Home Blog Page 24

कंपनी अधिनियम की धारा 49| Companies Act Section 49

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-49 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 49 के अनुसार जहां किसी वर्ग के शेयरों के संबंध में और शेयर पूंजी के लिए कोई मांग की जाती है, वहां ऐसी मांगें उस वर्ग के अधीन आने वाले सभी शेयरों के संबंध में एक समान आधार पर की जाएंगी, जिसे Companies Act Section-49 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 49 (Companies Act Section-49) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 49 Companies Act Section-49 के अनुसार जहां किसी वर्ग के शेयरों के संबंध में और शेयर पूंजी के लिए कोई मांग की जाती है, वहां ऐसी मांगें उस वर्ग के अधीन आने वाले सभी शेयरों के संबंध में एक समान आधार पर की जाएंगी।

कंपनी अधिनियम की धारा 49 (Companies Act Section-49 in Hindi)

समान वर्ग के शेयरों पर कॉल समान आधार पर की जाएगी

जहां किसी वर्ग के शेयरों के संबंध में और शेयर पूंजी के लिए कोई मांग की जाती है, वहां ऐसी मांगें उस वर्ग के अधीन आने वाले सभी शेयरों के संबंध में एक समान आधार पर की जाएंगी।

स्पष्टीकरण-इस धारा के प्रयोजनों के लिए, समान अभिहित मूल्य के शेयरों को, जिन पर विभिन्न रकमें समादत्त की गई हैं, एक ही वर्ग के अधीन आने वाला नहीं समझा जाएगा।

Companies Act Section-49 (Company Act Section-49 in English)

Calls on shares of same class to be made on uniform basis

Where any calls for further share  capital are made on the shares of a class, such calls shall be made on a uniform basis on all shares falling  under that class. 

Explanation.—For the purposes of this section, shares of the same nominal value on which different amounts have been paid up shall not be deemed to fall under the same class.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 49 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 48| Companies Act Section 48

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-48 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 48 के अनुसार जहां कंपनी की शेयर पूंजी शेयरों के विभिन्न वर्गों में विभाजित की जाती है, वहां किसी वर्ग के शेयरों से संलग्न अधिकारों में उस वर्ग के जारी शेयरों से तीन-चौथाई से अन्यून के धारकों की लिखित सहमति से या उस वर्ग के जारी शेयर धारकों के पृथक् अधिवेशन में पारित किसी विशेष संकल्प द्वारा, तभी फेरफार हो सकेगा, जिसे Companies Act Section-48 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 48 (Companies Act Section-48) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 48 Companies Act Section-48 के अनुसार जहां कंपनी की शेयर पूंजी शेयरों के विभिन्न वर्गों में विभाजित की जाती है, वहां किसी वर्ग के शेयरों से संलग्न अधिकारों में उस वर्ग के जारी शेयरों से तीन-चौथाई से अन्यून के धारकों की लिखित सहमति से या उस वर्ग के जारी शेयर धारकों के पृथक् अधिवेशन में पारित किसी विशेष संकल्प द्वारा, तभी फेरफार हो सकेगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 48 (Companies Act Section-48 in Hindi)

शेयर धारको के अधिकारों में फेरफार

(1) जहां कंपनी की शेयर पूंजी शेयरों के विभिन्न वर्गों में विभाजित की जाती है, वहां किसी वर्ग के शेयरों से संलग्न अधिकारों में उस वर्ग के जारी शेयरों से तीन-चौथाई से अन्यून के धारकों की लिखित सहमति से या उस वर्ग के जारी शेयर धारकों के पृथक् अधिवेशन में पारित किसी विशेष संकल्प द्वारा, तभी फेरफार हो सकेगा,

(क) यदि ऐसे फेरफार के संबंध में उपबंध, कंपनी के ज्ञापन या अनुच्छेद में अंतर्विष्ट है; या

(ख) ज्ञापन या अनुच्छेद में किसी ऐसे उपबंध के न होने की दशा में, यदि ऐसा फेरफार उस वर्ग के शेयरों के जारी किए जाने के निबंधनों द्वारा प्रतिषिद्ध नहीं है।

