Home Blog Page 80

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 17 | Juvenile Justice Act Section 17

किशोर न्याय अधिनियम JJ Act (Juvenile Justice Act Section-17) in Hindi के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 17 के अनुसार, जहां बोर्ड का जांच करने पर यह समाधान हो जाता है कि उसके समक्ष लाए गए बालक ने कोई अपराध नहीं किया है। तो तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि में अंतर्विष्ट किसी तत्प्रतिकूल बात के होते हुए भी बोर्ड उस प्रभाव का आदेश पारित करेगा, जिसे JJ Act Section-17 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 17 (Juvenile Justice Act Section-17) का विवरण

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 17 JJ Act Section-17 के तहत किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) बोर्ड का जांच करने पर यह समाधान हो जाता है कि उसके समक्ष लाए गए बालक ने कोई अपराध नहीं किया है। तो तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि में अंतर्विष्ट किसी तत्प्रतिकूल बात के होते हुए भी बोर्ड उस प्रभाव का आदेश पारित करेगा। यदि बोर्ड को यह प्रतीत होता है कि उपधारा (1) में निर्दिष्ट बालक को देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता है तो वह बालक को समुचित निदेशों के साथ समिति को निर्दिष्ट कर सकेगा।

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 17 (JJ Act Section-17 in Hindi)

विधि का उल्लंघन न करते पाए गए बालक के बारे में आदेश

(1) जहां बोर्ड का जांच करने पर यह समाधान । जाता है कि उसके समक्ष लाए गए बालक ने कोई अपराध नहीं किया है। तो तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि में अंतर्विष्ट किसी तत्प्रतिकूल बात के होते हुए भी बोर्ड उस प्रभाव का आदेश पारित करेगा ।
(2) यदि बोर्ड को यह प्रतीत होता है कि उपधारा (1) में निर्दिष्ट बालक को देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता है तो वह बालक को समुचित निदेशों के साथ समिति को निर्दिष्ट कर सकेगा।

Juvenile Justice Act Section-17 (JJ Act Section-17 in English)

Orders regarding a child not found to be in conflict with law-

(1) Where a Board is satisfied on inquiry that the child brought before it has not committed any offence, then notwithstanding anything contrary contained in any other law for the time being in force, the Board shall pass order to that effect.
(2) In case it appears to the Board that the child referred to in sub-section (1) is in need of care and protection, it may refer the child to the Committee with appropriate directions.

हमारा प्रयास किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act Section) की धारा 17 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 16 | Juvenile Justice Act Section 16

किशोर न्याय अधिनियम JJ Act (Juvenile Justice Act Section-16) in Hindi के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 16 के अनुसार, लंबित मामलों के देख-रेख के लिये मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या मुख्य महानगर. मजिस्ट्रेट, को प्रत्येक तीन मास में एक बार किशोर न्याय बोर्ड व्दारा पुनर्विलोकन करने या अतिरिक्त बोर्ड का गठन करने सिफारिस किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त कई मामलो लंबित रहने की अवधि, लंबित रहने की प्रकृति और लंबित रहने का कारण इत्यादि जैसी समस्यओ पर हल करने, जिसे JJ Act Section-16 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 16 (Juvenile Justice Act Section-16) का विवरण

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 16 JJ Act Section-16 के तहत किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) लंबित मामलों के देख-रेख के लिये मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या मुख्य महानगर. मजिस्ट्रेट, को प्रत्येक तीन मास में एक बार जांच करने अथवा लंबित मामले रहने की अवधि, प्रकृति और कारण को देखते हुये, अतिरिक्त बोर्ड का भी गठन कर सकती है।

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 16 (JJ Act Section-16 in Hindi)

जांच के लंबित होने का पुनर्विलोकन

(1) मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या मुख्य महानगर. मजिस्ट्रेट, प्रत्येक तीन मास में एक बार बोर्ड के समक्ष लंबित मामलों का पुनर्विलोकन करेगा और बोर्ड को, अपनी बैठकों की आवृत्ति बढ़ाने का निर्देश देगा या अतिरिक्त बोर्डों का गठन करने की सिफारिश कर सकेगा ।
(2) बोर्ड के समक्ष लंबित मामलों की संख्या, ऐसे लंबित रहने की अवधि, लंबित रहने की प्रकृति और उसके कारणों का एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा प्रत्येक छह मास में पुनर्विलोकन किया जाएगा, जो राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष, जो उसका चेयरपर्सन होगा, गृह सचिव, राज्य में इस अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार सचिव और अध्यक्ष द्वारा नामनिर्दिष्ट स्वैच्छिक या गैर-सरकारी संगठन के एक प्रतिनिधि से मिलकर गठित होगी ।
(3) बोर्ड द्वारा, तिमाही आधार पर, ऐसे लंबित रहने की सूचना मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट और जिला मजिस्ट्रेट को भी ऐसे प्ररूप में, जो राज्य सरकार द्वारा विहित किया जाए, दी जाएगी ।
(4) जिला मजिस्ट्रेट, जब कभी अपेक्षित हो, किसी बालक के सर्वोतम हित में, सभी पणधारियों से, जिसके अंतर्गत बोर्ड और समिति भी है, कोई जानकारी मांग सकेगा ।

Juvenile Justice Act Section-16 (JJ Act Section-16 in English)

Review of pendency of inquiry

(1) The Chief Judicial Magistrate or the Chief Metropolitan Magistrate shall review the pendency of cases of the Board once in every three months, and shall direct the Board to increase the frequency of its sittings or may recommend the constitution of additional Boards.
(2) The number of cases pending before the Board, duration of such pendency, nature of pendency and reasons thereof shall be reviewed in every six months by a high level committee consisting of the Executive Chairperson of the State Legal Services Authority, who shall be the Chairperson, the Home Secretary, the Secretary responsible for the implementation of this Act in the State and a representative from a voluntary or non-governmental organisation to be nominated by the Chairperson.
(3) The information of such pendency shall also be furnished by the Board to the Chief Judicial Magistrate or the Chief Metropolitan Magistrate and the District Magistrate on quarterly basis in such form as may be prescribed by the State Government.
(4) The District Magistrate may, as and when required, in the best interest of a child, call for any information from all the stakeholders including the Board and the Committee.

