गत यान में परिवर्तन करने हेतु आवेदन प्रस्तुत करेगा नया रजिस्ट्रीकरण चिह्न देने के लिए समुचित प्राधिकारी को आवेदन करने के पूर्व उस व्यक्ति को, जिसके साथ रजिस्ट्रीकृत स्वामी ने उक्त करार किया है (ऐसे व्यक्ति को इस धारा में इसके पश्चात् वित्तपोषक कहा गया है) आक्षेप न होने का प्रमाणपत्र (जिसे इस धारा में इसके पश्चात् प्रमाणपत्र कहा गया है) जारी किए जाने के लिए आवेदन करेगा।
स्पष्टीकरण- इस उपधारा और उपधारा (8) और उपधारा (9) के प्रयोजनों के लिए, किसी परमिट के संबंध में “समुचित प्राधिकारी” से वह प्राधिकारी अभिप्रेत है जो इस अधिनियम द्वारा ऐसे परमिट का नवीकरण करने के लिए प्राधिकृत है और रजिस्ट्रीकरण के संबंध में वह प्राधिकारी अभिप्रेत है जो इस अधिनियम द्वारा रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र की दूसरी प्रति जारी करने या नया रजिस्ट्रीकरण चिन्ह देने के लिए प्राधिकृत है।
(7) उपधारा (6) के अधीन आवेदन की प्राप्ति से सात दिन के भीतर वित्तपोषक, आवेदन किए गए प्रमाण-पत्र को जारी कर सकेगा या ऐसे कारणों से जारी करने से इंकार कर सकेगा, जो लेखबद्ध किए जाएंगे और आवेदक को संसूचित किए जाएंगे, और जहां वित्तपोषक उक्त सात दिन की अवधि के भीतर प्रमाण-पत्र जारी करने में असफल रहता है और आवेदक को प्रमाण-पत्र जारी किए जाने से इंकार करने के कारणों को संसूचित करने में भी असफल रहता है वहां उस प्रमाण-पत्र को जिसके लिए आवेदन किया गया है, वित्तपोषक द्वारा जारी किया गया समझा जाएगा।
(8) रजिस्ट्रीकृत स्वामी धारा 81 के अधीन किसी परमिट का नवीकरण करने के लिए समुचित प्राधिकारी को आवेदन करते समय या धारा 41 की उपधारा (14) के अधीन रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र की दूसरी प्रति जारी करने के लिए या धारा 47 के अधीन नया रजिस्ट्रीकरण चिह्न देने के लिए आवेदन करते समय ऐसे आवेदन के साथ उस प्रमाण-पत्र को, यदि कोई हो, जो उपधारा (7) के अधीन अभिप्राप्त किया गया है, देगा या जहां ऐसा प्रमाण-पत्र अभिप्राप्त नहीं किया गया है वहां, यथास्थिति, वित्तपोषक से उस उपधारा के अधीन प्राप्त संसूचना देगा या ऐसी घोषणा करेगा कि उसने उस उपधारा में विनिर्दिष्ट सात दिन की अवधि के भीतर वित्तपोषक से कोई संसूचना प्राप्त नहीं की है।
(9) समुचित प्राधिकारी, उस यान के संबंध में जो उक्त करार के अधीन धारित है किसी परमिट के नवीकरण के लिए या रजिस्टीकरण प्रमाण-पत्र की दूसरी प्रति जारी करने के लिए या नया रजिस्ट्रीकरण चिह्न देने के लिए आवेदन प्राप्त करने पर, इस अधिनियम के अन्य उपबंधों के अधीन रहते हुए-
(क) ऐसी दशा में, जब वित्तपोषक ने आवेदन किए गए प्रमाण-पत्र को जारी करने से इंकार कर दिया हो, आवेदक को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् या तो–
(i) परमिट का नवीकरण कर सकेगा या नवीकरण करने से इंकार कर सकेगा; या
(ii) रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र की दूसरी प्रति जारी कर सकेगा या जारी करने से इंकार कर सकेगा; या
(iii) नया रजिस्ट्रीकरण चिह्न दे सकेगा या देने से इंकार कर सकेगा;
(ख) किसी अन्य दशा में–
(i) परमिट का नवीकरण कर सकेगा; या
(ii) रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र की दूसरी प्रति जारी कर सकेगा; या
(iii) नया रजिस्ट्रीकरण चिह्न दे सकेगा।
(10) निम्नलिखित के संबंध में रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में कोई प्रविष्टि करने वाला रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी वित्तपोषक को रसीदी रजिस्ट्री डाक द्वारा यह संसूचित करेगा कि ऐसी प्रविष्टि कर दी गई है, अर्थात् :-
(क) किसी मोटर यान का अवक्रय, पट्टा या आडमान करार; या
(ख) किसी प्रविष्टि का उपधारा (3) के अधीन रद्दकरण; या
(ग) किसी मोटर यान के स्वामित्व के अंतरण का अभिलेखन; या
(घ) किसी मोटर यान में कोई परिवर्तन; या
(ङ) किसी मोटर यान के रजिस्ट्रीकरण का निलंबन या रद्दकरण; या
(च) पते में परिवर्तन ।
(11) रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी, नए यान का रजिस्ट्रीकरण करते समय या रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र की दूसरी प्रति या आक्षेप न होने का प्रमाण-पत्र या रजिस्ट्रीकरण का अस्थाई प्रमाण-पत्र जारी करते समय या ठीक हालत में होने का प्रमाण-पत्र जारी करते समय या उसका नवीकरण करते समय या परमिट में किसी अन्य मोटर यान से संबंधित प्रविष्टियों को प्रतिस्थापित करते समय ऐसे संव्यवहार की सूचना वित्तदाता को देगा ।
