Home Blog Page 25

कंपनी अधिनियम की धारा 43| Companies Act Section 43

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-43 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 43 के अनुसार शेयरों द्वारा परिसीमित किसी कंपनी के प्रति निर्देश से “अधिमानी शेयर पूंजी” से कंपनी की निर्गमित शेयर पूंजी का वह भाग अभिप्रेत है जो निम्नलिखित के संबंध में कोई अधिमानी अधिकार रखता है या रखेगा, जिसे Companies Act Section-43 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 43 (Companies Act Section-43) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 43 Companies Act Section-43 के अनुसार शेयरों द्वारा परिसीमित किसी कंपनी के प्रति निर्देश से “अधिमानी शेयर पूंजी” से कंपनी की निर्गमित शेयर पूंजी का वह भाग अभिप्रेत है जो निम्नलिखित के संबंध में कोई अधिमानी अधिकार रखता है या रखेगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 43 (Companies Act Section-43 in Hindi)

शेयर पूंजी के प्रकार

शेयरों द्वारा परिसीमित किसी कंपनी की शेयर पूंजी दो प्रकार की होगी, अर्थात् :

(क) साधारण शेयर पूंजी,

(i) मतदान अधिकारों सहित; या

(ii) ऐसे नियमों के अनुसार जो विहित किए जाएं, लाभांश, मतदान के बारे में या अन्यथा विशेष अधिकारों सहित: और

परंतु इस अधिनियम की कोई बात ऐसे अधिमानी शेयर धारकों के अधिकारों पर प्रभाव नहीं डालेगी, जो इस अधिनियम के प्रारंभ से पूर्व परिसमापन की कार्यवाहियों में भाग लेने के लिए हकदार हैं।

स्पष्टीकरण-इस धारा के प्रयोजनों के लिए, –

(i) शेयरों द्वारा परिसीमित किसी कंपनी के प्रति निर्देश से, “साधारण शेयर पूंजी” से ऐसी सभी शेयर पूंजी अभिप्रेत है, जो अधिमानी शेयर पूंजी नहीं है;

(ii) शेयरों द्वारा परिसीमित किसी कंपनी के प्रति निर्देश से “अधिमानी शेयर पूंजी” से कंपनी की निर्गमित शेयर पूंजी का वह भाग अभिप्रेत है जो निम्नलिखित के संबंध में कोई अधिमानी अधिकार रखता है या रखेगा

(क) लाभांश का संदाय, चाहे नियत रकम के रूप में या किसी नियत दर पर परिकलित रकम के रूप में, जो या तो आय-कर से मुक्त या उसके अधीन हो; और

(ख) परिसमापन या पूंजी के प्रतिसंदाय की दशा में समादत्त या समादत्त समझी गई शेयर पूंजी की रकम का प्रतिसंदाय, चाहे कंपनी के ज्ञापन या अनुच्छेदों में किसी नियत प्रीमियम या किसी नियत मान पर प्रीमियम के संदाय का अधिमानी अधिकार हो या नहीं;

(iii) पूंजी को इस बात के होते हुए भी अधिमानी पूंजी समझा जाएगा कि वह निम्नलिखित किसी एक या दोनों अधिकारों के लिए. हकदार है, अर्थात् :

(क) खंड के उपखंड (क) में विनिर्दिष्ट रकमों के अधिमानी अधिकारों के अतिरिक्त लाभांश के संबंध में उसे पूर्वोक्त अधिमानी अधिकार के लिए गैर-हकदार पूंजी में भाग लेने का, चाहे पूर्णतः या सीमित सीमा तक,

अधिकार है; – (ख) खंड (ii) के उपखंड (ख) में विनिर्दिष्ट रकमों के परिसमापन पर ‘ प्रतिसंदाय के अधिमानी अधिकारों के अतिरिक्त, पूंजी के संबंध में उसे ऐसे किसी अधिशेष में, जो संपूर्ण पूंजी का प्रतिसंदाय करने के पश्चात् शेष बचे, उस अधिमानी अधिकार के लिए गैर-हकदार पूंजी में भाग लेने का, चाहे पूर्णतः या सीमित सीमा तक, अधिकार है।

Companies Act Section-43 (Company Act Section-43 in English)

Kinds of share capital

The share capital of a company limited by shares shall be of two kinds,  namely:— 

(a) equity share capital— 

(i) with voting rights; or 

(ii) with differential rights as to dividend, voting, or otherwise in accordance with such rules  as may be prescribed; and 

(b) preference share capital: 

Provided that nothing contained in this Act shall affect the rights of the preference shareholders who are entitled to participate in the proceeds of winding up before the commencement of this Act. 