हमारा प्रयास किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act Section) की धारा 16 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 15 | Juvenile Justice Act Section 15

किशोर न्याय अधिनियम JJ Act (Juvenile Justice Act Section-15) in Hindi के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 15 के अनुसार, किशोर न्याय बोर्ड व्दारा जघन्य अपराधों मे प्रारम्भिक निर्धारण करना जैसा कि बालक का व्यवहार, समझने की स्थिति और विचार कैसे है, इत्यादि की जांच अपने विशेषज्ञो व्दारा कराती है, जिसे JJ Act Section-15 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 15 (Juvenile Justice Act Section-15) का विवरण

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 15 JJ Act Section-15 के तहत किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ऐसे किसी बालक द्वारा किए गए जघन्य अपराध की दशा में, जिसने सोलह वर्ष की आयु पूरी कर ली है या जो सोलह वर्ष से अधिक आयु का है, बोर्ड, ऐसा अपराध करने के लिए उसकी मानसिक और शारीरिक क्षमता, अपराध के परिणामों को समझने की योग्यता के बारे में प्रारंभिक निर्धारण किया जाता है, इसके उपरान्त ही न्यायालय किसी बालक को दंड देने की स्थिति आंकी जाती है।

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 15 (JJ Act Section-15 in Hindi)

बोर्ड द्वारा जघन्य अपराधों में प्रारंभिक निर्धारण

( 1 ) किसी ऐसे बालक द्वारा किए गए जघन्य अपराध की दशा में, जिसने सोलह वर्ष की आयु पूरी कर ली है या जो सोलह वर्ष से अधिक आयु का है, बोर्ड, ऐसा अपराध करने के लिए उसकी मानसिक और शारीरिक क्षमता, अपराध के परिणामों को समझने की योग्यता और उन परिस्थितियों को, जिनमें उसने अपराध किया था, के बारे में प्रारंभिक निर्धारण करेगा और धारा 18 की उपधारा (3) के उपबंधों के अनुसार आदेश पारित कर सकेगा : 
परंतु ऐसे निर्धारण के लिए बोर्ड, अनुभवी मनोवैज्ञानिकों, मनोसामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य विशेषज्ञों की सहायता ले सकेगा ।
स्पष्टीकरण. – इस धारा के प्रयोजन के लिए, यह स्पष्टीकृत किया जाता है कि प्रारंभिक निर्धारण विचारण नहीं है, लेकिन ऐसे बालक के अभिकथित अपराध को कारित करने की क्षमता तथा परिणामों को समझने का निर्धारण करना है।
(2) जहां प्रारंभिक निर्धारण करने पर बोर्ड का यह समाधान हो जाता है कि मामले का निपटारा बोर्ड द्वारा किया जाना चाहिए तो बोर्ड, यथाशक्य, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का 2) के अधीन समन मामले के विचारण से संबंधित प्रक्रिया का अनुसरण करेगा :
परंतु बोर्ड द्वारा मामले का निपटारा किया जाने वाला आदेश, धारा 101 की उपधारा (2) के अधीन अपीलीय होगा :
परंतु यह और कि इस धारा के अधीन निर्धारण, धारा 14 के अधीन विनिर्दिष्ट अवधि के भीतर पूरा किया जाएगा ।

Juvenile Justice Act Section-15 (JJ Act Section-15 in English)

Preliminary assessment into heinous offences by Board-

(1) In case of a heinous offence alleged to have been committed by a child, who has completed or is above the age of sixteen years, the Board shall conduct a preliminary assessment with regard to his mental and physical capacity to commit such offence, ability to understand the consequences of the offence and the circumstances in which he allegedly committed the offence, and may pass an order in accordance with the provisions of sub-section (3) of section 18:
Provided that for such an assessment, the Board may take the assistance of experienced psychologists or psycho-social workers or other experts.
Explanation– For the purposes of this section, it is clarified that preliminary assessment is not a trial, but is to assess the capacity of such child to commit and understand the consequences of the alleged offence.
(2) Where the Board is satisfied on preliminary assessment that the matter should be disposed of by the Board, then the Board shall follow the procedure, as far as may be, for trial in summons case under the Code of Criminal Procedure, 1973 (2 of 1974):
Provided that the order of the Board to dispose of the matter shall be appealable under sub-section (2) of section 101:
Provided further that the assessment under this section shall be completed within the period specified in section 14.

हमारा प्रयास किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act Section) की धारा 15 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

जीएसटी मे रिवर्स चार्ज क्या होता है? रिवर्स चार्ज किन-किन खर्चो पर लागू होता है? | What is reverse charge in GST? On what expenses is reverse charge applicable (Hindi) ?

GST गुड्स एवंम् सर्विस टैक्स मे रिवर्स चार्ज (Reverse Charge in GST) एक तरह से वह अनरजिस्टर्ड सप्लायर से की गयी खरीद के रूप मे उस खर्चे को कहते है, जिसे किसी रजिस्टर्ड सप्लायर व्दारा अपने खर्चे/गुड्स के रूप मे किसी माल की खरीददारी की है। वैसे तो टैक्स वसूलने की जिम्मेदारी विक्रेता (Seller) की होती है, लेकिन किन्ही परिस्थितियों मे जहां विक्रेता (Seller) जीएसटी मे रजिस्टर्ड नही होता है, और किसी रजिस्टर्ड सप्लायर (Registered Supplier) ने उससे खरीददारी की है, तो टैक्स वसूलने और टैक्स RCM के रूप मे जमा करने की जिम्मेदारी भी उस रजिस्ट्रर्ड सप्लायर क्रेता (Purchaser) की होती है।

Important Highlight

रिवर्स चार्ज क्या है? (What is reverse charge?)

