Home Blog Page 126

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 20 | न्यायालय की निरर्हित करने की शक्ति | MV Act, Section- 20 in hindi | Power of Court to disqualify.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 20 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 20, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 20 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -20 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन किसी अपराध के लिए या ऐसे अपराध के लिए, जिसके करने में मोटर यान का उपयोग किया गया था, दोषसिद्ध किया गया है तब वह न्यायालय, जिसने उसे दोषसिद्ध किया है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 20 के अनुसार

न्यायालय की निरर्हित करने की शक्ति-

(1) जब कोई व्यक्ति इस अधिनियम के अधीन किसी अपराध के लिए या ऐसे अपराध के लिए, जिसके करने में मोटर यान का उपयोग किया गया था, दोषसिद्ध किया गया है तब वह न्यायालय, जिसने उसे दोषसिद्ध किया है, इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन रहते हुए, विधि द्वारा प्राधिकृत कोई अन्य दंड अधिरोपित करने के अतिरिक्त उस व्यक्ति को, जो इस प्रकार दोषसिद्ध किया गया है, सभी वर्गों या वर्णन के यान, या किसी विशिष्ट वर्ग या वर्णन के ऐसे यानों को जो ऐसी अनुज्ञप्ति में विनिर्दिष्ट है, चलाने के लिए, कोई चालनअनुज्ञप्ति धारण करने के लिए उतनी अवधि के लिए जितनी न्यायालय विनिर्दिष्ट करे, निरर्ह घोषित कर सकेगा :
परन्तु धारा 183 के अधीन दंडनीय किसी अपराध की बाबत ऐसा कोई आदेश पहले या दूसरे अपराध के लिए नहीं दिया जाएगा ।
(2) जहां किसी व्यक्ति को धारा 132 की उपधारा (1) के खंड (ग), धारा 134 या धारा 185 के अधीन किसी अपराध के लिए दोषसिद्ध किया जाता है, वहां ऐसे किसी अपराध के लिए किसी व्यक्ति को दोषसिद्ध करने वाला न्यायालय उपधारा (1) के अधीन निरर्हता का आदेश करेगा और यदि अपराध धारा 132 की उपधारा (1) के खंड (ग) या धारा 134 के संबंध में है, तो ऐसी निरर्हता एक मास से अन्यून की अवधि के लिए होगी और यदि अपराध धारा 185 के संबंध में है तो ऐसी निरर्हता छह मास से अन्यून की अवधि के लिए होगी।
(3) न्यायालय, जब तक वह विशेष कारणों से, जिन्हें लेखबद्ध किया जाएगा, अन्यथा आदेश देना उचित न समझे, किसी ऐसे व्यक्ति को निरर्ह करने का आदेश देगा–
(क) जो धारा 184 के अधीन दंडनीय अपराध के लिए दोषसिद्ध किए जाने पर उस धारा के अधीन दंडनीय अपराध के लिए पुनः दोषसिद्ध किया गया है;
(ख) जो धारा 189 के अधीन दंडनीय अपराध के लिए दोषसिद्ध किया गया है; या
(ग) जो धारा 192 के अधीन दंडनीय अपराध के लिए दोषसिद्ध किया गया है :
परन्तु निरर्हता की अवधि खंड (क) में निर्दिष्ट दशा में पांच वर्ष से या खंड (ख) में निर्दिष्ट दशा में दो वर्ष से या खंड (ग) में निर्दिष्ट दशा में एक वर्ष से अधिक नहीं होगी।
(4) धारा 184 के अधीन दंडनीय अपराध के लिए दोषसिद्ध किए गए किसी व्यक्ति को निरह करने का आदेश देने वाला न्यायालय यह निदेश दे सकेगा कि चाहे ऐसे व्यक्ति ने धारा 9 की उपधारा (3) में यथानिर्दिष्ट चालन सक्षमता का परीक्षण पहले उत्तीर्ण कर लिया हो या न कर लिया हो, वह तब तक निरर्ह बना रहेगा जब तक वह निरर्हता का आदेश दिए जाने के पश्चात् वैसे परीक्षण में अनुज्ञापन प्राधिकारी के समाधानप्रद रूप में उत्तीर्ण नहीं हो जाता।
(5) वह न्यायालय, जिसको सामान्यतः उपधारा (1) में विनिर्दिष्ट प्रकार के अपराध के लिए हुई किसी दोषसिद्धि की अपील की जा सकेगी, उस उपधारा के अधीन किए गए निरर्हता के किसी आदेश को इस बात के होते हुए भी अपास्त कर सकेगा या उसमें परिवर्तन कर सकेगा कि उस दोषसिद्धि के विरुद्ध कोई अपील नहीं होगी जिसके परिणामस्वरूप निरर्हता का ऐसा आदेश किया गया था।