परंतु यदि शेयर धारकों के एक वर्ग द्वारा किया गया फेरफार शेयर धारकों के किसी अन्य वर्ग के अधिकारों को प्रभावित करता है तो शेयर धारकों के ऐसे अन्य वर्ग के तीन-चौथाई की सहमति भी प्राप्त की जाएगी और इस धारा के उपबंध ऐसे फेरफार को लागू होंगे।

(2) जहां किसी वर्ग के जारी शेयरों के दस प्रतिशत से अन्यून के धारक ऐसे फेरफार को सहमति नहीं देते हैं या फेरफार के लिए विशेष संकल्प के पक्ष में मत नहीं देते हैं तो वे फेरफार को रद्द किए जाने के लिए अधिकरण को आवेदन कर सकेंगे और जहां कोई ऐसा आवेदन किया जाता है वहां फेरफार का तब तक प्रभाव नहीं होगा, जब तक उसकी अधिकरण द्वारा पुष्टि न कर दी गई हो :

परंतु इस धारा के अधीन कोई आवेदन उस तारीख के. जिसको, यथास्थिति, सहमति दी गई थी या संकल्प पारित किया गया था, इक्कीस दिन के भीतर किया जाएगा और आवेदन करने के लिए हकदार शेयर धारकों की ओर से, उनकी एक या अधिक ऐसी संख्याओं से किया जा सकेगा, जो वे इस प्रयोजन के लिए लिखित में नियत करे।

(3) उपधारा (2) के अधीन किसी आवेदन पर अधिकरण का विनिश्चय शेयर धारकों पर आबद्धकर होगा।

(4) कंपनी, अधिकरण के आदेश की तारीख से तीस दिन के भीतर रजिस्ट्रार को, उसकी प्रति फाइल करेगी ।

(5) जहां इस धारा के उपबंधों के अनुपालन में कोई व्यतिक्रम किया जाता है वहां कंपनी ऐसे जुर्माने से, जो पच्चीस हजार रुपए से अन्यून का नहीं होगा, किंतु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी और कंपनी का ऐसा प्रत्येक अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, ऐसी अवधि के कारावास से, जो छह मास तक की हो सकेगी या जुर्माने से, जो पच्चीस हजार रुपए से अन्यून का नहीं होगा, किंतु जो पांच लाख रुपए तक का हो सकेगा या दोनों से, दंडनीय होगा।

Companies Act Section-48 (Company Act Section-48 in English)

Variations of shareholders‘ rights

(1) Where a share capital of the company is divided into  different classes of shares, the rights attached to the shares of any class may be varied with the consent in writing of the holders of not less than three-fourths of the issued shares of that class or by means of a  special resolution passed at a separate meeting of the holders of the issued shares of that class,— 

(a) if provision with respect to such variation is contained in the memorandum or articles of the  company; or 

(b) in the absence of any such provision in the memorandum or articles, if such variation is not  prohibited by the terms of issue of the shares of that class: 

Provided that if variation by one class of shareholders affects the rights of any other class of  shareholders, the consent of three-fourths of such other class of shareholders shall also be obtained and  the provisions of this section shall apply to such variation. 

(2) Where the holders of not less than ten percent. of the issued shares of a class did not consent to  such variation or vote in favor of the special resolution for the variation, they may apply to the Tribunal  to have the variation canceled, and where any such application is made, the variation shall not have effect  unless and until it is confirmed by the Tribunal: 

Provided that an application under this section shall be made within twenty-one days after the date on  which the consent was given or the resolution was passed, as the case may be, and may be made on behalf of the shareholders entitled to make the application by such one or more of their number as they may appoint in writing for the purpose. 

(3) The decision of the Tribunal on any application under sub-section (2) shall be binding on the shareholders. 

(4) The company shall, within thirty days of the date of the order of the Tribunal, file a copy thereof with the Registrar. 