रिवर्स चार्ज एक तरह से टैक्स चोरी जैसी समस्या को रोकने के लिये लाया गया था, क्योकि जो कोई रजिस्टर्ड सप्लायर किसी अनरजिस्टर्ड सप्लायर से खर्चे एवंम् माल की खरीददारी करता है तो रजिस्टर्ड सप्लायर, उस खरीद पर नियमानुसार रिवर्स चार्ज के रूप मे टैक्स जमा करता है। इस तरह से रिवर्स चार्ज, जो कि रजिस्टर्ड सप्लायर की जिम्मेदारी होती है, जिसे वह खरीददार उस खरीद पर टैक्स जमा करता है और उस जमा टैक्स को आईटीसी (ITC) के रूप मे भी क्लेम करता है। यह प्रक्रिया पूर्ण करने से यह प्रमाणित हो जाता है कि खरीददार व्दारा किसी भी खरीद/खर्चे एवंम् भाड़े को छिपाया नही गया है और सभी ऐसे खर्चो पर जिन पर रिवर्स चार्ज (Reverse Charge) अदा किया गया है, जिसे ही आरसीएम RCM भी कहते है।

Reverse Charge (रिवर्स चार्ज) जहां टैक्स वसूलकर जमा करने की जिम्मेदारी खरीददार (Purchaser) की होती है। क्योकि समान्यतः अनरजिस्टर्ड सप्लायर टैक्स नही वसूल सकता है, इसलिये भी खरीददार/क्रेता (Purchaser) की जिम्मेदारी होती है।

रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (RCM) प्रणाली के तहत यदि कोई रजिस्टर्ड सप्लायर किसी अनरजिस्टर्ड सप्लायर से प्रतिदिन 5000 से अधिक मूल्य की खर्चे के रूप मे खरीद करता है तो उसे उस खरीद पर RCM अदा करना पड़ेगा, रिवर्स चार्ज जीएसटी विभाग मे जमा करने की जिम्मेदारी भी उस रजिस्टर्ड सप्लायर की होगी, जिसने वह खरीददारी की है। इसके साथ ही यदि कोई प्रति बिल भाड़ा 750 रूपये कम का होता है, तो रिवर्स चार्ज की जिम्मेदारी नही बनेगी।

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म जीएसटी प्रणाली 9(4) के तहत एक प्रावधान है जहां माल या सेवाओं पर कर भुगतान करने की जिम्मेदारी खरीददार/क्रेता (Purchaser) से अधिक विक्रेता (Seller) की होती है। सामान्य मामलों में अनरजिस्टर्ड विक्रेता होने जैसे स्थिति मे टैक्स वसूल कर जमा करने की जिम्मेदारी खरीददार/क्रेता की होती है हालांकि, रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत, खरीददार/क्रेता को विक्रेता (Seller) से जीएसटी टैक्स वसूलने एवंम् विभाग मे भुगतान करने की जिम्मेदारी होती है।

रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (Reverse Charge Mechanism) का उद्देश्य यह सुनिश्चित करता है कि ऐसे मामलों में कर भुगतान करने की जिम्मेदारी अगर विक्रेता (Seller) अपंजीकृत है, तो खरीददार/क्रेता (Purchaser) की है। यह कर चोरी करने जैसे मामलो को रोकने और कर आधार प्रणाली को बड़ा करने में मदद करता है।

Reverse Charge का एक उदाहरण (Example Reverse Charge Mechanism)

Reverse Charge Example उदाहरण के लिये रमेश ने अपनी दुकान के लिये 1 लाख रुपए का माल, महेश से खरीदा। जिस पर 18% की दर से GST कर देयता है, जोकि, 18 हजार रुपए आती है।

जीएसटी के सामान्य सिस्टम के अनुसार, इस सौदे पर रमेश, महेश से 1 लाख रुपए का माल खरीदते है जिस पर 18 हजार रुपए का जीएसटी टैक्स अलग से वसूल करेंगे। 18 हजार रूपये जीएसटी टैक्स के रूप मे रमेश अपनी जीएसटी रिर्टन मे जमा करगें।

लेकिन अगर, महेश जीएसटी में रजिस्टर्ड कारोबारी नहीं हैं, तो वे जीएसटी वसूलने और जमा नहीं कर सकते। ऐसे में इस सौदे पर जीएसटी चुकाने की जिम्मेदारी खरीदार यानी की रमेश की हो जाएगी। यानी कि रमेश स्वंय ही सीधे सरकार के पास 18 हजार रुपए जीएसटी जमा कर देंगे।

सरकार ने यह सिस्टम टैक्स चोरी जैसी समस्या को रोकने के लिए बनाया है, और साथ में जीएसटी का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य भी शामिल है। दरअसल, अगर कोई व्यक्ति या दुकानदार अगर जीएसटी में रजिस्टर्ड नहीं है तो उससे, सामान्य सिस्टम के हिसाब से जीएसटी वसूल पाना संभव नहीं होता। ऐसे में रिवर्स चार्ज का सिस्टम वो रास्ता होता है, जिससे सरकार ऐसे सौदों पर भी जीएसटी प्राप्त कर सकती है।  

किन-किन मामलो मे जीएसटी रिवर्स चार्ज प्रणाली लागू होता है? (In which cases GST reverse charge mechanism is applicable?)

माल और सेवा कर (जीएसटी) के तहत, रिवर्स चार्ज प्रणाली (Reverse Charge Mechanism) आमतौर पर निम्नलिखित मामलों में लागू होता है-

  • जीएसटी मे रिवर्स चार्ज (Reverse Charge) रजिस्टर्ड सप्लायर व्दारा किसी अनरजिस्टर्ड सप्लायर से खरीद पर लागू होता है।
  • ई-कॉमर्स कंपनी (ऑनलाइन स्टोर) जैसी कम्पनी मे गुड्स एवंम् सेवा उपलब्ध कराए जाने पर
  • CBIC की ओर से निर्धारित कुछ खास गुड्स एवंम् सेवाओं से संबंधित लेन-देन पर
  • जीएसटी मे रिवर्स चार्ज (Reverse Charge) कम्पोजीशन डीलर के लिये भी उसी दर से देय होगा।

किन किन खर्चो एवंम् सेवाओ पर रिवर्स चार्ज लागू होता है? (On which expenses and Services Reverse Charge is applicable?)