Power of Court to disqualify-
(1) Where a person is convicted of an offence under this Act or of an offence in the commission of which a motor vehicle was used, the Court by which such person is convicted may, subject to the provisions of this Act, in addition to imposing any other punishment authorised by law, declare the persons so convicted to be disqualified, for such period as the Court may specify, from holding any driving licence to drive all classes or description of vehicles, or any particular class or description of such vehicles, as are specified in such licence :
Provided that in respect of an offence punishable under section 183 no such order shall be made for the first or second offence.
(2) Where a person is convicted of an offence under clause (c) of sub-section (1) of section 132, section 134 or section 185, the Court convicting any person of any such offence shall order the disqualification under sub-section (1), and if the offence is relatable to clause (c) of sub-section (1) of section 132 or section 134, such disqualification shall be for a period of not less than one month, and if the offence is relatable to section 185, such disqualification shall be for a period of not less than six months.
(3) A Court shall, unless for special reasons to be recorded in writing it thinks fit to order otherwise, order the disqualification of a person —
(a) who having been convicted of an offence punishable under section 184 is again convicted of an offence punishable under that section,
(b) who is convicted of an offence punishable under section 189, or
(c) who is convicted of an offence punishable under section 192 :
Provided that the period of disqualification shall not exceed, in the case referred to in clause (a), five years, or, in the case referred to in clause (b), two years or, in the case referred to in clause (c), one year.
(4) A Court ordering the disqualification of a person convicted of an offence punishable under section 184 may direct that such person shall, whether he has previously passed the test of competence to drive as referred to in sub-section (3) of section 9 or not, remain disqualified until he has subsequent to the making of the order of disqualification passed that test to the satisfaction of the licensing authority.
(5) The Court to which an appeal would ordinarily lie from any conviction of an offence of the nature specified in sub-section (1) may set aside or vary any order of disqualification made under that sub-section notwithstanding that no appeal would lie against the conviction as a result of which such order of disqualification was made.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 20 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 19 | अनुज्ञापन प्राधिकारी की, चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने से निरहित करने या उसे प्रतिसंहृत करने की शक्ति | MV Act, Section- 19 in hindi | Power of licensing authority to disqualify from holding a driving licence or revoke such licence.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 19 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 19, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 19 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -19 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन अनुज्ञापन प्राधिकारी की, चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने से निरहित करने या उसे प्रतिसंहृत करने की शक्ति को परिभाषित किया गया है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 19 के अनुसार

अनुज्ञापन प्राधिकारी की, चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने से निरहित करने या उसे प्रतिसंहृत करने की शक्ति-

