HomeIPC (Indian Panel Code)आईपीसी की धारा 391 | डकैती | IPC Section- 391 in hindi...

आईपीसी की धारा 391 | डकैती | IPC Section- 391 in hindi | Dacoity.

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 391 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। क्या कहती है भारतीय दंड संहिता की धारा 391? साथ ही हम आपको IPC की धारा 391, क्या परिभाषित करती है, इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

IPC की धारा 391 का विवरण

भारतीय दण्ड संहिता (IPC) में धारा 391 के विषय में पूर्ण जानकारी देंगे। भारतीय दंड संहिता की धारा 391 में डकैती (Dacoity) को परिभाषित किया गया है, साथ ही लूट, डकैती कब कही जाएगी। यह भी, इस लेख के माध्यम से समझने का प्रयास करेंगे।

आईपीसी की धारा 391 के अनुसार

डकैती-

जब कि पाँच या अधिक व्यक्ति संयुक्त होकर लूट करते हैं या करने का प्रयत्न करते हैं या जहाँ कि वे व्यक्ति, जो संयुक्त होकर लूट करते हैं या करने का प्रयत्न करते हैं और वे व्यक्ति जो उपस्थित हैं और ऐसी लूट के किये जाने या ऐसे प्रयत्न में मदद करते हैं, कुल मिलाकर पाँच या अधिक हैं, तब हर व्यक्ति जो इस प्रकार लूट करता है या उसका प्रयत्न करता है या उसमें मदद करता है, कहा जाता है कि वह ‘डकैती” करता है ।

Dacoity-
When five or more persons conjointly commit or attempt to commit a robbery, or where the whole number of persons conjointly committing or attempting to commit a robbery, and persons present and aiding such commission or attempt, amount to five or more, every person so committing, attempting or aiding, is said to commit “dacoity”.

लूट, डकैती कब कही जायेगी?

वैसे, जब पांच या पांच से अधिक व्यक्ति मिलकर किसी लूट को अंजाम देते हैं या देने का प्रयास करते है, तब उसे ही डकैती कहा जाता है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह भी है कि यदि वे व्यक्ति, जो संयुक्त होकर लूट करते हैं या करने का प्रयत्न करते हैं और वे व्यक्ति जो उपस्थित हैं और ऐसी लूट के किये जाने या ऐसे प्रयत्न में मदद करते हैं वह सभी पांच या से पांच से अधिक व्यक्ति संयुक्त रूप से लूट करते है, इसे ही डकैती (Dacoity) कहा जाता है।

Important Notes- डकैती के लिए न्यूनतम पाँच व्यक्तियों का होना आवश्यक है, परन्तु धारा 391 कहीं पर यह नहीं कहतीं कि न्यूनतम पाँच व्यक्तियों का दोषसिद्ध किया जाना आवश्यक है।

हमारा प्रयास आईपीसी की धारा 391 की पूर्ण जानकारी, आप तक प्रदान करने का है, उम्मीद है कि उपरोक्त लेख से आपको संतुष्ट जानकारी प्राप्त हुई होगी, फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते है।
धन्यवाद

Rahul Pal (Prasenjit)
Rahul Pal (Prasenjit)https://mylegallaw.com
मै पिछसे 8 वर्षो से टैक्स सलाहकार के रूप मे कार्यरत् हूं, इसके अलावा मेरा शौक टैक्स सम्बन्धी आर्टिकल एवंम् कानून से सम्बन्धित जानकारियां आपके साथ साझा करने का है। पेशे से मै एक वकील एवंम् कर सलाहकार हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

RAHUL Singh tomer on NRC क्या है :-