जीएसटी GST मे रिवर्स चार्ज (Reverse Charge Under GST) CBIC व्दारा निर्धारित खर्चो एवंम् सेवाओ (Reverse charge Supply or Reverse Charge Services) को रजिस्टर्ड सप्लायर व्दारा किसी अनरजिस्टर्ड सप्लायर से खरीददारी करता है, तो रिवर्स चार्ज का दायित्व खरीददार/क्रेता की होती है। वह खर्चे एवंम् खरीद Gst Reverse Charge List निम्नप्रकार है, जिन पर रिवर्स चार्ज का दायित्व बनता है अथवा नही बनता है-

गुड्स/खर्चे का नामरिवर्स चार्ज टैक्स दायित्व हां/नाटिप्पडी
काजू, छिले हुए या बिना छिलकेनहीN.A
बीड़ी का रैपर पत्ते (तेंदू)नहीN.A
तंबाकू के पत्तेनहीN.A
रेशम का धागानहीN.A
कच्चा कपासनहीN.A
प्रयुक्त वाहन, जब्त एवं जब्त
सामान, पुराना और इस्तेमाल किया सामान, कचरा और कबाड़
नहीसेन्ट्रल गवर्मेंट एवंम् स्टेट गवर्मेंट या स्थानीय प्राधिकारी से खरीदता है, तो रिवर्स चार्ज की देनदारी नही होगी।
लॉटरी सप्लाईनहीसेन्ट्रल गवर्मेंट एवंम् स्टेट गवर्मेंट या स्थानीय प्राधिकारी से खरीदता है, तो रिवर्स चार्ज की
देनदारी नही होगी।
GTA सेवाएं (Frieght)हांकोई भी पंजीकृत डीलर, कम्पनी
सोसाइटी, कार्पोरेट फर्म अगर सामने वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
एकाउन्टिंग (Accounting)हांकोई भी पंजीकृत डीलर अगर सामने
वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
लीगल सर्विसहांकोई भी पंजीकृत डीलर अगर सामने
वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
कन्वेंस (Conveyance)नहीN.A
डिप्रीसियेशन (Depreciation)नहीN.A
मजदूरी/कर्मचारी सैलरी
(Wages/Emp. Salary)
नहीN.A
शॉप रेंट (Rent)हांकोई भी पंजीकृत डीलर अगर सामने
वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
ऑडिट (Audit)हांकोई भी पंजीकृत डीलर अगर सामने
वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
विज्ञापन (Advertishment)हांकोई भी पंजीकृत डीलर अगर सामने
वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
स्टेशनरी और प्रिंटिंग
(Stationary and Printing)
हांकोई भी पंजीकृत डीलर अगर सामने
वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
कमिशन (Commission)हांकोई भी पंजीकृत डीलर अगर सामने
वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
रखरखाव और मरम्मत
(Re-paring and Maintinence)
हांकोई भी पंजीकृत डीलर अगर सामने
वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
कंप्यूटर और वाहन रखरखाव
(Computer Maintenance And Vehicle Re-paring)
हांकोई भी पंजीकृत डीलर अगर सामने
वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
बिजनस प्रमोशन और गिफ्ट का खर्च
(Business Promotion & Gift Exp.)
हांकोई भी पंजीकृत डीलर अगर सामने
वाला डीलर रजिस्टर्ड नही
बिजली (Electricity)नहीN.A
पेट्रोल/डीजल खर्च
(Petrol/Diesel Exp.)
नहीN.A
चुकाया गया ब्याज
(Pay Interest)
नहीN.A
सरकारी शुल्क (Govtt. Fees)नहीN.A

इसे भी पढ़े-

जीएसटी में डेबिट नोट एवं क्रेडिट नोट में क्या जानकारी देनी होती है। (What information has to be given in the debit note and credit note in GST.)

  • RCM किन परिस्थितियों मे लगता है?

    RCM वैसे तो यदि कोई रजिस्टर्ड सप्लायर अन्य किसी व्यक्ति से जो कि जीएसटी मे पंजीकृत नही है, उससे खरीददारी करता है, तो रिवर्स चार्ज की जिम्मेदारी उस रजिस्टर्ड सप्लायर की होगी, जिसने खरीददारी की है।

  • रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म का उद्देश्य क्या है?

    रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (Reverse Charge Mechanism) का उद्देश्य जीएसटी टैक्स की चोरी रोकने एवंम् टैक्स की बढोत्तरी करने का है वैसे यदि Seller सप्लायर पंजीकृत नही है, जबकि प्राप्तकर्ता पंजीकृत सप्लायर है तो उस माल पर टैक्स का भुगतान करने की जिम्मेदारी खरीददार/क्रेता (Purchaser) की है।

  • जीएसटी में रिवर्स चार्ज की गणना कैसे करे?

    वैसे तो जिस भी खर्चे एवंम् सेवाओं का लेते है या कराते है, तो हमे यह जानना जरूरी होगा कि इस खर्चे एवंम् सेवा मे जीएसटी टैक्स कितना है, उसी कर दर से रिवर्स चार्ज अदा किया जायेगा। यही प्रक्रिया कम्पोजिशन मामले मे भी लागू होती है।

  • रिवर्स चार्ज जीएसटी रिर्टन मे कहां लगाया जाता है?

    रिवर्स चार्ज जब हम अपनी जीएसटी रिर्टन जीएसटीआर-3B भरते है तो हम 3.1 टेबल के D कॉलम Inward Supplies (liable to reverse charge) मे खर्चे एवंम् सर्विस की वैल्यू जिस पर टैक्स अदा करना है एवंम् टैक्स यदि स्टेट के बाहर से खरीद की है तो IGST और यदि स्टेट के अंदर से ही खरीद की है तो CGST एवंम् SGST टैक्स अदा करना होगा। इसके साथ ही अदा किये गये टैक्स को ITC के रूप मे 4 टेबल के 3 कॉलम मे अदा किये गये रिवर्स चार्ज के रूप मे टैक्स को क्लेम कर सकते है।

  • रिवर्स चार्ज कौन अदा करता है?