(1) यदि अनुपालन प्राधिकारी का, चालन-अनुज्ञप्ति के धारक को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् यह समाधान हो जाता है कि वह-
(क) आभ्यासिक अपराधी या आभ्यासिक शराबी है; या
(ख) स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (1985 का 61) के अर्थ के अंतर्गत किसी स्वापक औषधि या मनःप्रभावी पदार्थ का व्यसनी है; या
(ग) कोई संज्ञेय अपराध करने में मोटर यान का उपयोग कर रहा है या उपयोग कर चुका है; या
(घ) किसी मोटर यान के ड्राइवर के रूप में अपने पूर्वाचरण से यह दर्शित कर चुका है कि उसके यान चलाने से जनता को खतरा हो सकता है; या
(ङ) उसने कपट या दुर्व्यपदेशन द्वारा किसी विशिष्ट वर्ग या वर्णन के मोटर यान की चालन-अनुज्ञप्ति या चलाने की अनुज्ञप्ति अभिप्राप्त कर ली है; या
(च) कोई ऐसा कार्य कर चुका है जिससे जनता को न्यूसेंस या खतरा कारित होने की संभावना है, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा इस अधिनियम के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए विहित किया जाए; या
(छ) जो धारा 22 की उपधारा (3) के परन्तुक में निर्दिष्ट परीक्षणों में बैठने में असफल रहा है या उनको उत्तीर्ण नहीं कर सका है; या
(ज) अठारह वर्ष की आयु से कम का व्यक्ति होते हुए जिसे उस व्यक्ति की लिखित अनुमति से शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति या चालन-अनुज्ञप्ति दी गई है जो अनुज्ञप्ति के धारक की देख-भाल करता है और जो अब ऐसी देख-भाल में नहीं है,
तो वह अनुज्ञापन प्राधिकारी ऐसे कारणों से जो लेखबद्ध किए जाएंगे–
(i) उस व्यक्ति को अनुज्ञप्ति में विनिर्दिष्ट सभी या किन्हीं वर्गों या वर्णनों के यान चलाने की कोई चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने या अभिप्राप्त करने से, किसी विनिर्दिष्ट अवधि के लिए निरहित करने का आदेश दे सकेगा; या
(ii) ऐसी किसी अनुज्ञप्ति को प्रतिसंहृत कर सकेगा।
(1क) जहां धारा 206 की उपधारा (4) के अधीन अनुज्ञापन प्राधिकारी को कोई अनुज्ञप्ति अग्रेषित की गई है, अनुज्ञापन प्राधिकारी का चालन अनुज्ञप्ति के धारक को सुने जाने का अवसर प्रदान किए जाने के पश्चात् यदि समाधान हो जाता है तो वह या तो चालन अनुज्ञप्ति के धारक को निर्मुक्त कर देगा या वह विस्तृत कारणों को लेखबद्ध करते हुए ऐसे व्यक्ति को अनुज्ञप्ति में विनिर्दिष्ट सभी यानों या यानों के किसी वर्ग या विवरण के लिए कोई अनुज्ञप्ति धारण करने या अभिप्राप्त करने से निरहित करने का,–
(क) पहले अपराध के लिए तीन मास की अवधि के लिए निरहित करने का आदेश करेगा;
(ख) दूसरे या पश्चातवर्ती अपराध के लिए ऐसे व्यक्ति की चालन अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण करने का आदेश करेगा :
परंतु जहां इस धारा के अधीन किसी चालन अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण कर लिया गया है वहां ऐसी चालन अनुज्ञप्ति के धारक के नाम को पब्लिक डोमेन में ऐसी रीति में रखा जा सकेगा जैसा केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाए ।
(2) जहां उपधारा (1) या उपधारा (1क) के अधीन कोई आदेश किया जाता है वहां चालन-अनुज्ञप्ति का धारक, यदि चालन-अनुज्ञप्ति का पहले ही अभ्यर्पण नहीं कर दिया गया है तो अपनी चालन-अनुज्ञप्ति उस अनुज्ञापन प्राधिकारी को तुरन्त अभ्यर्पित कर देगा जिसने वह आदेश दिया है तथा अनुज्ञापन प्राधिकारी–
(क) उस चालन-अनुज्ञप्ति के इस अधिनियम के अधीन दी गई चालन-अनुज्ञप्ति होने पर उसे तब तक अपने पास रखे रहेगा जब तक निरर्हता समाप्त नहीं हो जाती या हटा नहीं दी जाती; या
(ख) उस चालन-अनुज्ञप्ति के इस अधिनियम के अधीन दी गई चालन-अनुज्ञप्ति न होने पर उस पर निरर्हता पृष्ठांकित करेगा और उसे उस अनुज्ञापन प्राधिकारी के पास भेज देगा जिसने वह दी थी; या
(ग) किसी अनुज्ञप्ति के प्रतिसंहृत किए जाने की दशा में, उस पर प्रतिसंहरण का पृष्ठांकन करेगा और यदि वह ऐसा प्राधिकारी नहीं है जिसने वह दी थी, तो वह प्रतिसंहरण के तथ्य की सूचना उस प्राधिकारी को देगा जिसने वह अनुज्ञप्ति दी थी :
परंतु चालन अनुज्ञप्ति को धारक को निरर्हता की अवधि की समाप्ति पर केवल तभी लौटाया जाएगा जब वह सफलतापूर्वक चालक पुनश्चर्या पाठ्यक्रम को पूरा करता है ।
(2क) अनुज्ञप्तिधारक, जिसकी अनुज्ञप्ति को निलंबित कर दिया गया है वह धारा 12 के अधीन अनुज्ञप्त और विनियमित स्कल या स्थापन से या किसी अन्य अभिकरण से, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाए, चालक पुनश्चर्या प्रशिक्षण पाठ्यक्रम करेगा।
(2ख) चालक पुनश्चर्या प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की प्रकृति पाठ्य विवरण और अवधि वह होगी, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए ।
(3) अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा उपधारा (1) [या उपधारा (1क)] के अधीन दिए गए आदेश से व्यथित कोई व्यक्ति उस आदेश की प्राप्ति के तीस दिन के भीतर विहित प्राधिकारी को अपील कर सकेगा और ऐसा अपील प्राधिकारी अनुज्ञापन प्राधिकारी को सूचना देगा तथा किसी भी पक्षकार द्वारा अपेक्षा किए जाने पर उसकी सुनवाई करेगा और ऐसा आदेश पारित कर सकेगा जो वह ठीक समझे और ऐसे किसी अपील प्राधिकारी द्वारा पारित किया गया आदेश अंतिम होगा।