(12) रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी, जहां वह मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी नहीं है, उपधारा (1) या उपधारा (2) के अधीन प्रविष्टि करते समय या उपधारा (3) के अधीन उक्त प्रविष्टि को रद्द करते समय या उपधारा (5) के अधीन नया रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र जारी करते समय, उसकी संसूचना मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को देगा।

Special provisions regarding motor vehicle subject to hire-purchase agreement, etc.-
(1) Where an application for registration of a motor vehicle which is held under a hire-purchase, lease or hypothecation agreement (hereafter in this section referred to as the said agreement) is made, the registering authority shall make an entry in the certificate of registration regarding the existence of the said agreement.
(2) Where the ownership of any motor vehicle registered under this Chapter is transferred and the transferee enters into the said agreement with any person, the [last registering authority] shall, on receipt of an application in such form as the Central Government may prescribe from the parties to the said agreement, make an entry as to the existence of the said agreement in the certificate of registration [and an intimation in this regard shall be sent to the original registering authority if the last registering authority is not the original registering authority].
(3) Any entry made under sub-section (1) or sub-section (2), may be cancelled by the last registering authority on proof of the termination of the said agreement by the parties concerned on an application being made in such form as the Central Government may prescribe and an intimation in this behalf shall be sent to the original registering authority if the last registering authority is not the original registering authority.
(4) No entry regarding the transfer of ownership of any motor vehicle which is held under the said agreement shall be made in the certificate of registration except with the written consent of the person whose name has been specified in the certificate of registration as the person with whom the registered owner has entered into the said agreement.
(5) Where the person whose name has been specified in the certificate of registration as the person with whom the registered owner has entered into the said agreement satisfies the registering authority that he has taken possession [from the registered owner] of the vehicle owing to the default of the registered owner under the provision of the said agreement and that the registered owner refuses to deliver the certificate of registration or has absconded, such authority may, after giving the registered owner an opportunity to make such representation as he may wish to make (by sending to him a notice by registered post acknowledgement due at his address entered in the certificate of registration) and notwithstanding that the certificate of registration is not produced before it, cancel the certificate and issue a fresh certificate of registration in the name of the person with whom the registered owner has entered into the said agreement :
Provided that a fresh certificate of registration shall not be issued in respect of a motor vehicle, unless such person pays the prescribed fee :
Provided further that a fresh certificate of registration issued in respect of a motor vehicle, other than a transport vehicle, shall be valid only for the remaining period for which the certificate cancelled under this sub-section would have been in force.
