Home Blog Page 127

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 14 | मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों का चालू रहना | MV Act, Section- 14 in hindi | Currency of licences to drive motor vehicles.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 14 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 14, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 14 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -14 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्ति दिये जाने की तारीख से छह माह की अवधि तक प्रभावी रहेगी।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 14 के अनुसार

मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों का चालू रहना-

(1) इस अधिनियम के अधीन दी गई शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति, इस अधिनियम के अन्य उपबंधों के अधीन रहते हुए, अनुज्ञप्ति दिए जाने की तारीख से छह मास की अवधि तक प्रभावी रहेगी।
(2) इस अधिनियम के अधीन दी गई नवीकृत चालन-अनुज्ञप्ति–
(क) परिवहन यान को चलाने की अनुज्ञप्ति की दशा में, पांच वर्ष की अवधि तक प्रभावी रहेगी:
परन्तु खतरनाक या परिसंकटमय प्रकृति के माल को ले जाने वाले परिवहन यान को चलाने की अनुज्ञप्ति की दशा में, वह तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी और उसका नवीकरण ऐसी शर्तों के अधीन होगा जैसा केन्द्रीय सरकार विहित करे; और
(ख) किसी अन्य अनुज्ञप्ति की दशा में ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो केन्द्रीय सरकार विहित करे, यदि अनुज्ञप्ति अभिप्राप्त करने वाले व्यक्ति ने या तो मूल रूप में या उसके नवीकरण पर,–
(i) उसके जारी करने पर या उसके नवीकरण की तारीख को तीस वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है तो वह उस तारीख तक प्रभावी होगा जिस तक ऐसा व्यक्ति चालीस वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता है: या
(ii) उसके जारी करने पर या उसके नवीकरण की तारीख को तीस वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है किंतु पचास वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है तो वह ऐसे ना जारी करने या नवीकरण करने की तारीख से दस वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगा; या
(iii) उसके जारी करने पर या उसके नवीकरण की तारीख को पचास वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है किंतु पचपन वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है तो वह ऐसे जारी करने या नवीकरण करने की तारीख से उस तारीख तक प्रभावी होगा जिसको वह साठ वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता है; या
(iv) उसने, यथास्थिति, जारी करने पर या उसके नवीकरण की तारीख को पचपन वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है तो वह ऐसे जारी करने या नवीकरण करने की तारीख से पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगा।

Currency of licences to drive motor vehicles-
(1) A learner’s licence issued under this Act shall, subject to the other provisions of this Act, be effective for a period of six months from the date of issue of the licence.
(2) A driving licence issued or renewed under this Act shall —
(a) in the case of a licence to drive a transport vehicle, be effective for a period of five years :
Provided that in the case of licence to drive a transport vehicle carrying goods of dangerous or hazardous nature be effective for a period of three years and renewal thereof shall be subject to such conditions as the Central Government may prescribe; and
(b) in the case of any other licence, subject to such conditions as the Central Government may prescribe, if the person obtaining the licence, either originally or on renewal thereof,–
(i) has not attained the age of thirty years on the date of issue or, renewal thereof, be effective until the date on which such person attains the age of forty years; or
(ii) has attained the age of thirty years but has not attained the age of fifty years on the date of issue or, renewal thereof, be effective for a period of ten years from the date of such issue or renewal; or
(iii) has attained the age of fifty years but has not attained the age of fifty-five years on the date of issue or, renewal thereof, be effective until the date on which such person attains the age of sixty years; or
(iv) has attained the age of fifty-five years on the date of issue or as the case may be, renewal thereof, be effective for a period of five years from the date of such issue or renewal.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 14 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 13 | मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों के प्रभावी होने का विस्तार | MV Act, Section- 13 in hindi | Extent of effectiveness of licences to drive motor vehiclesrm and contents of licences to drive.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 13 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 13, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 13 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -13 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों के प्रभावी होने का विस्तार को परिभाषित किया गया है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 13 के अनुसार

मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों के प्रभावी होने का विस्तार-

इस अधिनियम के अधीन दी गई शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति या चालन-अनुज्ञप्ति संपूर्ण भारत में प्रभावी होगी ।