Power of licensing authority to disqualify from holding a driving licence or revoke such licence-
(1) If a licensing authority is satisfied after giving the holder of a driving licence an opportunity of being heard, that he —
(a) is a habitual criminal or a habitual drunkard; or
(b) is a habitual addict to any narcotic drug or psychotropic substance within the meaning of the Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 (61 of 1985); or
(c) is using or has used a motor vehicle in the commission of a cognizable offence; or
(d) has by his previous conduct as driver of a motor vehicle shown that his driving is likely to be attended with danger to the public; or
(e) has obtained any driving licence or a licence to drive a particular class or description of motor vehicle by fraud or misrepresentation; or
(f) has committed any such act which is likely to cause nuisance or danger to the public, as may be prescribed by the Central Government, having regard to the objects of this Act; or
(g) has failed to submit to, or has not passed, the tests referred to in the proviso to sub-section (3) of section 22; or
(h) being a person under the age of eighteen years who has been granted a learner’s licence or a driving licence with the consent in writing of the person having the care of the holder of the licence and has ceased to be in such care,
it may, for reasons to be recorded in writing, make an order-
(i) disqualifying that person for a specified period for holding or obtaining any driving licence to drive all or any classes or descriptions of vehicles specified in the licence; or
(ii) revoke any such licence.
(1A) Where a licence has been forwarded to the licensing authority under sub-section (4) of section 206, the licensing authority, if satisfied after giving the holder of the driving licence an opportunity of being heard, may either discharge the holder of a driving licence or, it may for detailed reasons recorded in writing, make an order disqualifying such person from holding or obtaining any licence to drive all or any class or description of vehicles specified in the licence–
(a) for a first offence, for a period of three months;
(b) for a second or subsequent offence, with revocation of the driving licence of such person:
Provided that where a driving licence is revoked under this section, the name of the holder of such driving licence may be placed in the public domain in such manner as may be prescribed by the Central Government.
(2) Where an order under sub-section (1) [or sub-section (1A)] is made, the holder of a driving licence shall forthwith surrender his driving licence to the licensing authority making the order, if the driving licence has not already been surrendered, and the licensing authority shall—
(a) if the driving licence is a driving licence issued under this Act, keep it until the disqualification has expired or has been removed; or
(b) if it is not a driving licence issued under this Act, endorse the disqualification upon it and send it to the licensing authority by which it was issued; or
(c) in the case of revocation of any licence, endorse the revocation upon it and if it is not the authority which issued the same, intimate the fact of revocation to the authority which issued that licence :
[Provided that the driving licence shall be returned to the holder at the end of the period of disqualification only if he successfully completes the driver refresher training course.]
(2A) The licence holder whose licence has been suspended shall undergo the driver refresher training course from a school or establishment licenced and regulated under section 12 or such other agency, as may be notified by the Central Government.
(2B) The nature, syllabus and duration of the driver refresher training course shall be such as may be prescribed by the Central Government.
(3) Any person aggrieved by an order made by a licensing authority under sub-section (1) [or sub-section (1A)] may, within thirty days of the receipt of the order, appeal to the prescribed authority, and such appellate authority shall give notice to the licensing authority and hear either party if so required by that party and may pass such order as it thinks fit and an order passed by any such appellate authority shall be final.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 19 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 18 | केन्द्रीय सरकार के मोटर यानों को चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति | MV Act, Section- 18 in hindi | Driving licences to drive motor vehicles, belonging to the Central Government.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 18 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 18, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 18 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -18 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन ऐसा प्राधिकारी, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाए, ऐसे व्यक्तियों को, जिन्होंने अठारह वर्ष की आयु पूरी कर ली है, ऐसे मोटर यान चलाने के लिए जो केन्द्रीय सरकार की संपत्ति है या उस समय अनन्य रूप से उसके नियंत्रणाधीन है और देश की रक्षा से संबंधित सरकारी प्रयोजनों के लिए जिनका किसी वाणिज्यिक उद्यम से कोई संबंध नहीं है, उपयोग में लाए जाते हैं, भारत भर में विधिमान्य चालन अनुज्ञप्ति दे सकेगा।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 18 के अनुसार