(6) The registered owner shall, before applying to the appropriate authority, for the renewal of a permit under section 81 or for the issue of duplicate certificate of registration under sub-section (14) of section 41, or for the assignment of a new registration mark [under section 7, or removal of the vehicle to another State, or at the time of conversion of the vehicle from one class to another, or for issue of no objection certificate under section 48, or for change of residence or place of business under section 49, or for the alteration of the vehicle under section 52 make an application] to the person with whom the registered owner has entered into the said agreement (such person being hereafter in this section referred to as the financier) for the issue of a no objection certificate (hereafter in this section referred to as the certificate).
Explanation — For the purposes of this sub-section and sub-sections (8) and (9), “appropriate authority”, in relation to any permit, means the authority which is authorised by this Act to renew such permit and, in relation to registration means the authority which is authorised by this Act to issue duplicate certificate of registration or to assign a new registration mark.
(7) Within seven days of the receipt of an application under sub-section (6) the financier may issue, or refuse, for reasons which shall be recorded in writing and communicated to the applicant, to issue, the certificate applied for, and where the financier fails to issue the certificate and also fails to communicate the reasons for refusal to issue the certificate to the applicant within the said period of seven days, the certificate applied for shall be deemed to have been issued by the financier.
(8) The registered owner shall, while applying to the appropriate authority for the renewal of any permit under section 81, or for the issue of a duplicate certificate of registration under sub-section (14) of section 41, or while applying for assignment of a new registration mark under section 47, submit with such application the certificate, if any, obtained under sub-section (7) or, where no such certificate has been obtained, the communication received from the financier under that subsection, or, as the case may be, a declaration that he has not received any communication from the financier within the period of seven days specified in that sub-section.
(9) On receipt of an application for the renewal of any permit or for the issue of duplicate certificate of registration or for assignment of a new registration mark in respect of a vehicle which is held under the said agreement, the appropriate authority may, subject to the other provisions of this Act —
(a) in a case where the financier has refused to issue the certificate applied for, after giving the applicant an opportunity of being heard, either –
(i) renew or refuse to renew the permit, or
(ii) issue or refuse to issue the duplicate certificate of registration, or
(iii) assign or refuse to assign a new registration mark;
(b) in any other case —
(i) renew the permit, or
(ii) issue duplicate certificate of registration, or
(iii) assign a new registration mark.
(10) A registering authority making an entry in the certificate of registration regarding-
(a) hire-purchase, lease or hypothecation agreement of motor vehicle, or
(b) the cancellation under sub-section (3) of an entry, or
(c) recording transfer of ownership of motor vehicle, or
(d) any alteration in a motor vehicle, or
(e) suspension or cancellation of registration of a motor vehicle, or
(f) change of address, shall communicate [by registered post acknowledgment due to the financier that such entry has been made.
(11) A registering authority registering the new vehicle, or issuing the duplicate certificate of registration or a no objection certificate or a temporary certificate of registration, or issuing or renewing, a fitness certificate or substituting entries relating to another motor vehicle in the permit, shall intimate the financier of such transaction.