Extent of effectiveness of licences to drive motor vehicles-
A learner’s licence or a driving licence issued under this Act shall be effective throughout India.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 13 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 12 | मोटर यानों के चलाने की शिक्षा देने के लिए विद्यालयों या स्थापनों का अनुज्ञापन और विनियमन | MV Act, Section- 12 in hindi | Licensing and regulation of schools or establishments for imparting instruction in driving of motor vehicles.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 12 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 12, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 12 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -12 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मोटर यानों के चलाने की शिक्षा देने के लिए विद्यालयों या स्थापनों का अनुज्ञापन और विनियमन को परिभाषित किया गया है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 12 के अनुसार

मोटर यानों के चलाने की शिक्षा देने के लिए विद्यालयों या स्थापनों का अनुज्ञापन और विनियमन-

(1) केन्द्रीय सरकार, मोटर यानों के चलाने और उससे संबंधित विषयों में शिक्षा देने के लिए विद्यालयों या स्थापनों के (चाहे वे किसी भी नाम से ज्ञात हों) राज्य सरकारों द्वारा अनुज्ञापन और विनियमन के प्रयोजन के लिए नियम बना सकेगी।
(2) विशिष्टतः और पूर्वगामी शक्ति की व्यापकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, ऐसे नियमों में निम्नलिखित सभी या किन्हीं विषयों के लिए उपबंध किया जा सकेगा, अर्थात् :-
(क) ऐसे विद्यालयों या स्थापनों का अनुज्ञापन जिसके अन्तर्गत ऐसी अनुज्ञप्तियों का दिया जाना, नवीकरण और प्रतिसंहरण भी है;
(ख) ऐसे विद्यालयों या स्थापनों का पर्यवेक्षण;
(ग) आवेदन का प्ररूप और अनुज्ञप्ति का प्ररूप और वे विशिष्टियां, जो उसमें अन्तर्विष्ट होंगी;
(घ) वह फीस जो ऐसी अनुज्ञप्तियों के लिए आवेदन के साथ दी जाएगी;
(ङ) वे शर्ते जिनके अधीन रहते हुए ऐसी अनुज्ञप्तियां दी जा सकेंगी;
(च) ऐसी अनुज्ञप्तियों के दिए जाने या नवीकरण से इंकार किए जाने के आदेशों के विरुद्ध अपीलें और ऐसी अनुज्ञप्तियों का प्रतिसंहरण करने वाले आदेशों के विरुद्ध अपीलें;
(छ) वे शर्ते जिनके अधीन रहते हुए कोई व्यक्ति मोटर यानों के चलाने में शिक्षा देने के लिए किसी ऐसे विद्यालय या स्थापन की स्थापना और उसका अनुरक्षण कर सकेगा:
(ज) किसी मोटर यान के चालन में दक्षतापूर्ण शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम या पाठ्यक्रमों की प्रकृति पाठय विवरण और अवधि:
(झ) ऐसी शिक्षा देने के प्रयोजन के लिए अपेक्षित साधित्र और उपस्कर (जिनके अंतर्गत दोहरे नियंत्रण से युक्त मोटर यान उपस्कर भी है);
(ञ) ऐसे परिसरों की उपयुक्तता जिनमें ऐसे विद्यालयों या स्थापनों की स्थापना या अनुरक्षण किया जा सकेगा और वे सुविधाएं जो उनमें दी जाएंगी;
(ट) शैक्षिक और वृत्तिक दोनों अर्हताएं (जिनके अंतर्गत अनुभव भी हैं) जो मोटर यान चलाने की शिक्षा देने वाले व्यक्ति के पास होनी चाहिए;
(ठ) ऐसे विद्यालयों और स्थापनों का निरीक्षण (जिसके अंतर्गत उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाएं और ऐसी शिक्षा देने के लिए उनके द्वारा रखे गए साधित्र, उपस्कर और मोटर यान भी है);
(ड) ऐसे विद्यालयों या स्थापनों द्वारा अभिलेखों का रखा जाना;
(ढ) ऐसे विद्यालयों या स्थापनों का वित्तीय स्थायित्व;
(ण) चालन प्रमाण-पत्र, यदि कोई हो, जो ऐसे विद्यालयों या स्थापनों द्वारा दिए जाएंगे और वह प्ररूप जिसमें ऐसे चालन प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे और वे अपेक्षाएं जिनका ऐसे प्रमाण-पत्र देने के प्रयोजनों के लिए अनुपालन किया जाएगा;
(त) ऐसे अन्य विषय जो इस धारा के प्रयोजनों को कार्यान्वित करने के लिए आवश्यक हो ।
(3) जहां केन्द्रीय सरकार का समाधान हो जाता है कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है, वहां वह इस निमित्त बनाए गए नियमों द्वारा, साधारणतया या तो आत्यंतिक रूप से या ऐसी शर्तों के अधीन रहते हए जो नियमों में विनिर्दिष्ट की जाए, मोटर यान के चालन में या उससे संबंधित विषयों में शिक्षा देने वाले किसी वर्ग के विद्यालयों या स्थापनों को इस धारा के उपबंधों से छूट दे सकेगी।
(4) इस अधिनियम के प्रारंभ के ठीक पूर्व मोटर यानों के चालन या उससे संबंधित विषयों में शिक्षा देने वाला कोई विद्यालय या स्थापन, चाहे वह अनुज्ञप्ति के अधीन हो अथवा न हो, ऐसे प्रारंभ से एक मास की अवधि तक इस अधिनियम के अधीन दी जाने वाली अनुज्ञप्ति के बिना ऐसी शिक्षा देना चालू रख सकेगा और यदि उसने एक मास की उक्त अवधि के भीतर इस अधिनियम के अधीन ऐसी अनुज्ञप्ति के लिए कोई आवेदन किया है और ऐसा आवेदन विहित प्ररूप में है, उसमें विहित विशिष्टियां दी गई हैं और उसके साथ विहित फीस है, तो अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा ऐसे आवेदन के निपटाए जाने तक ऐसी शिक्षा देना चालू रख सकेगा।
(5) किसी अन्य उपबंध में अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी जहां किसी स्कूल या स्थापन को तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित निकाय द्वारा प्रत्यायन प्रदान किया गया है, कोई व्यक्ति, जिसने ऐसे स्कूल या स्थापन में सफलतापूर्वक कोई प्रशिक्षण माड्यूल पूरा कर लिया है, जिसके अंतर्गत कोई विशिष्ट किस्म का मोटर यान आता है, वह ऐसी किस्म के मोटर यान के लिए चालन अनुज्ञप्ति अभिप्राप्त करने के लिए पात्र होगा।
(6) उपधारा (5) में निर्दिष्ट प्रशिक्षण माड्यूल और धारा 9 की उपधारा (5) में निर्दिष्ट उपचारी चालक प्रशिक्षणचर्या का पाठ्यक्रम वह होगा, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाए और केन्द्रीय सरकार ऐसे स्कूलों या स्थापनों के विनियमन के लिए नियम बना सकेगी।