केन्द्रीय सरकार के मोटर यानों को चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति-

(1) ऐसा प्राधिकारी, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाए, ऐसे व्यक्तियों को, जिन्होंने अठारह वर्ष की आयु पूरी कर ली है, ऐसे मोटर यान चलाने के लिए जो केन्द्रीय सरकार की संपत्ति है या उस समय अनन्य रूप से उसके नियंत्रणाधीन है और देश की रक्षा से संबंधित सरकारी प्रयोजनों के लिए जिनका किसी वाणिज्यिक उद्यम से कोई संबंध नहीं है, उपयोग में लाए जाते हैं, भारत भर में विधिमान्य चालनअनुज्ञप्ति दे सकेगा।
(2) इस धारा के अधीन दी गई चालन-अनुज्ञप्ति में उस वर्ग या वर्णन के यानों को, जिन्हें चलाने के लिए उसका धारक हकदार है और उस अवधि को जिसके लिए वह इस प्रकार हकदार है, विनिर्दिष्ट किया जाएगा।
(3) इस धारा के अधीन दी गई चालन-अनुज्ञप्ति से उसका धारक उस मोटर यान के सिवाय, जो उपधारा (1) में निर्दिष्ट है, कोई अन्य मोटर यान चलाने का हकदार नहीं होगा।
(4) इस धारा के अधीन कोई चालन-अनुज्ञप्ति देने वाला प्राधिकारी किसी राज्य सरकार के अनुरोध पर ऐसे व्यक्ति की बाबत, जिसे चालन-अनुज्ञप्ति दी गई है, ऐसी जानकारी देगा, जैसी वह सरकार किसी समय मांगे।