    रिवर्स चार्ज जब कोई रजिस्टर्ड डीलर किसी अन्य अनरजिस्टर्ड डीलर से खरीद करता है, तो प्राप्तकर्ता की जिम्मेदारी होती है, कि उस रिवर्स चार्ज पर टैक्स अदा करे।

  • क्या एकाउटिंग खर्चे पर भी रिवर्स चार्ज की देन-दारी होती है?

    हां एकाउटिंग खर्चे पर भी RCM की देन-दारी बनती है।

  • क्या कमीशन सेवा पर भी रिवर्स चार्ज की देन-दारी होती है?

    हां कमीशन सेवा पर भी RCM की देन-दारी बनती है।

  • किन किन खर्चो एवंम् सेवाओ पर रिवर्स चार्ज की देन-दारी होती है?

    वैसे तो लेख मे समस्त खर्चो एवंम् सेवाये जिन पर रिवर्स चार्ज अदा करने या न करने की सूची बनायी गयी है मुख्यतः एकाउटिंग खर्चे, किराया, भाड़ा, विज्ञापन, प्रिटिंग एवंम् स्टेशनरी खर्चे, कमीशन देना, लीगल खर्चे इन सभी खर्चो एवंम् सेवा पर रिवर्स चार्ज का दायित्व बनता है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) क्या होती है? (What is First Information Report (FIR)?)

नमस्कार दोस्तो, आज हम प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) सम्बन्धी समस्त जानकारी आपके साथ साझा करने वाले है, साथ ही प्रथम सूचना रिपोर्ट/FIR किसे कहते है, प्रथम सूचना रिपोर्ट/FIR का हिन्दी भाषा मे क्या अर्थ है, और अंग्रेजी मे क्या फुलफार्म है, इसके अलावा एफआईआर/FIR किन-किन मामलों दर्ज करायी जाती है और एफआईआर/FIR दर्ज करने के बाद कैसे कार्यवाही की जाती है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) एक दस्तावेज है जो भारत सहित अन्य देशों में भी पुलिस द्वारा किसी शिकायत को लिखित रूप से दर्ज कराने को प्रथम सूचना रिपोर्ट/एफआईआर/प्राथमिकी FIR कहते है। FIR संज्ञेय अपराध और गैर-संज्ञेय अपराध दोनो पर दर्ज की जाती है। गम्भीर अपराधो मे पुलिस बिना वारंट के अपराधी व्यक्ति पर कार्यवाही कर सकती है प्राथमिकी पहला आधिकारिक दस्तावेज है जो अपराध के बारे में जानकारी दर्ज कराता है, और यह आपराधिक न्याय की प्रक्रिया को गति प्रदान करता है और पुलिस को साक्ष्य एकत्र करने और संदिग्धों की पहचान करने में मदद करता है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) क्या है? (What is FIR?)

प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) एक कानूनी दस्तावेज है। एफआईआर/FIR किसी शिकायत को लिखित रूप से दर्ज कराने को प्रथम सूचना रिपोर्ट/एफआईआर/प्राथमिकी/FIR कहते है। प्राथमिकी सूचना रिपोर्ट पहला आधिकारिक दस्तावेज है जो अपराध के बारे में जानकारी दर्ज कराता है, और यह आपराधिक न्याय की प्रक्रिया को गति प्रदान करता है और पुलिस को साक्ष्य एकत्र करने और संदिग्धों की पहचान करने में मदद करता है। इसके अलावा एफआईआर/FIR का हिन्दी अर्थ प्राथमिकी सूचना रिपोर्ट है और अंग्रेजी मे अर्थ First Information Report कहते है।

एफआईआर प्रथम सूचना रिपोर्ट क्या है?

प्राथमिकी/एफआईआर में अपराध की तारीख, समय और स्थान, पीड़ित और अभियुक्तों की पहचान, अपराध का विवरण और अन्य प्रासंगिक विवरण जैसी जानकारी भी शामिल होती है। प्राथमिकी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है क्योंकि यह अपराध की जांच के लिए आधार बनाता है, और यह निष्पक्ष जांच है यह सुनिश्चित करके अभियुक्तों के अधिकारों की रक्षा करने में भी मदद करता है।

प्राथमिकी सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच शुरू करती है और आरोपी को गिरफ्तार करने, साक्ष्य एकत्र करने और गवाहों के बयान दर्ज करने जैसी आवश्यक कार्रवाई की जाती है। मामले की सुनवाई के दौरान एफआईआर को अदालत में सबूत के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।

प्राथमिकी रिपोर्ट, एक कानूनी दस्तावेज है जो आम तौर पर उस पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज किया जाता है जहां अपराध को अंजाम दिया गया है। संज्ञेय अपराध गम्भीर अपराध की श्रेणी मे आते है जहां पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बाध्य होती है, और वे इसे दर्ज करने से इनकार नहीं कर सकते हैं। गम्भीर मामलों मे FIR दर्ज करने के पश्चात् पुलिस अपराधी व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेती है।

FIR कितने प्रकार की होती हैं? (How many types of FIR are there?)

एफआईआर/FIR संज्ञेय अपराध का अर्थ उन जघन्य अपराधों से है जैसे की हत्या, बलात्कार, लूट, दहेज प्रताड़ना आदि ऐसे अपराधों के संबंध में एफ आई आर FIR दर्ज होती है इसके अलावा गैर संज्ञेय अपराध उन अपराधो को कहते हैं जो कि जघन्य ना हो जैसेकी हल्की-फुल्की मारपीट, गाली गलौज आदि ऐसे अपराधों के संबंध में सामान्यतः एनसीआर NCR ही दर्ज की जाती है।

एफआईआर/FIR वैसे जघन्य अपराधों के मामलों मे दर्ज की जाती है और मामूली मामलो गैर-संज्ञेय मामलों मे एनसीआर NCR दर्ज की जाती है। हांलाकि अपराधों को दो श्रेणियों मे विभाजित किया गया है पहला गैर-संज्ञेय और दूसरा संज्ञेय। दोनो ही मामलो मे रिपोर्ट दर्ज की जाती है।

FIR कब दर्ज होती है? (When is FIR registered?)