Licensing and regulation of schools or establishments for imparting instruction in driving of motor vehicles-
(1) The Central Government may make rules for the purpose of licensing and regulating, by the State Governments, schools or establishments (by whatever name called) for imparting instruction in driving of motor vehicles and matters connected therewith.
(2) In particular, and without prejudice to the generality of the foregoing power, such rules may provide for all or any of the following matters, namely :
(a) licensing of such schools or establishments including grant, renewal and revocation of such licences;
(b) supervision of such schools or establishments;
(c) the form of application and the form of licence and the particulars to be contained therein;
(d) fee to be paid with the application for such licences;
(e) conditions subject to which such licences may be granted;
(f) appeals against the orders of refusal to grant or renew such licences and appeals against the orders revoking such licences;
(g) conditions subject to which a person may establish and maintain any such school or establishment for imparting instruction in driving of motor vehicles;
(h) nature, syllabus and duration of course or courses for efficient instruction in driving any motor vehicle;
(i) apparatus and equipments (including motor vehicles fitted with dual control) required for the purpose of imparting such instruction;
(j) suitability of the premises at which such schools or establishments may be established or maintained and facilities to be provided therein;
(k) qualifications, both educational and professional (including experience), which a person imparting instruction in driving a motor vehicle shall possess;
(l) inspection of such schools and establishments (including the services · rendered by them and the apparatus, equipments and motor vehicles maintained by them for imparting such instruction);
(m) maintenance of records by such schools or establishments;
(n) financial stability of such schools or establishments;
(o) the driving certificates, if any, to be issued by such schools or establishments and the form in which such driving certificates shall be issued and the requirements to be complied with for the purposes of issuing such certificates;
(p) such other matters as may be necessary to carry out the purposes of this section.
(3) Where the Central Government is satisfied that it is necessary or expedient so to do, it may, by rules made in this behalf, exempt generally, either absolutely or subject to such conditions as may be specified in the rules, any class of schools or establishments imparting instruction in driving of motor vehicles or matters concerned therewith from the provisions of this section.
(4) A school or establishment imparting instruction in driving of motor vehicles or matters connected therewith immediately before the commencement of this Act, whether under a licence or not, may continue to impart such instruction without a licence issued under this Act for a period of one month from such commencement, and if it has made an application for such licence under this Act within the said period of one month and such application is in the prescribed form, contains the prescribed particulars and is accompanied by the prescribed fee, till the disposal of such application by the licensing authority.
(5) Notwithstanding anything contained in any other provision, where any school or establishment has been accredited by a body notified by the Central Government under any other law for the time being in force, any person who has successfully completed a training module at such school or establishment covering a particular type of motor vehicle shall be eligible to obtain a driving licence for such type of motor vehicle.
(6) The curriculum of the training module referred to in sub-section (5) and the remedial driver training course referred to in sub-section (5) of section 9 shall be such as may be prescribed by the Central Government and that Government may make rules for the regulation of such schools or establishments.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 12 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 11 | चालन-अनुज्ञप्ति में परिवर्धन | MV Act, Section- 11 in hindi | Additions to driving licence.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 11 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 11, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 11 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -11 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन मोटर यानों को चलाने की चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने वाला कोई व्यक्ति, जो किसी अन्य वर्ग या वर्णन के मोटर यानों को चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति को धारण या अभिप्राप्त करने के लिए तत्समय निरर्हित नहीं है, उस अनुज्ञप्ति में ऐसे अन्य वर्ग या वर्णन के मोटर यानों को जोड़ देने के लिए राज्य में किसी अनुज्ञापन प्राधिकारी को आवेदन कर सकेगा जिसमें वह निवास करता है या अपना कारबार चलाता है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 11 के अनुसार