(12) The registering authority where it is not the original registering authority, when making entry under sub-section (1) or sub-section (2), or cancelling the said entry under sub-section (3) or issuing the fresh certificate of registration under subsection (5) shall communicate the same to the original registering authority.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 51 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 50 | स्वामित्व का अंतरण | MV Act, Section- 50 in hindi | Transfer of ownership.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 50 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 50, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 50 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -50 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन यदि किसी मोटर यान का स्वामी किसी यान को स्वामित्व का ट्रान्सर्फर करना चाहते है, तो वह धारा-50 के अन्तर्गत अपने वाहन के स्वामित्व का बदलाव किया जा सकता है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 50 के अनुसार

स्वामित्व का अंतरण-

(1) जब इस अध्याय के अधीन रजिस्ट्रीकृत किसी मोटर यान का स्वामित्व अंतरित किया जाता है तब-
(क) अंतरक-
(i) उसी राज्य के भीतर रजिस्ट्रीकृत यान की दशा में अंतरण के चौदह दिन के भीतर अंतरण के तथ्य की रिपोर्ट ऐसे प्ररूप में और ऐसे दस्तावेजों सहित और ऐसी रीति से जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए उस रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को देगा जिसकी अधिकारिता के भीतर वह अंतरण किया जाने वाला है और उसी समय उक्त रिपोर्ट की एक प्रति अंतरिती को भेजेगा; और
(ii) राज्य के बाहर रजिस्ट्रीकृत यान की दशा में, अंतरण के पैंतालीस दिन के भीतर, उपखंड (1) में निर्दिष्ट रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को–
(क) धारा 48 के अधीन प्राप्त आक्षेप न होने का प्रमाण-पत्र भेजेगा; या
(ख) ऐसे मामले में, जहां ऐसा प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं किया गया है–
(I) धारा 48 की उपधारा (2) के अधीन प्राप्त रसीद; या
(II) यदि उसने धारा 48 में निर्दिष्ट रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को इस निमित्त आवेदन रसीदी रजिस्ट्री डाक द्वारा भेजा है तो अंतरक द्वारा प्राप्त डाक रसीद भेजेगा,
जिसके साथ यह घोषणा होगी कि उसे ऐसे प्राधिकारी से ऐसी कोई संसूचना प्राप्त नहीं हुई है जिसमें ऐसा प्रमाण-पत्र दिए जाने से इंकार किया गया है या ऐसे किसी निर्देश का पालन करने की उससे अपेक्षा की गई है जिसके अधीन ऐसा प्रमाण-पत्र दिया जा सकेगा;
(ख) अंतरिती उस अंतरण की रिपोर्ट अंतरण के तीस दिन के अंदर उस रजिस्टीकर्ता प्राधिकारी को देगा जिसकी अधिकारिता के भीतर, यथास्थिति, उसका निवास-स्थान या कारबार का स्थान है जहां यान सामान्यतया रखा जाता है, और रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र विहित फीस तथा उसके द्वारा अंतरक से प्राप्त रिपोर्ट की एक प्रति के साथ उस रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को भेजेगा जिससे स्वामित्व के अंतरण की विशिष्टियाँ रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र में प्रविष्ट की जा सके।
(2) जहाँ-
(क) उस व्यक्ति की जिसके नाम में मोटर यान रजिस्ट्रीकृत है, मृत्यु हो जाती है, या
(ख) मोटर यान सरकार द्वारा या उसकी ओर से की गई किसी सार्वजनिक नीलामी में क्रय या अर्जित किया गया है,
वहाँ यान के कब्जे को उत्तराधिकार में प्राप्त करने वाला व्यक्ति या, यथास्थिति, वह व्यक्ति जिसने मोटर यान क्रय या अर्जित किया है, अपने नाम में यान के स्वामित्व का अंतरण कराने के प्रयोजन के लिए उस रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को, जिसकी अधिकारिता में, यथास्थिति, उसका निवास स्थान या कारबार का स्थान है, जहाँ यान सामान्यतया रखा जाता है, ऐसी रीति में ऐसी विहित फीस सहित और ऐसी अवधि के भीतर, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए आवेदन करेगा ।
(3) यदि अंतरक या अंतरिती रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को अंतरण के तथ्य की रिपोर्ट, यथास्थिति, उपधारा (1) के खंड (क) या खंड (ख) में विनिर्दिष्ट अवधि के भीतर करने में असफल रहता है, या यदि वह व्यक्ति जिससे उपधारा (2) के अधीन आवेदन करने की अपेक्षा की जाती है (जिसे इस धारा में इसके पश्चात् अन्य व्यक्ति कहा गया है) विहित अवधि के भीतर ऐसा आवेदन करने में असफल रहता है तो रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, यथास्थिति, अंतरक या अंतरिती या अन्य व्यक्ति से ऐसी कार्यवाही के बदले में जो धारा 177 के अधीन उसके विरुद्ध की जाए, एक सौ रुपए से अनधिक उतनी रकम का, जो उपधारा (5) के अधीन विहित की जाए, संदाय करने की अपेक्षा कर सकेगा:
परन्तु धारा 177 के अधीन कोई कार्यवाही, यथास्थिति, अंतरक या अंतरिती या अन्य व्यक्ति के विरुद्ध वहां की जाएगी जहां वह उक्त रकम का संदाय करने में असफल रहता है ।
(4) जहां किसी व्यक्ति ने उपधारा (3) के अधीन रकम का संदाय कर दिया है, वहां उसके विरुद्ध धारा 177 के अधीन कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।
(5) उपधारा (3) के प्रयोजनों के लिए, राज्य सरकार, मोटर यान के स्वामित्व के अंतरण के तथ्य की रिपोर्ट देने में अंतरक या अंतरिती या उपधारा (2) के अधीन आवेदन करने में अन्य व्यक्ति की ओर से किए गए विलंब की अवधि को ध्यान में रखते हुए भिन्न-भिन्न रकमें विहित कर सकेगी।
(6) उपधारा (1) के अधीन रिपोर्ट की या उपधारा (2) के अधीन आवेदन की प्राप्ति पर रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी स्वामित्व के अंतरण को रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र में प्रविष्ट करा सकेगा।