(5) Where any default is made in complying with the provisions of this section, the company shall be punishable with a fine which shall not be less than twenty-five thousand rupees but which may extend to five lakh rupees and every officer of the company who is in default shall be punishable with imprisonment for a term which may extend to six months or with fine which shall not be less than twenty-five thousand rupees but which may extend to five lakh rupees, or with both.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 48 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 47| Companies Act Section 47

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-47 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 47 के अनुसार शेयरों द्वारा परिसीमित किसी कंपनी के प्रत्येक सदस्य को, जो उसमें कोई अधिमानी शेयर पूंजी धारित करता है, ऐसी पूंजी के संबंध में केवल कंपनी के समक्ष रखे गए ऐसे संकल्पों पर ही मतदान का अधिकार होगा, जिसे Companies Act Section-47 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 47 (Companies Act Section-47) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 47 Companies Act Section-47 के अनुसार शेयरों द्वारा परिसीमित किसी कंपनी के प्रत्येक सदस्य को, जो उसमें कोई अधिमानी शेयर पूंजी धारित करता है, ऐसी पूंजी के संबंध में केवल कंपनी के समक्ष रखे गए ऐसे संकल्पों पर ही मतदान का अधिकार होगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 47 (Companies Act Section-47 in Hindi)

मतदान अधिकार

(1) धारा 43 और धारा 50 की उपधारा (2) के उपबंधों के अधीन रहते हए,-

(क) शेयरों द्वारा परिसीमित किसी कंपनी के प्रत्येक सदस्य को, जो उसमें साधारण शेयर पूंजी धारित किए हुए हैं, कंपनी के समक्ष रखे गए प्रत्येक संकल्प पर मत देने का अधिकार होगा; और –

(ख) मतदान में उसका मताधिकार कंपनी की समादत्त साधारण शेयर पूंजी में उसके शेयर के अनुपात में होगा।

(2) शेयरों द्वारा परिसीमित किसी कंपनी के प्रत्येक सदस्य को, जो उसमें कोई अधिमानी शेयर पूंजी धारित करता है, ऐसी पूंजी के संबंध में केवल कंपनी के समक्ष रखे गए ऐसे संकल्पों पर ही मतदान का अधिकार होगा, जो उसके अधिमानी शेयरों से संलग्न अधिकारों और कंपनी के परिसमापन के लिए या उसकी साधारण अधिमानी शेयर पूंजी के प्रतिसंदाय या कमी के किसी संकल्प को सीधे प्रभावित करते हैं और मतदान में उसका मत देने का अधिकार कंपनी की समादत्त अधिमानी शेयर पूंजी में उसके शेयरों के अनुपात में होगा :

परंतु साधारण शेयर धारकों और अधिमानी शेयर धारकों, दोनों को प्रभावित करने वाले विषय से संबंधित संकल्प की बाबत साधारण शेयर धारकों के मताधिकार का अधिमानी शेयर धारकों के मतदान के अधिकार में वही अनुपात होगा, जो अधिमानी शेयरों की बाबत समादत्त पूंजी में साधारण शेयरों के संबंध में समादत्त पूंजी का अनुपात है :

परंतु यह और कि जहां अधिमानी शेयरों के किसी वर्ग के संबंध में लाभांश दो वर्ष या अधिक की अवधि के लिए संदत्त नहीं किया है, वहां ऐसे अधिमानी शेयर धारकों के ऐसे वर्ग को कंपनी के समक्ष रखे गए सभी संकल्पों पर मत देने का अधिकार होगा।

Companies Act Section-47 (Company Act Section-47 in English)

Voting rights

(1) Subject to the provisions of section 43 and sub-section (2) of section 50,— 

(a) every member of a company limited by shares and holding equity share capital therein shall  have a right to vote on every resolution placed before the company; and 

(b) his voting right on a poll shall be in proportion to his share in the paid-up equity share capital of the company. 