Explanation.—For the purposes of this section,— 

(i) ‗‗equity share capital‘‘, with reference to any company limited by shares, means all share  capital which is not preference share capital; 

(ii) ‗‗preference share capital‘‘, with reference to any company limited by shares, means that part  of the issued share capital of the company which carries or would carry a preferential right with  respect to— 

(a) payment of dividends, either as a fixed amount or an amount calculated at a fixed rate,  which may either be free of or subject to income tax; and 

(b) repayment, in the case of a winding up or repayment of capital, of the amount of the share  capital paid up or deemed to have been paid up, whether or not, there is a preferential right to the  payment of any fixed premium or premium on any fixed scale, specified in the memorandum or  articles of the company; 

(iii) capital shall be deemed to be preference capital, notwithstanding that it is entitled to either or  both of the following rights, namely:—

(a) that in respect of dividends, in addition to the preferential rights to the amounts specified  in sub-clause (a) of clause (ii), it has a right to participate, whether fully or to a limited extent,  with capital not entitled to the preferential right aforesaid; 

(b) that in respect of capital, in addition to the preferential right to the repayment, on a  winding up, of the amounts specified in sub-clause (b) of clause (ii), it has a right to participate,  whether fully or to a limited extent, with capital not entitled to that preferential right in any  surplus which may remain after the entire capital has been repaid.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 43 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 42| Companies Act Section 42

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-42 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 42 के अनुसार यदि सूचीबद्ध या असूचीबद्ध कोई कंपनी, विहित संख्या से अधिक व्यक्तियों को प्रतिभूतियां आबंटित करने की प्रस्थापना करती है या अभिदाय आमंत्रित करती है या आबंटित करती है या आबंटित करने के लिए करार करती है, चाहे प्रतिभूतियों के लिए संदाय प्राप्त किया गया है या नहीं या चाहे कंपनी, भारत में या भारत के बाहर किसी मान्यताप्राप्त स्टॉक एक्सचेंज पर अपनी प्रतिभूतियां सूचीबद्ध करने का आशय रखती है या नहीं, जिसे Companies Act Section-42 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 42 (Companies Act Section-42) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 42 Companies Act Section-42 के अनुसार यदि सूचीबद्ध या असूचीबद्ध कोई कंपनी, विहित संख्या से अधिक व्यक्तियों को प्रतिभूतियां आबंटित करने की प्रस्थापना करती है या अभिदाय आमंत्रित करती है या आबंटित करती है या आबंटित करने के लिए करार करती है, चाहे प्रतिभूतियों के लिए संदाय प्राप्त किया गया है या नहीं या चाहे कंपनी, भारत में या भारत के बाहर किसी मान्यताप्राप्त स्टॉक एक्सचेंज पर अपनी प्रतिभूतियां सूचीबद्ध करने का आशय रखती है या नहीं।

कंपनी अधिनियम की धारा 42 (Companies Act Section-42 in Hindi)

प्राइवेट स्थापन पर प्रतिभीतियों के अभिदाय के लिए प्रस्थापना या आमंत्रण

(1) धारा 26 के उपबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, कोई कंपनी, इस धारा के उपबंधों के अधीन रहते हुए, प्राइवेट स्थापन पत्र को जारी करने के माध्यम से प्राइवेट स्थापन कर सकेगी।

(2) उपधारा (1) के अधीन रहते हुए, किसी वित्तीय वर्ष में प्रतिभूतियों की प्रस्थापना या प्रतिभूतियों के अभिदाय का आमंत्रण उतनी संख्या में, जो पचास से अधिक नहीं होगी या ऐसी उच्चतर संख्या में, जो विहित की जाए, व्यक्तियों को [अर्हित संस्थागत क्रेताओं और कंपनी के ऐसे कर्मचारियों को छोड़कर, जिनकों धारा 62 की उपधारा (1) के खंड (ख) के उपबंधों के अनुसार कर्मचारी स्टाक विकल्प की स्कीम के अधीन प्रतिभूतियों की प्रस्थापना की गई है), और ऐसी शर्तों पर (जिनके अंतर्गत प्राइवेट स्थापन का प्ररूप और रीति भी है), जो विहित की जाएं, किया जाएगा।