चालन-अनुज्ञप्ति में परिवर्धन-

(1) किसी वर्ग या वर्णन के मोटर यानों को चलाने की चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने वाला कोई व्यक्ति, जो किसी अन्य वर्ग या वर्णन के मोटर यानों को चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति को धारण या अभिप्राप्त करने के लिए तत्समय निरर्हित नहीं है, उस अनुज्ञप्ति में ऐसे अन्य वर्ग या वर्णन के मोटर यानों को जोड़ देने के लिए राज्य में किसी अनुज्ञापन प्राधिकारी को आवेदन कर सकेगा जिसमें वह निवास करता है या अपना कारबार चलाता है, ऐसे प्ररूप में और ऐसे दस्तावेजों सहित तथा ऐसी फीस के साथ, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए।
(2) ऐसे नियमों के अधीन रहते हुए, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किए जाएं, धारा 9 के उपबंध इस धारा के अधीन आवेदन को उसी प्रकार लागू होंगे मानो उक्त आवेदन उस धारा के अधीन उस वर्ग या वर्णन के मोटर यान को चलाने की, जिसे आवेदक अपनी अनुज्ञप्ति में जुड़वाना चाहता है, अनुज्ञप्ति दिए जाने के लिए आवेदन है:
परंतु अनुज्ञापन प्राधिकारी, अनुज्ञप्ति जारी करने से पूर्व ऐसी रीति में, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए, आवेदक की पहचान को सत्यापित कर सकेगा।

Additions to driving licence-
(1) Any person holding a driving licence to drive any class or description of motor vehicles, who is not for the time being disqualified for holding or obtaining a driving licence to drive any other class or description of motor vehicles, may apply to [any licensing authority in the State] in which he resides or carries on his business in such form and accompanied by such documents and with such fees as may be prescribed by the Central Government for the addition of such other class or description of motor vehicles to the licence.
(2) Subject to such rules as may be prescribed by the Central Government, the provisions of section 9 shall apply to an application under this section as if the said application were for the grant of a licence under that section to drive the class or description of motor vehicles which the applicant desires to be added to his licence :
Provided that the licensing authority may, before issuing the license verify the identity of the applicant in such manner as may be prescribed by the Central Government.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 11 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 10 | चालन-अनुज्ञप्ति का प्ररूप और अंतर्वस्तु | MV Act, Section- 10 in hindi | Form and contents of licences to drive.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 10 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 10, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 10 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -10 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन प्रत्येक शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति और चालन-अनुज्ञप्ति का प्रारूप और अंतर्वस्तु की प्रक्रिया को परिभाषित किया गया है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 10 के अनुसार