Driving licences to drive motor vehicles, belonging to the Central Government-
(1) Such authority as may be prescribed by the Central Government may issue driving licence valid throughout India to persons who have completed their eighteenth year to drive motor vehicles which are the property or for the time being under the exclusive control of the Central Government and are used for Government purposes relating to the defence of the country and unconnected with any commercial enterprise.
(2) A driving licence issued under this section shall specify the class or description of vehicle which the holder is entitled to drive and the period for which he is so entitled.
(3) A driving licence issued under this section shall not entitle the holder to drive any motor vehicle except a motor vehicle referred to in sub-section (1).
(4) The authority issuing any driving licence under this section shall, at the request of any State Government, furnish such information respecting any person to whom a driving licence is issued as that Government may at any time require.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 18 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 17 | चालन-अनुज्ञप्तियां देने से इंकार करने या उनके प्रतिसंहरण के आदेश तथा उनसे अपील | MV Act, Section- 17 in hindi | Orders refusing or revoking driving licences and appeals therefrom.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 17 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 17, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 17 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -17 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन जब अनुज्ञापन प्राधिकारी शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति देने या चालन-अनुज्ञप्ति देने से या उसका नवीकरण करने से इंकार करता है या उसका प्रतिसंहरण करता है या किसी चालन-अनुज्ञप्ति में किसी वर्ग के मोटर यान जोड़ने से इंकार करता है तब वह आदेश द्वारा लिखित रूप से ऐसा करेगा, जिसकी एक प्रति शिक्षार्थी को भी प्राप्त होगी, जिसके आधार पर शिक्षार्थी व्दारा अपील की जा सकेगी।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 17 के अनुसार

चालन-अनुज्ञप्तियां देने से इंकार करने या उनके प्रतिसंहरण के आदेश तथा उनसे अपील-

(1) जब अनुज्ञापन प्राधिकारी शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति देने या चालन-अनुज्ञप्ति देने से या उसका नवीकरण करने से इंकार करता है या उसका प्रतिसंहरण करता है या किसी चालन-अनुज्ञप्ति में किसी वर्ग के मोटर यान जोड़ने से इंकार करता है तब वह आदेश द्वारा ऐसा करेगा जिसकी संसूचना, यथास्थिति, आवेदक या धारक को दी जाएगी और उसमें ऐसे इंकार या प्रतिसंहरण के कारण लिखित रूप में दिए जाएंगे।
(2) उपधारा (1) के अधीन दिए गए आदेश से व्यथित कोई व्यक्ति अपने पर आदेश की तामील के तीस दिन के भीतर विहित प्राधिकारी को अपील कर सकेगा जो ऐसे व्यक्ति को और उस प्राधिकारी को, जिसने आदेश दिया है, सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् अपील का विनिश्चय करेगा और अपील प्राधिकारी का विनिश्चय उस प्राधिकारी पर आबद्धकर होगा जिसने आदेश दिया था।

Orders refusing or revoking driving licences and appeals therefrom-
(1) Where a licensing authority refuses to issue any learner’s licence or to issue or renew, or revokes, any driving licence, or refuses to add a class or description of motor vehicle to any driving licence, it shall do so by an order communicated to the applicant or the holder, as the case may be, giving the reasons in writing for such refusal or revocation.
(2) Any person aggrieved by an order made under sub-section (1) may, within thirty days of the service on him of the order, appeal to the prescribed authority which shall decide the appeal after giving such person and the authority which made the order an opportunity of being heard and the decision of the appellate authority shall be binding on the authority which made the order.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 17 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 16 | रोग या निःशक्तता के आधार पर चालन-अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण | MV Act, Section- 16 in hindi | Revocation of driving licence on grounds of disease or disability.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 16 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 16, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 16 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -16 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्ति रोग या निःशक्तता के आधार पर चालन-अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण किया जा सकेगा। यह धारा जो कोई प्राधिकारी के पास यह विश्वास है कि मोटर यान धारक किसी रोग या निःशक्तता के आधार पर मोटर यान चलाने के आयोग्य है, तो चालन-अनुज्ञप्ति नही दी जा सकती है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 16 के अनुसार