(2) Every member of a company limited by shares and holding any preference share capital therein  shall, in respect of such capital, have a right to vote only on resolutions placed before the company which  directly affect the rights attached to his preference shares and, any resolution for the winding up of the  company or for the repayment or reduction of its equity or preference share capital and his voting right on 

a poll shall be in proportion to his share in the paid-up preference share capital of the company: 

Provided that the proportion of the voting rights of equity shareholders to the voting rights of the  preference shareholders shall be in the same proportion as the paid-up capital in respect of the equity  shares bears to the paid-up capital in respect of the preference shares: 

Provided further that where the dividend in respect of a class of preference shares has not been paid for a period of two years or more, such class of preference shareholders shall have a right to vote on all the resolutions placed before the company.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 47 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 46| Companies Act Section 46

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-46 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 46 के अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा धारित शेयरों को विनिर्दिष्ट करने वाला कंपनी की सामान्य मुद्रा के अधीन जारी प्रमाणपत्र, ऐसे शेयरों पर व्यक्ति के हक का प्रथमदृष्ट्या साक्ष्य होगा, जिसे Companies Act Section-46 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 46 (Companies Act Section-46) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 46 Companies Act Section-46 के अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा धारित शेयरों को विनिर्दिष्ट करने वाला कंपनी की सामान्य मुद्रा के अधीन जारी प्रमाणपत्र, ऐसे शेयरों पर व्यक्ति के हक का प्रथमदृष्ट्या साक्ष्य होगा।

कंपनी अधिनियम की धारा 46 (Companies Act Section-46 in Hindi)

शेयर प्रमाणपत्र

(1) किसी व्यक्ति द्वारा धारित शेयरों को विनिर्दिष्ट करने वाला कंपनी की सामान्य मुद्रा के अधीन जारी प्रमाणपत्र, ऐसे शेयरों पर व्यक्ति के हक का प्रथमदृष्ट्या साक्ष्य होगा।

(2) शेयर प्रमाणपत्र की दूसरी प्रति उस दशा में जारी की जा सकेगी, यदि

(क) यह साबित कर दिया जाता है कि ऐसा प्रमाणपत्र खो गया है या नष्ट हो गया है; या

(ख) ऐसा प्रमाणपत्र विरूपित या विकृत हो गया है या फट गया है और कंपनी को अभ्यर्पित कर दिया गया है।

(3) कंपनी के अनुच्छेदों में किसी बात के होते हुए भी, कोई प्रमाणपत्र या उसकी दूसरी प्रति जारी करने की रीति, ऐसे प्रमाणपत्र का प्ररूप, सदस्यों के रजिस्टर में प्रविष्ट की जाने वाली विशिष्टियां और अन्य विषय वे होंगे, जो विहित किए जाएं।

(4) जहां कोई शेयर निक्षेपागार प्ररूप में धारित किया जाता है, वहां निक्षेपागार का अभिलेख फायदाग्राही स्वामी के हित का प्रथमदृष्ट्या साक्ष्य है ।

(5) यदि कोई कंपनी प्रवंचना करने के आशय से शेयर प्रमाणपत्र की दूसरी प्रति जारी करती है तो कंपनी जुर्माने से, जो प्रमाणपत्र की दूसरी प्रति जारी करने में अंतर्वलित शेयरों के अंकित मूल्य के पांच गुने से कम का नहीं होगा, किंतु जो ऐसे शेयरों के अंकित मूल्य के दस गुने या दस करोड़ रुपए, जो भी अधिक हो, तक का हो सकेगा, दंडनीय होगी।

और कंपनी का प्रत्येक ऐसा अधिकारी, जो व्यतिक्रमी है, धारा 447 के अधीन कार्रवाई के लिए दायी होगा।

Companies Act Section-46 (Company Act Section-46 in English)

Certificate of shares

(1) A certificate, 1[issued under the common seal, if any, of the company or signed by two directors or by a director and the Company Secretary, wherever the company has appointed a Company Secretary], specifying the shares held by any person, shall be prima facie evidence of the title of the person to such shares. 

(2) A duplicate certificate of shares may be issued if such certificate — 

(a) is proved to have been lost or destroyed; or 

(b) has been defaced, mutilated or torn and is surrendered to the company. 

(3) Notwithstanding anything contained in the articles of a company, the manner of issue of a  certificate of shares or the duplicate thereof, the form of such certificate, the particulars to be entered in the register of members and other matters shall be such as may be prescribed. 