चालन-अनुज्ञप्ति का प्ररूप और अंतर्वस्तु-

धारा 18 के अधीन दी गई चालन अनुज्ञप्ति के सिवाय प्रत्येक शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति और चालन-अनुज्ञप्ति ऐसे प्ररूप में होगी और उसमें ऐसी जानकारी अन्तर्विष्ट होगी, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए।
(2) यथास्थिति, शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति या चालन-अनुज्ञप्ति में यह भी अभिव्यक्त किया गया होगा कि धारक निम्नलिखित वर्गों में से एक या अधिक वर्ग का मोटर यान चलाने का हकदार है, अर्थात् :-
(क) बिना गियर वाली मोटर साइकिल;
(ख) गियर वाली मोटर साइकिल;
(ग) रूपांतरित यान;
(घ) हल्का मोटर यान;
(ङ) परिवहन यान;
(झ) रोड रोलर;
(ञ) किसी विनिर्दिष्ट प्रकार का मोटर यान ।

Form and contents of licences to drive-
(1) Every learner’s licence and driving licence, except a driving licence issued under section 18, shall be in such form and shall contain such information as may be prescribed by the Central Government.
(2) A learner’s licence or, as the case may be, driving licence shall also be expressed as entitling the holder to drive a motor vehicle of one or more of the following classes, namely :-
(a) motor cycle without gear;
(b) motor cycle with gear;
(c) adapted vehicle;
(d) light motor vehicle;
(e) transport vehicle;
(i) road-roller;
(j) motor vehicle of a specified description.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 10 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 9 | चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना | MV Act, Section- 9 in hindi | Grant of driving licence.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 9 के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 9, साथ ही इस धारा के अंतर्गत क्या परिभाषित किया गया है, यह सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 9 का विवरण

मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की धारा -9 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। इस अधिनियम के आधीन चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना की प्रक्रिया को परिभाषित किया गया है।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 9 के अनुसार

चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना-

(1) कोई व्यक्ति, जो उस समय चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने या अभिप्राप्त करने के लिए निरर्हित नहीं है, उसको चालन-अनुज्ञप्ति दिए जाने के लिए [राज्य में किसी अनुज्ञापन प्राधिकारी को आवेदन कर सकेगा-
(i) जिसमें वह व्यक्ति मामूली तौर पर निवास करता है या कारबार चलाता है; या
(ii) जिसमें धारा 12 में निर्दिष्ट वह विद्यालय या स्थापन स्थित है, जहां वह मोटर यान चलाना सीख रहा है या सीख चुका है।
(2) उपधारा (1) के अधीन प्रत्येक आवेदन ऐसे प्ररूप में होगा और उसके साथ ऐसी फीस और ऐसे दस्तावेज होंगे, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किए जाएं।
(3) यदि आवेदक ऐसे परीक्षण में उत्तीर्ण हो जाता है, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाए तो उसे चालन अनुज्ञप्ति दी जाएगी:
परन्तु ऐसा परीक्षण वहां आवश्यक नहीं होगा जहां आवेदक यह दर्शित करने के लिए सबूत प्रस्तुत कर देता है कि-
(क) (i) आवेदक के पास ऐसे वर्ग के यान को चलाने के लिए पहले भी अनुज्ञप्ति थी और उस अनुज्ञप्ति की समाप्ति की तारीख तथा ऐसे आवेदन की तारीख के बीच की अवधि पांच वर्ष से अधिक नहीं है, या
(ii) आवेदक के पास ऐसे वर्ग के यान को चलाने के लिए धारा 18 के अधीन दी गई चालन-अनुज्ञप्ति है या पहले भी थी, या
(iii) आवेदक के पास भारत के बाहर किसी देश के सक्षम प्राधिकारी द्वारा ऐसे वर्ग के यान को चलाने के लिए इस शर्त के अधीन दी गई चालन-अनुज्ञप्ति है कि आवेदक धारा 8 की उपधारा (3) के उपबंधों का पालन करता है,
(ख) आवेदक ऐसी किसी निःशक्तता से ग्रस्त नहीं है जिसने उसके द्वारा यान का चलाया जाना जनता के लिए खतरनाक हो सकता है, और अनुज्ञापन प्राधिकारी उस प्रयोजन के लिए आवेदक से उसी प्ररूप और उसी रीति से, जो धारा 8 की उपधारा (3) में निर्दिष्ट है, एक चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की अपेक्षा कर सकेगा:
परंतु यह और कि किसी रूपांतरित यान को चलाने के लिए किसी आवेदक को चालन अनुज्ञप्ति जारी की जा सकेगी यदि अनुज्ञापन प्राधिकारी का यह समाधान हो जाता है कि वह ऐसे मोटर यान को चलाने के लिए उपयुक्त है।
(4) जहां आवेदन किसी परिवहन यान को चलाने की अनुज्ञप्ति के लिए है, वहां किसी आवेदक को तब तक प्राधिकृत नहीं किया जाएगा जब तक कि उसके पास [***], धारा 12 में निर्दिष्ट किसी विद्यालय या स्थापन द्वारा दिया गया कोई चालन-प्रमाण-पत्र न हो।
(5) जहां आवेदक परीक्षण उत्तीर्ण नहीं करता है वहां उसे सात दिन की अवधि के पश्चात् परीक्षण पुनः देने की अनुज्ञा दी जा सकेगी:
परन्तु जहां आवेदक तीन बार परीक्षण देने के पश्चात् भी उसे उत्तीर्ण नहीं करता है तो वह ऐसे अन्तिम परीक्षण की तारीख से साठ दिन की अवधि की समाप्ति के पूर्व ऐसा परीक्षण पुनः देने के लिए अर्हित नहीं होगा और ऐसे आवेदक से धारा 12 के अधीन किसी स्कूल या स्थापन से उपचारात्मक चालन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करने की अपेक्षा होगी।
(6) चालन सक्षमता परीक्षण उस प्रकार के यान में किया जाएगा जिसका आवेदन में निर्देश है:
परन्तु किसी ऐसे व्यक्ति की बाबत जिसने गियर वाली मोटर साइकिल चलाने का परीक्षण उत्तीर्ण कर लिया है, यह समझा जाएगा कि उसने बिना गियर वाली मोटर साइकिल चलाने का परीक्षण भी उत्तीर्ण कर लिया है।
(7) जब समुचित अनुज्ञापन प्राधिकारी को उचित रूप से आवेदन कर दिया गया है और आवेदक ने अपनी चालन सक्षमता की बाबत ऐसे प्राधिकारी का समाधान कर दिया है तब अनुज्ञापन प्राधिकारी आवेदक को चालन-अनुज्ञप्ति देगा जब तक कि आवेदक चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने या अभिप्राप्त करने के लिए उस समय निरर्हित न हो:
परन्तु कोई अनुज्ञापन प्राधिकारी मोटर साइकिल या हल्का मोटर यान चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति इस बात के होते हुए भी कि वह समुचित अनुज्ञापन प्राधिकारी नहीं है उस दशा में दे सकेगा जिसमें उस अनुज्ञापन प्राधिकारी का समाधान हो जाता है कि इस बात का उचित और पर्याप्त कारण है कि आवेदक समुचित अनुज्ञापन प्राधिकारी को आवेदन करने में असमर्थ है:
परन्तु यह और कि अनुज्ञापन प्राधिकारी आवेदक को यदि उसके पास पहले कोई चालन-अनुज्ञप्ति थी तो नई चालन-अनुज्ञप्ति तब तक नहीं देगा जब तक कि उसका यह समाधान नहीं हो जाता है कि उसी पहली अनुज्ञप्ति की दूसरी प्रति प्राप्त करने में उसकी असमर्थता का उचित और पर्याप्त कारण है ।
(8) यदि अनुज्ञापन प्राधिकारी का, आवेदक को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात्, यह समाधान हो जाता है कि वह-
(क) आभ्यासिक अपराधी या आभ्यासिक शराबी है; या
(ख) स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (1985 का 61) के अर्थ के अन्तर्गत किसी स्वापक औषधि या मनःप्रभावी पदार्थ का व्यसनी है; या
(ग) ऐसा कोई व्यक्ति है जिसकी मोटर यान चलाने की अनुज्ञप्ति को पहले किसी समय प्रतिसंहृत कर दिया गया है,
तो वह, लेखबद्ध किए जाने वाले कारणों से, ऐसे किसी व्यक्ति को चालन-अनुज्ञप्ति देने से इंकार करने वाला आदेश कर सकेगा और इस उपधारा के अधीन अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा किए गए किसी आदेश से व्यथित कोई व्यक्ति, आदेश की प्राप्ति के तीस दिन के भीतर, विहित प्राधिकारी को अपील कर सकेगा।
(9) मोटर साइकिल चलाने के लिए इस अधिनियम के प्रारंभ के ठीक पूर्व प्रवृत्त कोई चालनअनुज्ञप्ति, ऐसे प्रारंभ के पश्चात्, गियर वाली या बिना गियर वाली किसी मोटर साइकिल के चलाने के लिए प्रभावी समझी जाएगी।
(10) इस धारा में अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, ई-गाड़ी या ई-रिक्शा को चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति ऐसी रीति से और ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए जारी की जाएगी जो विहित की जाए।