रोग या निःशक्तता के आधार पर चालन-अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण-

पूर्वगामी धाराओं में किसी बात के होते हए भी, यदि किसी अनुज्ञापन प्राधिकारी के पास यह विश्वास करने के समुचित आधार हैं कि किसी चालन-अनुज्ञप्ति का कोई धारक किसी रोग या निःशक्तता के आधार पर मोटर यान चलाने के अयोग्य है तो वह अनुज्ञापन प्राधिकारी किसी भी समय उस चालन-अनुज्ञप्ति को प्रतिसंहृत कर सकेगा या ऐसी चालन-अनुज्ञप्ति के धारक से उसे धारित करते रहने की शर्त के तौर पर यह अपेक्षा कर सकेगा कि वह उसी प्ररूप और उसी रीति में जो धारा 8 की उपधारा (3) में निर्दिष्ट है, एक नया चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करे; और जहां चालन-अनुज्ञप्ति को प्रतिसंहृत करने वाला प्राधिकारी वह प्राधिकारी नहीं है जिसने चालन-अनुज्ञप्ति दी थी तब वह चालन-अनुज्ञप्ति देने वाले प्राधिकारी को प्रतिसंहरण के तथ्य की सूचना देगा।

Revocation of driving licence on grounds of disease or disability-
Notwithstanding anything contained in the foregoing sections, any licensing authority may at any time revoke a driving licence or may require, as a condition of continuing to hold such driving licence, the holder thereof to produce a medical certificate in the same form and in the same manner as is referred to in sub believe that the holder of the driving licence is, by virtue of any disease or disability, unfit to drive a motor vehicle and where the authority revoking a driving licence is not the authority which issued the same, it shall intimate the fact of revocation to the authority which issued that licence.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 16 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 15 | चालन-अनुज्ञप्तियों का नवीकरण | MV Act, Section- 15 in hindi | Renewal of driving licences.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 15 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 15, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 15 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -15 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मोटर यान चालन अनुज्ञप्तियों का नवीकरण प्रक्रिया को परिभाषित किया गया है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 15 के अनुसार