जब कोई घटना किसी के साथ घटित होती है, तब पीड़िता व्यक्ति पुलिस स्टेशन जाकर अपने ऊपर हुये अत्याचार को एक लिखित रूप से दर्ज कराता है, शिकायत की एक प्रति पीड़िता को दी जाती है, जिसे ही FIR/एफआईआर कहते है, जिसके पश्चात् ही पुलिस अधिकारी पीड़िता व्यक्ति पर हुये अत्याचार पर जांच करके, यदि अपराधी व्यक्ति गिरफ्तार करने योग्य है, तो अपराधी व्यक्ति को गिरफ्तार करती है।

कभी कभी किसी मामले मे पीड़िता के साथ हुये अत्याचार के चलते पीड़िता पुलिस स्टेशन जाने मे असर्मथ होती है, तो पुलिस अधिकारी स्वंय जाकर या किसी अन्य व्यक्ति व्दारा सूचित किये जाने के उपरान्त भी पुलिस अधिकारी पीड़िता के साथ हुये अत्याचार को देखते हुये भी एफआईआर दर्ज कर सकता है। साथ ही यदि कोई व्यक्ति पीड़िता के साथ हुये अत्याचार को पुलिस अधिकारी के समक्ष गवाह के रूप मे हुये अत्याचार को उजागर करता है, तब भी पुलिस अधिकारी FIR/एफआईआर दर्ज करने के लिये सक्षम होगी।

FIR कौन लिखा सकता है? (Who can write FIR?)

किसी शिकायत को दर्ज कराने के लिये पीड़ता के परिवार के लोग, पड़ोसी, रिस्तेदार अथवा कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसे पीड़िता के साथ हुये अत्याचार के समबन्ध मे पूर्ण जानकारी है, तो वह अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन मे जाकर एफआईआऱ दर्ज करा सकता है।

प्राथमिकी सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्ति को पूर्ण जानकारियों का भान होना आवश्यक होता है, इसके अवावा पीड़िता पर होने वाले अत्याचार को पुलिस अधिकारी अपनी डायरी पर नोट करने के पश्चात् एक प्रति शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति को दे दी जाती है।

FIR रद्द कैसे होती है? (How is the FIR cancelled?)

किसी प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR) को निरस्त करने का अधिकार केवल उच्च न्यायालय को ही है, यदि उच्च न्यायालय को यह ज्ञात हो जाता है कि यह FIR पूर्णतयः असत्य है, केवल फंसाने के उद्देश्य से ही शिकायत दर्ज करायी गयी है। जिसके पश्चात् ही उच्च न्यायालय उस FIR को निरस्त कर अपराधी व्यक्ति को अवमुक्त करने का आदेश दे सकते है।

किसी मामले मे यदि किसी के विरूद्ध अगर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गयी हो, और वह व्यक्ति वास्तव मे उस दोष का दोषी नही है, किसी ने जान-बूझकर उसे फसांया है तो वह उच्च न्यायालय जाकर साक्ष्यो को प्रस्तुत करके अपने आपको बेगुनाह साबित करने के बाद ही FIR को निरस्त किया जा सकता है।

FIR दर्ज कराने के बाद कितने दिन मे चार्ज सीट दाखिल की जाती है? (After registration of FIR, in how many days charge sheet is filed?)

किसी मामले मे जब एफआईआर/FIR दर्ज होती है, तो पुलिस अधिकारी को अपनी एक रिपोर्ट लगानी होती है, जिसे आरोप पत्र/ चार्जशीट कहते है, आरोप पत्र मामले की जटिलता और साक्ष्यों के आधर पर पुलिस अधिकारी व्दारा एक रिपोर्ट बनायी जाती है, जिसे मजिस्ट्रेट के समक्ष दाखिल करना होता है। पुलिस अधिकारी आरोप पत्र 60 से 90 दिन के भीतर अपराध की जांच करके मजिस्ट्रेट के सामने चार्जशीट दाखिल करना होता है।

हमारा प्रयास FIR क्या है (What is FIR) एफआईआर/FIR सम्बन्धी सभी जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम क्या है? (What is Consumer Protection Act)

आज हम इस लेख के माध्यम से जानेगे कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (Consumer Protection Act) क्या है, साथ ही Consumer Complaints and disputes कहां और कैसे करे, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 (Consumer Protection Act 1986), इसके अलावा नये उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 (Consumer Protection Act 2019) क्या कहता है, और क्या बदलाव किये गये है। यह सभी जानकारी आज हम आपके साथ सांझा करने वाले है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (Consumer Protection Act) व्यवसायों एवंम् उपभोक्ताओं के मध्य बातचीत से उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए बनाया गया कानून है। यह कानून व्यवसायों के लिए दिशानिर्देश और नियम प्रदान करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे उपभोक्ताओं के साथ अपने व्यवहार में निष्पक्ष, पारदर्शी और ईमानदार हैं।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (CPA) विभिन्न उपभोक्ता अधिकारों को निर्धारित करता है, जैसे सुरक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, चुनने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार और निवारण का अधिकार। ये अधिकार सुनिश्चित करते हैं कि उपभोक्ता अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं से सुरक्षित हैं और उनके द्वारा खरीदे जाने वाले उत्पादों और सेवाओं के बारे में सूचित निर्णय लेने की क्षमता है।

उपभोक्ता शिकायतों और विवादों (Consumer Complaints and Disputes) को दूर करने के लिए उपभोक्ता अदालतों और उपभोक्ता आयोगों की स्थापना का भी प्रावधान करता है। यह अधिनियम उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायों के लिए दंड का प्रावधान भी बताता है और मुआवजे, धनवापसी, या वस्तुओं या सेवाओं के प्रतिस्थापन जैसे उपचार प्रदान करता है।

उपभोक्ता कौन है? (Who is the consumer?)