स्पष्टीकरण 1-यदि सूचीबद्ध या असूचीबद्ध कोई कंपनी, विहित संख्या से अधिक व्यक्तियों को प्रतिभूतियां आबंटित करने की प्रस्थापना करती है या अभिदाय आमंत्रित करती है या आबंटित करती है या आबंटित करने के लिए करार करती है, चाहे प्रतिभूतियों के लिए संदाय प्राप्त किया गया है या नहीं या चाहे कंपनी, भारत में या भारत के बाहर किसी मान्यताप्राप्त स्टॉक एक्सचेंज पर अपनी प्रतिभूतियां सूचीबद्ध करने का आशय रखती है या नहीं, तो उसको जनता के लिए प्रस्थापना समझा जाएगा और तद्नुसार, इस अध्याय के भाग 1 के उपबंधों द्वारा शासित होगी ।

स्पष्टीकरण 2- इस धारा के प्रयोजनों के लिए

(6) “अर्हित संस्थागत क्रेता” पद से समय-समय पर यथासंशोधित, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (पूंजी का निर्गम और अपेक्षा प्रकटन) विनियम, 2009 में यथापरिभाषित अर्हित संस्थागत क्रेता अभिप्रेत है।

(ii) “प्राइवेट स्थापन” से किसी कंपनी द्वारा व्यक्तियों के चयनित समूह को प्राइवेट स्थापन प्रस्थापना पत्र जारी करके प्रतिभूतियों की कोई प्रस्थापना या प्रतिभूतियों के अभिदाय का आमंत्रण (लोक प्रस्थापना के माध्यम से भिन्न) अभिप्रेत है और जो इस धारा में विनिर्दिष्ट शर्तों को पूरा करता है।

(3) इस धारा के अधीन कोई नई प्रस्थापना या आमंत्रण तब तक नहीं दिया जाएगा, जब तक पूर्व में की गई कोई प्रस्थापना या आमंत्रण की बाबत आबंटन पूर्ण नहीं किए गए हैं या उस प्रस्थापना या आमंत्रण को कंपनी द्वारा वापस ले लिया गया है या उसको परित्यक्त कर दिया गया है।

(4) इस धारा के उपबंधों के अनुपालन में किसी प्रस्थापना या आमंत्रण को लोक प्रस्थापना के रूप में माना जाएगा और इस अधिनियम तथा प्रतिभूति संविदा (विनियमन) अधिनियम, 1956 तथा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के सभी उपबंधों का अनुपालन किया जाना अपेक्षित होगा।

(5) इस धारा के अधीन प्रतिभूतियों के अभिदाय के लिए संदेय सभी धन का संदाय चेक या डिमांड ड्राफ्ट या अन्य बैंकिंग चैनलों द्वारा, न कि नकदी द्वारा किया जाएगा।

(6) इस धारा के अधीन कोई प्रस्थापना या आमंत्रण देने वाली कोई कंपनी, ऐसी प्रतिभूतियों के लिए आवेदन धन की प्राप्ति की तारीख से साठ दिन के भीतर अपनी प्रतिभूतियां आबंटित करेगी और यदि कंपनी, उस अवधि के भीतर प्रतिभूतियां आबंटित करने में समर्थ नहीं है तो वह साठ दिन पूरा होने की तारीख से पन्द्रह दिन के भीतर आवेदन धन का प्रतिदाय अभिदाताओं को करेगी और यदि कंपनी पूर्वोक्त अवधि के भीतर आवेदन धन राशि का प्रतिदाय करने में असफल रहती है तो वह साठ दिन की समाप्ति से बारह प्रतिशत वार्षिक की दर पर ब्याज सहित उस धन का प्रतिदाय करने के लिए दायी होगी:

परंतु इस धारा के अधीन आवेदन पर प्राप्त धनराशियों को किसी अनुसूचित बैंक में एक पृथक् बैंक खाते में रखा जाएगा और निम्नलिखित से भिन्न किसी अन्य प्रयोजन के लिए उपयोजित नहीं किया जाएगा,