Grant of driving licence-
(1) Any person who is not for the time being disqualified for holding or obtaining a driving licence may apply to [any licensing authority in the State)-
(i) in which he ordinarily resides or carries on business, or
(ii) in which the school or establishment referred to in section 12 from where he is receiving or has received instruction in driving a motor vehicle is situated,
for the issue to him of a driving licence.
(2) Every application under sub-section (1) shall be in such form and shall be accompanied by such fee and such documents as may be prescribed by the Central Government.
(3) If the applicant passes such test as may be prescribed by the Central Government, he shall be issued the driving licence :
Provided that no such test shall be necessary where the applicant produces proof to show that-
(i) the applicant has previously held a driving licence to drive such class of vehicle and that the period between the date of expiry of that licence and the date of the application does not exceed five years, or
(ii) the applicant holds or has previously held a driving licence to drive such class of vehicle issued under section 18, or
(iii) the applicant holds a driving licence to drive such class of vehicle issued by a competent authority of any country outside India, subject to the condition that the applicant complies with the provisions of sub-section (3) of section 8, (b) the applicant is not suffering from any disability which is likely to cause the driving by him to be a source of danger to the public; and the licensing authority may, for that purpose, require the applicant to produce a medical certificate in the same form and in the same manner as is referred to in sub-section (3) of section 8,
[Provided further that a driving licence for driving an adapted vehicle may be issued to the applicant, if the licensing authority is satisfied that he is fit to drive such motor vehicle.]
(4) Where the application is for a licence to drive a transport vehicle, no such authorisation shall be granted to any applicant unless he possesses [***] a driving certificate issued by a school or establishment referred to in section 12.
(5) Where the applicant does not passes the test; he may be permitted to reappear for the test after a period of seven days :
rovided that where the applicant does not pass the test even after three appearances, he shall not be qualified to re-appear for such test before the expiry of a period of sixty days from the date of last such test and such applicant shall be required to complete a remedial driver training course from any school or establishment under section 12.
(6) The test of competence to drive shall be carried out in a vehicle of the type to which the application refers :
Provided that a person who passed a test in driving a motorcycle with gear shall be deemed also to have passed a test in driving a motor cycle without gear.
(7) When any application has been duly made to the appropriate licensing authority and the applicant has satisfied such authority of his competence to drive, the licensing authority shall issue the applicant a driving licence unless the applicant is for the time being disqualified for holding or obtaining a driving licence :
Provided that a licensing authority may issue a driving licence to drive a motor cycle or a light motor vehicle notwithstanding that it is not the appropriate licensing authority, if the licensing authority is satisfied that there is good and sufficient reason for the applicant’s inability to apply to the appropriate licensing authority :
Provided further that the licensing authority shall not issue a new driving licence to the applicant, if he had previously held a driving licence, unless it is satisfied that there is good and sufficient reason for his inability to obtain a duplicate copy of his former licence.
(8) If the licensing authority is satisfied, after giving the applicant an opportunity of being heard, that he —
(a) is a habitual criminal or a habitual drunkard; or
(b) is a habitual addict to any narcotic drug or psychotropic substance within the meaning of the Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 (61 of 1985); or
(c) is a person whose licence to drive any motor vehicle has, at any time earlier, been revoked, it may, for reasons to be recorded in writing, make an order refusing to issue a driving licence to such person and any person aggrieved by an order made by a licensing authority under this sub-section may, within thirty days of the receipt of the order, appeal to the prescribed authority.
(9) Any driving licence for driving a motor cycle in force immediately before the commencement of this Act shall, after such commencement, be deemed to be effective for driving a motor cycle with or without gear.
(10) Notwithstanding anything contained in this section, the driving licence to drive e-cart or e-rickshaw shall be issued in such manner and subject to such conditions, as may be prescribed.

हमारा प्रयास मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 9 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।