चालन-अनुज्ञप्तियों का नवीकरण-

(1) कोई भी अनुज्ञापन प्राधिकारी उसे आवेदन किए जाने पर किसी चालन-अनुज्ञप्ति को, जो इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन दी गई हो, उसकी समाप्ति की तारीख से नवीकृत कर सकेगा:
परन्तु ऐसी दशा में, जिसमें कि चालन-अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए आवेदन उसकी समाप्ति की तारीख से या तो एक वर्ष पूर्व या उसकी समाप्ति की तारीख के पश्चात् एक वर्ष के भीतर किया गया है, चालन-अनुज्ञप्ति उसके नवीकरण की तारीख से नवीकृत की जाएगी:
परन्तु यह और कि जहां आवेदन, परिवहन यान चलाने की अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए है या जहां किसी अन्य दशा में आवेदक ने चालीस वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है वहां उसके साथ धारा 8 की उपधारा (3) में निर्दिष्ट प्ररूप और रीति में चिकित्सा प्रमाण-पत्र होगा और धारा 8 की उपधारा (4) के उपबंध, जहां तक हो सके, ऐसी प्रत्येक दशा के संबंध में उसी प्रकार लागू होंगे जिस प्रकार वे शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति के संबंध में लागू होते हैं।
(2) चालन-अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए आवेदन ऐसे प्रारूप में किया जाएगा और उसके साथ ऐसे दस्तावेज होंगे, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किए जाएं।
(3) जहां चालन-अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए आवेदन उस अनुज्ञप्ति की समाप्ति की तारीख से पूर्व या उसके पश्चात् अधिक से अधिक एक वर्ष के भीतर किया गया है वहां ऐसे नवीकरण के लिए देय फीस ऐसी होगी जो इस निमित्त केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए।
(4) जहां चालन-अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए आवेदन उस अनुज्ञप्ति की समाप्ति की तारीख से एक वर्ष के पश्चात् किया गया है वहां ऐसे नवीकरण के लिए देय फीस वह रकम होगी जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए :
परन्तु उपधारा (3) में निर्दिष्ट फीस, इस उपधारा के अधीन चालन-अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए किए गए आवेदन की बाबत अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा तभी स्वीकार की जा सकेगी
जब उसका यह समाधान हो जाता है कि आवेदक उपधारा (3) में विनिर्दिष्ट समय के भीतर उचित और पर्याप्त कारण से आवेदन नहीं कर पाया था :
परन्तु यह और कि यदि चालन अनुज्ञप्ति के प्रभावहीन होने से एक वर्ष के पश्चात् आवेदन किया गया है तो अनुज्ञापन प्राधिकारी चालन अनुज्ञप्ति को नवीकृत करने से इंकार करेगा, जब तक कि आवेदक उस प्राधिकारी के समाधानप्रद रूप में धारा 9 की उपधारा (3) में निर्दिष्ट चालन सक्षमता परीक्षण नहीं दे देता और उसमें उत्तीर्ण नहीं हो जाता।
(5) जहां नवीकरण के लिए आवेदन नामंजूर कर दिया गया है वहां संदत्त फीस उतनी सीमा तक और ऐसी रीति में, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए, वापस कर दी जाएगी।
(6) जब चालन-अनुज्ञप्ति का नवीकरण करने वाला प्राधिकारी वह प्राधिकारी नहीं है जिसने चालन-अनुज्ञप्ति दी थी, तब वह नवीकरण के तथ्य की सूचना उस प्राधिकारी को देगा जिसने चालनअनुज्ञप्ति दी थी।

Renewal of driving licences-
(1) Any licensing authority may, on application made to it, renew a driving licence issued under the provisions of this Act with effect from the date of its expiry:
Provided that in any case where the application for the renewal of a licence is made either one year prior to date of its expiry or within one year after the date of its expiry, the driving licence shall be renewed with effect from the date of its renewal:
Provided further that where the application is for the renewal of a licence to drive a transport vehicle or where in any other case the applicant has attained the age of forty years, the same shall be accompanied by a medical certificate in the same form and in the same manner as is referred to in sub-section (3) of section 8, and the provisions of sub-section (4) of section 8 shall, so far as may be, apply in relation to every such case as they apply in relation to a learner’s licence.
(2) An application for the renewal of a driving licence shall be made in such form and accompanied by such documents as may be prescribed by the Central Government.
(3) Where an application for the renewal of a driving licence is made previous to, or not more than one year after the date of its expiry, the fee payable for such renewal shall be such as may be prescribed by the Central Government in this behalf.
(4) Where an application for the renewal of a driving licence is made more than [one year) after the date of its expiry, the fee payable for such renewal shall be such amount as may be prescribed by the Central Government :
Provided that the fee referred to in sub-section (3) may be accepted by the licensing authority in respect of an application for the renewal of a driving licence made under this sub-section if it is satisfied that the applicant was prevented by good and sufficient cause from applying within the time specified in sub-section (3):
Provided further that if the application is made more than [one year after the driving licence has ceased to be effective, the licensing authority shall] refuse to renew the driving licence, unless the applicant undergoes and passes to its satisfaction the test of competence to drive referred to in sub-section (3) of section 9.
(5) Where the application for renewal has been rejected, the fee paid shall be refunded to such extent and in such manner as may be prescribed by the Central Government.
(6) Where the authority renewing the driving licence is not the authority which issued the driving licence it shall intimate the fact of renewal to the authority which issued the driving licence.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 15 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।