(क) प्रतिभूतियों के आबंटन के संबंध में समायोजन के लिए; या

(ख) जहां कंपनी प्रतिभूतियों को आबंटित करने में असमर्थ है. वहां धन के प्रतिदाय के लिए।

(7) इस धारा के अंतर्गत आने वाली सभी प्रस्थापनाएं केवल ऐसे व्यक्तियों को ही की जाएंगी, जिनके नाम कंपनी द्वारा अभिदाय के लिए आमंत्रण से पूर्व अभिलिखित किए गए हैं और ऐसे व्यक्ति नाम से प्रस्थापना प्राप्त करेंगे और कंपनी द्वारा ऐसी प्रस्थापनाओं का एक पूर्ण अभिलेख, ऐसी रीति में, जो विहित की जाए, रखा जाएगा और ऐसी प्रस्थापना के बारे में पूर्ण सूचना, सुसंगत प्राइवेट प्रतिस्थापन के प्रस्थापना पत्र के परिचालन के तीस दिन की अवधि के भीतर रजिस्ट्रार के पास फाइल की जाएगी।

(8) इस धारा के अधीन प्रतिभूतियां प्रस्थापित करने वाली कोई कंपनी कोई लोक विज्ञापन जारी नहीं करेगी तथा ऐसी किसी प्रस्थापना के बारे में जन साधारण को सूचना देने के लिए किसी मीडिया, विपणन या संवितरण चैनलों या अधिकर्ताओं का उपयोग नहीं करेगी।

(७) जब कभी कोई कंपनी इस धारा के अधीन प्रतिभूतियों का कोई आबंटन करती है, तब वह सभी प्रतिभूति धारकों की उनके पूरे नाम, पते, आबंटित प्रतिभूतियों की संख्या और ऐसी सुसंगत जानकारी सहित, जो विहित की जाए, आबंटन की एक विवरणी ऐसी रीति में, जो विहित की जाए, रजिस्ट्रार के पास फाइल करेगी।

(10) यदि कोई कंपनी इस धारा के उल्लंघन में प्रस्थापना करती है या धन स्वीकार करती है तो कंपनी, इसके प्रवर्तक और निदेशक ऐसी शास्ति के दायी होंगे जो प्रस्थापना या आमंत्रण में अंतर्वलित रकम या दो करोड़ रुपए, जो अधिक है, हो सकेगा और कंपनी शास्ति अधिरोपित करने वाले आदेश के तीन दिनों की अवधि के भीतर अभिदाताओं को सभी धन प्रदाय करेगी।

Companies Act Section-42 (Company Act Section-42 in English)

Offer or invitation for subscription of securities on private placement

(1) Without prejudice to the provisions of section 26, a company may, subject to the provisions of this section, make private placement through issue of a private placement offer letter. 

(2) Subject to sub-section (1), the offer of securities or invitation to subscribe securities, shall be made to a such number of persons not exceeding fifty or such higher number as may be prescribed,  [excluding qualified institutional buyers and employees of the company being offered securities under a  scheme of employees stock option as per provisions of clause (b) of sub-section (1) of section 62], in a  financial year and on such conditions (including the form and manner of private placement) as may be prescribed. 

Explanation I.—If a company, listed or unlisted, makes an offer to allot or invites subscription, or allots, or enters into an agreement to allot, securities to more than the prescribed number of persons,  whether the payment for the securities has been received or not or whether the company intends to list its securities or not on any recognized stock exchange in or outside India, the same shall be deemed to be an offer to the public and shall accordingly be governed by the provisions of Part I of this Chapter. 

Explanation II.—For the purposes of this section, the expression— 

(i) “qualified institutional buyer‘‘ means the qualified institutional buyer as defined in the  Securities and Exchange Board of India (Issue of Capital and Disclosure Requirments) Regulations,  2009 as amended from time to time. 

(ii) “private placement” means any offer of securities or invitation to subscribe securities to a  select group of persons by a company (other than by way of public offer) through issue of a private placement offer letter and which satisfies the conditions specified in this section. 

(3) No fresh offer or invitation under this section shall be made unless the allotments with respect to any offer or invitation made earlier have been completed or that offer or invitation has been withdrawn or abandoned by the company. 