(4) Where a share is held in depository form, the record of the depository is the prima facie evidence of the interest of the beneficial owner. 

(5) If a company with intent to defraud issues a duplicate certificate of shares, the company shall be  punishable with fine which shall not be less than five times the face value of the shares involved in the  issue of the duplicate certificate but which may extend to ten times the face value of such shares or rupees  ten crores whichever is higher and every officer of the company who is in default shall be liable for action  under section 447.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 46 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 45| Companies Act Section 45

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-45 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 45 के अनुसार शेयर पूंजी वाली किसी कंपनी के प्रत्येक शेयर को उसकी भिन्न संख्या द्वारा अलग किया जाएगा, परंतु इस धारा की कोई बात ऐसे किसी व्यक्ति द्वारा धारित शेयर को लागू नहीं होगी, जिसका नाम निक्षेपागार के अभिलेख में ऐसे शेयर में फायदाग्राही हित धारक के रूप में दर्ज हैं, जिसे Companies Act Section-45 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 45 (Companies Act Section-45) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 45 Companies Act Section-45 के अनुसार शेयर पूंजी वाली किसी कंपनी के प्रत्येक शेयर को उसकी भिन्न संख्या द्वारा अलग किया जाएगा, परंतु इस धारा की कोई बात ऐसे किसी व्यक्ति द्वारा धारित शेयर को लागू नहीं होगी, जिसका नाम निक्षेपागार के अभिलेख में ऐसे शेयर में फायदाग्राही हित धारक के रूप में दर्ज हैं।

कंपनी अधिनियम की धारा 45 (Companies Act Section-45 in Hindi)

शेयरों का संख्यांकन

शेयर पूंजी वाली किसी कंपनी के प्रत्येक शेयर को उसकी भिन्न संख्या द्वारा अलग किया जाएगा :

परंतु इस धारा की कोई बात ऐसे किसी व्यक्ति द्वारा धारित शेयर को लागू नहीं होगी, जिसका नाम निक्षेपागार के अभिलेख में ऐसे शेयर में फायदाग्राही हित धारक के रूप में दर्ज हैं।

Companies Act Section-45 (Company Act Section-45 in English)

Numbering of shares

Every share in a company having a share capital shall be distinguished  by its distinctive number: 

Provided that nothing in this section shall apply to a share held by a person whose name is entered as holder of beneficial interest in such share in the records of a depository.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 45 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।

कंपनी अधिनियम की धारा 44| Companies Act Section 44

कंपनी अधिनियम Companies Act (Companies Act Section-44 in Hindi) के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। कंपनी अधिनियम की धारा 44 के अनुसार किसी कंपनी में किसी सदस्य के शेयर या डिबेंचर या अन्य हित कंपनी के अनुच्छेदों द्वारा उपबंधित रीति में अंतरणीय जंगम संपत्ति होंगे, जिसे Companies Act Section-44 के अन्तर्गत परिभाषित किया गया है।

कंपनी अधिनियम की धारा 44 (Companies Act Section-44) का विवरण

कंपनी अधिनियम की धारा 44 Companies Act Section-44 के अनुसार किसी कंपनी में किसी सदस्य के शेयर या डिबेंचर या अन्य हित कंपनी के अनुच्छेदों द्वारा उपबंधित रीति में अंतरणीय जंगम संपत्ति होंगे।

कंपनी अधिनियम की धारा 44 (Companies Act Section-44 in Hindi)

शेयरों या डिबेंचरों की प्रकृति

 किसी कंपनी में किसी सदस्य के शेयर या डिबेंचर या अन्य हित कंपनी के अनुच्छेदों द्वारा उपबंधित रीति में अंतरणीय जंगम संपत्ति होंगे।

Companies Act Section-44 (Company Act Section-44 in English)

Nature of shares or debentures

The shares or debentures or other interests of any member in a  company shall be movable property transferable in the manner provided by the articles of the company.

हमारा प्रयास कंपनी अधिनियम (Companies Act Section) की धारा 44 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।