एक उपभोक्ता (Consumer) कोई भी व्यक्ति या संस्था है जो व्यक्तिगत या व्यावसायिक उपयोग के लिए सामान या सेवाएं खरीदता है। उपभोक्ता व्यक्ति, घर, व्यवसाय या अन्य संगठन हो सकते हैं जो भुगतान के बदले आपूर्तिकर्ता से उत्पाद या सेवाएँ प्राप्त करते हैं। किसी भी बाजार आधारित अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता की भूमिका आवश्यक है, क्योंकि वस्तुओं और सेवाओं की उनकी मांग उन उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति को संचालित करती है। इस प्रकार, उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों की रक्षा करना निष्पक्ष और कुशल बाजारों को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है जो खरीदारों और विक्रेताओं दोनों को लाभान्वित करते हैं।

उपभोक्ताओं का अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण योगदान हैं, क्योंकि वस्तुओं और सेवाओं की उनकी खरीदारी आर्थिक गतिविधि और ईंधन व्यवसाय के विकास को बढ़ावा देता है। खरीदारों के रूप में उनकी भूमिका उपभोक्ताओं के पास अपने क्रय निर्णयों और प्रतिक्रिया के माध्यम से बाजार के रुझान और व्यावसायिक नियमों को प्रभावित करने की शक्ति भी होती है। उपभोक्ता की प्राथमिकताएं और मांगें व्यवसायों को अपने उत्पादों और सेवाओं को नया करने और सुधारने के लिए प्रेरित कर सकती हैं, जबकि नकारात्मक प्रतिक्रिया उन्हें मुद्दों को हल करने और उनकी ग्राहक सेवा में सुधार करने के लिए प्रेरित कर सकती है।

उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 1986 का दूसरा नाम क्या है?

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 का दूसरा नाम COPRA है, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के लिए है। COPRA भारत में प्राथमिक कानून है जो उपभोक्ता संरक्षण को नियंत्रित करता है और उपभोक्ताओं को दोषपूर्ण वस्तुओं या कमी से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक तंत्र प्रदान करता है। अधिनियम उपभोक्ताओं के हितों की बेहतर सुरक्षा प्रदान करने और व्यवसायों को उनके कार्यों के लिए अधिक जवाबदेह और जिम्मेदार बनाने के लिए है। यह राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरों पर उपभोक्ता परिषदों की स्थापना करता है और उपभोक्ता विवाद निवारण मंचों की स्थापना का भी प्रावधान करता है ताकि उपभोक्ताओं को किसी दोषपूर्ण उत्पाद या सेवा के कारण हुए नुकसान या चोट के लिए मुआवजे की मांग की जा सके।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम क्या है? (What is Consumer Protection Act?)

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ताओं और व्यवसायों के बीच विवादों को हल करने के लिए त्रि-स्तरीय निवारण तंत्र प्रदान करता है। इनमें जिला उपभोक्ता फोरम, राज्य उपभोक्ता आयोग और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग शामिल हैं।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम ई-कॉमर्स लेनदेन पर भी लागू होता है। ई-कॉमर्स व्यवसायों को अपने उत्पादों और सेवाओं के बारे में स्पष्ट और सटीक जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता होती है, और उन्हें अपने उपभोक्ताओ एवंम् व्यवसायों के समान्य नियमों और मानकों का पालन करना चाहिए।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में उत्पाद दायित्व के प्रावधान हैं। व्यवसायों को उनके उत्पादों के कारण होने वाले किसी भी नुकसान या चोट के लिए उत्तरदायी ठहराया जा सकता है, भले ही उन्हें दोष के बारे में पता न हो। यह प्रावधान यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि व्यवसाय अपने उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता के लिए जवाबदेह हैं।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ता जागरूकता और शिक्षा के महत्व को बल देता है। व्यवसायों एवंम् उपभोक्ताओं के अपने अधिकार और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता होती है, और यह अधिनियम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों को बेहतर ढंग से समझने और शिकायतों के निवारण की तलाश में मदद करने के लिए उपभोक्ता समूहों और संगठनों के गठन को भी प्रोत्साहित करता है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायों के लिए दंड का प्रावधान करता है। इन दंडों में जुर्माना, कैद या व्यापार लाइसेंस रद्द करना शामिल हो सकता है। यह व्यवसायों को अनुचित व्यापार प्रथाओं में शामिल होने से रोकने में मदद करता है और उन्हें एक जिम्मेदार और नैतिक तरीके से संचालित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 क्या है? (What is Consumer Protection Act 1986?)

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 (Consumer Protection Act 1986) व्यवसायों एवंम् उपभोक्ताओं के मध्य एक बातचीत का माध्यम ही उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 कानून है। यह कानून उपभोक्ताओं के अधिकार जैसे मुआवजे, धनवापसी या वस्तुओं या सेवाओ सम्बन्धी उलंघन करने वाले व्यवसायों पर कड़ाई किया जा सके।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विभिन्न प्रकार की अनुचित व्यवसायिक गतिविधियां, जो निषिद्ध हैं, जैसे किसी उत्पाद के बारे में झूठे या भ्रामक दावे करना, दोषपूर्ण सामान या सेवाएं प्रदान करना या अत्यधिक कीमत वसूलना। इसके अलावा, अधिनियम उपभोक्ताओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरों पर उपभोक्ता संरक्षण परिषदों (Consumer protection councils) की स्थापना का प्रावधान करता है।

यदि किसी उपभोक्ता को किसी उत्पाद या सेवा के बारे में कोई शिकायत है, तो उपभोक्ता अदालत Consumer Complaints and Disputes या आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते है। इन निकायों के पास व्यवसायों को किसी भी नुकसान या क्षति के लिए व्यवसायों को क्षतिपूर्ति करने का आदेश देने की शक्ति है जो उन्हें व्यापार के कार्यों के परिणामस्वरूप हुई है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 क्या है? (What is Consumer Protection Act 2019?)