(4) Any offer or invitation not in compliance with the provisions of this section shall be treated as a  public offer and all provisions of this Act, the Securities Contracts (Regulation) Act, 1956 (42 of  1956), and the Securities and Exchange Board of India Act, 1992 (15 of 1992) shall be required to be complied with. 

(5) All monies payable towards subscription of securities under this section shall be paid through cheque or demand draft or other banking channels but not by cash. 

(6) A company making an offer or invitation under this section shall allot its securities within sixty days from the date of receipt of the application money for such securities and if the company is not able to allot the securities within that period, it shall repay the application money to the subscribers within fifteen days from the date of completion of sixty days and if the company fails to repay the application money within the aforesaid period, it shall be liable to repay that money with interest at the rate of twelve percent. per annum from the expiry of the sixtieth day:

Provided that monies received on application under this section shall be kept in a separate bank  account in a scheduled bank and shall not be utilized for any purpose other than— 

(a) for adjustment against allotment of securities; or 

(b) for the repayment of monies where the company is unable to allot securities. 

(7) All offers covered under this section shall be made only to such persons whose names are recorded by the company prior to the invitation to subscribe, and such persons shall receive the offer by name, and a complete record of such offers shall be kept by the company in such manner as may be prescribed and complete information about such offer shall be filed with the Registrar within a period of thirty days of circulation of relevant private placement offer letter. 

(8) No company offering securities under this section shall release any public advertisements or utilize any media, marketing or distribution channels or agents to inform the public at large about such an offer. 

(9) Whenever a company makes any allotment of securities under this section, it shall file with the  Registrar a return of allotment in such manner as may be prescribed, including the complete list of all security-holders, with their full names, addresses, number of securities allotted and such other relevant information as may be prescribed. 

(10) If a company makes an offer or accepts monies in contravention of this section, the company, its promoters, and directors shall be liable for a penalty which may extend to the amount involved in the offer or invitation or two crore rupees, whichever is higher, and the company shall also refund all monies to subscribers within a period of thirty days of the order imposing the penalty.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 42 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 41| Companies Act Section 41

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-41 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 41 के अनुसार कोई कंपनी, अपने साधारण अधिवेशन में विशेष संकल्प पारित करने के पश्चात्, किसी बाहरी देश में निक्षेपागार रसीदें, ऐसी रीति से और ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो विहित की जाएं, जारी कर सकेगी, जिसे Companies Act Section-41 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 41 (Companies Act Section-41) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 41 Companies Act Section-41 के अनुसार कोई कंपनी, अपने साधारण अधिवेशन में विशेष संकल्प पारित करने के पश्चात्, किसी बाहरी देश में निक्षेपागार रसीदें, ऐसी रीति से और ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो विहित की जाएं, जारी कर सकेगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 41 (Companies Act Section-41 in Hindi)

वैश्विक निक्षेपागार रसीद

कोई कंपनी, अपने साधारण अधिवेशन में विशेष संकल्प पारित करने के पश्चात्, किसी बाहरी देश में निक्षेपागार रसीदें, ऐसी रीति से और ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो विहित की जाएं, जारी कर सकेगी।

Companies Act Section-41 (Company Act Section-41 in English)

Global depository receipt

A company may, after passing a special resolution in its general meeting, issue depository receipts in any foreign country in such manner, and subject to such conditions, as may be prescribed.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 41 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 40| Companies Act Section 40

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-40 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 40 के अनुसार लोक प्रस्थापना करने वाली प्रत्येक कंपनी, ऐसी प्रस्थापना करने से पूर्व, एक या अधिक मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज या एक्सचेंजों को आवेदन करेगा और प्रतिभूतियों के संबंध में, उस स्टाक एक्सचेंज या स्टाक एक्सचेंजों में व्यौहार करने की अनुज्ञा अभिप्राप्त करेगा, जिसे Companies Act Section-40 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 40 (Companies Act Section-40) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 40 Companies Act Section-40 के अनुसार लोक प्रस्थापना करने वाली प्रत्येक कंपनी, ऐसी प्रस्थापना करने से पूर्व, एक या अधिक मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज या एक्सचेंजों को आवेदन करेगा और प्रतिभूतियों के संबंध में, उस स्टाक एक्सचेंज या स्टाक एक्सचेंजों में व्यौहार करने की अनुज्ञा अभिप्राप्त करेगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 40 (Companies Act Section-40 in Hindi)