(7) रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी, जो ऐसी कोई प्रविष्टि करता है, स्वामित्व के अंतरण की संसूचना अंतरक को, और यदि वह मूल रजिस्ट्रकर्ता प्राधिकारी नहीं है, तो मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को देगा।

Transfer of ownership-
(1) Where the ownership of any motor vehicle registered under this Chapter is transferred-
(a) the transferor shall-
(i) in the case of a vehicle registered within the same State, within fourteen days of the transfer, report the fact of transfer, in such form with such documents and in such manner, as may be prescribed by the Central Government to the registering authority within whose jurisdiction the transfer is to be effected and shall simultaneously send a copy of the said report to the transferee; and
(ii) in the case of a vehicle registered outside the State, within forty-five days of the transfer, forward to the registering authority referred to in sub-section (i)-
(A) the no objection certificate obtained under section 48; or
(B) in a case where no such certificate has been obtained-
(i) the receipt obtained under sub-section (2) of section 48; or
(II) the postal acknowledgement received by the transferee if he has sent an application in this behalf by registered post acknowledgement due to the registering authority referred to in section 48,
together with a declaration that he has not received any communication from such authority refusing to grant such certificate or requiring him to comply with any direction subject to which such certificate may be granted;
(b) the transferee shall, within thirty days of the transfer, report the transfer to the registering authority within whose jurisdiction he has the residence or place of business where the vehicle is normally kept as the case may be, and shall forward the certificate of registration to that registering authority together with the prescribed fee and a copy of the report received by him from the transferor in order that particulars of the transfer of ownership may be entered in the certificate of registration.
(2) Where–
(a) the person in whose name a motor vehicle stands registered dies, or
(b) a motor vehicle has been purchased or acquired at a public auction conducted by or on behalf of, Government,
the person succeeding to the possession of the vehicle or, as the case may be, who has purchased or acquired the motor vehicle shall make an application for the purpose of transferring the ownership of the vehicle in his name, to the registering authority in whose jurisdiction he has the residence or place of business where the vehicle is normally kept, as the case may be, in such manner, accompanied with such fee, and within such period as may be prescribed by the Central Government.
(3) If the transferor or the transferee fails to report to the registering authority the fact of transfer within the period specified in clause (a) or clause (b) of sub-section (1), as the case may be, or if the person who is required to make an application under sub-section (2) (hereafter in this section referred to as the other person) fails to make such application within the period prescribed, the registering authority may, having regard the circumstances of the case, require the transferor or the transferee, or the other person, as the case may be, to pay, in lieu of any action that may be taken against him under section 177 such amount not exceeding one hundred rupees as may be prescribed under sub-section (5):
Provided that action under section 177 shall be taken against the transferor or the transferee or the other person, as the case may be, where he fails to pay the said amount.
(4) Where a person has paid the amount under sub-section (3), no action shall be taken against him under section 177.
(5) For the purposes of sub-section (3), a State Government may prescribe different amounts having regard to the period of delay on the part of the transferor or the transferee in reporting the fact of transfer of ownership of the motor vehicle or of the other person in making the application under sub-section (2).
(6) On receipt of a report under sub-section (1), or an application under subsection (2), the registering authority may cause the transfer of ownership to be entered in the certificate of registration.
(7) A registering authority making any such entry shall communicate the transfer of ownership to the transferor and to the original registering authority, if it is not the original registering authority.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 50 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।