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 भारत में उपभोक्ता संरक्षण कानून का नवीनतम अध्याय है, जिसमे समय के साथ कठोर और कई बदलाव किये गये है। नए कानून का उद्देश्य नए प्रावधानों को शामिल करके भारत में मौजूदा उपभोक्ता संरक्षण ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाना है। उपभोक्ता उत्पाद सम्बन्धी नये अधिकारों को सुरक्षा को प्रदान करता है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 (Consumer Protection Act 2019) की एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि व्यवसायों के लिए सख्त दंड और जुर्माने की शुरूआत है जो निसिद्ध व्यापारिक प्रणाली में संलग्न हैं या यू कहे उपभोक्ताओं को घटिया सामान और सेवाएं प्रदान करते हैं। ऐसे व्यवसायों को कानून कारावास और रुपये तक के जुर्माने की अनुमति देता है। यह जुर्माना 1 करोड़ तक का भी हो सकता है।

भारत में ई-कॉमर्स लेनदेन को नियंत्रित करता है, विशेष रूप से उपभोक्ता संरक्षण के संबंध में धोखाधड़ी लेनदेन को रोकने और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए ई-कॉमर्स संस्थाओं के पंजीकरण और उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करते हुये सुरक्षा प्रदान करता है।

उपभोक्ताओं और व्यवसायों के मध्य किसी विवाद मे वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र प्रदान करने के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थता सेल स्थापित करता है। मध्यस्थता सेल का उद्देश्य उपभोक्ता अदालतों पर बोझ को कम करते हुए विवादों को जल्दी और सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाना है।

उत्पाद संरक्षण अधिनियम 2019 उत्पाद दायित्व की एक नई अवधारणा है, जो दोषपूर्ण उत्पादों या सेवाओं के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए निर्माताओं, विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं को उत्तरदायी है। व्यवसाय अपने उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए जवाबदेह हों।

Consumer Protection Act in Hindi

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की प्रमुख विशेषताएं (Salient Features of Consumer Protection Act, 2019)

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Central Consumer Protection Authority) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 जो भारत में उपभोक्ताओं के अधिकारों को बढ़ावा देने, उनकी रक्षा करने और उन्हें लागू करने के लिए जिम्मेदार होता है।
ई-कॉमर्स ऑनलाइन उपभोक्ताओं के लिए अधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत में ई-कॉमर्स लेनदेन को नियंत्रित करने के लिए नए प्रावधान लाता है।
सरलीकृत विवाद समाधान अधिनियम जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरों पर त्रि-स्तरीय विवाद समाधान तंत्र की शुरुआत करके और न्यायालय प्रणाली के बाहर विवादों को निपटाने के लिए मध्यस्थता प्रकोष्ठों की स्थापना करके उपभोक्ता विवाद समाधान प्रक्रिया को सरल बनाता है।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उत्पाद दायित्व की अवधारणा को प्रस्तुत करता है, जो दोषपूर्ण उत्पादों या सेवाओं के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए निर्माताओं, विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं को जिम्मेदार ठहराता है।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ता अधिकारों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से शिकायत दर्ज करने का अधिकार, दोषपूर्ण उत्पादों या सेवाओं के कारण होने वाले नुकसान के लिए मुआवजे की मांग करने का अधिकार, और अनुचित व्यापार तरीको और भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ सुरक्षा का अधिकार प्रदान करके बढ़ाता है।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम भ्रामक विज्ञापनों के लिए कठोर दंड का प्रावधान करता है, जिसमें 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना है। पहले अपराध के लिए 10 लाख, और रुपये तक। बाद के अपराधों के लिए 50 लाख और अधिक से अधिक 1 करोड़ हो सकता है।
अधिनियम निर्माता, विक्रेता और सेवा प्रदाताओं को अपने उत्पादों और सेवाओं के बारे में सटीक और स्पष्ट जानकारी प्रदान करने के लिए अनिवार्य बनाकर उपभोक्ता शिक्षा और जागरूकता की आवश्यकता पर बल देता है।

उपभोक्ता के अधिकार कौन कौन से है? (What are the rights of the consumer?)

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को अनुचित व्यापार तरीके से बचाने और यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि उन्हें संतोषजनक गुणवत्ता वाली वस्तुएं और सेवाएं प्राप्त हों। इसके अतिरिक्त, अधिनियम उपभोक्ताओं और उनके अधिकारों का प्रयोग करने में मदद करने के लिए उपभोक्ता संरक्षण परिषदों और उपभोक्ता विवाद निवारण मंचों की स्थापना का प्रावधान करता है।

  • उपभोक्ताओं को उन वस्तुओं और सेवाओं से सुरक्षा का अधिकार है जो उनके स्वास्थ्य या जीवन के लिए खतरनाक हैं।
  • उपभोक्ताओं को उनके द्वारा खरीदी जा रही वस्तुओं या सेवाओं की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता, शुद्धता, मानक और कीमत के बारे में सूचित करने का अधिकार है।
  • उपभोक्ताओं को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर विभिन्न प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं में से चुनने का अधिकार है।
  • उपभोक्ताओं को सुनवाई का अधिकार है और वे अपनी शिकायतों का निवारण चाहते हैं।
  • उपभोक्ताओं को अनुचित व्यापार तरीके, दोषपूर्ण वस्तुओं, या दोषपूर्ण सेवाओं के खिलाफ निवारण प्राप्त करने का अधिकार है।
  • उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में शिक्षा का अधिकार है।
  • उपभोक्ताओं को अपनी निजी जानकारी की निजता और सुरक्षा का अधिकार है।
  • उपभोक्ताओं को सतत विकास और पर्यावरण की सुरक्षा का अधिकार है।
  • उपभोक्ताओं को दोषपूर्ण उत्पाद या सेवा के कारण हुई किसी भी हानि या चोट के लिए मुआवजे का दावा करने का अधिकार है।

हमारा प्रयास उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (Consumer Protection Act) एवंम् उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम सम्बन्धी सभी जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।