प्रतिभूतियों के सम्बन्ध में स्टॉक एक्सचेंजों में व्योहार किया जाना

 (1) लोक प्रस्थापना करने वाली प्रत्येक कंपनी, ऐसी प्रस्थापना करने से पूर्व, एक या अधिक मान्यताप्राप्त स्टाक एक्सचेंज या एक्सचेंजों को आवेदन करेगा और प्रतिभूतियों के संबंध में, उस स्टाक एक्सचेंज या स्टाक एक्सचेंजों में व्यौहार करने की अनुज्ञा अभिप्राप्त करेगा।

(2) जहां प्रास्पेक्टस में यह कथन है कि कोई आवेदन उपधारा (1) के अधीन किया गया है वहां ऐसे प्रास्पेक्टस में स्टाक एक्सचेंज का/के नाम भी कथित होगा/होंगे जिनमें प्रतिभूतियों पर कार्यवाही की जाएगी।

(3) प्रतिभूतियों के अभिदाय के लिए जनता से आवेदन पर प्राप्त सभी धनराशियां किसी अनुसूचित बैंक में पृथक बैंक खाते में रखी जाएंगी और उनका उपयोग निम्नलिखित से भिन्न किसी प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा

(क) प्रतिभूतियों के आबंटन के विरुद्ध समायोजन के लिए, जहां प्रतिभूतियां, प्रास्पेक्टस में विनिर्दिष्ट स्टाक एक्सचेंज या स्टाक एक्सचेंजों में व्यौहार करने के लिए अनुज्ञात की गई हैं; या

(ख) प्रास्पेक्टस के अनुसरण में आवेदकों से प्राप्त धनों के प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा विनिर्दिष्ट समय के भीतर प्रतिदाय के लिए, जहां कंपनी किसी अन्य कारण से प्रतिभूतियां आबंटित करने में असमर्थ है।

(4) इस धारा की अपेक्षाओं में से किसी के अनुपालन का अभित्यजन करने के लिए प्रतिभूतियों के किसी आवेदक से अपेक्षा करने या उसे आबद्ध करने के लिए तात्पर्यित कोई शर्त शून्य होगी।

(5) यदि इस धारा के उपबंधों का अनुपालन करने में कोई व्यतिक्रम किया जाएगा तो, कंपनी ऐसे जुर्माने से, जो पांच लाख रुपए से कम का नहीं होगा, किंतु जो पचास लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी और कंपनी का प्रत्येक ऐसा अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, ऐसी अवधि के कारावास से, जो एक वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से, जो पचास हजार रुपए से कम का नहीं होगा, किंतु जो तीन लाख रुपए तक का हो सकेगा या दोनों से, दंडनीय होगा।

(6) कोई कंपनी, अपनी प्रतिभूतियों के अभिदाय के संबंध में किसी व्यक्ति को, ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो विहित की जाएं, कमीशन का संदाय कर सकेगी।

Companies Act Section-40 (Company Act Section-40 in English)

Securities to be dealt with in stock exchanges

(1) Every company making a public offer shall,  before making such an offer, make an application to one or more recognized stock exchanges or exchanges and obtain permission for the securities to be dealt with in such stock exchange or exchanges. 

(2) Where a prospectus states that an application under sub-section (1) has been made, such prospectus shall also state the name or names of the stock exchange in which the securities shall be dealt with. 

(3) All monies received on application from the public for subscription to the securities shall be kept  in a separate bank account in a scheduled bank and shall not be utilized for any purpose other than— 

(a) for adjustment against allotment of securities where the securities have been permitted to be  dealt with in the stock exchange or stock exchanges specified in the prospectus; or 

(b) for the repayment of monies within the time specified by the Securities and Exchange Board,  received from applicants in pursuance of the prospectus, where the company is for any other reason unable to allot securities. 

(4) Any condition purporting to require or bind any applicant for securities to waive compliance with any of the requirements of this section shall be void.

(5) If a default is made in complying with the provisions of this section, the company shall be punishable with a fine which shall not be less than five lakh rupees but which may extend to fifty lakh rupees and every officer of the company who is in default shall be punishable with imprisonment for a  term which may extend to one year or with fine which shall not be less than fifty thousand rupees but which may extend to three lakh rupees, or with both. 

(6) A company may pay commission to any person in connection with the subscription to its  securities subject to such conditions as may be prescribed.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 40 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 39| Companies Act Section 39

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-39 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 39 के अनुसार अभिदाय के लिए जनता को प्रस्थापित किसी कंपनी की किन्हीं प्रतिभूतियों का आबंटन तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक कि प्रास्पेक्टस में वर्णित रकम न्यूनतम रकम के रूप में अभिदत्त नहीं कर दी गई हो और आवेदन के संबंध में संदेय राशियों को कंपनी द्वारा, चेक अथवा अन्य लिखत द्वारा संदत्त और प्राप्त नहीं कर लिया गया हो, जिसे Companies Act Section-39 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 39 (Companies Act Section-39) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 39 Companies Act Section-39 के अनुसार अभिदाय के लिए जनता को प्रस्थापित किसी कंपनी की किन्हीं प्रतिभूतियों का आबंटन तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक कि प्रास्पेक्टस में वर्णित रकम न्यूनतम रकम के रूप में अभिदत्त नहीं कर दी गई हो और आवेदन के संबंध में संदेय राशियों को कंपनी द्वारा, चेक अथवा अन्य लिखत द्वारा संदत्त और प्राप्त नहीं कर लिया गया हो।

कंपनी अधिनियम की धारा 39 (Companies Act Section-39 in Hindi)

कंपनी द्वारा प्रतिभूतियों का आबंटन-

(1) अभिदाय के लिए जनता को प्रस्थापित किसी कंपनी की किन्हीं प्रतिभूतियों का आबंटन तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक कि प्रास्पेक्टस में वर्णित रकम न्यूनतम रकम के रूप में अभिदत्त नहीं कर दी गई हो और आवेदन के संबंध में संदेय राशियों को कंपनी द्वारा, चेक अथवा अन्य लिखत द्वारा संदत्त और प्राप्त नहीं कर लिया गया हो।

(2) प्रत्येक प्रतिभूति के संबंध में आवेदन पर संदेय रकम प्रतिभूति की अभिहित रकम के पांच प्रतिशत से या ऐसे अन्य प्रतिशत या रकम से, जो प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा इस निमित्त विनियम बनाकर विनिर्दिष्ट की जाए, अन्यून नहीं होगी।

(3) यदि वर्णित न्यूनतम रकम का अभिदाय नहीं किया गया है और आवेदन पर संदेय राशियां प्रास्पेक्टस जारी किए जाने की तारीख से तीस दिन की अवधि या ऐसी अन्य अवधि के भीतर, जो प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा विनिर्दिष्ट की जाए, प्राप्त नहीं की जाती हैं तो उपधारा (1) के अधीन प्राप्त रकम को ऐसे समय के भीतर और रीति से, जो विहित की जाए, वापस कर दिया जाएगा।

(4) जब कभी शेयर पूंजी वाली कोई कंपनी प्रतिभूतियों का कोई आबंटन करती है तो वह आबंटन की एक विवरणी, ऐसी रीति से, जो विहित की जाए, रजिस्ट्रार को फाइल करेगी।

(5) उपधारा (3) या उपधारा (4) के अधीन किसी व्यतिक्रम की दशा में, कंपनी और उसका ऐसा अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, प्रत्येक व्यतिक्रम के लिए ऐसे प्रत्येक दिन के लिए, एक हजार रुपए की, जिसके दौरान व्यतिक्रम जारी रहता है, या एक लाख रुपए की, इनमें से जो भी कम हो, शास्ति के लिए दायी होंगे।

Companies Act Section-39 (Company Act Section-39 in English)

Allotment of securities by company

(1) No allotment of any securities of a company offered to the public for subscription shall be made unless the amount stated in the prospectus as the minimum amount has been subscribed and the sums payable on application for the amount so stated have been paid to and received by the company by cheque or other instrument. 

(2) The amount payable on application on every security shall not be less than five percent. of the nominal amount of the security or such other percentage or amount, as may be specified by the Securities and Exchange Board by making regulations in this behalf. 

(3) If the stated minimum amount has not been subscribed and the sum payable on the application is not received within a period of thirty days from the date of issue of the prospectus, or such other period as may be specified by the Securities and Exchange Board, the amount received under sub-section (1) shall be returned within such time and manner as may be prescribed. 

(4) Whenever a company having a share capital makes any allotment of securitiesit shall file with the Registrar a return of allotment in such manner as may be prescribed. 

(5) In case of any default under sub-section (3) or sub-section (4), the company and its officer who is  in default shall be liable to a penalty, for each default, of one thousand rupees for each day during which  such default continues or one lakh rupees, whichever is less. 

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 39 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 38| Companies Act Section 38

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-38 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 38 के अनुसार किसी कंपनी को उसकी प्रतिभूतियों का अर्जन करने या उनके लिए अभिदाय करने के लिए कल्पित नाम से कोई आवेदन करेगा या करने का दुष्प्रेरण करेगा, जिसे Companies Act Section-38 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 38 (Companies Act Section-38) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 38 Companies Act Section-38 के अनुसार किसी कंपनी को उसकी प्रतिभूतियों का अर्जन करने या उनके लिए अभिदाय करने के लिए कल्पित नाम से कोई आवेदन करेगा या करने का दुष्प्रेरण करेगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 38 (Companies Act Section-38 in Hindi)

प्रतिभूतियों के अर्जन आदि के सम्बन्ध में प्रतिरूपण के लिए दंड-

(1) कोई व्यक्ति, जो

(क) किसी कंपनी को उसकी प्रतिभूतियों का अर्जन करने या उनके लिए अभिदाय करने के लिए कल्पित नाम से कोई आवेदन करेगा या करने का दुष्प्रेरण करेगा; या

(ख) किसी कंपनी को उसकी प्रतिभूतियों को अर्जित करने या उनके लिए अभिदाय करने के लिए विभिन्न नामों में या अपने नाम या उपनाम के विभिन्न समुच्चयों में बहु आवेदन करेगा या करने का दुष्प्रेरण करेगा; या ।

(ग) अन्यथा किसी कंपनी को प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से उसे या किसी अन्य व्यक्ति को किसी कल्पित नाम से प्रतिभूतियों का आबंटन करने या

उनके अंतरण को रजिस्टर करने के लिए उत्प्रेरित करेगा, वह धारा 447 के अधीन कार्रवाई के लिए भागी होगा।

(2) उपधारा (1) के उपबंध, कंपनी द्वारा जारी किए गए प्रत्येक प्रास्पेक्टस में और प्रतिभूतियों के लिए प्रत्येक आवेदन पत्र में, प्रमुख रूप से पुनः प्रस्तुत किए जाएंगे।

(3) जहां किसी व्यक्ति को इस धारा के अधीन दोषसिद्ध किया गया है वहां न्यायालय ऐसे व्यक्ति द्वारा लिए गए अभिलाभों को, यदि कोई हों, वापस करने और उसके कब्जे में की प्रतिभूतियों के अभिग्रहण और व्ययन का आदेश भी कर सकेगा।

(4) उपधारा (3) के अधीन प्रतिभूतियों को वापस करने और उनके व्ययन द्वारा प्राप्त रकम को विनिधानकर्ता शिक्षा और संरक्षण निधि में जमा किया जाएगा।

Companies Act Section-38 (Company Act Section-38 in English)

Punishment for personation for acquisition, etc., of securities

(1) Any person who-

(a) makes or abets making of an application in a fictitious name to a company for acquiring, or  subscribing for, its securities; or 

(b) makes or abets making of multiple applications to a company in different names or in  different combinations of his name or surname for acquiring or subscribing for its securities; or 

(c) otherwise induces directly or indirectly a company to allot, or register any transfer of,  securities to him, or to any other person in a fictitious name, 

shall be liable for action under section 447. 

(2) The provisions of sub-section (1) shall be prominently reproduced in every prospectus issued by a  company and in every form of application for securities. 

(3) Where a person has been convicted under this section, the Court may also order disgorgement of gain, if any, made by, and seizure and disposal of the securities in possession of, such person. 

(4) The amount received through disgorgement or disposal of securities under subsection (3) shall be  credited to the Investor Education and Protection Fund.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 38 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।